नूंह में बोले राहुल गांधी- भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत को सफल नहीं होने देगी

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा कहा कि कांग्रेस धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत'' को सफल नहीं होने देगी। गांधी नूंह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि आज मोहब्बत और नफरत के बीच लड़ाई है। पिछले साल नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन आरोप लगाया कि कि कांग्रेस प्यार फैलाती है जबकि भाजपा नफरत फैलाती है। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतणना आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण चीज भाईचारा है। भाजपा और आरएसएस के लोग जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। वे जिस भी राज्य में जाते हैं, कहीं भाषा के बारे में बात करते हैं, कहीं वे धर्म के बारे में बात करते हैं और कहीं वे जाति के बारे में बात करते हैं।'' गांधी का कहना था, ‘‘नफरत को खत्म करना होगा। भारत नफरत का देश नहीं है, यह मोहब्बत का देश है। आपने यह पूरे देश को दिखाया है।'' उन्होंने कहा कि भारत ‘मोहब्बत की दुकान' का देश है, ‘नफरत का बाजार' का नहीं है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हम देश में इस नफरत को जीतने नहीं देंगे। देश में प्यार, भाईचारा और एकता की जीत होगी।'' नफरत से दुख और डर फैलता है- कांग्रेस नेता उनका कहना था, ‘‘नफरत से देश कमजोर होता है। नफरत से दुख और डर फैलता है। प्यार ही है जो नफरत की दवा है। प्यार से भाईचारा फैलता है और प्यार से देश आगे बढ़ता है। हम प्यार की बात करते हैं लेकिन वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं।'' राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की है, लेकिन ‘‘भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला करने पर तुले हुए हैं।'' देश में विचारधारा की लड़ाई- राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है, जो देश संविधान से चलाना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस हैं, जो संविधान खत्म करना चाहते हैं।'' उन्होंने महिला पहलवानों के विषय का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने देखा कि भाजपा ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया। भाजपा का सदस्य बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है, उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन भाजपा को कोई मतलब नहीं। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए।''   recent visitors 75

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024

भोपाल राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 में वन विहार में 3 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक्सीलेंस एवं मित्तल कॉलेज भोपाल के 89 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है ब्लैक डरोंगो, ओपन बिल स्टोर्क, रेड मुनिया, ग्रे हेरॉन, ब्रॉज बिंग जकाना, इंडियन रॉबिन, मैगपाई रॉबिन, व्हिस्टलिंग टील, पैराडाइस पलाईकैचर एवं लिटिल कार्मोरेंट आदि तथा तितलियों में बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी, कॉमन ईवनिंग ब्लू टाईगर, स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। वन उत्सव में प्रातः 7 बजे से कक्षा 5 से 8 एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये 'वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में अपने फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा किये। अन्य प्रतियोगिता के रूप में प्रातः 10 बजे से रंगोली प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक वर्ग के लिये 'मध्यप्रदेश के वन्य-जीव एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये 'शहरी भू भाग में बाघ' विषय पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज की अन्य प्रतियोगिताओं के रूप में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक "विलुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’’ विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 4 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम दिनांक 4 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से वन विहार स्थित विहार वीथिका में 'वन्य-जीव गलियारे वन्य-जीव मानव द्वंद को कम करने एवं जैव विविधता को बढावा देने में प्रभावी है’ विषय पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा दोपहर 12 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये 'कथा वाचन' प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। भोपाल वन मंडल के सहयोग से वन्य-जीव संरक्षण के लिये 'टाईगर वॉक' का आयोजन किया गया। यह टाईगर वाक टी.टी. नगर स्टेडियम के सामने स्थित मुख्य मार्ग से होती हुई मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में समाप्त होगी। recent visitors 81

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री पिथोडे की पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, के निदेशक श्री तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है। ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ श्री पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में श्री लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। श्री पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी श्री लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।   recent visitors 73

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा में बाबा मस्तनाथ की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरियाणा प्रवास के दौरान आज रोहतक में सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ की समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी का भ्रमण कर विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि नाथ संप्रदाय का भारतीय संस्कृति एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पावन स्थल पर पहुंचकर उन्हें संतोष हुआ है। नाथ संप्रदाय ने जाति, मत और भाषा का कभी अनादर नहीं किया, सभी को पूर्ण सम्मान दिया है और सबको जोड़ने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बाबा मस्तनाथ मठ (आश्रम) के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और बाबा मस्तनाथ की लघु प्रतिमा भी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।   recent visitors 67

किसान मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए रेल चक्का जाम करते रोष धरने दिए, की नारेबाजी

फिरोजपुर   संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक ) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा देशभर में रेल चक्का जाम करने की घोषणा के अनुसार आज जिला फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब और सहयोगी जत्थेबंदीयों के किसान मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए फिरोजपुर, मक्खू , मल्लांवाला ,तलवंडी भाई ,फिरोजशाह और गुरुहरसहाय में मुकम्मल तौर पर रेल चक्का जाम करते रोष धरने दिए गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिरोजपुर छावनी के रेलवे स्टेशन पर लगाए गए रोष धरने को संबोधन करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ,जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ, सचिव गुरमेल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह जताला, सुरजीत सिंह फौजी और बूटा सिंह आदि ने कहा के दिल्ली आंदोलन के दौरान 3 अक्टूबर 2020 को लखीमपुर की घटना में 4 किसानों और एक पत्रकार को एक षड्यंत्र के तहत गाडी के नीचे कुचलकर मार दिया गया था मगर आज तक इस हत्याकांड के दोषियों को सजाएं नहीं दी गई और ना ही दिल्ली आंदोलन के दौरान किसान मजदूर से किए गए वायदों को केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया गया है।   उन्होंने कहां के भाजपा नेता अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा टैनी और उसके साथी गुंडो को सख्त से सख्त सजाऐं दी जाऐं और शहीद हुए किसानों तथा पत्रकार के परिवारों को इंसाफ दिया गया तथा आंदोलन की समाप्ति के समय केंद्र सरकार द्वारा किसान मजदूरो से मांगों को लेकर जो वायदे किए गए थे उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने शंभू बॉर्डर तोड़, खनौरी और रतनपुर बॉर्डर पर चल रहे मोर्चा के किसान मजदूरो की एमएसपी का गारंटी कानून, फसली बीमा योजना, प्रदूषण एक्ट से किसानों को बाहर निकलने , चिप वाले प्रीपेड बिजली मीटर लगाने बंद करने, मजदूरों को 700 रुपए दिहाड़ी, नरेगा के तहत 200 दिन काम देने और किसानों का सारा कर्ज खत्म करने आदि मांगों को केंद्र सरकार तुरंत मांगते हुए लागू करें । किसान नेताओं ने जिला फिरोजपुर में डीएपी खाद आवश्यकता के अनुसार किसानों को उपलब्ध करवाने और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए परचे रद्द करने ,असला लाइसेंस रद्द करने वाले फरमान वापस लेने आदि की मांग की और कहां के अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों की गांवों में एंट्री किसानों द्वारा बंद कर दी जाएगी। recent visitors 89

दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा परिवार

बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर सिलेरियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार पूरा परिवार सकुशल बाहर निकल आया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित जानकारी के मुताबिक यह हादसा दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास हुआ। कार के मालिक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को इस्माईल गांव में स्थित अपने ससुराल से दिल्ली के दिचाऊं कला ले जा रहा था। वह फल लेने के लिए रोहद टोल प्लाजा के पास रुका था। जब उसने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक गाड़ी के अंदर धुंआ और दुर्गंध आने लगी। इसके बाद तुरंत गाड़ी चालक ने अपने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। इसके साथ ही कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। जिनकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कार में आग कैसे लगी। फिलहाल कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। recent visitors 158

हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, तीसरी बार ‘कमल’ खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है: योगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के कई विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सशक्त हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। राज्य में तीसरी बार 'कमल' खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है। हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, एक बार फिर 'कमल' चुनेगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नींव को निरंतर मजबूत किया है। इसलिए, शाहबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन समृद्धि का 'कमल' खिलाकर भाजपा को सेवा का अवसर देने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ को फैलाने का काम किया। जो राहुल गांधी जी 'खटाखट-खटाखट' कहने आते थे, आज वह मैदान छोड़कर पहले ही 'सफा-चट' हो चुके हैं ,  लेकिन हरियाणा की जनता उसके झूठ को नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को दिल्ली की संसद में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा पर रोक थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी मैंने कहा,जिनको घंटे और शंख से परेशानी होती है, वो अपने कान बंद कर लें…कांवड़ यात्रा में डीजे भी बजेगा, घंटा-घड़ियाल भी बजेगा।  उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 500 वर्षो में नहीं हो पाया वह काम उत्तर प्रदेश की सरकार ने सिर्फ दो साल में करके दिखाया है। उन्होंने किस सनातनी को अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुशी नहीं है लेकिन कांग्रेस दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए। मंदिर निर्माण सहित धारा 370 हटाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आतंकवाद बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस के 60 से 65 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अराजकता व बेईमानी का राज रहा तथा भारत का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा। कांग्रेस के लिए देश प्राथमिकता कभी नहीं रहा।उन्होंने कहा कि देश पर जब भी संकट आता है, तब कांग्रेस व राहुल गांधी नजर नहीं आते। जब कोविड के समय में संकट आया तो 140 करोड़ की जनता को छोडक़र राहुल गांधी इटली में अपनी नानी के पास चले गए। उन्होंने कहा कि भारत देश के विकास में भाजपा ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। देश के हर कोने को बड़े सडक़ मार्गो के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। जिससे देश में उद्योग व व्यापार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में अपने संकल्प पत्र को एक कलम से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को जिताना चाहिए, ताकि राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकें।   recent visitors 88