Wednesday, July 15, 2026 9:50 am

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सतर्कता अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस की पैदल गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग तेज

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सतर्कता अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस की पैदल गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग तेज

Under the direction of the Superintendent of Police, Tikamgarh police intensified foot patrolling and night patrolling under the vigilance campaign. टीकमगढ़ ! सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक सतर्कता अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में निगरानी तंत्र, तकनीकी क्षमता और फील्ड रिस्पॉन्स को और उन्नत किया गया है, ताकि हर स्थिति में त्वरित और संगठित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।शहर के बाजारों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और रात्रिकालीन चौकसी को बढ़ाया गया है। भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जाँच निरंतर जारी है। पुलिस कंट्रोल रूम में इंटीग्रेटेड लाइव मॉनिटरिंग डेस्क स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से CCTV कैमरों और पेट्रोलिंग वाहनों से प्राप्त रियल-टाइम फीड का सतत विश्लेषण किया जा रहा है।मैदानी स्तर पर सभी थाना क्षेत्रों में शाम के समय फुट पेट्रोलिंग को अनिवार्य किया गया है, विशेषकर स्कूल-कोचिंग जोन और बाजार क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन द्वारा गति-नियंत्रण, वाहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सड़कों पर नियमित पुलिस तैनाती के साथ रात में फ्लैश पेट्रोलिंग एवं आकस्मिक चेकिंग की व्यवस्था मजबूत की गई है। सामुदायिक पुलिसिंग को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। मोहल्लों और ग्राम पंचायतों में आयोजित “थाना संवाद” बैठकों के माध्यम से नागरिकों की समस्याएँ सीधे सुनी जा रही हैं। स्कूलों और कॉलेजों में एंटी-ड्रग्स तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। व्यापारी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और परिवहन यूनियनों के साथ समन्वय बैठकों के माध्यम से पुलिस–जन सहयोग को और गहरा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बॉर्डर चौकियों पर अतिरिक्त बल की तैनाती कर निगरानी को और सक्षम बनाया गया है।साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाह, भ्रामक संदेश और सांप्रदायिक संवेदनशीलता से संबंधित सामग्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है। युवाओं के लिए “सुरक्षित इंटरनेट उपयोग” अभियान भी समानांतर रूप से संचालित है। इसके साथ ही शहर के होटल, लॉज और किरायेदारों के सत्यापन को तेज करते हुए ठहरने वाले व्यक्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में संग्रहीत किया जा रहा है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित निर्माण स्थलों पर मजदूरों का वेरिफिकेशन भी सतत रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि “सुरक्षा एक सामूहिक उत्तरदायित्व है। नागरिकों की सतर्कता और सहभागिता पुलिस के प्रयासों को और प्रभावी बनाती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें—आपकी जागरूकता हमारे लिए सबसे बड़ी शक्ति है।”टीकमगढ़ पुलिस जिले में हर नागरिक की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है। recent visitors 72

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा तीन दिवसीय ध्यान सत्रों का आयोजन

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा तीन दिवसीय ध्यान सत्रों का आयोजन

Tikamgarh Police organised three-day meditation sessions on the occasion of World Meditation Day टीकमगढ़ ! पुलिस मुख्यालय एवं हार्टफुलनेस संस्थान के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव मुक्ति हेतु प्रत्येक जिले में निरंतर ध्यान सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में टीकमगढ़ जिले में 19, 20 एवं 21 दिसंबर को तीन दिवसीय ध्यान सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के समस्त थाना, चौकी एवं जिला मुख्यालय में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। ध्यान सत्रों का उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक शांति प्रदान करना, कार्य तनाव को कम करना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। ध्यान केंद्र में आयोजित इन सत्रों में इकाई के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। हार्टफुलनेस संस्थान से नितिन कुमार बबेले जी एवं श्री घनाराम प्रजापति जी, साथ ही जिला पुलिस बल से आरक्षक कृष्णकांत द्विवेदी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व ध्यान दिवस के महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, सभी को दिनांक 21 दिसंबर को रात्रि 8:00 बजे यूट्यूब के माध्यम से कन्हा शांतिवनम, हैदराबाद से प्रसारित होने वाले विश्व ध्यान दिवस के विशेष कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।टीकमगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित यह पहल पुलिस कर्मियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। recent visitors 60

अनुसूचित जाति–जनजाति अधिकारों पर जागरूकता हेतु टीकमगढ़ पुलिस की कानूनी चौपाल

Tikamgarh Police’s Legal Chaupal to create awareness on Scheduled Caste-Tribe rights टीकमगढ़ ! अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के प्रति विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 02 दिसंबर 2025 को ग्राम मुजरा में एक प्रेरणादायक कानूनी चौपाल का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक इंसाफ़ अली के संयोजन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जब पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद शुरू किया, तो लोगों में उत्साह के साथ-साथ उत्सुकता भी देखने को मिली। अधिकारियों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से बताया कि—“अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि सम्मान और न्याय की मजबूत सुरक्षा है।” पुलिस टीम ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने खुलकर अपने सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक एवं स्पष्ट रूप से जवाब देकर भरोसे को और दृढ़ किया। टीकमगढ़ पुलिस ने यह विश्वास भी दिलाया कि—“हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस सदैव निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से जनता के साथ खड़ी है।” चौपाल में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संवाद, सहयोग और विश्वास का सकारात्मक वातावरण महसूस किया गया। recent visitors 65

पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार देर रात्रि बड़ागांव थाना का किया औचक निरीक्षण

Superintendent of Police Alok Kumar Singh conducted a surprise inspection of Badagaon police station late at night as per the instructions of the police headquarters. टीकमगढ़ । दिनांक 03.12.25 की देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा जिले के थाना बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर ,रिकॉर्ड , बलवा ड्रिल सामग्री को भी चेक किया । लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये । चैकिंग के समय थाने में नाईट एच. सी. एम. ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक 385 सादिक खान निर्धारित यूनिफार्म पहने नहीं पाये जाने एवं ड्यूटी के समय धूम्रपान किये पाये जाने पर तथा नाईट पहरा ड्यूटी पर आरक्षक 232 रामजी पटेल उपस्थित नहीं मिला दोनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन टीकमगढ़ में अटैच किया गया। निरीक्षण उपरांत सामने आई कमियों को सुधारने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया गया। recent visitors 74

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

MP Police Incident: Constable accepts bribe inside car, opens gate to find Lokayukta team waiting outside; flees इसमें कार में पैसे लेने के बाद जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसकी कार के दरवाजे खुलवाते हुए स्वयं को लोकायुक्त के अधिकारी होने की बात कही, तो वह एक मिनट रुककर साथ चलने की बात कहते हुए कार से उतरा और लोकायुक्त की टीम को धक्का देते हुए भाग खड़ा हुआ। लोकायुक्त टीम को उसकी जैकेट और कार हाथ लगी है। जो जब्त करते हुए पुलिस थाना देहात में जाकर गुरुवार की रात एक बजे कार्रवाई की। लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि कोतवाली टीआइ बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में ले लिया है और आरक्षक की तलाश की जा रही है। जमानत नोटिस के लिए रिश्वत मांगी गईलोकायुक्त टीआई के अनुसार टीकमगढ़ के रहने वाले अंकित तिवारी के विरुद्ध कोतवाली थाना में एक एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसमें अब अंकित तिवारी को कोतवाली से जमानत नोटिस भरवाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें जमानत देने के साथ ही केस में बचाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग हुई। जिसमें 8 हजार रुपये पूर्व में अंकित तिवारी ने दे दिए थे, लेकिन 12 हजार रुपये देना शेष थे। लेनदेन की बात रिकॉर्ड कर लीइसको लेकर अंकित तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस सागर कार्यालय जाकर एक शिकायत दर्ज कराई और टेप रिकॉर्डर प्राप्त करते हुए लेनदेन की बात रिकॉर्ड की। इसके चलते 12 हजार रुपये रिश्वत रुपी गुरुवार को देना तय हुआ। अंकित तिवारी ने कलेक्ट्रेट के सामने अपनी कार में बैठे आरक्षक पंकज यादव को दिए। तभी पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक पंकज यादव को अपना परिचय देते हुए गेट खोलने के लिए कहा। तब एक मिनट रुकते हुए वह बाहर निकला और जैकेट की चैन खोलकर दौड़ लगा दी। इसलिए टीआई का नाम शामिल किया गयाऐसे में लोकायुक्त की टीम ने पीछा करते हुए उसे दबोचने की कोशिश की। लेकिन उनके हाथ उसकी जैकेट लग सकी और अंधेरे का फायदा उठाकर आरक्षक पंकज यादव मौके से फरार हो गया। रात 1 बजे लोकायुक्त टीम ने आरक्षक की कार क्रमांक एमपी 04 सीजेड 7719 को कब्जे में लेते हुए देहात थाना पहुंचाया और वहीं पूरी कार्रवाई की। अब कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया कि टीआई की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त के पास हैं। इसलिए उनका नाम शामिल किया गया है। यहां बता दें कि पुलिस महकमें टीकमगढ़ में इन दिनों कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा है। इसमें लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने सात माह में पुलिस विभाग टीकमगढ़ में तीसरी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली में ही दो लगातार घटनाएं सामने आईं हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। recent visitors 70

Tikamgarh News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग से सामान जलकर हुआ राख, तीन फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Goods burnt to ashes in a fire that broke out in an electronic shop; three fire brigades brought it under control टीकमगढ़ ! नगर पलेरा में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। इससे लगभग 30 से 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना नगर पलेरा के गोल मार्केट में सुबह करीब 6:00 बजे हुई। एक दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने वहां से धुआं उठते देखा और तुरंत इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। जब तक दुकान संचालक मौके पर पहुंचता, तब तक आग पूरे दुकान में फैल चुकी थी। संचालक ने तुरंत नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। नगर पंचायत पलेरा की दो फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आग की लपटें तेजी से बढ़ती जा रही थीं। स्थिति बिगड़ती देख नजदीकी नगर परिषद जतारा से एक और फायर ब्रिगेड बुलाया गया। इसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। इसमें फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, एलईडी और मोबाइल शामिल थे। दुकान संचालक के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। घटना की सूचना पलेरा पुलिस थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैसे लगी आग? सुबह 6:00 बजे गोल मार्केट के सामने स्थित एक दुकानदार ने धुआं उठते देखा और तुरंत नगर परिषद को इसकी सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक को भी जानकारी दी गई। जब तक नगर परिषद और दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और पूरी दुकान जलने लगी थी। फिलहाल, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और प्रशासन इस घटना के कारणों की जांच कर रहा है। recent visitors 96