वायनाड जिले में जमीन से आ रही रहस्यमय आवाज, स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैली

केरल केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में अलग-अलग पर शुक्रवार की सुबह जमीन के नीचे से तेज ध्वनि सुनाई देने की खबरें मिलीं जिससे स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित आवासीय क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के कुछ इलाकों में तेज ध्वनि सुनाई दी। वायनाड जिलाधिकारी डी. आर. मेघश्री ने एक बयान में कहा, ‘जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं।’ केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि वह भूकंपीय ‘रिकॉर्ड’ की जांच कर रहा है और स्थानीय स्तर पर जांच कर स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इसने कहा, ‘अभी तक भूकंपीय रिकॉर्ड में हलचल का कोई संकेत नहीं मिला है।’ पंचायत वार्ड के एक सदस्य ने एक टीवी चैनल से कहा कि यह ध्वनि सुबह करीब 10:15 बजे सुनी गई। पहाड़ी जिले में हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन में 226 लोगों की मौत और अनेक लोगों के लापता होने के बाद जमीन के नीचे से उत्पन्न रहस्यमयी ध्वनि से स्थानीय लोगों में दहशत है। बता दें कि वायनाड के भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई थी। केरले के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा है कि 10 अगस्त को प्रधानंत्री मोदी भी भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा करने वाले हैं। विजयन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि भूस्खलन में मरने वाले लोगों की सही संख्या की पुष्टि मानव अंगों और अज्ञात शवों के डीएनए परीक्षण के परिणाम आने के बाद ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 131 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि अवशेषों को केवल तभी पूर्ण शव माना जाएगा जब शव के 90 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्से बरामद हो जाएं, अन्यथा इसे शरीर का अंग ही माना जाएगा। recent visitors 86

प्याज के दामों में जोरदार तेजी, करेला-मटर 100 के पार, फुटकर टमाटर हुआ सस्ता

इंदौर बांग्लादेश में उपजे संकट से अटक रहे प्याज निर्यात का रास्ता फिर खुल गया है। पेतरापोल बार्डर पर बीते तीन दिनों से अटके प्याज से भरे ट्रकों के लिए सीमा खोल दी गई है। करीब 4,500 टन प्याज से भरे ट्रक सीमा पर ही खड़े थे। इनमें महाराष्ट्र और मप्र से बांग्लादेश को निर्यात किया गया प्याज भरा था। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को तेजी थोक मंडी में गुरुवार को प्याज के दामों में जोरदार तेजी देखी गई। प्याज में स्थानीय मांग भी अच्छी निकलने लगी है। प्याज सुपर ऊपर में 3200 रुपये तक बिका। गोल्टा भी 2800 के पार पहुंच गया है। प्याज की आवक करीब 40 हजार बोरी रही। आलू के दाम स्थिर आलू के भाव में अभी स्थिरता है। एक-दो लाट ही ऊपर में 2400 रुपये बिके। आलू की आवक करीब 5-6 हजार बोरी रही। कारोबारियों को राखी के लेवाली का इंतजार है। टमाटर के दाम भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सभी सब्जियां सामान्य रेट पर चल रही हैं। हालांकि भिंडी 75 रुपए किलो पहुंच गई है। लौकी के दाम भी 60 रुपए प्रति किलो तक है। लहसुन लहसुन की आवक 7 हजार बोरी की रही लेकिन दाम बीते सप्ताह के मुकाबले नरम ही है। लहसुन ऊपर में एक-दो लाट बेस्ट क्वालिटी होने पर 2000 रुपये तक बिकती है। शेष माल बेस्ट में ऊपर में 17000-19000 रुपये क्विंटल तक बिकी। खीरा 30 रुपए किलो, जबकी हरा मटर 100 के पार चल रहा है। recent visitors 83

नीरज चोपड़ा ने कहा- ओलंपिक के कारण सर्जरी टाल रहा था लेकिन अब फैसला लेना होगा

पेरिस भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद जल्द ही सर्जरी करानी पड़ सकती है। नीरज पेरिस खेलों से पहले जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आये हैं। उन्होंने हालांकि गुरुवार को सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गए। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज पाकिस्तान के अरशद नदीम से पीछे रहे, जिन्होंने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नदीम इसके साथ ही पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए। नीरज ने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। जब मैं थ्रो कर रहा होता हूं तो मेरा 60-70 प्रतिशत ध्यान चोट पर होता है। मैं चोटिल नहीं होना चाहता था। जब भी मैं थ्रो करने जा रहा था तो आपने देखा होगा कि मेरी गति कम थी।’’ उन्होंने 2023 विश्व चैम्पियनशिप का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘डॉक्टर ने मुझे पहले ही सर्जरी करने के लिए कहा था लेकिन मेरे पास विश्व चैंपियनशिप से पहले या बाद में इतना समय नहीं था। ओलंपिक की तैयारी में बहुत समय लगता है।’’ नीरज ने इस विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में नहीं होने के बाद भी नीरज लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले सुशील कुमार (कुश्ती) और पीवी सिंधू (बैडमिंटन) ने यह कारनामा किया है। नीरज ने निराशा भरे लहजे में कहा, ‘‘मैंने अब भी इसे जारी रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खेल में यह अच्छी स्थिति नहीं होती है। आप अगर लंबा करियर चाहते हैं तो आपको फिट और स्वस्थ रहना होगा। इस स्तर की प्रतियोगिताओं के कारण कई बार आप निर्णय नहीं ले सकते। अब हम इस पर काम करेंगे और तकनीक में भी सुधार करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर अपनी टीम से चर्चा कर ‘कोई फैसला करेंगे’। उन्होंने यह भी बताया कि फिटनेस के मामले में पिछले सात साल उनके लिए कितने कठिन रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे 2017 में यह दर्द महसूस हुआ। उसके बाद मैंने बहुत इलाज करवाया। लेकिन इसके लिए मुझे एक बड़ा फैसला लेना होगा।’’ नीरज ने 90 मीटर की दूरी का जिक्र किये बिना कहा कि उनके पास और बड़ा थ्रो करने की क्षमता है। नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में आया था जब उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी हासिल की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2016 अच्छी दूरी तय की और फिर 2018 में मैंने एशियाई खेलों में 88 मीटर का थ्रो किया था। उसके बाद मुझे लगता है कि इसमें काफी सुधार कर सकता हूं। इसलिए, जब तक ऐसा नहीं होता, मैं इस कोशिश को जारी रखूंगा। मैं आपको बताना चाहता हूं मेरा पास काफी अधिक क्षमता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और मैं यह करूंगा। मैं अपने दिमाग को भविष्य के लिए तैयार रखूंगा। मैं चीजों पर काम करूंगा। मैं खुद को फिट रखूंगा।’’ उन्होंने कहा कि इस चोट के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं अपनी पूरी रन अप के साथ भाला नहीं फेंक पा रहा था। मैं पिछले एक-दो साल से कम रन अप के साथ प्रयास कर रहा हूं। अभ्यास में खिलाड़ी एक सत्र में 40-50 थ्रो करते है लेकिन चोटिल होने के डर के कारण मुझे ऐसा करने में दो-तीन सप्ताह लग गये।’’ नीरज ने कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल है लेकिन मैंने अपने खेल को जारी रखा है।’’   recent visitors 98

राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत ने रात में सोने से पहले मैगी खाई, तबीयत बिगड़ी, युवक की मौत

राघौगढ़ नगर की ड्रीम सिटी कॉलाेनी में रहने वाले एक युवक की बीते दिन संदिग्ध मौत हो गई। युवक रात में खाना के साथ मैगी खाकर सोया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर युवक के शव का पीएम कराया है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत पुत्र शिवनारायण मोगिया उम्र 25 वर्ष को बीती अल सुबह अचानक चक्कर आने लगे और वह उल्टियां करने लगा। इस पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।   रेलवे की तैयारी कर रहा था युवक युवक के पिता ने बताया कि हेमंत रेलवे में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसका छोटा भाई अरविंद उम्र 21 वर्ष भी पढ़ाई करता है। युवक के पिता ने बताया कि हेमंत को रात करीब ढाई बजे अचानक उल्टियां होने लगी और चक्कर आने की उसने शिकायत की। इसके कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया, जिसे सबसे पहले राघौगढ़ की साडा कॉलोनी के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है। युवक के पिता ने बताया कि रात में घर के सभी लोगों ने खाने के साथ मैगी खाई थी। गौरतलब है कि युवक और उसके स्वजन मूलरूप से जामनेर के पास पचगोडिया गांव के रहने वाले हैं। recent visitors 123

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की सपोर्ट में आये सचिन तेंदुलकर, कहा-सिल्वर की हकदार है, नियम में बदलाव का सुझाव

नई दिल्ली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार अंदाज में लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक का सफर तय कर लिया था। लेकिन उन्हें 50 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने अपना वजन कम करने के लिए सभी हथकंडे अपनाए लेकिन विफल रहीं। उन्होंने अगले ही दिन सोशल मीडिया पर अपने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती करियर को भी अलविदा कह दिया। हालांकि उनके पदक जीतने की आखिरी उम्मीद अभी कायम है। विनेश ने अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए। जिसके लेकर सुनवाई होने वाली है। इस बीच भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने विनेश फोगाट के सपोर्ट में एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि विनेश फोगाट निश्चित तौर पर सिल्वर मेडल जीतने की हकदार है। उन्होंने नियमों को फिर से देखने का भी सुझाव दिया है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''अंपायर काल्स का समय! हर स्पोर्ट्स में नियम होते हैं और शायद कभी-कभी उन पर पुनर्विचार भी किया जाना चाहिए। विनेश फोगाट ने फाइनल के लिए सही तरीके से क्वालीफाई किया था। फाइनल से पहले वजन के आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना और उनसे रजत पदक छीन लिया जाना तर्क और खेल भावना के खिलाफ है।" सचिन तेंदुलकर ने कहा, "अगर किसी एथलीट को प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के इस्तेमाल जैसे नैतिक उल्लंघनों के लिए अयोग्य ठहराया जाता तो यह समझ में आता। उस स्थिति में, कोई भी पदक न दिया जाना और अंतिम स्थान पर रखा जाना न्यायोचित होगा।" उन्होंने आगे कहा, "विनेश ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर शीर्ष दो में जगह बनाई। वह निश्चित रूप से रजत पदक की हकदार है। हम सभी खेल पंचाट न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमें उम्मीद करनी चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए कि विनेश को वह पहचान मिले जिसकी वह हकदार है।" विनेश ने खेल पंचाट (कैस) में 50 किग्रा वर्ग के ओलंपिक फाइनल से पहले अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की है जिसमें उन्होंने संयुक्त रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने अयोग्य घोषित होने के बाद दिन का एक बड़ा हिस्सा खेल गांव के अंदर पॉलीक्लिनिक में बिताया, क्योंकि वजन कम करने के उपाय के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई। इन उपायों में भूखा रहना, तरल पदार्थों से परहेज करना और पसीना बहाने के लिए पूरी रात जागना शामिल था। recent visitors 150

पुरानी रंजिश के दौरान खूनी झड़प, दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि हमले में तीन लोगों की जान चली गई

पन्ना सिमरिया थाना क्षेत्र ग्राम कड़ना में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात की है, जहां दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि हमले में तीन लोगों की जान चली गई। जैसे ही शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी मिली तो पुलिस अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गई और और स्थिति काबू करने के साथ जांच शुरू कर दी। दो आदिवासी पक्षों में विवाद घटना के संबंध में एडिशनल एसपी श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि घटना दो आदिवासी पक्षों के बीच घटित हुई है जिसमें अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और ध्रुव सिंह की मौत हो गई है। इस मामले में दो आरोपित नामजद थे, जिनके नाम तिलक सिंह व ज्ञान सिंह है। पुलिस ने तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।   देर रात हुई झड़प पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कड़ना में गुरुवार की देर रात दो आदिवासी समुदाय के गुटों में आपसी विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट के बाद जानलेवा और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।इस दौरान गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें 3 लोगों अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और धूप सिंह की मौत हो गई। जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया है, पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। पन्ना पुलिस इस ट्रिपल मर्डर की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस recent visitors 110

हेड टीचर पिछले 8 सालों से शिकागो में है, गुजरात के सरकारी स्कूल से सैलरी ले रही है, बिना काम मिल रहा दाम

बनासकांठा गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल की शिक्षक 8 साल से शिकागो में रहते हुए गुजरात के सरकारी स्कूल से सैलरी ले रही है। मामला बनासकांठा का है। महिला सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेड टीजर बताई जा रही है। अधिकारियों और अभिभावकों ने इस मामले में शिकायत की है। उनका कहना है कि हेड टीजर पिछले 8 सालों से शिकागो में है। इसके बावजूद वह स्कूल से सैलरी ले रही हैं। स्कूल के अधिकारियों के अनुसार, अंबाजी में पंचा प्राइमरी स्कूल की प्रमुख भावनाबेन पटेल के पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड है और वह 2013 से अमेरिकी शहर की स्थायी निवासी हैं। वह पिछले 8 सालों से एक भी दिन स्कूल नहीं आई लेकिन फिर भी उनका का नाम स्कूल के रोस्टर में बना हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भावनाबेन पटेल साल में केवल एक बार गुजरात आती हैं वह दीवाली के समय जब स्कूल की छुट्टी होती है। इस दौरान भी वह ना तो स्कूल जाती हैं और ना ही बच्चों से बात करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक  अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने इसके बारे में शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूल की प्रभारी शिक्षिका पारुलबेन ने कहा कि भावनाबेन पटेल 2013 में अमेरिका चली  गईं थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि भावनाबेन पटेल लंबे समय से स्कूल नहीं आईं तो उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। छात्रों ने यह भी कहा कि उन्होंने पटेल को कम से कम दो साल से नहीं देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर ने इस बात की पुष्टि की है कि भावनाबेन पटेल आखिरी बार जनवरी 2023 में स्कूल आईं थीं और इस साल की शुरुआत से अनपेड लीव पर हैं। अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   recent visitors 83