बाल कल्याण समिति के सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन करने की 24 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित

भोपाल प्रदेश के प्रत्येक ज़िले में विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के संबंध में निर्णय लिए जाने के लिए किशोर न्याय बोर्ड का गठन किया गया है। इसके लिए बोर्ड में सदस्यों के 2 पद की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह प्रत्येक ज़िले में देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रकरणों के निराकरण के लिए बाल कल्याण समिति का गठन किया गया है। समिति के लिए 5 सदस्यीय है जिसमें एक अध्यक्ष और चार सदस्य होंगे के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अशासकीय व्यक्ति की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ऐसे व्यक्ति पात्र होंगे जिनके पास शिक्षा स्वास्थ्य कल्याण कार्य कलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम 7 वर्षों का अनुभव हो अथवा जो बाल मनोविज्ञान, मनोचिकित्सा, समाज विज्ञान या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त व्यवसायरत व्यक्ति हो अथवा विकलांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा में डिग्री प्राप्त हो। समिति के अध्यक्ष सदस्यों का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख़ से तीन वर्ष से अधिक नहीं होगा। समिति का अध्यक्ष सदस्य अधिकतम दो कार्यकाल तक नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। आवेदन की प्रक्रिया महिला बाल विकास विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन प्रपत्र में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यदि आवेदक एक से अधिक ज़िले के लिये आवेदन करता है तो उसके लिए पृथक-पृथक आवेदन किया जाना अनिवार्य होगा। यदि आवेदक द्वारा एक ही आवेदन फ़ॉर्म में पृथक-पृथक ज़िले के लिए आवेदन किया जाता है तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। ई-मेल से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएँगे। आवेदन 24 अक्टूबर 2024 तक आयुक्त महिला बाल विकास संचालनालय, विजयाराजे वात्सल्य भवन, अरेरा हिल्स में कार्यालय समय में जमा अथवा कोरियर/स्पीड पोस्ट से प्रेषित किए जा सकते हैं।   recent visitors 115

सीएम मोहन यादव की उद्योगपतियों की समस्या का समाधान करने में विशेष रूचि, दमोह से हुई इसकी शुरुआत

दमोह मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए सरकार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिला कलेक्टर को भी औद्योगिक विकास में पूरे सहयोग की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इसी के चलते अब कलेक्टर भी उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आ रहे हैं. दमोह में कलेक्टर ने प्रति सोमवार उद्योगपतियों के लिए 2 घंटे का समय तय किया है. मध्य प्रदेश में अभी तक चार जगह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो चुका है. उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में आयोजन किया जा चुका है. इसके अलावा अब नर्मदा पुरम सहित कई संभागीय मुख्यालय पर आयोजन की तैयारी की जा रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संभागीय मुख्यालय के बाद अब फिर जिला स्तर पर आयोजन होंगे और औद्योगिक विकास की समीक्षा भी की जाएगी. उन्होंने सभी जिले के कलेक्टरों को भी औद्योगिक विकास को लेकर जिले में औद्योगिक प्रोत्साहन केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं. उद्योगपतियों से मिलने के लिए रखा गया है समय इसके अतिरिक्त सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों की समस्या का समाधान करने में विशेष रूचि दिखाने को भी कहा है. इसी के चलते दमोह से इसकी शुरुआत हो चुकी है.  दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि उद्योगपतियों के लिए प्रति सोमवार सुबह 10 से 11 और शाम को 4:00 से 5:00 का समय मिलने के लिए रखा गया है. इस समय वे अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि प्रति मंगलवार मध्य प्रदेश सरकार लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए सभी विभागों की जनसुनवाई करती है. अब सोमवार को उद्योगपतियों की जनसुनवाई शुरू हो गई है. दमोह कलेक्टर ने क्या कहा? दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि सागर में रीजनल इन्वेस्टर कॉन्क्लेव के बाद दमोह में भी औद्योगिक विकास की अपार संभावना है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उद्योगपतियों को कमिटमेंट किया गया है, उसी को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्या का समाधान करने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है. इस दिन उनके दफ्तर में आने वाले उद्योगपतियों को पल भर का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. उनके सीधे जिला कलेक्टर से मुलाकात होगी और उनकी समस्या का नियम अनुसार समाधान भी किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि एकल खिड़की से उद्योगपतियों को उद्योग खोलने के लिए समस्त सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. recent visitors 77

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया

टीकमगढ पूरे प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब गांव में शराब बेचने और पीने वाले पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उसका बहिष्कार भी किया जाएगा। शराब बंदी को लेकर हुई बैठक में लिए गए इस सख्त फैसले के बाद सबसे ज्यादा खुश वह महिलाएं है, जो अपने परिजनों की शराब की लत से परेशान थी। ग्राम पंचायत डूडा के मंदिर में शाम गांव की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर गांव में शराब बंद करने का फैसला लिया है। इसमें तय किया गया है कि गांव में शराब बेचने पर 21 हजार और पीने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही शराब बेचनेए उसका निर्माण निर्माण करने की सबूत सहित सूचना देने वाले को 5100 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। यह जुर्माना धार्मिक स्थल पर जमा कराया जाएगा।  विदित हो कि अखिल भारती लोधी समाज द्वारा शराब मुक्त के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाना है। इसकी शुरूवात टीकमगढ़ जिले से की गई है। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में समाज के लोगों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रदेश में शराब बंदी की मांग की है। अब इसकी शुरूवात पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से की गई है। बैठक में शामिल उमा भारती के भाई एवं बड़ागांव नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमृत लोधी ने बताया कि शराब से कई परिवार तबाह हो गए है। यह बुराई लगातार समाज में फैलती जा रही है और लोग परेशान है। ऐसे में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में घनेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर तिवारी, देशराज लोधी, जगदीश यादव, जानकी प्रसाद नापित सहित अन्य लोग शामिल रहे। राजाओं के समय से बसा था डूडा गांव डूंडा ग्राम टीकमगढ़ जनपद क्षेत्र का हिस्सा है। इस गांव की बसाहट राजशाही दौर में हुई थी। यह गांव की मुख्य पहचान यहां पर जन्मी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह ग्राम के कारण बनी है। वर्तमान में गांव में 900 के लगभग परिवार है और 3900 आबादी है। कृषि यहां का मुख्य रोजगार का जरिया है। recent visitors 110

पार्थ राकेश माने ने स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया

लीमा पार्थ राकेश माने ने 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ। पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत खिताब जीतने के बाद, अजय मलिक और अभिनव शॉ के साथ मिलकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता। भारत को तीसरा स्वर्ण भी मिला जब गौतमी भानोट, शंभवी क्षीरसागर और अनुष्का ठाकुर ने जूनियर महिला टीम इवेंट में 10 मीटर एयर राइफल में जीत हासिल की। लेकिन दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि 16 साल के पार्थ माने की रही। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24-शॉट के फाइनल में 250.7 अंक हासिल किए और चीन के मौजूदा जूनियर एशियाई चैंपियन हुआंग लिवानलिन को 0.7 अंकों से पछाड़ दिया। इसके अलावा, अमेरिका के ब्रेडन पीसर ने कांस्य पदक जीता, जबकि पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन चौथे स्थान पर रहे। मौजूदा डबल जूनियर विश्व चैंपियन रोमन औफ्रेर छठे स्थान पर रहे। भारत के अन्य निशानेबाजों, अजय मलिक और 15 साल के अभिनव शॉ ने क्रमशः पांचवां और सातवां स्थान हासिल किया। अजय 186.7 अंक के साथ शूट-ऑफ में लिंडग्रेन से हार गए, जबकि अभिनव 144.2 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। पहले 62 प्रतियोगियों के क्वालीफिकेशन राउंड में, अजय दूसरे स्थान पर (628.8), पार्थ चौथे स्थान पर (627.7) और अभिनव छठे स्थान पर (627.0) रहे। भारत के अन्य दो प्रतियोगी, उमामहेश मड्डिनेनी (625.5) और तलवार सिंह (625.2) ने 13वें और 14वें स्थान पर समाप्त किया। इसके साथ ही पार्थ, अजय और अभिनव की टीम ने कुल 1883.5 अंक हासिल कर अमेरिका (1877.6) और जर्मनी (1873.9) को हराकर टीम स्वर्ण जीत लिया। जूनियर महिला एयर राइफल फाइनल में तीन भारतीय भी पहुंचीं, लेकिन व्यक्तिगत पदक नहीं जीत पाईं। गौतमी भानोट ने शानदार प्रदर्शन कर 634.7 अंकों के साथ 90 प्रतियोगियों में दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया। चीन की वांग जिफेई ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड 635.7 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। शंभवी क्षीरसागर ने चौथे स्थान (632.6) पर और ओजस्वी ठाकुर ने पांचवें स्थान (631.4) पर क्वालीफाई किया। अनुष्का ठाकुर 17वें स्थान पर (627.5) और सौम्या खेड़कर 20वें स्थान पर (627.4) रहीं। गौतमी ने अंतिम मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया, जहां वह कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिकी निशानेबाज़ से 0.2 अंक से पीछे रह गईं। उन्होंने 209.3 अंकों के साथ मुकाबला खत्म किया। शांभवी (188.4) पांचवें स्थान पर रहीं और ओजस्वी (146.1) सातवें स्थान पर रहीं। हालांकि, गौतमी और शांभवी ने अनुष्का ठाकुर के साथ मिलकर टीम प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका को हराकर जूनियर वर्ल्ड टीम रिकॉर्ड स्कोर 1894.8 के साथ स्वर्ण पदक जीता। नॉर्वे तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने शॉटगन रेंज में जूनियर पुरुष और महिला स्कीट प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। गुरफतेह सिंह संधू ने क्वालीफिकेशन में 112 अंक के साथ 29वां स्थान हासिल किया, जबकि भवतेग सिंह गिल भी 112 अंक के साथ 31वें स्थान पर रहे। हरमेहर सिंह लल्ली 107 अंक के साथ 44वें स्थान पर रहे। जूनियर महिला स्कीट प्रतियोगिता में मानसी रघुवंशी शॉटगन में भारत की ओर से सबसे अच्छी स्थिति में रहीं। उन्होंने 109 अंक हासिल किए और 8वें स्थान पर रहीं, वह क्वालीफाई करने से सिर्फ एक अंक से चूक गईं। भारत अब भी पांच स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे है।   recent visitors 91

बूंदाबांदी के आसार मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं, प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी

भोपाल मध्यप्रदेश में अभी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से अगले 5 दिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। एमपी में 21 जून को मानसून एंटर हुआ था और अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में एक्टिव हो गया था। ग्वालियर-चंबल में यह सबसे लेट पहुंचा था, लेकिन विदाई इन्हीं जिलों में सबसे पहले होगी। प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसून के सामान्य कोटे 37.3 इंच के मुकाबले 18% अधिक है। धार जिले के मनावर में आज सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह 5 बजे घना कोहरा छाया। इसकी वजह से सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी रही। कृषि विभाग के एसडीओ (उप विभागीय अधिकारी)) महेश बर्मन ने बताया कि बारिश के चलते मौसम में मॉस्चर ज्यादा होने के कारण ऐसा हुआ। अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार- अगले 24 घंटे में सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत बाकी जिलों में तेज धूप खिली रहेगी। इस साल जबलपुर संभाग अव्वल इस साल मानसूनी बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा है। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं। recent visitors 83

धौलपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में परिवर्तन, 5 गाड़ियां कैंसिल

ग्वालियर धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया। इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया। ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित     धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया। इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।     समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए। अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी। recent visitors 62

आज 1अक्टूबर 24 घंटे संचालित होगा राजा भोज एयरपोर्ट, रात में भी आ-जा सकेंगे विमान

भोपाल  राजा भोज एयरपोर्ट अब 24 घंटे खुला रहेगा। मंगलवार यानी आज से इसकी शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों के साथ ही नॉन शेड्यूल उड़ानें एवं एयर एंबुलेंस अब देर रात को भी लैंड हो सकेंगी। 24 घंटे उड़ान संचालन के बाद भोपाल-पुणे रूट पर पहली लेट नाइट उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तीन माह से चल रही थी तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन माह पहले ही 24 घंटे उड़ान संचालन की तैयारी कर दी थी। यह निर्णय एक अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार फिलहाल भोपाल से एक भी लेट नाइट उड़ान नहीं है, लेकिन भविष्य में देर रात की कई उड़ानें प्रारंभ होंगी। इसकी शुरूआत पुणे उड़ान के साथ होगी। 27 अक्टूबर से यह उड़ान प्रारंभ हो जाएगी। दूसरे चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल को बेंगलुरू, पुणे एवं हैदराबाद से जोड़ सकता है। बाकी कंपनियों को भी अब देर रात के स्लाट मिल सकेंगे। पुणे लेट नाइट उड़ान की बुकिंग शुरू इंडिगो की ओर से पुणे उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। भोपाल से यह पहली लेट नाइट उड़ान होगी। पुणे रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान नहीं है। एयर इंडिया ने दो साल पहले डायरेक्ट उड़ान बंद कर दी थी। पुणे तक बड़ी संख्या में आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र सफर करते हैं। लेट नाइट उड़ान में नियमित उड़ान की अपेक्षा किराया कम होता है। पुणे रूट पर इंडिगो ने शुरूआती किराया तीन हजार 999 रूपये रखा है। डायनामिक फेयर होने के कारण बुकिंग के समय किराया बढ़ भी सकता है। सभी सुविधाएं रात में भी रहेगी उपलब्ध राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की पहली तारीख से 24 घंटे एयरपोर्ट खुलेगा। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यात्रियों को ये सुविधाएं भी मिलेगी     वाहन पार्किंग स्टैंड 24 घंटे खुलेगा, रात में वाहनों की पार्किंग होगी।     फूड कॉर्नर सहित अन्य सुविधाएं।     नॉन सेड्यूल, मेडिकल, इमरजेंसी उड़ाने कर सकेंगे आवागमन। भोपाल-पुणे उड़ान संख्या 6-ई 257/258 का 27 अक्टूबर से प्रभावी शेड्यूल पुणे से प्रस्थान – रात्रि 1.00 बजे भोपाल आगमन – रात्रि 2.35 बजे भोपाल से प्रस्थान – रात्रि 3.05 बजे पुणे आगमन – तड़के 4.50 बजे recent visitors 164