ओरछा : जीतू पटवारी ने रामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश वासियों की खुशहाली हेतु कामना की

Jitu Patwari reached Orchha, visited Ramraja government and wished for the prosperity of the people of the state.

Jitu Patwari reached Orchha, visited Ramraja government and wished for the prosperity of the people of the state.

श्योपुर में खाद विभाग की टीम ने दूध डेयरी पर मारा छापा, मिला बदबूदार पनीर, बड़ी मात्रा में पॉम ऑयल बरामद

श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर में मिलावटी दुग्ध उत्पाद के काले कारोबार के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई शहर से सटे क्षेत्र संचालित एक दुग्ध फैक्ट्री पर की गई जहां मिलावटी दूध, पनीर और घी बनाने का काम होते पाया गया. फैक्ट्री से लिक्विड डिटर्जेंट, पोटाश और हाइड्रोजन परॉक्साइड जैसे उत्पाद भी बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं, जो मिलावटी दूध आदि बनाने में उपयोग में लाए जाते हैं. शहर के पुलिस लाइन रोड पर कलेक्ट्रेट के नजदीक राधे किशना फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर मिलावटी दुग्ध उत्पाद निर्माण की प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर बुधवार शाम को यहां फूड सेफ्टी टीम ने छापा मारा तो फैक्ट्री से मिलावटी दूध बनाने वाली सामग्री बरामद की. टीम ने वहां मिले दूध, घी, पनीर आदि सामग्री के सैंपल ले लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा. साथ ही यहां उपलब्ध दूध, घी और पनीर आदि सामग्री को नष्ट करा दिया गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में डेयरी पर दो कड़ाहियों में लगभग 80-80 लीटर दूध गर्म होते पाया गया और एक ड्रम में 40 लीटर दूध पाया गया. पनीर के 10 सांचों में लगभग 40 किलो पनीर मिला, एक ड्रम मिल्क क्रीम, 100 लीटर के लगभग देशी घी प्राप्त हुआ, लेकिन दूध किस दूधिये ने दिया, उसके यहां इतनी भैंस-गाय आदि हैं या नहीं? इससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जबकि तत्कालीन कलेक्टर संजय कुमार द्वारा यह निर्देश दिए हुए हैं. बड़ी मात्रा में पॉम ऑयल बरामद खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में डेयरी पर दो कढ़ाई में लगभग 80-80 लीटर दूध गर्म होते पाया गया.  एक ड्रम में 40 लीटर दूध पाया गया. पनीर के 10 सांचों में लगभग 40 किलो पनीर मिला, एक ड्रम मिल्क क्रीम, 100 लीटर के लगभग देशी घी प्राप्त हुआ, लेकिन दूध किस दूधिये ने दिया, उसके यहां इतनी भैंस-गाय आदि हैं या नहीं? इससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जबकि तत्कालीन कलेक्टर संजय कुमार द्वारा यह निर्देश दिए हुए हैं. साथ ही डेयरी पर बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल का टीन, एक कट्टे में पोटाश तथा एक कट्टी में 4 किलो के लगभग लिक्विड डिटर्जेंट पाया गया. एक अन्य कट्टी में हाइड्रोजन परॉक्साइड, संचालक के घर पर 20 टीन बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल भी मिला है. जिससे इस सामग्री के मिलावटी होने की संभावना पर यहां मिली सामग्री को टीम ने नष्ट करा दिया है. डेयरी संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही डेयरी पर बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल का टीन, एक कट्टे में पोटाश तथा एक कट्टी में 4 किलो के लगभग लिक्विड डिटर्जेंट पाया गया. एक अन्य कट्टी में हाइड्रोजन परॉक्साइड, संचालक के घर पर 20 टीन बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल भी मिला है. जिससे इस सामग्री के मिलावटी होने की संभावना पर यहां मिली. सामग्री को टीम ने नष्ट करा दिया है. डेयरी संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.   recent visitors 94

सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन लाकर हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन लाकर किसी को निशाना नहीं बना रही है और विपक्षी दल "केवल माहौल बनाना चाहते हैं।" प्रह्लाद जोशी ने कहा, "हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं। वे (विपक्ष) केवल माहौल बनाना चाहते हैं। हमारे मंत्री बिल पेश करते समय विस्तार से बताएंगे। वे समुदाय के कुछ लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। वे भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम दुनिया के सबसे अच्छे लोकतंत्रों में से एक हैं।" रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया बिल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में विधेयक का विरोध किया और इसे "संघीय व्यवस्था पर हमला" करार दिया। वेणुगोपाल ने सदन में विधेयक पर बोलते हुए कहा, "हम हिंदू हैं, लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह विधेयक महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।"   यह अनुच्छेद 30 का उल्लंघन- डीएमके सांसद डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि यह अनुच्छेद 30 का सीधा उल्लंघन है, जो अल्पसंख्यकों को अपने संस्थानों का प्रशासन करने से संबंधित है। उन्होंने कहा, "यह विधेयक एक खास धार्मिक समूह को लक्षित करता है।" जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि किसी खास धर्म को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। आरजेडी इस बिल का विरोध करेंगे आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरजेडी इस बिल का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर बात नहीं कर रही है।" टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, "यह संशोधन बिल स्थायी समिति के माध्यम से आना चाहिए। हम (विपक्ष) एकजुट होकर इस बिल का विरोध करेंगे।" भाजपा नेताओं ने वक्फ बोर्ड अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों का समर्थन किया, जिसे आज निचले सदन में पेश किया गया।   यह समय की मांग- अब्बास नकवी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड व्यवस्था के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का समाधान प्रदान करने के लिए है। उन्होंने कहा, "यह समय की मांग है। संविधान के दायरे में यह विधेयक लाया जा रहा है और यह विकास के मार्ग को मजबूत करेगा। इस पर उचित चर्चा होनी चाहिए लेकिन आप इसे रोक नहीं सकते, आप इसे गुमराह नहीं कर सकते।" जानिए वक्फ अधिनियम के बारे में? वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए आज लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया गया। विधेयक का उद्देश्य राज्य वक्फ बोर्डों की शक्तियों, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और सर्वेक्षण तथा अतिक्रमण हटाने से संबंधित "मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान" करना है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024, वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 करने का प्रावधान करता है। यह स्पष्ट रूप से "वक्फ" को किसी भी व्यक्ति द्वारा कम से कम पांच साल तक इस्लाम का पालन करने और ऐसी संपत्ति का स्वामित्व रखने के रूप में परिभाषित करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि वक्फ-अल-औलाद के निर्माण से महिलाओं को उत्तराधिकार के अधिकारों से वंचित नहीं किया जाता है।   recent visitors 118

10 अगस्त को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में लाडली बहनों के लिए समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा – कलेक्टर सिंह

10 अगस्त को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में भी लाडली बहनों के लिए समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम 28 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवनगाथा पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन कलेक्टर सिंह ने जिले में रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक छिन्दवाडा कलेक्टर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 10 अगस्त 2024 को प्रदेश के श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1900 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर लगभग 25000 स्थानों पर लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 10 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भी रक्षाबंधन सह आभार कार्यक्रम का अयोजन उत्सव के रूप में किया जाए। जिला स्तर पर भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था एडीएम, नगर निगम आयुक्त और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास करें। सभी स्थानों पर लाडली बहनों को शामिल करने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी ससम्मान आमंत्रित किया जाए।  रक्षाबंधन सह आभार कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी स्थानों पर लाडली बहनों द्वारा राखी बांधने, सावन उत्सव गीत, सेल्फी पॉइंट, लाडली बहनों को उपहार, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाडली बहनों के उद्बोधन की व्यवस्था की जाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी कार्यक्रम स्थलों पर पौधरोपण भी किया जाए। उन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था सभी स्थानों पर कराने और सभी की फोटो-वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित स्थानीय निकायों को दिए। कलेक्टर सिंह आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आगामी 10 अगस्त को लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन उत्सव सह आभार कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान और जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों के संबंध में जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में जिला मुख्यालय के अधिकारी सभाकक्ष से शामिल हुए जबकि जिले के अन्य सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल थे।        कलेक्टर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशा के अनुरूप विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरी गरिमा के साथ झंडा संहिता का पालन करते हुए मनाया जाए। जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लहराए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्थानीय निकाय झंडों की आवश्यकता का आंकलन कर उपलब्धता की व्यवस्था बना लें। पिछले वर्ष के झंडे भी उपयोग में लाए जा सकते हैं।  झंडा संहिता में हुए संशोधन के अनुसार तिरंगा झंडा घरों में किसी भी समय फहराया जा सकता है, लेकिन झंडा साफ सुथरा और अच्छी तरह से प्रेस किया हुआ होना चाहिए। कटा-फटा या मैला झंडा किसी भी हालत में उपयोग में ना लाया जाए, इस संबंध में आमजन को जागरूक भी करें। ऐसे झंडे विधिवत गड्ढा खोदकर जमीन में गड़ाकर डिस्पोज किए जाने चाहिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 12 से 14 अगस्त तक तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन, शहीदों की स्मृति में उन्हें सम्मान देने के लिए शिला फलकम कार्यक्रम, सेल्फी विथ तिरंगा, कैनवास, हस्ताक्षर अभियान, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगे पर केंद्रित निबंध, भाषण, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि विविध गतिविधियों का आयोजन गरिमामय ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सभी जनपदों और नगरीय निकायों को दिए हैं। इन सभी कार्यक्रमों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संगठनों सहित समाज के हर वर्ग को शामिल कर उत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने आगामी 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी भगवान कृष्ण की जीवन कथा पर केंद्रित विविध आयोजन कराने के लिए निर्देशित किया है। recent visitors 94

किसी भी प्रकार की जन-धन हानि को रोकने जर्जर मकानों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाये- आयुक्त नगरीय प्रशासन

भोपाल प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित खतरनाक एवं जीर्ण-क्षीर्ण भवनों के संबंध में नगरीय निकायों में सख्त कार्रवाई करते हुए इनके खतरनाक हिस्सों को तत्काल हटाया जाये। यह निर्देश आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने समस्त आयुक्त नगर पालिक निगम और मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर परिषद को जारी किये हैं। आयुक्त भरत यादव ने जारी निर्देश में कहा है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश वर्षा ऋतु शुरू होने के पहले जून माह में जारी किये थे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 309 एवं 310 तथा मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 221 में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित जर्जर भवनों पर कार्रवाई करने का प्रावधान है। उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि किसी भी प्रकार की जन-धन हानि को रोकने के लिये यह आवश्यक है कि अधिनियम की धाराओं के अनुसार जर्जर मकानों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाये। आयुक्त भरत यादव ने नगरीय निकायों को हिदायत दी है कि जीर्ण-क्षीर्ण भवनों के संबंध में केवल सूचना-पत्र जारी करके इतिनहीं माना जाये बल्कि इससे संबंधित समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जर्जर निजी अथवा शासकीय भवनों को नोटिस दिये जाने की सूचना तथा उसकी सूची जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाये। प्रदेश में जर्जर एवं खतरनाक भवन में यदि कोई परिवार रह रहा है, तो जिला प्रशासन के सहयोग से उनके व्यवस्थापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इसके बावजूद उक्त परिवार यदि जर्जर भवन खाली नहीं कर रहा है, तो उस भवन की बिजली एवं जल प्रदाय कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी तेजी से की जाये।   recent visitors 71

CM ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में दिए निर्देश

सीधी   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाड़ली बहना उत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार स्थानों में 10 अगस्त को बहनों के सम्मान का उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दिन लाड़ली बहना योजना के हितग्राही बहनों को 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन पर्व के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम का जिला, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत तथा सभी नगरीय निकायों के वार्डों में सजीव प्रसारण सुनिश्चित करें। इन स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद आदि शामिल होंगे। सामारोह में अधिक से अधिक बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व तक बहनों के सम्मान के कार्यक्रम लगातार आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।       मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 11 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए प्रशासनिक अधिकारी तिरंगे की व्यवस्था करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि भी पूरा सहयोग करें। राष्ट्रध्वज हम सबके लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। प्रत्येक शहर, कस्बे तथा गांव में तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा तथा अन्य आयोजन करके हर घर तिरंगा अभियान के लिए सकारात्मक वातावरण बनाएं। हर नागरिक को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। स्वसहायता समूहों तथा पोस्ट आफिस में पर्याप्त मात्रा में तिरंगे उपलब्ध हैं। अभियान के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित करें। स्थानीय कलाकारों के माध्यम से तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों के कार्यक्रम आयोजित कराएं। ध्वज संहिता का पालन करते हुए हर घर में तिरंगा फहराया जाए।         मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए विभिन्न संचार माध्यमों में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराएं। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। सभी शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, खेल संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा अन्य संगठनों को भी इस अभियान में शामिल करें। यह अभियान राष्ट्र के गौरव का अभियान है। हमने अनगिनत शहीदों के बलिदान और कठिन संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त की है। नई पीढ़ी को भी शहीदों के बलिदान से अवगत कराने का माध्यम हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं।       वीडियो कान्फ्रेंसिंग ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का अभियान जारी रखें। यह वर्ष रानी दुर्गावती के 500वां जन्मवर्ष तथा रानी अहिल्याबाई का 300वां जन्मवर्ष है। इन्हें भी लाड़ली बहना उत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान में याद करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ तथा अतिवृष्टि से सुरक्षा के उपाय, जर्जर भवनों को नोटिस देकर गिराने के निर्देश दिए। पूरे प्रदेश में आगामी 26 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाएं। सभी कृष्ण मंदिरों तथा अन्य मंदिरों के परिसरों में विशेष साफ-सफाई कराकर आकर्षक सजावट कराएं। जिस तरह मथुरा में जन्माष्टमी मनाई जाती है उसी तरह पूरे प्रदेश में जन्माष्टमी मनाएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, विधायक तथा सांसद एवं मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।   कलेक्ट्रेट एनआईसी केन्द्र से विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। recent visitors 68

हर घर तिरंगा अभियान जिले में पूरी गरिमा के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए- कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

उज्जैन  उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । जिले में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक-साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित की जाएंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा। प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए  कि आगामी रविवार को प्रातः 10:30 बजे शहर में सागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएं। उन्होंने नगर निगम उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग आदि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने और सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर नीरज सिंह ने परिवहन विभाग को ऑटो वाहन रैली निकाले जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी ऐतिहासिक इमारतें, शासकीय भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित रहें।   recent visitors 102