रात को होगा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थान-अलवर में मत्स्य उत्सव का आज समापन

अलवर. अलवर में पिछले तीन दिन से चल रहे मत्स्य उत्सव के आज आखिरी दिन कंपनी बाग से कटी घाटी तक साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को प्रशासनिक अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पर्यटन विभाग की अधिकारी टीना यादव व साइकिलिंग के सेक्रेटरी नानक सिंह ने बताया कि मत्स्य उत्सव के उपलक्ष्य में यह साइकिल रैली निकाली जा रही है, जो कंपनी बाग से शुरू होकर नंगली सर्किल एसएमडी मोती डूंगरी होते हुए कटी घाटी स्थित नगर वन पहुंचेगी। वहां पर इस रैली का समापन होगा। उसके बाद कंपनी बाग में फूलों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। बाद में नंगली सर्किल पर प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। उत्सव के आखरी दिन रात को म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम होगा और इसी के साथ उत्सव का समापन भी होगा। इस उत्सव में इस बार कई प्रदेशों से आये लोक कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार लोगों की भागीदारी इतनी नहीं रही जितनी, पहले होती थी। पहले शहर के लोग इस उत्सव की इंतजार किया करते थे और उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार उत्सव में जन भागीदारी इतनी नहीं रही। सबसे बड़ी बात यह भी रही कि इस बार उत्सव की शुरुआत अलवर शहर से ना होकर ऐतिहासिक ओर पर्यटन स्थल भानगढ़ से हुई, जहां पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है। इस उत्सव में इस बार प्रदेशो से लोक कलाकार भी इतने नही आये, जितने राज्यों से पहले आते थे। इस बार चार प्रदेशों से ही लोक कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। पहले वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ तक से लोक कलाकार इसमें शामिल होने आते थे, जिनकी कला को देख कर ही लोग अभिभूत हो जाते थे, लेकिन इस बार ये लोक कलाकार इस उत्सव में शामिल होने नहीं आये। recent visitors 134

कई बार कर चुका है वारदात, राजस्थान-अलवर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

अलवर. अलवर शहर N.E.B. थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया वर्ष 2023 अप्रैल माह में परिवादी आकाश वर्मा निवासी देसूला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि सूर्य नगर शिक्षक कॉलोनी से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी आबीद ख़ान को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी पापड़ा खड़ियाबास का रहे वाला है। अब मुखबिर की सूचना के अनुसार कल रात को आरोपी अफसर ख़ान निवासी रायबका थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व में ही चोरी हुई बाइक को जब्त कर लिया था। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी काफी शातिर है और बाइक चोरी के मामले में भी ही कुख्यात है। नजर हटते ही यह बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। यह आरोपी पहले भी कई बार बाइक चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी करते ही यह उसको ओने-पोने दाम में बेच देता है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की वारदात करके यह कुछ दिन शांति से जीवन व्यतीत करता है और उसके बाद फिर से इसी काम मे लग जाता है। recent visitors 82

सफारी को डेली साइटिंग ने बनाया रोमांचक, राजस्थान-अलवर के सरिस्का में घूम रहे 42 बाघ

अलवर. सरिस्का में टाइगरों की संख्या बढ़ने से अब पर्यटकों को सफारी के दौरान टाइगर आराम से दिखाई दे रहा है। इससे न केवल सरिस्का में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, बल्कि यह के जंगल और अन्य जानवर भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली गुरुग्राम से आने वाले पर्यटक दीपांशु पराशर तो बेहद भग्यशाली हैं, जिनको सत्रह बार टाइगर और लेपर्ड के दीदार हो चके हैं। दीपांशु ने बताया कि वह 2018 से लगातार सरिस्का आ रहा है और उसे सत्रह बार टाइगर दिख चुका है। दीपांशु ने बताया कि उसे सबसे ज्यादा एसटी 21 और एसटी 15 की साइटिंग सबसे ज्यादा हुई है। हालांकि उसे एसटी 3, एसटी 9, और एसटी 6 की साइटिंग भी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा एसटी 21 और एसटी 15 की साइटिंग हुई है। दीपांशु ने बताया कि सरिस्का का जंगल अपने आप में यूनिक है। यहां जंगल भी गहन है और पहाड़ भी हैं। यहां टाइगर ओर लेपर्ड के अलावा अनेक तरह के जंगली जानवर है, जिनको देखकर आनंद मिलता है। गाइड अर्जुन मीणा और रामहेत ने बताया कि एसटी 21 की साइटिंग हमेशा आकर्षक रहती है। इसको देखकर ही आनंद मिलता है, क्योंकि इसे सरिस्का का युवराज भी कहा जाता है। सरिस्का वन विभाग का कहना है कि सरिस्का जैसे जंगलों से ही आमजन को शुद्ध हवा मिलती है। इन्हें बचाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको वन्य जीवों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि मानव जीवन बचा रह सके। ऐसे प्रयास सरकारों को भी आमजन को साथ लेकर करने चाहिए, जिससे मानव जीवन सुरक्षित रह सके। पर्यटकों को भी सरिस्का में आने के बाद एक अलग ही सुकून मिलता है। उनका कहना है कि शहरों में जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। यहां आते ही जीवन का असली आनंद मिल जाता है। वन विभाग का कहना है कि 42 टाइगरों के होने के बाद अब जंगल भी छोटा लगने लगा है और इसे फैलाने और बफर एरिया बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। पहले 43 टाइगर थे, लेकिन उनमें से एक बूंदी जिले में रामगढ़ के जंगलों में भेज दिया गया है। recent visitors 130

वाटर गन से किया पानी का छिड़काव, राजस्थान-अलवर में ग्रेप 3 लागू होने से 150 खदानें बंद

अलवर. एनसीआर रीजन में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) 3 लागू होने के बाद अलवर पर भी इसका भारी असर पड़ा है। अलवर में विभिन्न विभागों में चल रहे करीब 97 करोड़ के  निर्माण कार्य एकाएक रुक गए। वहीं 40 स्टोन क्रशर भी नहीं चले। अब इन्हें खुलने का इंतजार है। ग्रेप 3 में सभी तरह के स्टोन क्रशर, खनन और निर्माण संबंधित गतिविधियां बन्द है। विभागों ने आदेशों की पालना के लिए निरीक्षण भी किया। खनिज अभियन्ता मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब दस खानों की जांच की गई थी। इनमें से सभी लगभग बन्द मिली। जो बन्द नहीं थी, उनको बन्द कराया गया। पूरे अलवर में करीब 150 खाने है और आगामी आदेश तक इनको बन्द रखने के लिए कह दिया गया है। वहीं नगर निगम, यूआईटी और रीको ने सड़क किनारे मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए वाटर गन से पानी का छिड़काव भी कराया। ग्रेप 3 में अस्पतालों और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां चलती रहेंगी। इसमें जेल चौराहे पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम जारी रहेगा। इस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सीसीयू और 100 बेड के वार्ड का काम चलता रहेगा। ग्रेप 3 के आदेश जारी होने के बाद यूआईटी के 50 करोड़ रुपये के काम रुक गए है। इनमें अरावली विहार में डामरीकरण और 160 फिट रॉड का काम, अम्बेडकर नगर में डामरीकरण का काम, शांति कुंज की सड़क की चौड़ाई सहित करीब तीन दर्जन से अधिक काम शामिल है। मिनी सचिवालय के पास 40 करोड़ की लागत से बन रही कोर्ट बिल्डिंग का काम और नगर निगम द्वारा 7 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और रिपेयरिंग का काम बंद हो गया है। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप 3 के लागू होने से कुल मिलाकर मोटा नुकसान अलवर को हुआ है। पहले जिला कलेक्टर ने भी इस संबंध में कई बार जिले को चेताया था, लेकिन तब लोग कलेक्टर की चिंता को हल्के में ले रहे थे। कलेक्टर द्वारा स्व्च्छता और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्लीन अलवर और अतुल्य अलवर जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए। recent visitors 103

पुलिस ने शुरू की तलाश, राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

अलवर. अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें। recent visitors 96

नीमराणा होटल में फायरिंग सहित आधा दर्जन हैं मामले, राजस्थान-अलवर की 20 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार

अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप होटल हाईवे किंग पर 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कौशल चौधरी गैंग की लेडी डॉन और कौशल की पत्नी मनीषा और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया है। मनीषा को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने पकड़ा है। वहीं मनीष गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था, उसे नीमराणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मनीषा पर गुरुग्राम के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। मनीषा कौशल गैंग को ऑपरेट कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंग ऑपरेट करने में विदेश में बैठा उसका भाई गैंगस्टर सौरभ गाडौली उसकी मदद कर रहा था। गौरतलब है कि नीमराना की होटल पर फायरिंग करने वाली कौशल चौधरी गैंग ने 32 राउंड फायर कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में पुलिस ने सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया, योगेश उर्फ मोनू, विजय कुमार उर्फ काले, धर्मेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, दीपक यादव, सूबेसिंह यादव, गौरव सिंह पुत्र सत्यप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शार्प शूटर पंजाब के जालंधर निवासी पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर, नरेंद्र कुमार उर्फ शर्मा उर्फ लल्ली अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन दोनों शूटरों पर पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या सहित तीन बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने का आरोप है। इनकी तलाश में पंजाब पुलिस और वहां की एजेंसियां पिछले करीब तीन साल से लगी हुई हैं। मनीषा को 2019 में खांडसा मंडी में रंगदारी के मामले में भी पकड़ा गया था। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गई थी 15 सितंबर को भिवाड़ी के समीप स्थित हरियाणा के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद बिलासपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। होटल के नंबर पर कॉल कर फिरौती मांगने वाले ने खुद को कौशल चौधरी और अमित डागर गिरोह का बदमाश बताया था। फिरौती नहीं देने पर फायरिंग की धमकी दी थी। कहा था कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। सोमवार को मानेसर क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई ललित कुमार की टीम ने आरोपी मनीषा निवासी नाहरपुर रूपा, गुड़गांव को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। मनीषा के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम और होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है। आरोपी मनीषा कौशल के गैंग को ऑपरेट कर रही थी। वारदात में उसकी संलिप्तता जानने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। recent visitors 99

चार लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खाना खाने गए चाचा-भतीजा को बदमाशों ने होटल से घर तक पीटा

अलवर. जिले के न्याना गांव में होटल पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते हुई मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम न्याना में होटल पर खाना खाने गए चाचा-भतीजे से गांव के लोगों का विवाद हो गया, जिसके चलते हमलावरों ने घर में आकर दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ से अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है, जिनमें से दो जनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित कमल ने बताया वह अपने भतीजे दीपक के साथ अपने गांव के होटल में खाना खाने गया था, तभी वहां पर चेतराम, बुधराम, पवन व अन्य लोगों से उनका विवाद हो गया। इन लोगों ने वहां पर दीपक से मारपीट भी की। बाद में घर आने पर इन हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और लाठियों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के लिए आए परिवार वालों के साथ भी उन्होंने मारपीट की, जिसमें कमल, दीपक, रामकिशन और हरिराम घायल हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि घायल कमल का कहना है कि उनकी आपस में कोई दुश्मनी भी नहीं है। इसके बावजूद करीब सात-आठ लोगों ने घर में आकर उनसे बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के बाद सभी हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और सभी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से इस बात की सूचना गोविंदगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। recent visitors 80