Tuesday, July 7, 2026 1:22 pm

दो सप्ताह में दुबारा आगजनी में लाखों का नुकसान, राजस्थान-अलवर के शालीमार फ्लैट्स में दूसरी बार लगी आग

अलवर/भरतपुर। अलवर में अपना घर शालीमार फ्लैट्स में पिछले दो सप्ताह में दोबारा से आगजनी की घटना हुई। हादसे में करीब तीन लाख के आसपास का नुकसान हो गया। आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नरेन्द्र सेनी ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे के समीप वह अपने परिवार के साथ रिस्तेदारी में शादी समाहरोह में सम्मिलित होने गए थे। शाम 6 बजे के समीप पड़ोसियों का फोन आया, जिन्होंने घर से धुआं निकलने की जानकारी दी। हालांकि जब तक मैं अपने परिवार के साथ घर लौटा तब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। जब घर आकर देखा तो मकान के आखिरी वाले बेडरूम में बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट पाया मिला। उसके पास ही ड्रेसिंग रखी हुई थी, जिसमें आग लग गई। वहीं ड्रेसिंग के साथ साथ बाकी पूरे कमरे में आग लग गई। अलमारी व बेड ओर एयरकंडीशनर सहित काफी समान जलकर राख हो गया। वहीं बताया कि अभी 2 वर्ष पहले ही 22 लाख के करीब फ्लैट खरीद था, जिसकी अभी तक क़िस्त भी बाकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महज 2 सप्ताह में ये दूसरी बड़ी घटना हुई, लेकिन देर रात तक सोसायटी की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित के पास नही पहुंचा है। एक के बाद एक घटना लोगों में भय का माहौल पैदा कर गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों में हर समय डर रहने लग गया कि पता नहीं कब उनके फ्लैट में आग लग जाये और जीवन की जमा पूंजी कड़ी मेहनत कब राख बन जाए। recent visitors 44

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस, राजस्थान-अलवर में पेन-पेंसिल का विज्ञापन दिखाकर ऑनलाइन ठगी

अलवर। अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूपवास में एक युवक खड़ा है जो ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी कृष्ण पुत्र रोहिताश निवासी खोडा करमाली जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेन-पेंसिल का विज्ञापन डालकर लोगों के साथ ठगी करता था। आरोपी ने इसी तरह अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ फ्रॉड किया था और उससे 6200 रुपये ठग लिए थे। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और वे कहां के रहने वाले हैं। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि उससे कई अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पूछताछ में जो भी निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी recent visitors 153

मासूम बच्ची भी शामिल, राजस्थान-अलवर में आगजनी की घटनाओं में चार लोग गंभीर झुलसे

अलवर। अलवर में अलग-अलग स्थान पर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक चार महीने की बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ताल वृक्ष के समीप निवासी महेश गुर्जर की चार महीने की पुत्री देवासी मुड्डे पर बैठी हुई थी और चूल्हे में जा गिरी, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय दाउदपुर मोहल्ला निवासी गिरधारी जाटव की 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी चूल्हे पर चने का साग बना रही थी। तभी अचानक उसे चक्कर आए और वह सब्जी के भगोने में जा गिरी, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वहीं, हाथ पैर भी झुलस गए, जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सेंथली चिरखाना निवासी 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी हरद्वारी लाल चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक कुंती देवी के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे उसके दोनों पर गंभीर रूप से झुलस गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्दी के मौसम में अलाव ताप रहा एक 11 साल का युवक हसनपुर झिरका फिरोजपुर निवासी हकीम का पुत्र इंसाफ अलाव में पेट्रोल डालने से गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, इंसाफ आदित्य रात 8 बजे घर के पास सर्दी की वजह से अलाव ताप रहा था। तभी अचानक इंसाफ ने पेट्रोल अलाव में डाल दिया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इंसाफ बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।इन चारों जनों को झुलसी हुई हालत में अलवर के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। recent visitors 89

कलेक्टर बोलीं- जनता के सहयोग की जरूरत, राजस्थान-अलवर को स्वच्छ बनाने टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम जोड़ा

अलवर। अतुल्य अलवर अभियान में नए साल पर दो नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिनमें टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि अलवर के विकास कार्यों और उनकी निगरानी के लिए अब एक अंब्रेला पोर्टल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि क्लीन अलवर पोर्टल पर पिछले तीन महीनों से काम चल रहा है, जहां कचरे की शिकायतें मिलते ही तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि, शिकायतें यह भी आ रही थीं कि ऑटो टिपर समय पर नहीं पहुंचते या हर घर तक नहीं पहुंच पाते। इसे ध्यान में रखते हुए अब अतुल्य अलवर पोर्टल पर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है। इसके तहत, लोग घर बैठे यह देख सकते हैं कि उनके क्षेत्र में ऑटो टिपर कब पहुंचेगा, वर्तमान में कहां है और कचरा कहां डंप किया गया है। साथ ही, अगर कोई शिकायत है तो उसे पोर्टल पर दर्ज किया जा सकता है। यह सुविधा अलवर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी। कलेक्टर ने बताया कि टूरिज्म पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर अलवर की पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, लोग अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल अलवर के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। अतुल्य अलवर अभियान के तहत सभी अधिकारियों को लगाया गया है, जो हर शनिवार अपने क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेते हैं। जहां कमियां पाई जाती हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि, लोगों के सहयोग की कमी इन प्रयासों में बाधा बन रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जनता भी इन अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा कि प्रशासन अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहा है, लेकिन जनता के सहयोग के बिना यह सपना अधूरा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने और शहर की दशा सुधारने में प्रशासन का साथ दें। recent visitors 81

आत्महत्या की आशंका, राजस्थान-अलवर में विवाहिता ने खांसी की दवा समझकर पीया जहरीला पदार्थ

अलवर। जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के बलवास गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान अलवर जिला अस्पताल में देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका नारंगी मीणा (21) मेजोड़ गांव की रहने वाली थी और बलवास में उसकी शादी हुए दो साल हो चुके थे। घटना 31 दिसंबर की रात की है, जब मृतका का पति शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी को खांसी की दवाई लेने की सलाह दी, जिसके बाद नारंगी ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले थानागाजी अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने सुबह मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना गलती से हुई या महिला ने जान-बूझकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि मृतका ने दवा लेने से पहले किसी को नहीं दिखाया था कि वह क्या ले रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके पति और परिवार को इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस अब मृतका के पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों की भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की संभावना को लेकर सच्चाई का पता लगाया जा सके। recent visitors 95

कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग से की स्थिति स्पष्ट करने की मांग, राजस्थान-अलवर में कंपनी बाग के पैंथर पर संशय

अलवर। अलवर शहर में कंपनी बाग के पास मंगलवार को ट्रेंक्यूलाइज किए गए पैंथर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन विभाग यह तय नहीं कर पा रहा है कि यह वही पैंथर है, जो राज ऋषि महाविद्यालय के जंगल में देखा गया था या कोई और। राज ऋषि महाविद्यालय में पहले देखा गया पैंथर मादा बताया गया था, जबकि कंपनी बाग के पास पकड़ा गया पैंथर नर है। इस कारण यह तय नहीं हो सका है कि कॉलेज परिसर का पैंथर पकड़ लिया गया है या नहीं। वन विभाग ने कॉलेज परिसर में बंद किए गए गेटों को खोल दिया है लेकिन सतर्कता बरतते हुए निगरानी जारी रखी है। कॉलेज प्रशासन की चिंता राज ऋषि महाविद्यालय के प्राचार्य गोपीचंद पालीवाल ने कहा है कि वन विभाग को इस मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि कंपनी बाग में पकड़ा गया पैंथर वही है, तो कॉलेज और आसपास के इलाके के लोगों के लिए राहत की बात होगी् लेकिन यदि यह अलग पैंथर है, तो कॉलेज और आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ सकता है। नए साल की शुरुआत और 7 जनवरी से शुरू होने वाले टर्म टेस्ट के कारण छात्र-छात्राएं कॉलेज आ रहे हैं। हालांकि पैंथर की मौजूदगी को लेकर असमंजस ने उनके बीच भय और उत्सुकता पैदा कर दी है। फिलहाल वन विभाग ने कंपनी बाग से पकड़े गए पैंथर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय निवासियों और महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि वन विभाग जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगा। यदि कंपनी बाग में पकड़ा गया पैंथर वही है जो कॉलेज परिसर में था, तो यह राहत की बात होगी लेकिन यदि यह अलग पैंथर है, तो इलाके में सुरक्षा को लेकर वन विभाग को अतिरिक्त कदम उठाने होंगे। recent visitors 52

धर्मशाला के पास दिखने से फैली दहशत, राजस्थान-अलवर में पैंथर को वन विभाग ने किया ट्रैंकुलाइज

अलवर। अलवर शहर के बीचों-बीच स्थित सुगना बाई धर्मशाला के पास मंगलवार सुबह पैंथर दिखने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही पैंथर होने की जानकारी फैली, बस्ती के लोग डर के मारे इधर-उधर दौड़ने लगे। वहीं, केडलगंज बाजार के दुकानदार सतर्क हो गए। पैंथर की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे उसे ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी शुरू की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को ट्रैंकुलाइज किया। इधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पैंथर राजऋषि कॉलेज के परिसर में घूम रहे पैंथर हो सकता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकती है। सरिस्का के रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि सुगना बाई धर्मशाला के पास पैंथर दिखना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में पैंथर देखा गया था। कैमरा ट्रैप और तलाशी अभियान जारी वन विभाग की टीम ने बगीची के आसपास पैंथर की तलाश शुरू कर दी है और कैमरा ट्रैप लगाने की योजना बनाई है। अधिकारी बताते हैं कि सरिस्का के बफर जोन से पैंथर आबादी की ओर आ रहे हैं। बफर जोन में बाघों के बढ़ते दबदबे के कारण पैंथर शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। राजऋषि कॉलेज में पैंथर अभी भी पकड़ से बाहर वन विभाग अभी तक राजऋषि कॉलेज परिसर में मौजूद पैंथर को पकड़ने में सफल नहीं हो पाया है। इसी बीच, सुगना बाई धर्मशाला के पास एक और पैंथर की मौजूदगी ने अधिकारियों के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम पूरी कोशिश कर रही है कि पैंथर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जाए और उसे वापस जंगल में छोड़ा जाए। वहीं, स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। recent visitors 157

सहकार से आएगी समृद्धि: पर्यावरण राज्यमंत्री, राजस्थान-अलवर के मिनी सचिवालय सभागार में कार्यक्रम

जयपुर। मिनी सचिवालय सभागार अलवर में आयोजित सहकार से समृद्धि के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शिरकत की। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुडकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने संबोधित किया। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पहली बार केंद्र में सहकारिता विभाग का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से देश को उन्नति की ओर ले जाना है जिसमें खास तौर पर किसानों व पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक साथ 10 हजार नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारम्भ किया गया है जो कि ऐतिहासिक कार्य है। अलवर जिले में की घेवर बहुउद्देशीय सहकारी समिति को पंजीयन प्रमाण पत्रा सौंपा गया। जिला स्तर पर गोविन्दगढ की नवगठित एमपैक्स तालडा ग्राम सेवा सहकारी समिति  तथा मुण्डावर की नवगठित गांधीनगर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति को पंजीयन प्रमाण पत्रा सौंपा गया। साथ ही गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दो ऋणी सदस्यों  को स्वीकृत ऋण राशि का  चेक सौंपा गया। पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत जिले की प्रथम दो ऑटोमेटेड ऑडिट करवाने वाली समितियों बांबोली और चीड़वा को ऑडिट रिपोर्ट सौंपी गई। recent visitors 43

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन, राजस्थान-अलवर के मिनी सचिवालय में खुला राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय, अलवर में राजीविका की राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट  शुभारम्भ किया। श्री यादव ने राजीविका समूह की महिलाओं को कैफे एवं रेस्टोरेंट के सुचारू संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिवालय परिसर में बनाए गए इस कैफे एवं रेस्टोरेंट से विभागीय कार्मिकों के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों को अच्छी गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित यह रेस्टोरेंट महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है। लखपति दीदी जैसी अनेकों योजनाओं से केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने गत एक वर्ष में बड़ी संख्या में लखपति दीदी बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोडा है जिससे वे अपने परिवार को सशक्त करने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यों के प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला समूहों को उचित प्लेटफार्म प्रदान भी कराए जा रहे हैं। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री शर्मा को राजीविका कैंटीन व महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उनके हस्तनिर्मित उत्पादों की जानकारी दी। राजीविका की  जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा रानी व्यास ने बताया  कि मिनी सचिवालय परिसर स्थित  कैंटीन में चाय, अल्पाहार एवं खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर रहेगी। इस कैंटीन संचालन से राजीविका स्वयं सहायता की समूह सदस्यों की आजीविका में भी वृद्धि होगी। मिनी सचिवालय परिसर में नगर निगम ने भी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन के लिए यह स्टॉल स्थापित की है। इसमें बारी-बारी से सभी स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह, नगर निगम के निवर्तमान महापौर श्री घनश्याम गुर्जर  सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे। recent visitors 177

‘कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें अधिकारी’, राजस्थान-अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई दिशा बैठक

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना के साथ कार्य कर अलवर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करें। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने विभागवार बारीकी से योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सुनिश्चित करें कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिले। उन्होंने निर्देश दिये कि विकास योजनाओं के कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्ष में चार बार दिशा की बैठक होगी तथा फरवरी माह में आयोजित होने वाली दिशा की बैठक में इस बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट लाएं। उन्होंने अलवर जिले के विकास के लिए विभागवार नवीन प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि अलवर जिले में विकास और पर्यटन की असीम संभावना है। इसके लिए अलवर शहर को स्वच्छ शहर बनाना सबसे जरूरी  है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जनप्रतिनिधिगण संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता की महती आवश्यकता है। इसके लिए  अलवर शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु परियोजना तथा एनसीआर योजना के तहत शहर व जिले के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि योजना की रैंकिंग में सुधार लाते हुए कवरेज सौ प्रतिशत करने हेतु कार्यों में गति लाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बीच में काम छोडने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की  लाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन व पेयजल से जुडी हुई शिकायतों व परिवेदनाओं का रजिस्टर संधारित करें तथा उनकी समीक्षा कर उनका निस्तारण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत करवाये गए विषयों को आगामी बैठक से पूर्व निस्तारित करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि सरिस्का एलीवेटेड रोड के कार्य में प्रगति लायें। उन्होंने निर्देश दिये कि एनएचआई के जिले में चल रहे कार्यों में गति लाए तथा नये कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को  निर्देश दिये कि जैविक कलस्टर की मौका स्थिति देखने हेतु फील्ड विजिट हो। उन्होंने निर्देश दिये कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले, इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने जिला परिषद सीईओ को निर्देश दिये कि मनरेगा में रोजगार सृजन  बढाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिषाशी अभियन्ता को निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाये। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि स्वच्छ शहरों की विजिट कर अलवर शहर को एनसीआर का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु जनभागीदारी अभियान चलाएं, एनसीएपी के तहत प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिलवाने, आमजन को राहत प्रदान करने हेतु लगाए जाने वाले शिविरों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीईओ को निर्देश दिये कि अलवर में एमपी लेड से अब तक 56 ई-लाइब्रेरी स्वीकृत हो चुकी हैं, उनकी कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारम्भ कराएं। साथ ही एमपी, एमएलए लेड, एनजीओ, सरकारी योजनाओं के माध्यम से आगामी एक साल के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों की सभी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी तथा अटल टिकरिंग लैब विकसित करावे। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि टीबी मुक्त अलवर हेतु टीबी मुक्त अभियान को व्यापक स्तर पर चलाए।  उन्होंने निर्देश दिये कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज हेतु  कार्ड बनावे, इसके लिए शहर में अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें। उन्होंने सरस डेयरी के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिये कि अलवर डेयरी में नया प्रोजेक्ट लाने हेतु कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि नवीन तकनीकी के उपयोग हेतु  ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को प्रशिक्षण दें तथा तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु मेले आयोजित कराएं। उन्होंने निर्देश दिये कि मिलावटी दूध पर पूर्णतः लगाम लगावे। उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को  जिले में विद्युत से संबंधित सेवाएं नियमित रूप से संचालित करने,  जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत आपूर्ति के संबंध में अवगत कराए गए प्रत्येक बिन्दु को प्राथमिकता से समयबद्ध रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल आदि का त्वरित जवाब देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने  निर्देश दिये कि केंद्र सरकार के फण्ड से अल्पसंख्यक क्षेत्र में स्टेडियम बनाने का  प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में खेलों के प्रति रूचि बढाने एवं खेलों को ग्रासरूट  तक ले जाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिये कि पेंशन सत्यापन का कार्य 31 दिसम्बर तक मिशन मोड में करायें, इसके लिए व्यापक प्रचार— प्रसार कर आमजन को जागरूक करें। बैठक में उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के आमजन से जुडे विषयों से अवगत कराने व दिए गए सुझावों पर कार्यवाही कर आगामी बैठक में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री संजय शर्मा ने जल जीवन मिशन से वंचित रहे क्षेत्रों को इस योजना से जोडने, कालीमोरी अंडरपास को यथाशीघ्र पूर्ण कराने, प्रतापबंध से बालाकिला की सडक के कार्य को प्रारम्भ करने, नटनी का बारा से ढाईपेडी की स्वीकृत सडक के कार्य प्रारम्भ करने तथा सडकों हेतु स्वीकृत 5 करोड रूपये के कार्यों को भी यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। अलवर ग्रामीण विधायक श्री टीकाराम जूली ने मनरेगा के तहत अधिक कार्य प्रारम्भ करने, नई नगर पालिकाओं की मॉनिटरिंग करने, विद्युत ट्रिपिंग पर लगाम लगाने व जीएसएस के कार्यों में गति लाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत सत्यापन हेतु मिशन मोड पर कार्य करने, भरतपुर सांसद श्रीमती संजना जाटव ने कठूमर क्षेत्र में कृषि हेतु दिन में विद्युत आपूर्ति व … Read more

‘चौधरी के मार्ग का अनुसरण करना ही सच्ची श्रृद्धांजलि: केंद्रीय वन मंत्री’, राजस्थान-अलवर में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर में ढाई पैडी अहिंसा सर्किल के पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने  चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण एवं किसान सम्मेलन  में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सदी के सबसे बडे किसान नेताओं में से एक थे। किसानों के मसीहा होने के साथ उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के सम्बंध में  विजन रखने का कार्य भी बखूबी किया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था एवं भूमि सुधारों पर उच्च कोटि की पुस्तकें लिखी। उन्होंने कहा कि विद्वता, किसान कल्याण व उच्च कोटि के नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने वाले चौधरी चरण सिंह पर  विद्वान पॉल ब्रॉस ने तीन संस्करणों में पुस्तकें लिखी है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसान दिवस पर सच्ची श्रृद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलकर सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनकल्याण की भावना से काम किया। देश के किसान व आम जन  की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने  चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सुशोभित  किया है। चौधरी साहब के दिल में किसान-मजदूर व समाज के वंचित को न्याय दिलाने की पराकाष्ठा विद्यमान थी।  अपने पूरे राजनीतिक जीवन को ईमानदारी, उच्च आदर्शों तथा गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने वाले चौधरी चरण सिंह ने प्रांतीय सरकार के समय में सन् 1938 में कृषि उत्पाद बिल व किसान कर्ज माफी बिल पेश किए जिसको सभी प्रांतीय सरकारों ने लागू किया। उन्होंने चकबन्दी, मण्डी समिति तथा जमीदारी उन्मूलन जैसे कानून किसानों के हित में बनवाए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढाते हुए और किसानों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने ईआरसीपी योजना के माध्यम से सम्पूर्ण अलवर जिले में पेयजल व सिंचाई की व्यवस्था का कार्य प्रारम्भ किया है। किसान सम्मान निधि के साथ अब तक की अधिकतम 24 फसलों में एमएसपी लागू की है। कृषि में जैविक खेती, कृषि विपणन, डेयरी प्रोजेक्ट को आगे बढाने,  लम्बे समय तक भण्डार की क्षमता में वृद्धि करने व ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं को बढावा दिया है तथा चौधरी चरण सिंह ने देश का विकास खेत व खलिहान से होकर गुजरने का जो मार्ग दिखाया था उस पर बढते हुए केंद्र सरकार ने भारत के गांवों को आगे बढाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने मोबाइल के माध्यम से किया संबोधित— केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी को पूर्व प्रधानमंत्राी चौधरी चरण सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में नहीं आ पाए। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने मोबाइल से उपस्थित जन समूह को श्री जयन्त चौधरी का संबोधन सुनाया। अपने संबोधन में श्री जयन्त चौधरी ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जीवन संदेशों पर प्रकाश डाला तथा यथाशीघ्र अलवर में आकर प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के  में पूर्व विधायक श्री सतीश पुनीया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सच्चे मायने में किसान रत्न थे, जिन्हें केन्द्र सरकार ने भारत रत्न से नवाजा है। चौधरी चरण सिंह सभी वर्गों के प्रेरणा स्त्रोत हैं और उनके पदचिन्हों पर आगे बढते हुए श्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित व सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के साथ सभी वर्गों के लिए जीवन भर काम किया।  चौधरी साहब ने उन जातियों के लोगों को मौका दिया जिनकी समाज की मुख्यधारा में कोई गिनती नहीं थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि 25 दिसम्बर को उनकी जयंती है। उन्होने किसानों के कल्याण के लिए फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, गांवों को सडकों से जोडने जैसे ऐतिहासिक कार्य  कार्य किए।  कार्यक्रम में  जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर ने आगन्तुकों का आभार जताया तथा अलवर जिले में समाज द्वारा बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य के निर्णय सहित अन्य सकारात्मक सामा​जिक  गतिविधियों के बारे में  अवगत कराया। उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और युवा वर्ग को देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी, विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनकड, श्री चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी,  श्री राजाराम मील,  श्री शेरसिंह गंडूरा ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जीवन मूल्यों, उनके द्वारा बताए गए मार्ग, किसान, मजदूर तथा देशहित में लिए गए निर्णयों एवं विचारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बालिका छात्रावास के लिए भेंट की राशि— समाज द्वारा बनाए जाने वाले बालिका छात्रावास के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी, विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनकड, पूर्व विधायक श्री सतीश पुनिया ने 21-21 हजार रूपये तथा कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप भेंट किए गए चांदी के मुकुटों को बालिका छात्रावास हेतु भेंट किया। इस अवसर पर भरतपुर विधायक श्री सुभाष गर्ग, रामगढ विधायक श्री सुखवन्त सिंह, पूर्व मंत्री श्री हेमसिंह भड़ाना, पूर्व विधायक श्री बंसीधर बाजिया, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र गंडूरा, पूर्व विधायक श्री रामहेत यादव, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, श्री रोहिताश यादव, श्री बन्नाराम मीणा, श्री बस्तीराम यादव, श्री सतीश चौधरी, श्री रामनारायण चौधरी, श्री नेमीचंद चौधरी , श्री बेगराज चौधरी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे। recent visitors 172

ढाई करोड़ रूपये किए स्वीकृत, राजस्थान-अलवर में वन राज्य मंत्री की अनुशंसा पर बनेंगी सड़कें

अलवर/जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंषा पर अलवर शहर में करीब ढाई करोड़ रूपये लागत की सड़कों की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि  बजट घोषणा 2024 -25 के अंतर्गत शहर के वार्डों में लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये की राशि की सड़कें स्वीकृत हुई है जिसके अंतर्गत  वार्ड नं. 13  में दिल्ली दरवाजे से जैन मंदिर होते हुए भैरू जी का मंदिर मुन्शी बाजार की ओर विजय जैन के मकान तक, वार्ड नं. 15 व 16 में रोड़ नं. 2 शक्ति इलेक्ट्रोनिक्स से केंडलगज पुलिस चौकी होते हुए दारूकुटा मौहल्ला टी-पाईन्ट गली नं. 9 से  शहर कोतवाली थाने की ओर, वार्ड नं. 16 में सेड का टीला कॉर्नर से केंडलगंज  का एक चौक, वार्ड नं. 33 में काला कुंआ प्लॉट नं. ए/19 से ए/67 तक एवं ए/53 से ए/19 तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34  में रामबिहारी जी के मकान से विद्या स्कूल होते हुए प्रकाश चन्द शर्मा के मकान तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34 वण्डर हाईट रोड़ कन्नी यादव के मकान से प्रताप चौधरी व जयसिंह चौहान से होते हुए जितेन्द्र पलवा के मकान की ओर पन्ना बाबा के कुंआ सैनी मंदिर से लेकर गायत्री के घर तक एवं कुंए से बाबूलाल शर्मा तक विवेकानन्द नगर सैक्टर 4, वार्ड नं. 34 विवेकानन्द नगर आरटीओ की कोठी नीम के पेड़ से मनीष शर्मा के घर तक एवं सत्यनारायण शर्मा के घर से होते हुए गट्टे तक एव गट्टे से अनुप शर्मा फौजी के मकान तक व कमलेश खण्डेलवाल के मकान से चक्की तक, वार्ड नं. 37 पाम कोर्ट फ्लेटो के सामने से डॉ. सुरेश मीणा से होते हुए बी-254 के.जी. खण्डेलवाल के आगे की ओर नीति नगर एवं पार्क के पास  सड़क निर्माण,  वार्ड नं. 52 मोनिका विरमानी बी.एड. कॉलेज से लेकर प्लाट नं. 275 आदर्श कॉलोनी दाउदपुर तक की सडकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन  सभी सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा तथा इनकी निविदाएं आमंत्रित करने संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। recent visitors 100

‘ईआरसीपी योजना से राजगढ़ क्षेत्र को मिलेगा पानी’, राजस्थान-अलवर के विद्यालय में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु प​रिवर्तन मंत्री व अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर जिले के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नयागांव माचाड़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने सम्मानित हुए छात्रा-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे बड़े प्रतिभावान है और ये जीवन में तरक्की कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पाड़ा, माचाड़ी और नयागांव तीनों ग्राम पंचायत के बीच में सांसद कोष से ई—लाइब्रेरी और खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, उसके लिए तीनों ग्राम पंचायत भूमि उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद जब पहली बार बझेड़ा गांव में आए तो वहां के लोगों ने कहा कि काफी वर्षों से यहां केंद्रीय विद्यालय बनवाने की मांग चल रही है। इस मांग को  पूरा करने के लिए राजगढ़ में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय बनवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में जिन ठेकेदारों ने अधूरे काम छोड़ दिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो गांव डार्क जोन में हैं, उनमें भी पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना कामें जो पानी आना था डीपीआर में राजगढ़ क्षेत्रा को भी शामिल कर दिया गया है, जिससे कि ईआरसीपी योजना का पानी राजगढ़ को भी मिलेगा । कार्यक्रम में  श्री अशोक गुप्ता, श्री बन्नाराम मीणा, अंजली यादव सहित प्रबुद्ध व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि मंदिर में पूजा अर्चना की तथा राजगढ़ कस्बे के माचाडी चौक, चौपड़ बाजार में खुली जीप से अभिवादन करते हुए मालाखेड़ा दरवाजा पहुंचे। जहां उन्होंने कस्बे के मालाखेड़ा गेट का अनावरण  किया। उन्होंने कहा कि मालाखेड़ा दरवाजा  राजगढ़ की ऐतिहासिक शान रहा है।  उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में राजगढ़ के विकास में कार्य करूंगा और कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री  श्री संजय शर्मा,  श्री अशोक गुप्ता, श्री बन्ना राम मीणा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे। recent visitors 130

‘समाज की मुख्य धुरी हैं पेंशनर’, राजस्थान-अलवर में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री हुए पेंशनर समाज के अधिवेशन में शामिल

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अलवर का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन, स्मारिका विमोचन व पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वन मंत्री शर्मा ने सभी पेंशनरों की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पेंशनरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का सकारात्मक प्रयास करती आ रही है। उन्होंने पेंशनर समाज को साधुवाद देते हुए कहा कि पेंशनर समाज द्वारा निरन्तर सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अनुभवी व्यक्ति होते हैं अतः केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर योजनाओं से लाभांवित कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज की सभी न्यायोचित मांगों को राज्य सरकार स्तर से पूरा कराने का सकारात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ वरिष्ठजनों को देने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले पेंशन लाभ को बढाकर 1150 रूपये किया है  ताकि वे किसी अन्य पर आश्रित न रहकर अपना जीवन स्वाभिमान के साथ व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तीर्थयात्रा योजना के तहत बडी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की बस, रेल व हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा कराई गई है। इस दौरान उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक के 21 व्यक्तियों एवं 75 वर्ष से अधिक के 111 व्यक्तियों का माला पहनाकर व शॉल ओढाकर तथा बैग प्रदान कर सम्मान किया। पेंनशर समाज के जिला अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा ने पेंशनर समाज द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में पेंशनर्स व उनके परिजन मौजूद रहे। recent visitors 115

‘सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अहम घटक’, राजस्थान-अलवर में गृह राज्यमंत्री ने अग्रदूत प्रशिक्षण में बांटे हेलमेट

अलवर/जयपुर। गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सडक सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता व सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण घटक है। गृह राज्यमंत्री बेढम अलवर की गोविन्दगढ तहसील की पंचायत न्याणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं जिला पुलिस अलवर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कहा कि राज्य सरकार सडक सुरक्षा के प्रति गंभीर है। सडक सुरक्षा सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक से सीधे जुडा हुआ विषय है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को सडक सुरक्षा के नियमों की जानकारी होने के साथ-साथ उसकी पालना भी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा राष्ट्र की निधि है और सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने प्रशिक्षण के उपरान्त 300 स्वयं सेवक युवाओं को सडक सुरक्षा अग्रदूत के रूप में देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सडक संस्कृति विकसित करने के लिए वर्ष 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान सडक सुरक्षा सोसायटी व आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड के द्वारा पुलिस व प्रशासन के साथ सडक सुरक्षा अभियान की सराहना की। सडक सुरक्षा विशेषज्ञ एवं एआरटीओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सडक सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयं के द्वारा लिखित सडक सुरक्षा चक्र व सडक सुरक्षा पॉकेट बुक भी वितरित की। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना, राष्ट्रीय गुड सेमेरिटन योजना के तहत घायलों की मदद करने पर 10 रूपये तक नगद पुरस्का व प्रशस्ति पत्र मिलने के बारे में भी अवगत कराया। recent visitors 72

दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, राजस्थान-अलवर में पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट

अलवर। अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों ने बताया कि विस्फोट के दौरान अचानक अंधेरा छा गया और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वर्तमान में दोनों बच्चों के कानों में अजीब सी आवाजें आ रही हैं, और उन्हें देखने में भी दिक्कत हो रही है। रोशन के परिवार की स्थिति बेहद कठिन है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। विस्फोटक पदार्थ खेत में कैसे पहुंचा और वहां और कितने ऐसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की छानबीन की जा रही है, ताकि ऐसे किसी अन्य विस्फोटक की पहचान हो सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। recent visitors 63

अस्पताल में जारी है इलाज, राजस्थान-अलवर में हीटर और गर्म पानी से झुलसे मासूम

अलवर। पिछले तीन दिनों में शहर में अलग-अलग स्थानों पर झुलसने के कारण चार बच्चों को जनरल हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। रविवार की रात दो और बच्चों के झुलसने के मामले सामने आए, दोनों को अस्पताल लाकर इलाज शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार कल तिजारा के बिलासपुर निवासी 6 माह की सानिया पुत्री सफीन रविवार देर रात नींद में चारपाई से गिरकर सर्दी से बचाव के लिए लगे हीटर के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गई। एक अन्य घटना में अलवर के सूर्य नगर में 10 माह का सुभाष पुत्र सुग्रीव खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी पर गिर गया। बाल्टी का पानी बच्चे के हाथ-पैर पर गिरने से वह 25-30 फीसदी तक झुलस गया। बच्चे का इलाज जनरल हॉस्पिटल में जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बिजवाद नरुका गांव का एक बच्चा खौलते दूध के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। ऐसे ही डेहरा शाहपुर की रहने वाली कीर्ति चाय के गिरने से झुलस गई थी, उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पिछले तीन दिनों में बच्चों के झुलसने की चार घटनाओं ने अभिभावकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में गर्म पानी, हीटर और गर्म खाद्य पदार्थों को बच्चों से दूर रखना बेहद जरूरी है। बहरहाल सभी चार बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार इलाज के बाद सभी बच्चों के पूरी तरह ठीक होने की संभावना है। recent visitors 63

साढ़े 8 लाख का माल रास्ते में किया खुर्दबुर्द, राजस्थान-अलवर में प्याज की हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

अलवर. अलवर से पटना के लिए प्याज लेकर रवाना हुए ट्रक की रास्ते में ही हेराफेरी करके फरार हुए आरोपी को N.E.B. थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को समी खां निवासी लूहरवाड़ी ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसने आरोपी तस्लीम खान को प्याज का ट्रक लेकर पटना के लिए रवाना किया था। लेकिन उसने गाजीपुर में ही ट्रक में भरी प्याज को खुर्दबुर्द कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्याज की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये के करीब थी, लेकिन जांच में आरोपी के खाते में केवल चार लाख रुपये जमा हुए हैं। बहरहाल N.E.B. थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गडुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खाते में चार लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं, जबकि बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। recent visitors 72

आपसी मनमुटाव सुलझाना होगी बड़ी चुनौती, राजस्थान-अलवर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास

अलवर. केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज बहरोड़ क्षेत्र के तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी भाषा, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री यादव ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निजी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के नाम पर अधिक फीस तो लेते हैं, लेकिन उन्हें छात्रों को अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना भी सिखाना चाहिए। बच्चों और अभिभावकों से संवाद के दौरान हिंदी का उपयोग करें। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाषा के प्रति सम्मान का भाव विकसित होगा। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से संचालित लाइब्रेरी में बच्चों और उनके माता-पिता के साथ हिंदी में बातचीत कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए कहा कि यह नीति छात्रों को नई दिशा प्रदान करती है और इसे सभी को समझना चाहिए। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और नवीन सोच को बढ़ावा देना है। यह डिजाइन मानसिकता और कम्प्यूटेशनल सोच जैसे कौशल विकसित करने में सहायक है। उन्होंने शिक्षा के लिए सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने “खेलो इंडिया” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर में सांसद खेल उत्सव का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बहरोड़ के मांचल ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अशोक गहलोत ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं कर पाए लेकिन भजनलाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य कर यह साबित किया है कि जमीन से जुड़ा व्यक्ति विकास को प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, सरपंच ओमप्रकाश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 78

पुरानी रंजिश को लेकर मां को भी पीटा, राजस्थान-अलवर में सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर बरसाए लट्ठ

अलवर. कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर जानलेवा हमला हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा कान में कार्यरत लेक्चरार रामावतार मीणा पर लगभग 15-16 लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामावतार को पहले कठूमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पावटा गांव निवासी घायल रामवतार मीणा ने बताया कि वह अपने पिता टन्डुराम मीणा को खेत पर रोटी देकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग यादराम मीणा पुत्र राधाकृष्ण, हरिसिंह पुत्र राधाकृष्ण, बेनी प्रसाद, घनश्याम पुत्र यादराम राकेश पुत्र यादराम सहित करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रामवतार मीणा की मां विषणी देवी जब अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल रामअवतार मीणा के सिर,पैर और हाथ की उंगलियों पर गहरी चोट आई है, जिसका राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय जिला अस्पताल अलवर में उपचार जारी है। रामावतार मीना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने रामावतार ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर इन आरोपियों से विवाद हुआ था। तब यह मामला आपसी समझाइश के बाद सुलझ गया था, लेकिन हमलावरों ने रंजिश रखते हुए इस हमले को अंजाम दिया। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 79

हत्या कर कुचला गया चेहरा, राजस्थान-अलवर में महिला के शव की शिनाख्त में जुटी चार थानों की पुलिस और डीएसटी

अलवर. विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में सोमवार शाम को एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है। विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, "महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।" इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। recent visitors 71

रात को होगा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थान-अलवर में मत्स्य उत्सव का आज समापन

अलवर. अलवर में पिछले तीन दिन से चल रहे मत्स्य उत्सव के आज आखिरी दिन कंपनी बाग से कटी घाटी तक साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को प्रशासनिक अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पर्यटन विभाग की अधिकारी टीना यादव व साइकिलिंग के सेक्रेटरी नानक सिंह ने बताया कि मत्स्य उत्सव के उपलक्ष्य में यह साइकिल रैली निकाली जा रही है, जो कंपनी बाग से शुरू होकर नंगली सर्किल एसएमडी मोती डूंगरी होते हुए कटी घाटी स्थित नगर वन पहुंचेगी। वहां पर इस रैली का समापन होगा। उसके बाद कंपनी बाग में फूलों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। बाद में नंगली सर्किल पर प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। उत्सव के आखरी दिन रात को म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम होगा और इसी के साथ उत्सव का समापन भी होगा। इस उत्सव में इस बार कई प्रदेशों से आये लोक कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार लोगों की भागीदारी इतनी नहीं रही जितनी, पहले होती थी। पहले शहर के लोग इस उत्सव की इंतजार किया करते थे और उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार उत्सव में जन भागीदारी इतनी नहीं रही। सबसे बड़ी बात यह भी रही कि इस बार उत्सव की शुरुआत अलवर शहर से ना होकर ऐतिहासिक ओर पर्यटन स्थल भानगढ़ से हुई, जहां पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है। इस उत्सव में इस बार प्रदेशो से लोक कलाकार भी इतने नही आये, जितने राज्यों से पहले आते थे। इस बार चार प्रदेशों से ही लोक कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। पहले वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ तक से लोक कलाकार इसमें शामिल होने आते थे, जिनकी कला को देख कर ही लोग अभिभूत हो जाते थे, लेकिन इस बार ये लोक कलाकार इस उत्सव में शामिल होने नहीं आये। recent visitors 102

कई बार कर चुका है वारदात, राजस्थान-अलवर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

अलवर. अलवर शहर N.E.B. थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया वर्ष 2023 अप्रैल माह में परिवादी आकाश वर्मा निवासी देसूला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि सूर्य नगर शिक्षक कॉलोनी से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी आबीद ख़ान को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी पापड़ा खड़ियाबास का रहे वाला है। अब मुखबिर की सूचना के अनुसार कल रात को आरोपी अफसर ख़ान निवासी रायबका थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व में ही चोरी हुई बाइक को जब्त कर लिया था। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी काफी शातिर है और बाइक चोरी के मामले में भी ही कुख्यात है। नजर हटते ही यह बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। यह आरोपी पहले भी कई बार बाइक चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी करते ही यह उसको ओने-पोने दाम में बेच देता है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की वारदात करके यह कुछ दिन शांति से जीवन व्यतीत करता है और उसके बाद फिर से इसी काम मे लग जाता है। recent visitors 65

सफारी को डेली साइटिंग ने बनाया रोमांचक, राजस्थान-अलवर के सरिस्का में घूम रहे 42 बाघ

अलवर. सरिस्का में टाइगरों की संख्या बढ़ने से अब पर्यटकों को सफारी के दौरान टाइगर आराम से दिखाई दे रहा है। इससे न केवल सरिस्का में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, बल्कि यह के जंगल और अन्य जानवर भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली गुरुग्राम से आने वाले पर्यटक दीपांशु पराशर तो बेहद भग्यशाली हैं, जिनको सत्रह बार टाइगर और लेपर्ड के दीदार हो चके हैं। दीपांशु ने बताया कि वह 2018 से लगातार सरिस्का आ रहा है और उसे सत्रह बार टाइगर दिख चुका है। दीपांशु ने बताया कि उसे सबसे ज्यादा एसटी 21 और एसटी 15 की साइटिंग सबसे ज्यादा हुई है। हालांकि उसे एसटी 3, एसटी 9, और एसटी 6 की साइटिंग भी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा एसटी 21 और एसटी 15 की साइटिंग हुई है। दीपांशु ने बताया कि सरिस्का का जंगल अपने आप में यूनिक है। यहां जंगल भी गहन है और पहाड़ भी हैं। यहां टाइगर ओर लेपर्ड के अलावा अनेक तरह के जंगली जानवर है, जिनको देखकर आनंद मिलता है। गाइड अर्जुन मीणा और रामहेत ने बताया कि एसटी 21 की साइटिंग हमेशा आकर्षक रहती है। इसको देखकर ही आनंद मिलता है, क्योंकि इसे सरिस्का का युवराज भी कहा जाता है। सरिस्का वन विभाग का कहना है कि सरिस्का जैसे जंगलों से ही आमजन को शुद्ध हवा मिलती है। इन्हें बचाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको वन्य जीवों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि मानव जीवन बचा रह सके। ऐसे प्रयास सरकारों को भी आमजन को साथ लेकर करने चाहिए, जिससे मानव जीवन सुरक्षित रह सके। पर्यटकों को भी सरिस्का में आने के बाद एक अलग ही सुकून मिलता है। उनका कहना है कि शहरों में जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। यहां आते ही जीवन का असली आनंद मिल जाता है। वन विभाग का कहना है कि 42 टाइगरों के होने के बाद अब जंगल भी छोटा लगने लगा है और इसे फैलाने और बफर एरिया बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। पहले 43 टाइगर थे, लेकिन उनमें से एक बूंदी जिले में रामगढ़ के जंगलों में भेज दिया गया है। recent visitors 117

वाटर गन से किया पानी का छिड़काव, राजस्थान-अलवर में ग्रेप 3 लागू होने से 150 खदानें बंद

अलवर. एनसीआर रीजन में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) 3 लागू होने के बाद अलवर पर भी इसका भारी असर पड़ा है। अलवर में विभिन्न विभागों में चल रहे करीब 97 करोड़ के  निर्माण कार्य एकाएक रुक गए। वहीं 40 स्टोन क्रशर भी नहीं चले। अब इन्हें खुलने का इंतजार है। ग्रेप 3 में सभी तरह के स्टोन क्रशर, खनन और निर्माण संबंधित गतिविधियां बन्द है। विभागों ने आदेशों की पालना के लिए निरीक्षण भी किया। खनिज अभियन्ता मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब दस खानों की जांच की गई थी। इनमें से सभी लगभग बन्द मिली। जो बन्द नहीं थी, उनको बन्द कराया गया। पूरे अलवर में करीब 150 खाने है और आगामी आदेश तक इनको बन्द रखने के लिए कह दिया गया है। वहीं नगर निगम, यूआईटी और रीको ने सड़क किनारे मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए वाटर गन से पानी का छिड़काव भी कराया। ग्रेप 3 में अस्पतालों और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां चलती रहेंगी। इसमें जेल चौराहे पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम जारी रहेगा। इस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सीसीयू और 100 बेड के वार्ड का काम चलता रहेगा। ग्रेप 3 के आदेश जारी होने के बाद यूआईटी के 50 करोड़ रुपये के काम रुक गए है। इनमें अरावली विहार में डामरीकरण और 160 फिट रॉड का काम, अम्बेडकर नगर में डामरीकरण का काम, शांति कुंज की सड़क की चौड़ाई सहित करीब तीन दर्जन से अधिक काम शामिल है। मिनी सचिवालय के पास 40 करोड़ की लागत से बन रही कोर्ट बिल्डिंग का काम और नगर निगम द्वारा 7 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और रिपेयरिंग का काम बंद हो गया है। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप 3 के लागू होने से कुल मिलाकर मोटा नुकसान अलवर को हुआ है। पहले जिला कलेक्टर ने भी इस संबंध में कई बार जिले को चेताया था, लेकिन तब लोग कलेक्टर की चिंता को हल्के में ले रहे थे। कलेक्टर द्वारा स्व्च्छता और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्लीन अलवर और अतुल्य अलवर जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए। recent visitors 86

पुलिस ने शुरू की तलाश, राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

अलवर. अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें। recent visitors 83

नीमराणा होटल में फायरिंग सहित आधा दर्जन हैं मामले, राजस्थान-अलवर की 20 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार

अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप होटल हाईवे किंग पर 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कौशल चौधरी गैंग की लेडी डॉन और कौशल की पत्नी मनीषा और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया है। मनीषा को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने पकड़ा है। वहीं मनीष गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था, उसे नीमराणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मनीषा पर गुरुग्राम के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। मनीषा कौशल गैंग को ऑपरेट कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंग ऑपरेट करने में विदेश में बैठा उसका भाई गैंगस्टर सौरभ गाडौली उसकी मदद कर रहा था। गौरतलब है कि नीमराना की होटल पर फायरिंग करने वाली कौशल चौधरी गैंग ने 32 राउंड फायर कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में पुलिस ने सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया, योगेश उर्फ मोनू, विजय कुमार उर्फ काले, धर्मेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, दीपक यादव, सूबेसिंह यादव, गौरव सिंह पुत्र सत्यप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शार्प शूटर पंजाब के जालंधर निवासी पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर, नरेंद्र कुमार उर्फ शर्मा उर्फ लल्ली अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन दोनों शूटरों पर पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या सहित तीन बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने का आरोप है। इनकी तलाश में पंजाब पुलिस और वहां की एजेंसियां पिछले करीब तीन साल से लगी हुई हैं। मनीषा को 2019 में खांडसा मंडी में रंगदारी के मामले में भी पकड़ा गया था। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गई थी 15 सितंबर को भिवाड़ी के समीप स्थित हरियाणा के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद बिलासपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। होटल के नंबर पर कॉल कर फिरौती मांगने वाले ने खुद को कौशल चौधरी और अमित डागर गिरोह का बदमाश बताया था। फिरौती नहीं देने पर फायरिंग की धमकी दी थी। कहा था कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। सोमवार को मानेसर क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई ललित कुमार की टीम ने आरोपी मनीषा निवासी नाहरपुर रूपा, गुड़गांव को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। मनीषा के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम और होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है। आरोपी मनीषा कौशल के गैंग को ऑपरेट कर रही थी। वारदात में उसकी संलिप्तता जानने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। recent visitors 82

चार लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खाना खाने गए चाचा-भतीजा को बदमाशों ने होटल से घर तक पीटा

अलवर. जिले के न्याना गांव में होटल पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते हुई मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम न्याना में होटल पर खाना खाने गए चाचा-भतीजे से गांव के लोगों का विवाद हो गया, जिसके चलते हमलावरों ने घर में आकर दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ से अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है, जिनमें से दो जनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित कमल ने बताया वह अपने भतीजे दीपक के साथ अपने गांव के होटल में खाना खाने गया था, तभी वहां पर चेतराम, बुधराम, पवन व अन्य लोगों से उनका विवाद हो गया। इन लोगों ने वहां पर दीपक से मारपीट भी की। बाद में घर आने पर इन हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और लाठियों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के लिए आए परिवार वालों के साथ भी उन्होंने मारपीट की, जिसमें कमल, दीपक, रामकिशन और हरिराम घायल हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि घायल कमल का कहना है कि उनकी आपस में कोई दुश्मनी भी नहीं है। इसके बावजूद करीब सात-आठ लोगों ने घर में आकर उनसे बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के बाद सभी हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और सभी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से इस बात की सूचना गोविंदगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। recent visitors 64

भाजपा को जनता का समर्थन देख कांग्रेस बौखलाई, राजस्थान-अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह ने रामगढ़ में की सभा

अलवर. रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं। भाजपा ने मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ता सुखवंत सिंह को रामगढ़ से टिकट दिया है। रामगढ़ में निश्चित रूप से भाजपा ही विजयी होगी। हम सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को लेकर चल रहे हैं और भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर कांग्रेस में बौखलाहट मची हुई है। अलवर की जनता ने जो मान-सम्मान दिया है, वे उसके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार से भी बजट में बहुत राशि स्वीकृत कराई है। विशेष तौर पर रामगढ़ ओर गोविंदगढ़ में ट्रेनों के ठहराव का मसला हो या फिर आरओबी से काम कराने का मामला हो सभी काम तय समय में पूरे करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एनसीआर क्षेत्र में केंद्र की बजट योजना का भी काफी काम रामगढ़ क्षेत्र में हुआ है। यादव ने कहा कि ईआरसीपी के पानी का मामला भी काफी हद तक भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है और जल्द ही इसका पानी भी रामगढ़ को मिलेगा। रूपारेल नदी के मामले में भी राज्य सरकार ने काफी पैसा दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों में घूमने के बाद वे यह कह सकते हैं कि रामगढ़ में सभी बिरादरी और कौम का समर्थन भाजपा को मिल रहा है और यहां से भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने सातों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया। recent visitors 65

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ उम्मीदवार जुबेर मौजूद, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ में डोटासरा ने किया गमछा डांस

अलवर. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा डांस ने रामगढ़ उपचुनाव में समा बांध दिया। कल रामगढ़ के बडोदामेव में कांग्रेस की जनसभा में डोटासरा ने जोरदार गमछा डांस किया। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे। बता दें कि डोटासरा ने भाषण की जगह गमछा डांस ही किया। डोटासरा ने गमछा डांस के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन को गले लगाया और यह गमछा उनसे गले मिलकर गले में डाल दिया। डोटासरा ने काफी देर तक गमछा लेकर ठुमके लगाए, जिससे मीटिंग में आनंद आ गया। डोटासरा का गमछा डांस देख कर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के साथ जनसभा में आये लोग भी आनंद लेते दिखे। डोटासरा पहले भी कई जगह इस तरह का गमछा डांस कर चुके है। हालांकि उनका भाषण भी जोरदार रहता है और भाजपा सरकार को पर्ची सरकार का नाम भी डोटासरा ने ही दिया है। वे कहते है कि मुख्यमंत्री पर्ची से ही निकले है। कल उन्होंने भाषण तो बहुत कम दिया या यूं कहे कि डांस काफी देर तक जोरदार किया। इस डांस का लोगों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया। recent visitors 157

देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस जब्त, राजस्थान-अलवर में बदमाश गिरफ्तार

अलवर. जानकारी के अनुसार ASI हितेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना लगी कि स्कीम नंबर एक पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और कोई वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्णा वाटिका पार्क हरि बाबा के मन्दिर के पास स्कीम न. 01 मेंं एक नौजवान लड़का अवैध हथियार और 315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस लेकर घूम रहा था। इस पर उसको हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। जिस पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। थाने के एएसआई हितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिनेश उर्फ विशाल पुत्र  पप्पुराम जाति कोली उम्र 22 साल निवासी स्वर्ग रोड, कोली मौहल्ला अलवर का रहने वाला है जो थाना कोतवाली जिला अलवर में रहता है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। अभी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले में जुट गई है। आरोपी को कल सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा और कोर्ट से रिमांड की मांग की जाएगी। इससे यह जानकारी की जाएगी कि यह कट्टा और कारतूस इसके पास कहां से आया। पुलिस के अनुसार अवैध कट्टा लेकर घूम रहे इस युवक से यह पूछताछ की जाएगी कि यह किस वारदात की फिराक में वहां आया था। recent visitors 77

मिठाई के पैसे मांगने पर की तोड़फोड़, राजस्थान-अलवर में तीन बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

अलवर. शहर की भेरुबक्स स्वीट्स के सूर्य नगर स्थित आउटलेट पर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश पहले शाम को धमकी देकर गए और रात्रि को तोड़फोड़ सहित मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक डिंपल विजय ने बताया विगत एक डेढ़ साल से बदमाशों के ऊपर मिठाई का पैसा बकाया चल रहा था। मांगने पर तोड़फोड़ करने की धमकी दी जाती है। आज शाम को तीन बदमाश आते हैं और मारपीट और पैसा नहीं देने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। रात को दस बजे के आसपास तीन बदमाश एक बाइक पर आए, जो काले कपड़े से ढके थे। उन्होंने अचानक से हमला कर दिया है। आते ही शोरूम के शीशे पर वार करते किया और उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गए। मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दुकान मालिक लकवा ग्रस्त हैं। उनका गला पकड़ कर खींचा गया। घटना के बाद दुकान मालकिन ने अपने भाइयों को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि यदि सूचना के बाद पुलिस वहां समय से पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस को तभी सूचना कर दी गई थी, जब ये लड़के धमकी देकर गए थे। यानी पुलिस ने भी इलाके को अब गुंडों के हवाले कर दिया है। इसका परिणाम ये हुआ कि गुंडे आए और खुलेआम यह वारदात करके चले गए। recent visitors 78

दमकल ने पाया काबू, राजस्थान-अलवर के प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से लगी आग

अलवर. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में गुरुद्वारे के पास प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से आग लग गई। गुरुद्वारे के सेवक हरनेक सिंह सरदार ने अपनी पानी की मोटर लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास के यह परिणाम रहा कि यह आगे बढ़ने से थोड़ा रुक गई। बाद में सूचना पर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह गोदाम कृष्णावतार दिल्ली वालो का है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। गोदाम में प्लास्टिक भरा हुआ था और वह अत्यधिक ज्वलन शील था। इस आग में प्लास्टिक कितना बचा और कितना जला इसका पता अभी नहीं चला है। बताया जा रहा है कि ये आग पटाखे से लगी थी। पटाखे की चिंगारी गोदाम में चली गयी और थेड़ी देर में ही वह आग लग गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर गुरुद्वारे के आस पास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना लोगों ने तुरन्त दमकल विभाग को भी कर दी। दमकल की गाड़ी पहुंची तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू पाया। इस आग से वे लोग ज्यादा भयभीत थे, जिनके मकान इस गोदाम के आसपास है, क्योंकि यह आग उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी। recent visitors 89

जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी, राजस्थान-अलवर में खूनी संघर्ष में तीन महिलाएं घायल

अलवर. अलवर में कोटकासिम थाना क्षेत्र के जकोपुर गांव में रविवार शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक पक्ष की ओर से फायरिंग और हथियारों से हमला किया गया। झगड़े में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें एक महिला को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, जकोपुर निवासी कुलदीप सिंह के परिवार ने अपने खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी। आरोप है कि रविवार को दिन में जकोपुर सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राजू जाट जो कि पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है ने टिल्लू, भीम, प्रवीण, बसंत, राजबीर और राहुल ने मिलकर ट्रैक्टर से उनकी फसल को रौंद दिया। कुलदीप का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपी पक्ष का मनोबल और बढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप के परिवार ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथ बाहर के 25 से 30 बदमाशों को लेकर हथियारों से लैस होकर आए और महिलाओं से मारपीट की। इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें प्रेमलता पत्नी अजीत सिंह के पैर में गोली लगी। जबकि हेमलता पत्नी फूल सिंह और ममता पत्नी विक्रम सिंह को गंभीर चोट आई है। घायल महिलाओं को तुरंत कोटकासिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राज जाट जो कि पुलिस थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है। यह पूर्व में भी कोटकासिम थानाधिकारी महेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों से अपने घर पर मारपीट कर चुका है, जिसमें थानाधिकारी महेश कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को चोट आई थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। recent visitors 156

पालक को लाखों का नुकसान, राजस्थान-अलवर में बदमाशों ने मधुमक्खियों से भरे बॉक्स जलाए

अलवर. अलवर के निकट भरतपुर मार्ग पर स्थित बगड़ राजपूत में किए जा रहे मधुमक्खी पालन के डिब्बों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह मधुमक्खी पालन गांव के पास गोचर भूमि पर किया जा रहा था। आग लगने से लाखों मधुमक्खियां जलकर नष्ट हो गई और करीब सौ डिब्बे जलकर राख हो गए। आग लगने से आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया। मधुमक्खी पालन करने वाला अपने गांव गया हुआ था।इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मधुमक्खी पालक को भारी नुकसान हुआ है। मधुमक्खी पालन का यह व्यापार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला निवासी नोशाद का था। नोशाद ने बताया कि सहारनपुर में मधुमक्खी पालन करने वालों की बैठक थी, वह इसी में भाग लेने सहारनपुर गया हुआ था। पीछे से किसी ने जान बूझकर मधुमक्खी पालन के डिब्बों में आग लगा दी। उसने बताया कि उसके पास फोन आया कि उसकी मधुमक्खी के डिब्बों में आग लगा दी गई है। उसने तुरंत यहां आकर देखा तो करीब सौ डिब्बे जले हुए मिले। यह आग किसने लगाई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। लेकिन यह आग जिसने भी लगाई, उसकी मंशा उसके प्रति अच्छी नहीं रही होगी। आग लगाने वाले के मन मे क्या मंशा रही, इसका भी पता नहीं चला है। लेकिन आग लगने वाले ने मधुमक्खी पालक का लाखों का नुकसान अवश्य कर दिया। इस नुकसान से उसको क्या फायदा हुआ, यह भी सोचने वाली बात है। क्योंकि इस आग में लाखों मधुमक्खियां भी जलकर मर गई। वैसे एक बात अवश्य है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी ने मधुमक्खी पालन के डिब्बों में आग लगाई हो। अन्यथा मधुमक्खी पालन का यह व्यवसाय कई जगहों पर होता है। लेकिन इससे पहले इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। खास बात यह है कि जिस जगह यह डिब्बे लगे हुए थे, वो रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है, जहां उपचुनाव हो रहे हैं। recent visitors 81

लूट ले गए मोटर साइकिल, राजस्थान-अलवर में बाइक टकराने पर अपराधियों ने की मारपीट

अलवर. अलवर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने पर युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक ही लूटकर फरार हो गए। पीड़ित यश सैनी निवासी बल्लू वाला कुआं चव्हाण पहाड़ी ने बताया, वह वंडर मॉल में अकाउंटेंट का कार्य करता है और दीपावली के अगले दिन उसके साथ मारपीट का मामला हुआ है। घटना शहर कोतवाली थाना अंतर्गत एसएमडी सर्किल और नांगली सर्किल के बीच में हुई है। जहां दो युवक अपनी बाइक पर बैठकर एसएमडी सर्किल से नांगली सर्किल की ओर आ रहे थे। तभी रांग साइड से इन फील्ड मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों नीचे गिर गए। उसके बाद तीन लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट की और साथ में वह उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन फील्ड बाइक किसकी है और इसे कौन चला रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये तीनों युवक कहां के हैं और मोटर साइकिल ले जाकर उसका इन लोगों ने क्या किया। recent visitors 64

महिला को काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, राजस्थान-अलवर में रिटायर्ड बिजली कर्मी गिरफ्तार

अलवर. शहर की एनईबी थाना पुलिस ने काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बीती 6 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने महिला को किसी काम पर लगाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कि बताया आरोपी गणपत सिंह पुत्र श्यामलाल को पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवाले भी उसकी गलत हरकतों को देखते हुए उसकी कोई सुध नहीं लेते। recent visitors 62

50 हजार रुपये लूटकर नकाबपोश फरार, राजस्थान-अलवर में किसान पर जानलेवा हमला

अलवर. अलवर के कठूमर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव बायडा में बीती रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी के अनुसार कठूमर थाना क्षेत्र के तिगरिया गांव निवासी देवीसिंह चौधरी लक्ष्मणगढ़ से ट्रैक्टर की किस्त के लिए बैंक से 50 हजार रुपये की राशि निकालकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गुलहेड़ी के पास करीब सात-आठ बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर उस पर लाठी-फरसे से हमला कर दिया और 50 हजार की नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में देवीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए वही पास ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे अलवर के लिए रैफर कर दिया गया। घटना के दौरान देवीसिंह का मोबाइल भी बदमाशों ने चकनाचूर कर दिया, जिससे वह पुलिस या अन्य किसी को भी फोन नहीं कर सका। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है ताकि उनसे देवीसिंह से लूटी गई रकम जल्द ही बरामद की जा सके। देवीसिंह ने बताया यह वारदात बायडा में हुई लेकिन उनमें एक बदमाश गुलहेड़ी का कंवर गुर्जर भी था, जिसे उसने पहचान लिया था। दरअसल हाथापाई के दौरान देवी सिंह का हाथ कंवर सिंह के मुंह का तौलिया आ गया, जिसे उसने खिंच लिया तो उसे तौलिया लपेटे कंवर सिंह दिखाई दे गया। देवी सिंह ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है और पुलिस पहले कंवर सिंह को ही तलाश कर रही है। recent visitors 107

त्योहारों पर जंगल में घुसते हैं शिकारी, राजस्थान-अलवर के सरिस्का में 24 घंटे होगी गश्त

अलवर. अलवर के विश्व विख्यात सरिस्का टाइगर रिजर्व में दीपावली पर सात दिन तक विशेष मॉनिटरिंग होगी। त्योहार पर शिकारियों के सरिस्का में प्रवेश तथा शिकार करने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। पहले भी कई बार दिवाली और होली जैसे त्योहारों पर शिकार की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरिस्का प्रशासन ने दीपावली पर सात दिन विशेष गश्त और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। सरिस्का में अभी 43 टाइगर हैं, जिनमें नर और मादा दोनों शामिल हैं। यही कारण है कि सरिस्का प्रशासन शिकारियों की आमद की आशंका को लेकर खासी सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रात-दिन नियमित गश्त करने और बाघों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश वनकर्मियों को जारी किए गए हैं। सभी रेंजों में होगी विशेष गश्त सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि इस बार दीपावली पर बाघ परियोजना सरिस्का में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है, इसमें रेंज सरिस्का, रेंज अकबरपुर, रेंज टहला, रेंज तालवृक्ष के साथ ही बफर रेंज संवेदनशील इलाकों में विभागीय वाहन और स्टाफ के साथ विशेष गश्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजनों से भी किसी अप्रिय घटना की स्थिति में रेंज आफिस में सूचित करने के लिए कहा गया है। recent visitors 147

मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

अलवर. रामगढ़ उप चुनाम में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए। इस उप चुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह और कांग्रेस ने आर्यन जुबैर खान को ऊना प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने-अपने नेताओं के साथ उप खंड मजिस्ट्रेट के कार्यालय गए और sdm के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। इस अवसर पर दोनों उम्मीदवारों को sdm ने शपथ भी दिलाई। इसमें भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा के अलावा विधायक महंत योगी बालक नाथ ओर अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पार्टी केवजील अध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। बिगड़ी हुई हालत का सबको पता इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी अभी आने वाले हैं। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में घोटाला, सड़कें नहीं बनी और कानून व्यस्था की बिगड़ी हुई हालत का सबको पता है। ये चुनाव इन्हीं मुद्दों पर होगा। दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जुबेर का इस क्षेत्र से एक पारिवारिक रिश्ता था। पूरा रामगढ़ उनका परिवार था। इस विधान सभा क्षेत्र में जो भी काम हुए वह जुबेर जी की ही देन हैं। भाजपा तो यहां धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ती रही। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबके साथ नामांकन भर रहे हैं, जबकि भाजपा बड़े बड़े नेताओं को यहां ला रही है। जनता उनसे यह पूछने वाली है कि दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया। कुल मिलाकर भाजपा यहां विचलित है और तभी बड़े नेताओं को यहां ला रही है। recent visitors 94

हरियाणा बॉर्डर पर लगाएंगे चेकपोस्ट, राजस्थान-अलवर में रामगढ़ उपचनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

अलवर. अलवर में रामगढ़ उपचुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा बॉर्डर पर चेकपोस्ट लगाए जाएंगे,  ताकि कोई अवांछित तत्व आकर चुनाव को प्रभावित न कर सके। अलवर मिनी सचिवालय में पुलिस महानिरीक्षक ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें कई दिशा-निर्देश दिए गए। मीडिया से बातचीत में बताया गया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई, जिसमें चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। इसमें विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी ताकत चुनाव पर प्रभाव न डाल सके, चाहे वह बाहुबल हो या पैसों की ताकत। सभी जगह पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। रामगढ़ क्षेत्र हरियाणा और मेवात से सटा हुआ है, इसलिए खास ध्यान दिया जाएगा। हरियाणा और अन्य संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों से भी इस मामले में बातचीत की जा रही है। भविष्य में उनकी आवश्यकता होने पर सहयोग लिया जाएगा। हर एक क्रॉसिंग और रामगढ़ को जोड़ने वाले पॉइंट्स पर स्थायी और अस्थायी चेकपोस्ट लगाए गए हैं। मुख्य रूप से SST, FST और पुलिस सहायक टीमें पूरे क्षेत्र पर निगरानी रख रही हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। पुलिस के लिए चुनाव के दौरान दीपावली के हिंदू त्योहार को लेकर भी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस समय कई लोग अपने व्यवसाय और घरेलू सामान के लिए भारी मात्रा में नकद लेकर यात्रा करते हैं। इसे लेकर आईजी अजय पाल लांबा ने कहा कि आम आदमी नकद लेकर आ-जा सकता है, मामूली पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इनकी आड़ में कोई बड़ा लेन-देन न हो। recent visitors 148

दो हजार किलो सिंथेटिक कलाकंद करवाया नष्ट, राजस्थान- में मिलावटी मावा बनाने में अलवर सबसे आगे

अलवर/जयपुर. त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल जयपुर एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से संयुक्त छापे मारे गए, जिसमें 2200 किलो मिलावटी तथा सिंथेटिक कलाकंद नष्ट कराया गया। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ. एस एन धौलपुरिया के सुपरविजन में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। संयुक्त रूप से कार्रवाई बेडा का बास (किशनगढ़बास) स्थित सरफराज मिल्क केक में तैयार हो रहे  मिलावटी कलाकंद के विरुद्ध कार्रवाई की। यहां पर मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल एवं सूजी से कलाकंद बनाया जा रहा था। मौके पर एफएसएसए के तहत सैंपल लिए गए और 2200 किलो मिलावटी कलाकंद नष्ट करवाया गया। जांच में पता चला कि वहां कार्यरत मजदूरों और मौजूदा कर्मचारियों का मेडिकल भी नहीं करवाया गया था। फर्श टूटा हुआ पाया गया एवं चारों तरफ गंदगी भी फैली हुई थी और अनहाइजीनिक कंडीशन में कलाकंद बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, लोकेश शर्मा, देवेंद्र राणावत ओर अलवर से खाद सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव मौजूद रहे। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अलवर जिले में मिलावटी मावे की खपत काफी बढ़ जाती है और धड़ल्ले से मिलावटी मावा और कलाकंद तैयार किया जाता है। हालात इतने खराब हैं के दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बावजूद लोग इस अवसर पर मावे की मिठाई खरीदना पसंद नहीं करते हैं। राज्य के किसी शहर में मिलावटी मावा इतने बडे़ पैमाने पर नहीं बनाया जाता, जितना अलवर में बनाया जाता है। recent visitors 62

भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, राजस्थान-अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस से आर्यन खान तय!

अलवर. रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद एक तरफ जहां पार्टी में खुलकर बगावत शुरू हो गई है, वहीं कांग्रेस में बिना किसी विवाद के आर्यन जुबेर खान के नाम पर मोहर लग गई है। पार्टी ने यह फैसला कल देर शाम रामगढ़ की बैठक में लिया। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, सांसद भंवरलाल जाटव, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के अलावा कांग्रेस के संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल ओर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक नेता मौजूद थे। बैठक में रामगढ़ से पार्टी टिकट के दावेदार आर्यन खान भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ में जो भी विकास कार्य हुआ है, वह जुबेर खान की बदौलत ही हुआ है। बीजेपी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगती रही है। उन्होंने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा कि वो दस महीने के शासनकाल में एक काम बता दें और रामगढ़ से वोट ले ले। इस सरकार ने केवल कांग्रेस सरकार के कामों को बंद करने काम किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि दस महीने से प्रदेश में यह लग ही नहीं रहा कि सरकार है भी या नही। दस महीने से सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। इस अवसर पर आर्यन जुबेर खान ने कहा कि ये चुनाव उनके पिता को श्रद्धांजलि के तौर पर लड़ा जाएगा क्योंकि उन्होंने रामगढ़ को अपना घर समझकर जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं।इस बैठक के बाद आर्यन के नाम पर पार्टी ने  लगभग अपनी मोहर लगा दी है और यह तय नजर आ रहा है कि कांग्रेस की ओर से वे ही चुनाव लड़ेंगे। अब रामगढ़ में चुनावी मुकाबला कांग्रेस के आर्यन खान और भाजपा के सुखवंत सिंह के बीच ही होगा। इधर सुखवंत को टिकट देने से जय आहूजा बगावत पर उतरे हुए हैं। अब उनका ये विरोध भाजपा के सामने क्या मुसीबत पैदा करता है यह तो समय ही बताएगा। recent visitors 67

जांच में जुटी पुलिस, राजस्थान-अलवर में देर रात लाठियों से पीटकर व्यक्ति की हत्या

अलवर. किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे से कल देर रात हमला कर दिया गया,  जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया था। इस व्यक्ति ने रात में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बिदरका निवासी मृतक के भतीजे बलवंत ने बताया कि मेरा चाचा मृतक सतनाम कल मजदूरी करके वापस अपने घर आ रहा था। उस समय घात लगाकर बैठे हमारे पड़ोसियों ने रंजिश के चलते रविन्द्र, संदीप, सन्तोक सिंह सहित कई लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। उसको मौके पर मौजूद लोगों ने  बीचबचाव कर बचा लिया, लेकिन मेरा चाचा वहां से जान बचाकर भाग लिया, लेकिन वह लोग मेरे चाचा का पीछा करते हुए भिवाड़ी थाना क्षेत्र के बिलासपुर पहुंच गए और वहां भी लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जिसमें मेरे चाचा के सिर में गहरी चोट लग गई। जिसकी सूचना हमको फोन के माध्यम से पता लगी मौके पर पहुंचकर हमने सतनाम सिंह को तिजारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां चाचा की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसको अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चाचा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजे बलवंत सिंह ने बताया कि यह लोग आए दिन हमारे साथ गाली गलौज और मारपीट को उतारू हो जाते हैं। ये लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। कुछ दिन पहले इन्होंने हमारे ऊपर चोरी और बलात्कार का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसी को लेके हमारी रंजिश बनी हुई थी। यह लोग हमारे ऊपर बार-बार दवाब बनाते थे कि राजीनामा कर लो और कुछ पैसे दे दो हम मुकदमा वापस ले लेंगे जो हमको मंजूर नहीं था। पूरे गांव वाले भी हमारे साथ थे, जिसके चलते हमने इनको पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेके कल उन्होंने मेरे चाचा पर हमला कर जान से मार दिया, जिसकी लिखित शिकायत मौके पर मौजूद पुलिस को दे दी गई है। किशनगढ़ बास थाना ASI ज्ञान चंद ने बताया कि टेलीफोन के जरिए सूचना लगी कि बिदरका निवासी किसी व्यक्ति की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। वहीं मृतक के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ASI ने बताया कि परिजनों ने कहा है कि किसी रंजिश के चलते कर देर रात हमला किया गया, जिसमें सतनाम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। recent visitors 71

कार्यक्रम में टकराने पर केस दर्ज, राजस्थान-अलवर में विधायक के बेटे और पूर्व एमएलए के समर्थकों में झड़प

अलवर. बहरोड़ के मांडण क्षेत्र में बहरोड़ के विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के बेटे मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत यादव के समर्थकों में झड़प हो गई। मामले की सूचना लगते ही मांडण पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी में सामने आया है कि दोनों ही क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। मांढन में दोनों की गाड़ियों का आमना-सामना हुआ। बलजीत यादव के चालक ने मोहित यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। दोनों नेताओं के समर्थकों में मारपीट हो गई। उसके बाद मांडन पुलिस थाने में बीजेपी नेता मोहित यादव पहुंचे और मामला दर्ज कराने के लिए एफआईआर दर्ज कराई। बहरोड़ के वर्तमान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव पर बलजीत यादव के विधायक रहने के दौरान अभद्र टिप्पणी और जसवंत सिंह यादव के बेटे पर जानलेवा हमला करवाने की रंजिश चली आ रही है। करीब तीन साल पहले बर्दोद के बाद बहरोड़ के पूर्व विद्यायक बलजीत यादव ने अपने समर्थकों से मोहित यादव पर जानलेवा हमला करवाया था, जिसके बाद बहरोड़ की राजनीति गरमा गई थी। रविवार की शाम को दोनों ही नेताओं के समर्थक आमने- सामने हो जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। मांडन थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि रविवार शाम को बहरोड़ के भाजपा नेता मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत के समर्थकों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना के दौरान मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला क्या है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। recent visitors 100

बिज़नेस पार्टनर दो सगे भाइयों ने हड़पी रकम, राजस्थान-अलवर में प्याज व्यापारी से 27 लाख की धोखाधड़ी

अलवर. शहर की सब्जी मंडी में प्याज के एक व्यापारी के साथ दो सगे भाइयो ने धोखाधड़ी करते हुए 27 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। व्यापारी इनसे बार-बार रकम का तकादा करता रहा लेकिन ये दोनों व्यापारी को झांसा देते रहे और अंत में रुपये नहीं दिए। दोनों भाई पंकज कुमार और विष्णु कुमार काफी समय से व्यापारी से माल ले रहे थे। परिवादी ने कराया थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बताया फरवरी माह में परिवादी व्यापारी सुरेंद्र ने थाने पर उपस्थित होकर एक मामला दर्ज कराया कि साहबाबाद, गाजियाबाद के दो व्यापारियों ने उससे 73 लाख का माल लिया था, जिसमें से उन्होंने 45 लाख का पेमेंट वापस कर दिया और बाकी 27 लाख 58 हजार 912 रु बकाया चल रहे थे, जो इन लोगों ने नहीं दिए। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। व्यापारी के लिए चिंता तब और बढ़ गई जब इस बार प्याज बहुत महंगा बिका और व्यापारी विश्वास पर इनको प्याज देता रहा लेकिन जब रकम अटकी तो व्यापारी चिंतित हो उठा और तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया। recent visitors 111

नकली व मिलावटी कलाकंद जब्त, राजस्थान-अलवर में खाद्य सुरक्षा दल की छापामारी

अलवर. अलवर में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने नकली व मिलावटी कलाकंद पकड़ा है। मौके पर कार्रवाई के दौरान मिल्क पाउडर के कटटे रिफाइंड तेल के पीपे, सूजी की बोरियां मिली है। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा प्रतिष्ठा के मालिक को फोन पर बात करके मौके पर आने को कहा गया, लेकिन प्रतिष्ठान का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। वहां उपस्थित हलवाई और कर्मचारियों द्वारा यह बताया गया की कि उनके द्वारा मिल्क पाउडर सूजी और रिफाइंड तेल मिलाकर कलाकंद बनाया जा रहा है जोकि आसपास के होटल एवं रेस्टोरेंटों पर दूध से निर्मित कलाकंद के नाम पर बेचा जाता है। प्रतिष्ठान के मालिक सहीराम पुत्र राम सिंह निवासी जनकपुर नीमराना द्वारा मिलावटी कलाकंद को 150 से 160 रुपए किलो में आसपास के सभी होटल एवं रेस्टोरेंटों पर सप्लाई किया जा रहा था जोकि दूध निर्मित कलाकंद बता कर 400 से 450 रुपए किलो भाव में बेचा जा रहा है। मौके पर कलाकंद एवं मावे का सैंपल लिया गया। इसको जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है। मौके पर मिला 50 किलो दूषित कलाकंद एवं 60 किलो बदबूदार मावे को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल यादव एवं महिपाल गुर्जर उपस्थित रहे। यह मिलावटी ओर नकली कलाकंद बड़े पैमाने पर तैयार हो रहा था और इसकी सप्लाई बसों के जरिये दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न शहरों में धड़ल्ले से हो रही थी। recent visitors 60

मौत की अचानक खबर सुन परिजनों ने किया बवाल, राजस्थान-अलवर के युवक को तिहाड़ जेल ले गयी दिल्ली पुलिस

अलवर. साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अलवर के तूलेड़ा से गिरफ्तार कर ले गए एक युवक की वहां मौत हो गई। सोमवार की रात 11 बजे तक मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सदर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस अफसर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर बताया कि युवक को दिल्ली पुलिस ही लेकर गई थी। सदर पुलिस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामला साइबर फ्रॉड का था और पुलिस ने इस युवक को जेल भी भेज दिया था, जहां युवक की मौत हो गई। ASP प्रियंका ने बताया कि दिल्ली में द्वारका थाने की साइबर टीम अलवर आई थी। साइबर फ्रॉड के एक मामले में तूलेड़ा गांव निवासी टिंडू पुत्र भंवरदास को वह टीम लेकर गई थी। वहां तिहाड़ जेल में आरोपी युवक बंद था। जेल के अंदर ही युवक की मौत हुई है। अभी कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस मौत को लेकर गांव वालों और परिजनों में भारी गुस्सा है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सुसाइड जैसी बात सामने आई थी। अर्थात युवक ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। दूसरी तरफ मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने रात को सदर थाने पर हंगामा कर दिया। कहा कि युवक पूरी तरफ स्वस्थ था। जो टाइल्स लगाने का काम करता था। वैसे जिस युवक को साइबर फ्रॉड में पकड़ा गया, उसके घरवालों के कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया कि जो पुलिस उसे पकड़े और दिल्ली ले जाए। यदि ऐसा होता तो अलवर में भी इसके खिलाफ यहां मुकदमा दर्ज होता। घरवाले यह नहीं बता रहे कि इसके खिलाफ अलवर में भी कोई मुकदमा दर्ज था या नहीं। कुल मिलाकर गांव वालों और घरवालों ने सदर थाने को घेर लिया और उसका बड़ा कारण यह था कि दिल्ली पुलिस के साथ सदर पुलिस भी गांव में गई थी। recent visitors 93

उपचार के बावजूद नहीं जा सका बचाया, राजस्थान-अलवर में डेंगू से 14 वर्षीय बालक की मौत

अलवर. जानकारी के अनुसार मृतक बालक के चचेरे भाई बाबूलाल योगी ने बताया कि गिरिराज को 4 दिन पहले अचानक से तेज बुखार हुआ था। जिसको उपचार के लिए थानागाजी लेके गए, जहां 2 दिन तक उपचार चलने के बाद उसकी तबीयत में हलका सुधार आया था। जिसको कल देर शाम घर पर लेकर चले गए थे। आज सुबह होते-होते उसको दोबारा से अचानक तेज बुखार चढ़ गया और उसके शरीर में सूजन तक आने लग गई, जिसको आज दोबारा थानागाजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन कुछ देर देखने के बाद डॉक्टरों ने बालक कीहालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया। इधर, परिजन जब गिरिराज को अलवर जिला अस्पताल के लिए लेकर आ रहे थे तभी  उसने अस्पताल से महज 5 किलोमीटर पहले ही दम तोड़ दिया। जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल ने बताया कि भाई पहले बिल्कुल ठीक था, लेकिन अचानक से तेज बुखार हो गया था। जब हॉस्पिटल लेकर गये तो वहां काफी जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया था। मृतक गिरिराज छठी कक्षा में पढ़ाई करता था जो अपने पिता के इकलौता बेटा था। गिरिराज के एक बहन है, जो उससे छोटी है। गिरिराज के पिता श्रवण योगी खेती बाड़ी करके अपने घर परिवार का जीवन व्यापन करता है। कुल मिलाकर जिले में डेंगू से यह तीसरी मौत है। recent visitors 74

घर में प्रदर्शनकारियों को देखकर फरार, राजस्थान-अलवर में पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पार्षद ने धमकाया

केकड़ी. केकड़ी में सरवाड़ थाना क्षेत्र के जडाना ग्राम में शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची सरवाड़ थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अपने खेतों की तरफ पैदल जा रहे एक 20 वर्षीय युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जडाना निवासी नवल किशोर शर्मा पुत्र मुकेशचंद्र शर्मा पैदल किसी काम से अपने खेतों की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी, जिस पर युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एक निजी वाहन से सरवाड़ के राजकीय अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर सरवाड़ थाने के हेड कांस्टेबल कजोड़ मीणा मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। recent visitors 67

युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, राजस्थान-अलवर में दो बाइकों की भिड़ंत

अलवर. अलवर के बेहतुकला थाना अंतर्गत ग्राम नंगला केसरिया के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन बने सिंह ने बताया कि कल रात को मृतक हरेंद्र (22) साल पुत्र दशरथ गांव नगला केसरिया से जंगल की ओर बाइक से जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे हरेंद्र मौके पर गंभीर घायल हो गया, जिसे कठूमर सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे अलवर के लिए रेफर कर दिया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक हरेंद्र नगला केसरिया का रहने वाला था। ये कुल मिलाकर दो भाई थे। इसमें से हरेंद्र जयपुर में एक होटल में काम करता था। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। यह करीब 10 दिन पहले गांव आया था और आज वापस जयपुर जाने वाला था। जिसकी दशहरे की रात को मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 66

सात पुलिसकर्मी निलंबित, राजस्थान-अलवर में साइबर सेल ने अपनी ही एसपी की कर डाली जासूसी

अलवर. भिवाड़ी में पुलिस की साइबर सेल अपनी ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) की   जासूसी कर रही थी और तंत्र भी पुलिस का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर सेल के इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल भीम, रोहिताश, सतीश, राहुल, दीपक शामिल हैं। पता चला है कि साइबर सेल का इंचार्ज श्रवण जोशी ही एसपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवा रहा था। यह काम कब से हो रहा था, इसकी जानकारी तो फिलहाल नही मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि दस से अधिक बार एसपी की लोकेशन निकाली गई और लोकेशन लेने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया जाता था, उसकी चेटिंग को भी डिलीट कर दिया गया। यह लोकेशन केवल शनिवार और रविवार की ही निकाली जा रही थी। इसका उद्देश्य एसपी को बिना बताए छुट्टी करने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस तर्क को खारिज कर रही है। बहरहाल पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है और इसकी जांच एससी-एसटी सेल के डीएसपी को दी गई है। प्रदेश के पुलिस महकमे में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इसलिए सब चुप्पी साधे हुए हैं। एसपी की जासूसी का असली मकसद और इसमें शामिल अन्य चेहरों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। वैसे शक की सुई श्रवण जोशी पर ही टिकी है। इस मामले की सूचना मिलते ही आईजी अजय पाल लाम्बा भी कल शाम भिवाड़ी पहुंच गए हैं और उन्होंने जासूसी करने वालों को एसपी ऑफिस बुलाकर बात भी की है। आज वे अधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें इस प्रकरण पर और चर्चा की जाएगी। recent visitors 91

आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खेत की विवादित डोल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

अलवर. जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव डोटाना में कल रात खेत पर डोल के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इसमें करीब आधा दर्जन महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तिजारा के डोटाना गांव निवासी शेर मोहम्मद और उसके पुत्र का परिवार के मुनफेद, गफ्फार, इलियास, अब्बास और शाहिद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जमीन की डोल को लेकर विवाद हो गया था। शेर मोहम्मद के परिवार ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय तो किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन उसके कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष आपस में फिर से भिड़ गए। जिसमें राहिल, साहुनी, शेर मोहम्मद और खुशिमन घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के मुनफेद और गफ्फार भी लाठी फरसी चलने से गंभीर घायल हो गए। बाद में राहील और मुनफेद को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार तिजारा अस्पताल में किया जा रहा है। यह झगड़ा जिस जमीन की डोल को लेकर हुआ उस पर दोनों पक्ष अपना हक जता रहे हैं और इसी के चलते कल लाठी-फरसे चल गए। recent visitors 76

खंडेलवाल समाज ने जताया हक, राजस्थान-अलवर में खाली जमीन पर प्रतिमा स्थापना पर बवाल

अलवर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेलवाल स्कूल के पास कुछ लोगों ने खाली जमीन पर हनुमानजी प्रतिमा स्थापित कर दी, जिसे लेकर तगड़ा हंगामा खड़ा हो गया। खंडेलवाल समाज इस जमीन को अपना बता रहा है, वहीं लोगों का कहना है कि स्कूल के पास की यह जमीन सरकारी है। लोगों ने बताया कि आज हमने इस जमीन पर हनुमानजी का पाठ किया और पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति  स्थापित की। इस दौरान सभी मोहल्लेवासियों द्वारा आपसी चंदा इकट्ठा कर भगवान हनुमानजी के भंडारे का आयोजन भी किया गया था, जिसमें आसपास के लोगों के अतिरिक्त खंडेलवाल समाज के कुछ लोग भी भंडारे में आए थे। यह जमीन पिछले करीब 300 वर्षों से खाली पड़ी हुई थी, जिस पर पिछले 30 सालों से भंडारे और प्याऊ का आयोजन किया जाता है। लोगों ने बताया कि इस खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने हनुमान मूर्ति का प्रतिष्ठा की। दिन भर कार्यक्रम चला लेकिन कोई रोक-टोक करने वाला नहीं आया लेकिन रात होते-होते खंडेलवाल समाज के कुछ लोग इस जमीन को अपनी बताकर मंदिर हटाने का दवाब बना रहे हैं और महिलाओं के बैठने के लिए चबूतरा बनाए जाने के नाम पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी इस मंदिर का निर्माण नहीं किया जाता तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यहां हर रोज पूजा-अर्चना और आरती जैसी गतिविधियां होती रहेंगी अगर किसी व्यक्ति विशेष ने मंदिर को हटाने की कोशिश की तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इधर खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष ने बताया कि यह स्कूल की जमीन है जो पिछले 100 सालों से हमने खाली छोड़ रखी थी। हमें यहां प्रतिमा स्थापित किए जाने के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन जैसे ही देर शाम को इस बारे में पता लगा तो हमने समाज के लोगों को एकजुट कर आपत्ति दर्ज कराई।  मौके पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों की भीड़ बढ़ती गई और हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने होने के बाद अलग-अलग तर्क के साथ अपनी बात बताते हुए नजर आए। उधर खंडेलवाल समाज के लोगों को कहना है कि यह जमीन हमारे स्कूल की जमीन है और हम इस पर भविष्य में निर्माण करने वाले थे। इस प्रकार से यदि कोई धर्म के नाम पर साजिश करके हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो समाज भी चुप बैठने वालों में से नहीं है। recent visitors 142

गंभीर हालत में जयपुर रैफर, राजस्थान-अलवर में नशेड़ी बदमाशों ने युवक के सिर पर फोड़ी 6 बोतलें

अलवर. शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप कल दोपहर तीन कुख्यात बदमाशों ने शराब के नशे में  एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनावा निवासी 29 वर्षीय विनोद सैनी शिवाजी पार्क में मजदूरी कर दोपहर में खाना खाने के लिए अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में स्टेडियम के समीप पड़ोसी विजयपाल, अजीत और पवन ने उसे घेर लियाऔर उसके सिर पर पहले कातले से वार किया और उसके बाद ताबड़तोड़ 6 बोतलें उसके सिर पर फोड़ डाली। गौरतलब है कि स्टेडियम के पीछे ही शराब का ठेका है, जहां आए दिन शराब पीकर खुलेआम गुंडागर्दी होती है। बड़ी बात तो यह है कि पुलिस थाना भी स्टेडियम के पास ही है लेकिन इसके बावजूद यहां इस तरह की  गुंडागर्दी आम बात हो चुकी है। पीड़ित विनोद सैनी का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने हमला किया है, जबकि उसका उनसे कोई झगड़ा नहीं था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति विजयपाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बाकी दो बदमाशों की भी तलाश कर रही है, जो घटना के बाद ही फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के बारे में पकड़े गए आरोपी विजयपाल से पूछताछ कर रही है ताकि उन्हें भी हिरासत में लिया जा सके। recent visitors 54

उधार शराब नहीं देने पर हाईप्रोफाइल ड्रामा, राजस्थान-अलवर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

अलवर. जिले के खेड़ली कस्बे में समीपवर्ती गांव खेरली रेल में एक शराबी युवक ने उधार की शराब नहीं मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया और पानी की टंकी पर जा बैठा। विकास जाटव नाम के इस युवक ने ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशांत सिंह के पास जाकर बीयर की बोतल की मांग की। इस पर सरपंच ने अधिक शराब पीने पर युवक को डांटकर घर भेज दिया। इसके बाद नाराज युवक गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और जबरदस्त हंगामा किया, जिससे भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खेड़ली थाना पुलिस और सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी समझाइश के बाद बड़ी मशक्कत से युवक को नीचे उतारा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। उधर गांव वालों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे शोले फिल्म के पानी की टंकी वाले सीन से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में हीरो बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था और यहां यह युवक शराब के लिए। recent visitors 107

साइबर ठग बेलगाम, राजस्थान-अलवर कलेक्टर का फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजे व्हाट्स एप मैसेज

अलवर. साइबर ठगों ने एक विदेशी फर्जी व्हाट्स एप नंबर पर खैरथल तिजारा के जिला कलेक्टर किशोर कुमार की फोटो लगाकर अधिकारियों और परिचितों से साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के इस गंभीर मामले में उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अधिकारियों व परिचितों को मैसेज कर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की गई है। कलेक्टर ने बताया कि साइबर ठग उनके फोटो का इस्तेमाल कर उनके नाम से एक फर्जी विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए अकाउंट बनाकर इस साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जिला स्तर के अधिकारियों के ग्रुप और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की और इस नंबर से किसी को भी मैसेज मिलने पर रिप्लाई व पैसे नहीं डालने और सावधान रहने की अपील की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारियों और उनके कुछ परिचितों को विभिन्न विदेशी नंबरों से उनके व्हाट्सएप चैटिंग पर कलेक्टर के नाम से मैसेज आ रहे हैं। अधिकारियों और परिचितों को जिस नंबर से मैसेज किया गया है वह उज्बेकिस्तान का है, जिस पर उनकी फोटो भी लगी हुई है। इस पूरी घटना के बाद जिला साइबर टीम आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं आमजन से साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही इस संबंध में कलेक्टर किशोर कुमार ने पुलिस अधीक्षक खैरथल और भिवाड़ी सूचना भी दे दी है। recent visitors 103

टेंट की लटक रही विद्युत लाइनें बनीं जानलेवा, राजस्थान-अलवर में युवक की करंट से मौत

अलवर. अलवर के उद्योग नगर थाना अंतर्गत बख्तल की चौकी के समीप टेंट डेकोरेशन का काम करने वाले एक 30 वर्षीय युवक की 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवाड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र प्रजापत पुत्र गंगा लहरी प्रजापत ठेकेदार नीरज के साथ स्टैंड डेकोरेशन का काम करने बकतल की चौकी के समीप गया हुआ था, जहां काम करते समय अचानक 11000 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह लाइन काफी नीचे लटक रही थी, जिसके कारण काम करते समय युवक ने उसे गलती छू लिया। करंट लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जगह-जगह इस तरह की विद्युत लाइनें लटकी पड़ी हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने इस तरफ से अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। कुछ दिन पहले रैणी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था और एक युवक लाइन की चपेट में आ गया था। बहरहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही पुलिस मामला भी दर्ज कर लिया है लेकिन रिपोर्ट में विद्युत विभाग का कहीं कोई जिक्र नहीं है और ना ही इस घटना के लिए विभाग की लापरवाही को जवाबदार ठहराया गया है। recent visitors 71

एक को बचाने में दूसरे ने गंवाई जान, राजस्थान-अलवर में बकरियां चराने गए दो बच्चे जोहड़ में डूबे

अलवर. अलवर में बड़ोदा मेव के पास दो बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये दोनों बच्चे पास ही केथवाडीया का बास में जोहड़ पर बकरियों को पानी पिलाने गए थे। बकरियों के पानी पी लेने के बाद एक बच्चा बकरियों को पानी से दूर भगाने का प्रयास कर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में जा गिरा और डूब गया। एक बच्चे को डूबता देख उसका दूसरा साथी भी उसको बचाने के चक्कर में जोहड़ में जा गिरा, जिससे वह भी डूब गया। इस घटना में दोनों बच्चों की अकाल मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ोदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों की लाश जोहड़ से बाहर निकाली। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के कहने पर बच्चों को उल्टा लिटाकर थैरेपी देने की कोशिश भी की ताकि यदि कुछ संभावना हो तो उन्हें बचाया जा सके लेकिन बच्चे पहले ही मृत हो चुके थे। बाद में पुलिस दोनों बच्चों के शवों को बड़ोदा मेव अस्पताल ले गई, जहां दोनों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। दोनों मृतक बच्चों के नाम दीपक भारती और मोहन कुमार बताए जा रहे हैं। recent visitors 92

दो सगे भाइयों गिरफ्तार, राजस्थान-अलवर में नकली सोने बिस्किट बेचकर एक लाख की ठगी

अलवर. अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 2022 में एक युवक से नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विजय कुमार मीणा से एक लाख रुपये लेकर आरोपियों ने नकली बिस्किट बेचे थे। आया है। अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने साल 2022 में एक युवक से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के एएसआई इलियास खान ने बताया दिनांक 31 मार्च 2022 में परिवादी विजय कुमार मीणा निवासी आलूदा थाना नांगला राजावत जिला दौसा का रहने वाला है। उसने थाने पर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दो युवकों का मेरे पास फोन आया कि हमारे पास सोने के बिस्किट हैं, जो हम आपको सस्ती रेट में बेचना चाहते हैं। इस पर परिवादी अलवर आया और अलवर में बैंक कॉलोनी के सामने और ब्रिज के नीचे दोनों युवकों ने उससे बातचीत की और उसके पास से एक लाख रुपये लेकर बिस्किट बेच दिए। जब व्यक्ति को पता लगा कि यह नकली सोने के बिस्किट हैं तो उसके बाद वह तुरन्त कोतवाली पुलिस के पास गया। उसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समयदीन व साहुन निवासी आधाका थाना तिजारा को पकड़ लिया। पुछताछ की गई तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बाप का नाम ममनदीन है। पुलिस ने इन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार दोनों सगे भाई हैं, आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश जाएगा। पुलिस बिस्किट बरामद करने के लिए इनको रिमांड पर लगी जिसकी न्यायालय से मांग की जाएगी।वैसे टटलू बाजी का प्रकरण अलवर जिले काफी अंतराल के बाद हुआ है अन्यथा पहले तो हालात यह हो गए थे कि टटलू बाजों ने चेन्नई और मुंम्बई के लोगों तक को अपना शिकार बना लेते थे और आए दिन टटलू बाज किसी न किसी को ठग लेते थे लेकिन जब से साइबर अपराधों का सिलसिला शुरू हुआ है तब से ये सारे टटलू बाज साइबर अपराध में लग गए। recent visitors 102

व्हाट्स एप पर भेजा मैसेज, राजस्थान-अलवर में पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगे 30 हजार

अलवर. साइबर ठगों ने विवेकानंद नगर सेक्टर 4 निवासी महिला रिद्धि से नौकरी दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित महिला रिद्धि की परिचित सोनिया ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब कर 30 हजार रुपये महीना कमाने के बारे में बताया गया। पीड़िता ने जब दिए गए नंबरों से बात की तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठग ने पहले 100 रुपये मांगे फिर 200 और फिर यह सिलसिला 30000 पर आकर रुका। इसके बाद भी ठग लगातार पैसों की डिमांड करने लगे। व्हाट्सएप डीपी का स्क्रीनशॉट लेकर महिला को ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपयों की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर धमकी भी दी, जिस पर पीड़ित महिला अपने परिवार के लोगों के साथ साइबर थाने पहुंची व संबंधित नंबरों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। recent visitors 106

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, राजस्थान-अलवर में समय पर ब्लड नहीं चढ़ाने से प्रसूता की मौत

अलवर. अलवर महिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता की मौत पर उसके परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता प्रियंका सैनी को डिलीवरी के लिए राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकने के चलते उसे जिला महिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। मृतका के भाई कैलाशचंद सैनी ने बताया कि ज्यादा ब्लीडिंग के कारण जब प्रसूता को खून की कमी हो गई थी तो अस्पताल स्टाफ को  तत्काल खून चढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन मंगलवार सुबह जब स्टाफ को खून चढ़ाने के लिए बोला तो उन्होंने कहा पहले अन्य मरीजों की छुट्टी हो जाने दो, उसके बाद खून चढ़ाया जाएगा। इसके बाद भी शाम महिला को खून नहीं चढ़ाया गया, जिससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। recent visitors 93

मौत के मुंह से बाहर आया कर्मचारी, राजस्थान-अलवर में 11 हजार केवी की लाइन से लगा करंट

अलवर. सीकरी थाना क्षेत्र में कल देर रात पॉवर हाउस में 11000 केवी की लाइन का फाल्ट सुधारते समय कर्मचारी हवाई करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उसे पहले सीकरी अस्पताल ले जाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कल देर रात 1 बजे के करीब उदयपुर निहाम गांव निवासी हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था। हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आने के कारण सीधे खंभे से नीचे आ गिरा। जैसे-तैसे उसने गांव के लोगों को फोन किया, लोगों के वहां पहुंचने तक हंसराम बेहोश हो चुका था। गांव के लोग उसे मरा हुआ समझकर सीकरी अस्पताल ले गए जहां जांच करने पर उसके जिंदा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर हंसराम को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, अभी हंसराम की हालत स्थिर बनी हुई है। recent visitors 97

कुत्ते के शिकार पर वन विभाग की टीम अलर्ट, राजस्थान-अलवर में कॉलोनी में पहुंचा पैंथर

अलवर. अलवर के जयपुर रोड स्थित जयंती फार्म हाउस के पीछे आवासीय कॉलोनी में इन दिनों पैंथर का आतंक है। बीते 4 -5 दिनों से लगातार पैंथर कॉलोनी में आ रहा है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर घर के बाहर घूमता हुआ कैद हुआ है, इसी दौरान उसने कॉलोनी में एक कुत्ते का शिकार भी किया। बीती रात पैंथर एक महिला के पीछे भागा। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात कॉलोनी में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पैंथर पर नजर रखी जा रखी है। पैंथर की मूवमेंट के चलते लोग डरे हुए हैं। बच्चे घरों में बंद हैं। recent visitors 116

इलाज के दौरान हुई मौत, राजस्थान-अलवर में युवक पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला

अलवर. अलवर में एक होटल में युवक के साथ चार पांच लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के भाई नीरज सैनी ने बताया कि उनका खैरथल रोड पर रेस्टोरेंट है, जहां दो अगस्त की शाम पांच बजे होटल के उपर कमरे में थार तथा नीचे दीपक उर्फ रवि मेरा भाई था। हरपाल गुर्जर निवासी तरवाला भी था कि अचानक दो मोटर साइकिल पर आदमी आएं जिनके नाम रबिन्द्र गुर्जर निवासी कांकरा, सुमित गुर्जर निवासी कांकरा नवल मंडार कांफना, निशांत यादव निवासी मिन्हूत्ती, अजय सांवरिया निवासी कांकर, नितिन सैनी निवासी तिजारा वार्ड संख्या 1 दो मोटर साइकिल पर आए। इनके हाथों में लोहे की रॉड थी, जिन्होंने होटल में घुसकर दीपक उर्फ रवि को घेर लिया और उसके साथ लोहे की रॉडो से मारपीट शुरू कर दी। दीपक उर्फ रवि की हालत खराब हो जाने के कारण उसे अलवर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। recent visitors 95

महिला समेत चार घायलों को भेजा अस्पताल, राजस्थान-अलवर में मोबाइल की किस्तों पर भिड़े पड़ोसी

अलवर. तिजारा के अलाहपुर जाट गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अलाहपुर सीएचसी से अलवर रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजन आसिफ ने बताया कि पड़ोसी इरफान ने उसके बड़े भाई अरमान को किस्तों पर एक मोबाइल दिलाया था। किस्तें पूरी होने के बाद भी वह भाई से और पैसे मांगने लगा और मना करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई व अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी, फरसी व टांचिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें नसरी, जान मोहम्मद, अरमान, अम्मान घायल हो गए, गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 100