हमास ने युद्ध विराम पर इजरायल के साथ 15 अगस्त को होने वाली अंतिम वार्ता के निमंत्रण को अस्वीकार किया

गाजा  फिलीस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम पर इजरायल के साथ 15 अगस्त को होने वाली अंतिम वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका, कतर और मिस्र के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। यह जानकारी एक्सियोस पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में हमास के बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में दी है।इससे पहले, मिस्र, कतर और अमेरिका ने इजरायल और हमास से 14-15 अगस्त को युद्ध विराम की शर्तों पर चर्चा फिर से शुरू करने का आह्वान किया था। तीनों देशों के नेताओं ने कहा था कि वे किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अंतिम प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार हैं। एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हमास ने वार्ता से पीछे हटने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हाल ही में पेश की गई नई शर्तों, हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या और गाजा पट्टी पर इजरायल के नवीनतम हमलों का हवाला दिया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता में शामिल एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने कहा, "अगर हमास वार्ता की मेज पर नहीं आएगा, तो हम गाजा में उनकी सेना को खत्म करना जारी रखेंगे।" इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हमास के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि हमास ने इजरायल के साथ वार्ता के लिए मध्यस्थता कर रहे देशों से कहा है कि वे गाजा पट्टी में युद्ध विराम की योजना पेश करें, जिस पर जुलाई में आंदोलन द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी, बजाय इसके कि वे नई वार्ता शुरू करें। एजेंसी के अनुसार, हमास ने 02 जुलाई को आंदोलन द्वारा सहमत दस्तावेज़ के कार्यान्वयन की मांग की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के दृष्टिकोण पर आधारित है। गौरतलब है कि जुलाई में, इजरायल और हमास ने बंधकों की रिहाई के बदले में गाजा पट्टी में युद्ध विराम पर मध्यस्थों के माध्यम से बातचीत फिर से शुरू की।     recent visitors 107

गाडरवारा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है तिरंगा यात्रा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में  आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनपद पंचायत चीचली के सरस्वती विहार स्टेडियम में सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे। मंत्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, तिरंगा वाहन रैली और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए सबके बीच देशभक्ति की भावना मजबूत करें। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 के लिए विकसित भारत का विजन देखा है। इस विजन को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने तिरंगा रैली में नागरिकों को देश की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। गाडरवारा में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष नवम्बर माह में गाडरवारा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि चीचली में स्टेडियम निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने पौधरोपण किया। नागरिकों ने नगरीय निकाय गाडरवारा की सड़कों के डिवाइडर पर पौधरोपण किया।   recent visitors 106

कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त की हासिल

वाशिंगटन  अमेरिका की उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव प्रचार के लिए चंदा एकत्र करने का भारतीय अमेरिकी हैरिस (59) का अभियान जारी है। उनकी रैलियों में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम यह चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने इस कार्यक्रम में 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया जिसमें कई भारतीय अमेरिकियों सहित लगभग 700 दानदाताओं ने भाग लिया। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। क्या कहते हैं सर्वेक्षण अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडेन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। हैरिस ने किया बड़ा वादा बता दें कि, हाल ही में कमला हैरिस ने लास वेगास में जनता से वादा किया कि वह रेस्तरां कर्मचारियों और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगी। हैरिस ने कहा, ‘‘सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।’’ जानें दिलचस्प बात दिलचस्प बात यह भी है कि, राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगभग एक जैसी ही बात कर रहे हैं। लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल, रेस्तरां और मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है। ट्रंप ने भी जून में एक रैली में कमोबेश यही बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस (संसद) के समर्थन के बिना ना तो यह कदम ट्रंप उठा सकते हैं और ना ही हैरिस।     recent visitors 93

रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद, भारत की अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी नाम की चार टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति इन टीमों का चयन करेगी और इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सिर्फ बुमराह को मिली छूट दलीप ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम नजर आ सकते। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक मैच में नजर आ सकते हैं। चयनकर्ता चाहते हैं कि सभी प्रमुख खिलाड़ी इसमें खेलें। शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। वेन्यू में हो सकता है बदलाव इस बार दलीप ट्रॉफी जोनल फॉर्मेट में नहीं खेली जाएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति चार टीमें- भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में होना है। हालांकि यहां एयरपोर्ट नहीं है और स्टार खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने की सहमति जताई है। इस स्थिति में बीसीसीआई अब एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की योजना बना रहा है। ईशान किशन की वापसी संभव ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी के लिए चुनने जाने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें तो चयन समिति चाहती है कि अगर किशन भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी न खेल पाने के कारण ईशान और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। किशन ने बीसीसीआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दलीप ट्रॉफी की किसी भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद न के बराबर है। recent visitors 154

देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल- उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल आज रीवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा कालेज चौराहा होकर मानस भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउण्ड में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान की बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री स्वयं भी खुली जीप में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सांसद जनार्दन मिश्र, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ सारैभ सोनवणे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल हुए।   recent visitors 81

मंगलवार 13 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। आपको बिना बात के चिंता महसूस हो सकती है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। परिजनों के सलाह पर ध्यान दें। आज लग्जरी आइटम पर बड़े अमाउंट में पैसे खर्च न करें। खर्चे पर कंट्रोल रखें। सोच-समझकर फाइनेंसशियल डिसीजन लें। लव लाइफ के इश्यूज को समझदारी से हैंडल करें। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। वृषभ राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों में चुनौतियां महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज नए महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। करियर ग्रोथ के नए मौकों पर नजर रखें। अपने सेहत पर ध्यान दें। मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों को सभी कार्यों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। इससे हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ सकती है। नया इनवेस्टमेंट प्लान बनाएं। पास्ट की गलतियों से सीख लें और लाइफ में इन्हें दोबारा न दोहराएं। अपने काम पर फोकस करें। करियर में उन्नति के नए मौकों का लाभ उठाएं। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आप नया घर खरीद सकते हैं। कर्क राशि : आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। घर में फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। लाइफ पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। सिंह राशि : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। आपको सोशल इवेंट का इनविटेशन मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल होगा। विरोधी एक्टिव रहेगा। जिसका असर आपको परफॉर्मेंस पर हो सकता है। इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आज आपकी लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। कन्या राशि: आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी से डिसीजन लें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या नाइट ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी। फैमिली का प्यार और सहयोग मिलेगा। आज का दिन नए कार्यों के शानदार रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। नई प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए उत्तम योग है। आज पार्टनर आपको सरप्राइज मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। तुला राशि : आज आपके सभी सपने साकार होंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों की एडवाइस करियर की बाधा दूर करने में लाभकारी साबित होगी। आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। वृश्चिक राशि : आज नए इनवोटिव आइडियाज के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। सभी महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। दूसरों की मदद करने से समाज में सराहे जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। धनु राशि : आज धनु राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। फैमिली में गुड न्यूज मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। निवेश के नए सुनहरे मैके मिलेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से खूब धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। मकर राशि : आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव लव लाइफ में खुशियां ला सकता है। कुंभ राशि : आज आपको पुराने निवेशो से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। ऑयली और स्पॉइसी फूड के सेवन से परहेज करें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। घर में छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। मीन राशि :आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी चैलेंजिंग सिचुएशन रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। recent visitors 102

असम में अवैध रूप से घुस रहे थे बांग्लादेशी, अलर्ट पुलिस ने रोकी घुसपैठ

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को करीमगंज जिले के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसने से रोका। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोतिउर शेख, मुशियार मुल्ला, तानिया मुल्ला और रीता मुल्ला के रूप में पहचाने गए बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीमगंज सेक्टर के रास्ते देर रात डेढ़ बजे भारत में घुसने का प्रयास किया।’’ शर्मा ने बताया कि हालांकि, पुलिस ने प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया और उन्हें तुरंत पीछे धकेल दिया, जिससे अनधिकृत रूप से घुसने की उनकी कोशिश नाकाम हो गई। मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि बांग्लादेश की स्थिति पूर्वोत्तर राज्य के लिए दो तरह से चिंता का विषय है, एक तो लोगों के सीमा पार से घुसने की आशंका है और दूसरा, पड़ोसी देश फिर से इस क्षेत्र के उग्रवादियों का केंद्र बन सकता है। शर्मा ने कहा था कि सीमाएं सुरक्षित हैं और राज्य सरकार कड़ी निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा था कि अभी तक किसी को भी बांग्लादेश से देश में घुसने नहीं दिया गया है और केवल उन लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास वैध पासपोर्ट और वीजा है और जो भारत के नागरिक हैं। असम पुलिस के महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा था कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘हाई अलर्ट’ घोषित किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में न दाखिल हो पाए। असम में हथियार और गोला-बारूद बरामद : डीजीपी  असम के सोनितपुर जिले के एक गांव में पुलिस ने छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया हैं। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह सामग्री उस समय जमीन में छिपाई गई थीं जब उग्रवादी समूह ‘नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड’ (एनडीएफबी) सक्रिय था। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. सिंह ने कहा कि चीन में बने पांच हैंड ग्रेनेड, पांच हस्तनिर्मित ग्रेनेड, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच डेटोनेटर बरामद किए गए। डीजीपी ने कहा, ‘‘सोमवार की सुबह इन्हें सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली पुलिस थाने के अंतर्गत बिलासिगुड़ी-बतासीपुर गांव से बरामद किया गया, जहां इन्हें जमीन के नीचे तब छिपाया गया था जब एनडीएफबी सक्रिय था।’’ सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद 2020 में एनडीएफबी को भंग कर दिया गया था।   recent visitors 107