top-news
घाटी के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड, सेना का एक कैप्टन शहीद
डोडा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस बीच इंडियन आर्मी की तरफ पुष्टि की गई है कि एनकाउंटर के दौरान सेना का एक अफसर शहीद हो गया है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के 48 नेशनल राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं. बता दें कि डोडा इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी जारी है. इससे पहले खबर आई थी कि इलाके में एक आतंकवादी घायल हुआ है, जिसके बाद सेना ने एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान एम-4 राइफल और तीन बैग बरामद हुए हैं. जिले में पिछले महीने भी हुआ था एनकाउंटर डोडा जिले में पिछले महीने सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके में घने जंगलों के बीच उनका पीछा किया, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला डोडा के गढी भगवा इलाके में 9 जुलाई की शाम शुरू हुए एनकाउंटर में सेना और आंतकियों की तरफ से लगातार फायरिंग हुई. इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी. हालांकि, वे भागने में कामयाब रहे. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो ट्रकों पर हमला किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए थे. दोपहर के 3.30 बजे थे और कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दो ट्रकों में सेना के करीब 12 जवान जा रहे थे. आतंकियों ने घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर फायरिंग की थी. सेना के जवान जब तक संभले और काउंटर फायरिंग शुरू की, तब तक आतंकी जंगल में भागने में कामयाब रहे. इस हमले की जिम्मेदारी भी कश्मीर टाइगर्स ने ली थी. इसमें 3 से 4 आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, जो एडवांस हथियारों से लैस थे. लोकल गाइड ने इस हमले में आतंकियों की मदद की थी. सुरक्षा बलों ने 6 जुलाई को कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया था. इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे. recent visitors 111
BJP विधायक Usha Thakur ने कहा देश में बंद होने चाहिए मदरसे, बच्चों को आधुनिक शिक्षा की जरूरत
इंदौर अपने बयान के लिए सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मदरसे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. दो दिन पहले मदरसे में हुए दुष्कर्म को लेकर बीजेपी विधायक विधायक उषा ठाकुर ने सनसनीखेज बयान दिया है. उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसे में कट्टरता और आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है. सभी मदरसे बन्द किये जाना चाहिए. मदरसा कर्मचारी ने लड़के के साथ किया दुष्कर्म इंदौर में एक मदरसा कर्मचारी को 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 20 साल के आरोपी ने 2 अगस्त को लंच के बाद मदरसे में पढ़ने वाले लड़के के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी मुस्तकीन उर्फ गोलू ने बच्चे के साथ मारपीट भी की और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी. घटना को लेकर बयान देते हुए बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, "मदरसे तो सचमुच ही बंद किए जाने चाहिए. क्योंकि तार्किक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा इसकी आवश्यकता आज के बच्चों को है. ये धर्मांधता की, कट्टरता की, आतंकवादियों के प्रशिक्षण की ये सारी शिक्षा मदरसे में ही होती है, इनको बंद किया जाना चाहिए." पीड़ित बच्चे ने मां से की थी शिकायत पीड़ित बच्चे का कुछ अन्य लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था और गुस्सा शांत होने तक उसे कुछ दिनों तक आरोपी कर्मचारी के कमरे में सोने के लिए मजबूर किया गया था. इसी दौरान मदरसा कर्मचारी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्चा मदरसे से बाहर आया और एक राहगीर का फोन लेकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. पीड़ित की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ऊषा ठाकुर ने कठोरतम कार्रवाई की बात कही है. recent visitors 94
MP के पांच अफसर मुश्किल में फंसे, हाईकोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया
इंदौर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के 5 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है. इंदौर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर मध्य प्रदेश सरकार के पांच अफसर मुश्किल में फंस गए हैं. हाईकोर्ट ने इन सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. मामला एक कर्मचारी के वेतनमान से जुड़ा है. इंदौर के एक कर्मचारी के पक्ष में हाईकोर्ट ने अप्रैल-2024 में फैसला दिया था. इसके बाद भी मध्यप्रदेश सरकार ने उसे यह लाभ नहीं दिया. इसी के खिलाफ कर्मचारी ने अवमानना की याचिका लगाई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया. इनके खिलाफ जारी किया वारंट हाईकोर्ट ने 12 अगस्त-2024 को हुई सुनवाई में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पांच अधिकारियों मोहम्मद सुलेमान, दिनेश श्रीवास्तव, विवेक पोरवाल, आरसी पनिका और मनीष रस्तोगी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. 9 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी, जिसमें सभी अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है. वेतनमान नहीं मिला तो ली हाईकोर्ट की शरण संविदा कर्मियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने एक पॉलिसी बनाई थी, जिसमें 100 पर्सेंट वेतनमान देने का फैसला लिया गया था. ज्यादातर कर्मचारियों को जद में ले लिया और उन्हें वेतनमान मिल भी गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कुछ कर्मचारी छूट गए. एक कर्मचारी हैं पार्थन पिल्लई, जो इंदौर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. उन्हें वेतनमान नहीं मिला. उन्होंने अफसरों को इस संबंध में बताया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. आखिर में उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली. याचिकाकर्ता ने बताया कि कम्प्युटर प्रोग्रामर हूं और एमसीए और एमबीए हूं. पांच साल से संषर्ष कर रहा हूं, कोई सुनवाई नहीं है. अपनी पत्नी के जेवर बेच दिए हैं और इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. नवंबर-2023 में हाईकोर्ट ने आदेश दिया और दूसरे कर्मचारियों की तरह वेतनमान देने के लिए कहा. 4 महीने में वेतनमान मिलना था, लेकिन अप्रैल-2024 तक वेतनमान नहीं मिला तो पार्थन पिल्लई ने अवमानना याचिका कोर्ट में लगाई थी. जिस पर सिंगल बेंच के जज प्रणव वर्मा ने आदेश सुनाया. recent visitors 81
कटनी में मालगाड़ी का पहिया हुआ बेपटरी, कई घंटे के रेस्क्यू के बाद सेवा हुई बहाल; कई ट्रेन प्रभावित
कटनी मध्य प्रदेश में नमक से भरी मालगाड़ी के 2 डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना कटनी जंक्शन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच की बताई जा रही है, जहां प्रयागराज से होते हुए बिलासपुर जा रही मालगाड़ी के बॉक्स एन के 2 डिब्बे अज्ञात कारणों के चलते डी-रेल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पूरे रेल महगमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कटनी रेल एरिया मैनेजर, स्टेशन मास्टर सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर जा पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया गया। 150 रेल कर्मियों की ब्रेक डाउन टीम हुई एक्टिव कटनी रेल एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया कि मुड़वारा स्टेशन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच सोमवार और मंगलवार की रात नमक से भरी मालगाड़ी डी-रेल हो गई। रेल बिलासपुर रेलखंड की ओर जा रही थी। इससे 2 डिब्बे पटरी से उतर कर गिट्टियों में जा फंसे। सूचना मिलते ही करीब 150 रेल कर्मियों की ब्रेक डाउन टीम को एक्टिव मोड में लाते हुए उन्हें तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जहां लगभग ढाई से 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रेल कर्मियों ने मालगाड़ी के दोनो डिब्बों को वापस पटरी लाते हुए उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना करवाया है। जांच करेगा रेलवे मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई मालगाड़ी समेत यात्री ट्रेन करीब 2 से ढाई घंटे की देरी से चली। हालांकि मालगाड़ी के डी-रेल होने का कारण क्या था इसका अब तक पता नहीं चल सका है। कटनी एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया कि पूरे मामले की रेल विभाग के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी ताकि घटना की मुख्य वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके। फिलहाल मालगाड़ी का रेस्क्यू करते हुए उसे पुनः पटरी में लाया गया है जिसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य बिलासपुर के लिए रवाना हुई है। recent visitors 106
स्वतंत्रता दिवस की परेड में भी शामिल होंगी विभिन्न बलों की 17 टुकड़ियां
भोपाल भारतीय स्वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां लाल परेड ग्राउंड में हुई। डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू, पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर भोपाल सुकिरण गुप्ता एवं नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक हीरा लाल यादव ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट सोनू कुर्मी ने निभाई। संयुक्त अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी. सीनियर डिविजन/एयर विंग/नेवल विंग(बॉयज संयुक्त टुकड़ी), एन.सी.सी.सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग(गर्ल्स संयुक्त टुकड़ी), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वारोही दल शामिल है। मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास प्रतीक स्वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। recent visitors 70
3,800 बंबू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लापता , अयोध्या को लग गई चोरों की नजर
अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले अयोध्या को सजाने के लिए जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों को लगाया गया था। अब सात महीने बाद आधे से अधिक सामान के चोरी होने का आरोप है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से दिए गए अनुबंध के तहत फर्म यश एंटरप्राइजेज एंड कृष्णा ऑटोमोबाइल ने राम पथ पर 6,400 बैंबू लाइट्स और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट्स लगाई गई थीं। फर्म के प्रतिनिधि ने राम जन्मभूमि थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा निवासी सौ प्रेम नगर जनपद हिसार जिला हरियाणा ने बताया कि वे वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के हौसला नगर में अस्थाई रूप से रहते हैं। विकास प्राधिकरण ने उन्हें लाइट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद राम पथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं। 19 अप्रैल तक सभी लिए पूरी थी परंतु 9 मई को निरीक्षण करने पर पाया गया कि कुछ लाइट कम है। 9 अगस्त को फर्म ने करवाया मुकदमा शेखर शर्मा ने बताया अब तक करीब 3800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों ने चुरा लिया है। उन्होंने चोरी की जानकारी होने के तीन महीने बाद राम जन्मभूमि पुलिस थाने में बीते 9 अगस्त को केस दर्ज कराया है। एसओ देवेंद्र पाण्डेय ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। हर जगह पर सीसीटीवी लगे होने के बावजूद चोरी की घटना सुनकर आसपास के लोग चकित हैं। इस मामले की लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। 12.97 किमी में फैला है राम जन्मभूमि पथ अयोध्या में नवनिर्मित राम पथ, भक्ति पथ, राजजन्मभूमि पथ, धर्म पथ पर बैम्बू लाइट और गोबा प्रोजेक्टर से सजाया गया है। 12.97 किलोमीटर के इस पथ का निर्माण 10 महीने में किया गया था। इस पथ के रास्ते श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालु जाते हैं। इसी पथ पर फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप आर्टिस्टिकली डिजाइंड ऑर्क लैंप, प्रॉपर पेवरमेंट आदि लाइट लगाई गई हैं। इसी पथ से बीते मई महीने में बैम्बू लाइट और गोबा प्रोजेक्टर चोरी हुई है। recent visitors 117