निरीक्षण ऑडिट रिर्पोट के आधार पर ही भविष्य में अनुदान ओर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी- मंत्री कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय दिव्यंजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में दिव्यंजन कल्याण, नशा मुक्ति तथा वरिष्ठजनों के लिए संचालित आश्रमों व संस्थाओं की गुणवत्ता की ऑडिट करायी जा रही है। निरीक्षण ऑडिट रिर्पोट के आधार पर ही भविष्य में अनुदान ओर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह ऑडिट रिपोर्ट प्रत्येक तिमाही में तैयार कराई जाएगी। कुशवाह ने ऑडिट के सभी बिंदुओं पर प्राप्त रिपोर्ट का विस्तृत एनालिसिस के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मंत्री कुशवाह ने कहा है कि भारत सरकार और राज्य सरकार सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थाओं को आर्थिक और तकनीकी सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं पर गुणवत्ता नियंत्रण राज्य शासन की जिम्मेदारी है। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संस्थानों की गुणवत्ता ऑडिट करने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यंगिता सशक्तिकरण डॉ. आर आर भोसले ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में 36 राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त संस्थाओं तथा 54 केंद्रीय और जिला निराश्रित नीति से अनुदान प्राप्त संस्थाओं की गुणवत्ता ऑडिट कराई जा रही है इसी प्रकार वरिष्ठजनों के लिए संचालित 79 अशासकीय की संस्थाओं तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित केंद्रीय अनुदान प्राप्त अशासकीय 13 नशामुक्ति सह पुनर्वास केंद्र, सात आउट रीच एंड ड्राप इन सेंटर, तीन कम्यूनिटी बेस्ड पियरलेड सेंटर का भी ऑडिट कराया जा रहा है। ऑडिट के लिए गठित टीम का दायित्व है कि वह सभी केंद्रों पर साफ़ सफाई, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा, फर्नीचर ओर अन्य सामग्री की गुणवत्ता, मनोरंजन, खेलकूद सुविधाओं, ओर ऑफिस रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की करेंगी। इसके आधार पर संस्थाओं की ग्रेडिंग की जाएगी। अब यह ऑडिट प्रत्येक तिमाही में की जाएगी, उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाली संसथाओ के विरुद्ध एक्ट के प्रावधानों के तहत कर्रवाई की जायगी।   recent visitors 81

भारत ने शेख हसीना के सत्ता में दोबारा वापसी का समर्थन किया- गेश्वर रॉय

नई दिल्ली बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को लेकर फैली अशांति के बीच शेख हसीना प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर भारत चली आई थीं और फिलहाल यही हैं. इसे लेकर उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) भारत पर भड़क गई है. पार्टी ने कहा है कि अगर भारत शेख हसीना की मदद करेगा तो उससे सहयोग जारी रखना मुश्किल हो जाएगा. बीएनपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री रह चुके गेश्वर रॉय ने बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भारत और बांग्लादेश के बीच पारस्परिक सहयोग का समर्थन करती है. लेकिन, "अगर आप हमारी दुश्मन की मदद करेंगे तो हमारे लिए पारस्परिक सहयोग को जारी रखना मुश्किल हो जाएगा.' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने शेख हसीना के सत्ता में दोबारा वापसी का समर्थन किया था. गेश्वर रॉय ने आगे कहा, 'शेख हसीना को भारत ढो रहा है… भारत और बांग्लादेश के लोगों को एक-दूसरे से कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन क्या भारत को पूरे देश की जगह एक पार्टी को बढ़ावा देना चाहिए?' शेख हसीना फिलहाल भारत में रह रही हैं लेकिन वो कहां जाएंगी, इसे लेकर असमंजस बरकरार है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वो भारत में ही रहेंगी, किसी दूसरे देश से शरण की मांग करेंगी या फिर वापस बांग्लादेश लौट जाएंगी. इस बीच उनके बेटे सजीब वाजेद ने हाल ही में कहा था कि बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली होते ही उनकी मां वापस वतन लौट जाएंगी. बांग्लादेश से भागने के बाद शेख हसीना का कोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि, उनके बेटे सजीब वाजेद लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं. उन्होंने अपनी मां की सुरक्षा करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई है. साथ ही उन्होंने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा है कि शेख हसीना ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण की मांग की है. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन इस बीच गुरुवार शाम को बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ले ली है. उन्हें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद यूनुस ने कहा कि मैं संविधान की रक्षा करूंगा, उसका समर्थन करूंगा और उसका संरक्षण करूंगा. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में 16 लोग शामिल हैं जिनमें हसीना के विरोधी छात्र नेता नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद भी हैं. दोनों ही छात्र नेता बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी ने दी मोहम्मद यूनुस को बधाई मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया चुने जाने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. साथ ही प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारी संभालने पर मेरी शुभकामनाएं. हम उम्मीद करते हैं कि हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और स्थिति जल्द से जल्द सामान्य होगी. भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने की खातिर बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.'   recent visitors 139

गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जाँच में निजी भागीदारी के प्रदेशव्यापी अभियान का किया शुभारंभ

भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा से प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जाँच अभियान का शुभारंभ किया। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हर माह की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जाँच के शिविर सभी अस्पतालों में लगाए जाएंगे। इनमें गर्भवती महिलाओं को जाँच, उपचार, दवा और आने-जाने की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल मण्डला और रतलाम जिले के हितग्राहियों से उप-मुख्यमंत्री ने संवाद किया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त अस्पताल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मातृ-मृत्यु दर और शिशु-मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हर गर्भवती महिला को नि:शुल्क जाँच, उपचार और दवा की सुविधा दी जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत यदि शासकीय अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं है तो गर्भवती महिला की निजी सोनोग्राफी केन्द्र में सोनोग्राफी कराई जाएगी। इसकी राशि का भुगतान सरकार करेगी। सरकारी अस्पताल से जारी वाउचर से महिला सात दिन में कभी भी अपनी जाँच सोनोग्राफी सेंटर में करा सकती है। सही समय में रिस्क चिन्हांकन से उचित निदान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जायेगा। मातृ-मृत्यु दर को नियंत्रित करने में जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि मातृ-मृत्यु दर और शिशु-मृत्यु दर नियंत्रित करने के प्रयासों में निजी अस्पतालों की भागीदारी देने वाला मध्यप्रदेश देश का दूसरा राज्य है। गर्भवती महिलाओं की निजी सोनोग्राफी केन्द्रों में जाँच के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के पदों पर शीघ्र होगी भर्ती उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। शीघ्र ही स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना तथा आवश्यक उपकरण स्थापित करके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जिला अस्पताल के समकक्ष स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा के लिए दूसरी कैथलैब मशीन शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। 20 करोड़ की लागत से कैंसर क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए भवन और 29 करोड़ लागत की लायनेक मशीन की व्यवस्था उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए रीवा में 20 करोड़ की लागत से भवन बनाया जा रहा है। इसमें कैंसर के उपचार के लिए 29 करोड़ रुपए की लायनेक मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों की भी भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से गरीब से गरीब रोगियों के लिए भी एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उप-मुख्यमंत्री ने प्रसव-पूर्व जाँच पुस्तिका तथा पोस्टर का विमोचन किया। संयुक्त संचालक डॉ अर्चना मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को दवा, जाँच और आने-जाने की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। जरूरत होने पर नि:शुल्क रक्ताधान का भी प्रावधान है। नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, रेडक्रास के समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, मेडिकल कालेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ केएल नामदेव, संजय गांधी हास्पिटल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।   recent visitors 100

15 अगस्त के दिन छोटे और बड़े तालाब की हर वोट पर तिरंगा लहराया जाएगा, तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी.

भोपाल स्वतंत्रता दिवास यानी  15 अगस्त की शाम को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दोनों ताल छोटा और बड़ा तालाब राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे. छोटे और बड़े तालाब की हर वोट पर तिरंगा लहराया जाएगा. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी. इस तिरंगा आयोजन को लेकर खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं.  भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में तिरंगा यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में मंत्री सारंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के खेल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी जिला खेल अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर 313 ब्लॉक में भी तिरंगा यात्रा निकले. इसमें खेल से जुड़े शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोट्र्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी सभी शामिल हो. मंत्री सारंग ने कहा कि 15 अगस्त की शाम को भोपाल के बड़े और छोटे तालाब में वॉटर स्पोर्टस खिलाड़ियों के माध्यम से हर वोट पर तिरंगा फहराकर देश प्रेम की भावना को जाग्रत किया जाएगा. उन्होंने इसमें सभी वॉटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों को जोड़ने की बात कही. पुलिस बैंड भी होगा शामिल इस दौरान देशभक्ति का म्यूजिक/रीदम भी गूंजे. उन्होंने कहा कि ऐसा विहंगम दृश्य दिखे, जिससे सभी अभिभूत हों. मंत्री सारंग ने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी जिलों में पुलिस बैंड सबसे आगे चलें. उन्होंने ग्रामीण युवा समन्वयक, समाज सेवी संस्था,जनअभियान परिषद, एनसीसी, स्काउट गाईड, एनएसएस सभी के साथ तिरंगा यात्रा के लिये समन्वय स्थापित करने को कहा. मंत्री सांरग ने जिले के शहीद स्मारक जैसे स्थलों से यात्रा शुरू और समाप्त करने को कहा. उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों से यात्रा शुरू न करने की स्थिति में आधे घंटे पहले वहां आवश्यक रूप से पुष्पांजलि अर्पित करें. recent visitors 107

शनिवार 10 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आप किसी बीमारी से छुटकारा पाएंगे। किसी जरूरी काम के लिए पैसे जुटा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक थकान दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। वृषभ राशि-आज आपकी डेली लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं होगा। आप आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद कर सकते हैं। काम के मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग तब मिलेगा जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। आपको संपत्ति विरासत में मिलने या उपहार के रूप में मिलने की संभावना है। मिथुन राशि– आज आप फिट रहेंगे। वित्तीय मोर्चे पर मजबूती आने के पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर चिंताजनक स्थिति रहने वाली है। किसी घर या संपत्ति से उम्मीद से कम रिटर्न मिलने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कर्क राशि- बीमारी से जल्द छुटकारा मिलेगा। मेडिकल या कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आज आपको संपत्ति या कोई चीज गिफ्ट में मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर समय अनुकूल रहने वाला है। सिंह राशि- आज आप अपने खर्चें के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक बजट बनाकर न चलने वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग पदोन्नति के मोर्चे पर भाग्यशाली रहेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। कन्या राशि- घरेलू मोर्चे पर चीजें काफी उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। सेहत संबंधी परेशानियों में आज घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। आर्थिक रूप से चीजें जल्द ही बेहतर हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर उतार-चढ़ाव भरी स्थिति रहने वाली है। आपको अच्छी कीमत पर नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा। आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। तुला राशि- आज जुआ,सट्टेबाजी में पैसे न लगाएं, धन हानि के संकेत हैं। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। घरेलू मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसस मनोबल बढ़ेगा। किसी के साथ यात्रा पर जाने का मौका आपके हाथ आ सकता है। संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई कदम उठाने का सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि-आज खुद के लिए समय निकालें। आज निवेश करने से पहले आपको दो बार सोचना चाहिए। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, धन का आगमन होगा। धनु राशि– आज आप खुद को पहले से ज्यादा फिट महसूस करेंगे। अतीत में किए गए निवेश आपको अच्छा रिटर्न देंगे। कार्यस्थल पर किसी गलती को सुधारने के प्रयास सफल नहीं होंगे, जिससे निराशा घेर सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कठिन दौर से गुजर रहे लोग अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मकर राशि- आज आपके पास धन आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का साथ मिलेगा। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होगा। पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े किसी मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुंभ राशि- आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आप कुछ पॉजिटिव कदम उठा सकते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आपकी अच्छी पटती है, काम में आपका साथ दे सकता है। अपने जीवनसाथी या लवर को हल्के में लेने का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज कुछ लोगों को विदेश जाने के मौके मिलेंगे। मीन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को नए ऑप्शन मिलेंगे। संपत्ति के रूप में कोई नई चीज मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। recent visitors 111

खेत-सड़क के रास्ते नाकाम होने पर वे नदी-नाले लांघकर भी घुसपैठ की कोशिशों में जुटे हैं बांग्लादेशी

नई दिल्ली बांग्लादेश में राजनीतिक संकट और हिंसा के चलते पड़ोसी देश से बड़ी संख्या में लोग भारत आने की फिराक में हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं, जिन्हें जीरो प्वाइंट पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने रोक लिया है। मीडिया ने बांग्लादेश में सीमा पार के वीडियो फुटेज जारी किए हैं, जिसे पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के सीतलकुची में पथनटुली से कैप्चर किया गया है। इसे देखकर साफ पता चलता है कि खेत-सड़क के रास्ते नाकाम होने पर वे नदी-नाले लांघकर भी घुसपैठ की कोशिशों में जुटे हैं। हालांकि, बीएसएफ जवानों की तैनाती के चलते उन्हें रोक लिया गया है। कूचबिहार के पथनटुली के रहने वाले इकरामुल हक ने इसे लेकर एएनआई से बातचीत की। उन्होंने बताया, 'सुबह 9-9.30 बजे के आसपास बांग्लादेश के कुछ लोग सीमा पर इकट्ठा हुए। उनमें से कई अभी भी वहीं पर हैं। भीड़ अब थोड़ी कम नजर आ रही है। फिलहाल, जवानों की तैनाती के चलते उनके अचानक भारत आने की संभव नहीं है।' मीडिया में कुछ और भी वीडियो फुटेज सामने आए हैं जिनमें कुछ लोग नदी-नालों को लांघकर भारत आने का प्रयास करते दिख रहे हैं। हालांकि, बीएसएफ की ओर से उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उन्हें सीमा के उस पार ही रोका गया है।   भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी के लिए समिति गठित गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पड़ोसी देश में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, 'बांग्लादेश में व्याप्त स्थिति के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति गठित की है। समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखेगी, ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। समिति की अध्यक्षता एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक), सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे।' recent visitors 102

आरएसएस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर ‘चिंता’ व्यक्त की

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर शुक्रवार को ‘चिंता’ व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित बंदोबस्त करने का आग्रह किया। अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ी हिंसा गौरतलब है कि बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया था। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को हसीना की जगह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। होसबाले ने एक बयान में विश्व समुदाय और भारत के सभी राजनीतिक दलों से हिंदू, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के साथ एकजुट होने का आग्रह किया, जो बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। RSS ने जताई चिंता उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहां के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंभीर चिंता व्यक्त करता है।' होसबाले ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से उम्मीद है कि वह ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने के उपायों को सख्ती से लागू करे। केंद्र सरकार से की अपील उन्होंने कहा, 'इस गंभीर समय में विश्व समुदाय तथा भारत के सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध है कि बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार बने हिंदू, बौद्ध इत्यादि समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हों। बांग्लादेश में व्याप्त हालात के मद्देनजर एक पड़ोसी मित्र देश होने के नाते उपयुक्त भूमिका निभाने का प्रयास कर रही भारत सरकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आग्रह करता है कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध आदि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव प्रयास करे।' recent visitors 107