भारत एक मजबूत देश है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत मजबूत नेता, इसलिए भारत में इस तरह की अराजकता की बात करना निंदनीय है- विजयवर्गीय

इंदौर बांग्लादेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं. इस पर अब देश के कई नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं. बीते दिन कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी बयान दिया. इस बयान पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें 'हताश' करार दिया. मंगलवार रात एक पुस्तक के विमोचन समारोह में खुर्शीद ने कहा था, ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है.'' खुर्शीद ने यह टिप्पणी शिक्षाविद मुजीब-उर-रहमान की किताब 'शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स' के विमोचन के मौके पर की. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा है. हसीना फिलहाल भारत के उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में हैं.  खुर्शीद की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, उन्हें समझना चाहिए कि यह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी का देश है. यह भारत है. बयान देकर अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले ऐसे हताश नेताओं को शर्म आनी चाहिए. एक अन्य सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कहा कि जो लोग पाकिस्तान का चेहरा बनकर काम कर रहे थे, वे अब भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हालात को समझ गए हैं.  मोहन सरकार के मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा, भारत एक मजबूत देश है और इसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत मजबूत नेता हैं. इसलिए भारत में इस तरह की अराजकता की बात करना निंदनीय है.  recent visitors 89

रक्षा मंत्री सिंह ने मनु भाकर के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा- हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है

नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री सिंह ने एक्स पर मनु भाकर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि हर भारतीय "उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है।" मनु भाकर से मिलकर बहुत खुशी हुई- राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर से मिलकर बहुत खुशी हुई, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" इससे पहले दिन में हरियाणा के 22 वर्षीय निशानेबाज ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे एवं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी मुलाकात की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ओलंपिक में मनु भाकर के असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा, "हमारी बहन मनु भाकर को बधाई, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है।" कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी जिसने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं, यह हमारे लिए किसी गर्व की बात से कम नहीं है।" इससे पहले बुधवार को मनु भाकर ने नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया, ने सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात की।" भाकर ने मौजूदा ओलंपिक में भारत के लिए पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया जब उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया, और भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं। इसके बाद, सरबजोत सिंह और भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (मिश्रित टीम) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जो भारत का पहला शूटिंग टीम पदक था।  पेरिस से तीन पदक जीतने का उनका मौका था। लेकिन अपने अंतिम इवेंट में, वह ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रिपल से चूक गईं और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। recent visitors 94

अंतिम पर अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को देने का आरोप, पेरिस छोड़ने का मिला आदेश

पेरिस भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल और उनके सहयोगी स्टाफ को अनुशासनात्मक उल्लंघन के लिए पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया हैं। अंतिम पर अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को देने का आरोप है, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने खेल गांव से बाहर निकलते हुए पकड़ा था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए उनकी पेरिस ओलंपिक गांव की मान्यता को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद अंतिम की बहन को बयान दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक बयान में कहा गया है कि फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया यह अनुशासनात्मक उल्लंघन का मामला है। जिसके बाद पहलवान अंतिम और उनके सहयोगी स्टाफ को वापस भेजने का फैसला किया है।   recent visitors 90

कोचिंग में बर्थडे मनाकर ब्रिज से कूद गई छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत

 उज्जैन  उज्जैन में कोचिंग से जन्मदिन मनाकर घर जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा ने जीरो पाइंट पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखकर ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया था। मगर तब तक छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि प्रिया पुत्री महेश बैरागी उम्र 17 वर्ष मूल रूप से ग्राम समरखेड़ी की रहने वाली है। मगर यहां अपने मामा के साथ चिमनगंज क्षेत्र में रहती थी। प्रिया 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कानीपुरा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकंडरी में पढ़ती थी। पुल से ट्रेन की पटरियों पर लगा दी छलांग गुरुवार को प्रिया तीन बत्ती क्षेत्र में कोचिंग गई थी। जहां उसने अपना जन्मदिन मनाया था। अपने साथी छात्र-छात्राओं को उसने चाकलेट भी बांटी थी। इसके बाद वह घर की ओर जा रही थी। जीरो पाइंट पुल पर उसने अपनी साइकिल खड़ी की और बैग रखकर वह पुल पर चढ़ गई और वहां से रेल पटरियों पर छलांग लगा दी थी। ड्राइवर ने उसे पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुल से ऑटो रिक्शा लेकर गुजर रहे ड्राइवर राजा ने छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा हुआ देखा था। जिस पर उसने ऑटो से उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक छात्रा कूद चुकी थी। लोग कह रहे सुसाइड नोट मिला, पुलिस कर रही इन्कार माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि घटना का पता चलते ही मामा मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। कुछ लोगों का कहना था कि छात्रा के पास सुसाइड नोट भी मिला है। मगर पुलिस का कहना है कि उन्हें फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। recent visitors 114

हंस ट्रेवर्ल्स के दफ्तर पर सुबह प्रशासन का दल पहुंचा और ताला लगाकर उसके दफ्तर की किया सील

इंदौर इंदौर के व्यस्त क्षेेत्रों में बसें पार्क कर प्रतिदिन सवारियां बैठाने वाले और ट्रैफिक जाम करने वाले छह ट्रेवर्ल्स के दफ्तर प्रशासन ने सील कर दिए। ढक्कनवाला कुंआ मार्ग पर हंस ट्रेवर्ल्स की बसें दिनभर सड़क पर खड़ी रहती थी। गुरुवार सुबह सबसे पहले प्रशासन का दल उसके दफ्तर पहुंचा और ताला लगाकर सील लगा दी। संचालकों से अफसरों ने कहा कि बसों का संचालन शहरी सीमा से किया जाए। शहरी क्षेत्र में बसें नजर आई तो उन्हें भी जब्त किया जाएगा। ट्रैैफिक पुुलिस को सबसे ज्यादा शिकायतेें इस ट्रेवर्ल्स को लेकर ही अाती थी। जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो वहां बसें नहीं खड़ी थी। चर्चा है कि प्रशासन के छापे की भनक संचालकों को पहले ही लग गई थी। इसके बाद अफसर छोटी ग्वालटोली स्थित मुलतानी सोना ट्रेवर्ल्स के दफ्तर पहुंचे और दफ्तर सील कर दिया। इस ट्रेवर्ल्स की बसे भी पटेल प्रतिमा के आसपास खड़ी रहती है और इस कारण यातायात बाधित होता हैै। इसके अलावा अशोक ट्रेवर्ल्स का दफ्तर भी सील कर दिया गया हैै। झाबुुआ टाॅवर में तीन ट्रेवर्ल्स सील कर दिए गए और तीन बसें भी जब्त की गई। आपको बता दे कि इंदौर में मुंडला नायता और एमआर-10 पर नए बस स्टेशन बन गए है। छह माह के भीतर इन बस स्टेशनों से बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी प्रशासन ने की है। शहर के ज्यादातर निजी ट्रेवर्ल्स शाम के समय विजय नगर, रेडिसन चौराहा, खजराना से यात्रियों को बैठातेे है। इस कारण ट्रैफिक भी जाम होता है। recent visitors 122

ठेकेदार की मौत के बाद से नई एजेंसी तय नहीं हो पाई, आरपीएफ थाने के विस्तार का काम अटका

दमोह दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में 40 लाख रुपए की लागत से बन रही आरपीएफ थाने की नई बिल्डिंग का काम पिछले दो साल से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार की डेढ़ साल पहले हुई मौत के बाद से नई एजेंसी तय नहीं हो पाई, जिससे थाने के विस्तार का काम अटक गया है। इस नए आधुनिक थाने में कैमरा कक्ष, महिला जेल, पूछताछ केंद्र, बैठक रूम और कवर्ड एरिया को बढ़ाया जाना था, लेकिन पिलर स्तर तक काम होने के बाद आगे का काम रुक गया है। दमोह रेलवे स्टेशन के विकास कार्य और सौंदर्याकरण तेजी से चल रहा है, लेकिन आरपीएफ थाना और सिंग्नल कक्ष का काम रुका पड़ा है। पहले 40 लाख रुपए की लागत से आरपीएफ थाना तैयार होना था। मंगत वाधवा नाम के ठेकेदार ने आरपीएफ थाना और सिंग्नल कक्ष बनाने का ठेका लिया था। लेकिन, उनकी मौत के बाद काम इनका काम रुक गया। वर्तमान में केवल रेलवे स्टेशन गेट के सामने काम चल रहा है। इसके बाद आरपीएफ थाना के भवन को डिस्मेंटल कर उसे सर्कुलेटिंग एरिया में अधिकारियों के क्वार्टर के पास नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा, मेन गेट में चौराहे की ओर से एंट्री को बंद करते हुए रोड चौड़ीकरण, गेट बनाकर यात्रियों के आवागमन और वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाने का प्रस्ताव है। जल्द तय की जाएगी एजेंसी रेलवे के आईओडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना की बिल्डिंग का काम प्रारंभ होना है। नई एजेंसी तय करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। recent visitors 61