शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे, सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे

उज्जैन शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, तो हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे। महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। भस्म आरती के दौरान भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन किए। मंदिर में बाबा के दर्शन का सिलसिला रात 10.30 बजे तक चलेगा। भगवान श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन महीने के तीसरे सोमवार यानी आज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी विहंगम होने जा रही है. करीब 1500 डमरू वादक आज भस्म आरती की धुन पर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे. सीएम डा. मोहन यादव की प्रेरणा से कुल 1500 डमरू वादक डमरू एक साथ बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाएंगे. 1500 भक्तों के डमरू वादन से गुंजायमान होगी महाकाल नगरी गौरतलब है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सावन महीने के तीसरे सोमवार को निकलने वाली महाकाल की तीसरी शाही सवारी के दिन डमरू वादन में विश्व रिकॉर्ड रचने के लिए प्रेरित किया. सोमवार को भोपाल और उज्जैन के डमरू वादक की टीम महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति देकर इतिहास रचेंगे. डमरू बजाने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई और इसके बाद विशेष आरती संपन्न हुई. सोमवार को शाम 4:00 बजे बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. जिसको लेकर 1500 डमरू वादकों द्वारा एक साथ डमरू वादन किया जा रहा है, जो एक नया रिकॉर्ड बनाएगा. उप मुख्यमंत्री और मंत्री गोविंद सिंह होंगे शामिल इस आयोजन में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और मंत्री गोविंद सिंह भी शामिल होंगे. वे भगवान महाकाल के दर्शन के बाद शक्ति पथ पर डमरू बजाने के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने हाथों से ग्रहण करेंगे. रिकॉर्ड धारण करने के बाद वे पालकी का पूजन करेंगे और शिप्रा नदी तक पैदल चलेंगे. सुबह 11 बजे महाकाल लोक में 1500 डमरू वादक देंगे प्रस्तुति रिपोर्ट के मुताबिक महाकाल की तीसरी शाही सवारी में 1500 डमरू वादक महाकाल लोक के शक्तिपथ पर सोमवार सुबह 11 बजे विशेष प्रस्तुति दी जाएगी. इससे पहले बाबा महाकाल की सवारी की पहली और दूसरी सवारी क्रमशः जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति और 350 जवानों के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी हुई थी. महाकाल की पहली सवारी में जनजातीय लोकनृत्य, दूसरी सवारी में  करीब 350 सदस्यीय पुलिस बैंड द्वारा भोले के गीतों की प्रस्तुति दी गई थी. अब तीसरी सवारी में 1500 डमरू वादक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाएंगे. महाकाल की तीसरी शाही सवारी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड तीसरे सोमवार को महाकाल लोक के शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएंगे. इस दौरान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और रिकॉर्ड बनने के बाद प्रमाण पत्र सौंपेंगे. इससे पहले, इंदौर में 'एक मां पेड़ के नाम' मुहिम के दौरान 24 घंटे में 9 लाख पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था. श्री शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे महाकाल सावन महीने के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल आज अपने भक्तों को श्री शिवतांडव के स्वरूप में दर्शन देंगे. देश-प्रदेश और विदेश में बैठे महाकाल के भक्त भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का सजीव प्रसारण भी देख सकेंगे. महाकाल की तीसरी सवारी का सीधा प्रसारण महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर किया जाएगा. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 1500 वादक डमरू महाकाल लोक के शक्तिपथ पर बजाकर 10 मिनट प्रदर्शन करेंगे. डमरू वादक संस्कृति विभाग के कलाकार और बाबा महाकाल की सवारी के साथ चलने वाली भजन मंडली के सदस्य होंगे.  जनजातीय कलाकार भी बिखेरेंगे कला संस्कृति की छटा  एक ओर जहां 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएंगे, तो दूसरी ओर निमाड अंचल के पारंपरिक लोकनृत्य काठी नृत्य दल श्री महाकालेश्वर भगवान की तीसरी सवारी में पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ प्रस्तुति देते हुए चलेगा. यह नजारा किसी का भी मन मोहने के लिए काफी होगा. डमरू वादन के लिए भक्तों को मिलेगा 3 दिन का विशेष प्रशिक्षण विश्व विख्यात महाकाल की सवारी में लाखों श्रद्धालु उज्जैन दर्शन के लिए आते हैं. मध्य प्रदेश सीएम ने बाबा महाकाल की सवारी को विश्व स्तर पर प्रख्यातक के लिए तीसरी सवारी को विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की है. तीसरी सवारी में 1500 सवारियों से डमरू वादन की तैयारी की है, जिसके लिए भक्तों को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इससे पहले महाशिवरात्रि पर शिवज्योति अर्पणम् के तहत दीप प्रज्वलित करने का रिकार्ड उज्जैन में बन चुका है. डमरू वादन से गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए सज्ज भक्तों को डमरू वादन के लिए तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है. शाही सवारी में 10 मिनट डमरू बजाकर 1500 भक्त करेंगे प्रदर्शन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रिकार्ड बनाने के लिए भगवान महाकाल की तीसरी सवारी मार्ग पर करीब 1500 वादक डमरू बजाकर 10 मिनट प्रदर्शन करेंगे. डमरू वादक संस्कृति विभाग भोपाल के कलाकार और बाबा महाकाल की सवारी के साथ चलने वाली भजन मंडली के सदस्य होंगे. महाशिवरात्रि में शिवज्योति अपर्णम पर दीप जलाकर रिकॉर्ड बना चुका है उज्जैन महाकाल की पहली सवारी में जनजातीय लोकनृत्य, दूसरी सवारी में जनजातीय लोगों के साथ करीब 350 सदस्यीय पुलिस बैंड से भोले के गीतों की प्रस्तुति और अब डमरू वादन ने विश्व रिकार्ड की तैयारी की गई है. इससे पहले महाशिवरात्रि पर शिवज्योति अर्पणम् के तहत दीप प्रज्वलित करने का रिकार्ड उज्जैन में बन चुका है. मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि 3 लाख से ज्यादा भक्त आज महाकाल के दर्शन करने आ सकते हैं।     recent visitors 199

धारा 370 हटते ही पांच साल में बदल गई कश्मीर की तस्वीर, अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

 श्रीनगर  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की आज पांचवीं वर्षगांठ है। धारा 370 को निरस्त करने के पांच साल पूरे होने पर सोमवार को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बीच अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे होने और सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अखनूर एलओसी इलाके में जगह-जगह चेकपोस्ट बनाई है और सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा बलों द्वारा वाहनों और दस्तावेजों की भी गहननता से जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 हटाई गई थी, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। धारा 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि पाकिस्तान से किसी भी तरह की घुसपैठ या अन्य घटनाओं को रोका जा सके। दक्षिण जम्मू के पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने कहा, "आतंकवादी गतिविधि को देखते हुए हम हमेशा सतर्क रहते हैं। चाहे वह 5 अगस्त हो या 15 अगस्त। हम अपनी सुरक्षा तैयारियों के बारे में सबकुछ नहीं बता सकते। लेकिन, हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सुरक्षा के मामले में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसमें कठुआ में सेना के काफिले पर हमला और डोडा और उधमपुर में मुठभेड़ की घटनाएं शामिल हैं। बीते महीने जुलाई में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया था कि इस साल 21 जुलाई तक 11 आतंकवाद से संबंधित घटनाओं और 24 मुठभेड़ों या आतंकवाद विरोधी अभियानों में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 28 लोग मारे गए हैं। पिछले महीने, जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम के हमले को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया था, जिसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। इस हमले में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार अन्य घायल हो गए थे। recent visitors 113

इंदौर में पति से विवाद के बाद पत्नी तीसरी मंजिल पर बने टॉवर से कूदी

इंदौर इंदौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक शादीशुदा महिला इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस दौरान आसपास की छतों पर खड़े लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे समझा रहे थे। लेकिन अपने पति को करीब आते देख महिला ने मौत की छलांग लगा दी। महिला की पहचान अंगूरी बाई के रूप में हुई है। यह लसूड़िया थाना क्षेत्र की घटना है। सुसाइड का लाइव वीडियो वायरल जानकारी के मुताबिक, महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पति से विवाद के बाद गुस्से में महिला इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। वायरल हो रहे 15 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग महिला को समझा रहे हैं। तभी अचानक महिला का पति उसे रोकने के लिए पीछे से आता है। लेकिन उसे देखते ही महिला नीचे कूद जाती है। पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद जानकारी के मुताबिक, महिला अंगूरी बाई अपने पति राहुल लोधी के साथ इंदौर के सिंगापुर ग्रीन व्यू प्रिमियम में रहती थी। शनिवार शाम पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि महिला का उसके पति के साथ अक्सर विवाद होता था। दो बच्चों की मां थी महिला सुसाइड करने वाली महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। घटना के समय उसकी तीन साल की बेटी और पांच साल का बेटा घर पर ही थे। महिला जब छत से कूदी तब उसकी सास भी घर में ही थीं। पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। लाइव सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। recent visitors 118

AAP को बड़ा झटका एमसीडी में एल्डमैन मनोनित का एलजी के फैसले को SC ने सही करार दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 10 एल्डरमैन को सरकार की सहमति लिए बिना नियुक्त किए जाने के एलजी वीके सक्सेना के फैसले को सर्वोच्च अदालत ने सही करार दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने इसमें कानून का उल्लंघन नहीं पाया। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार की यह दलील खारिज कर दी कि एलजी ‘एल्डरमैन’ नामित करने के लिए मंत्री परिषद की सलाह मानने को बाध्य हैं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी। बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला भी शामिल थे। फैसले सुनाते हुए जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्ति एलजी का वैधानिक कर्तव्य है और इसे पूरा करने में वह राज्य कैबिनेट की सलाह लेने को बाध्य नहीं हैं।   recent visitors 94

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर करप्शन के आरोपों में मुकदमा चलेगा के नहीं आज फैसला

बेंगलुरु  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर गवर्नर थावरचंद गहलोत आज एक फैसला ले सकते हैं। यह फैसला करप्शन के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने को लेकर है। एक्टिविस्ट टीजे अब्राहम ने गवर्नर से रिक्वेस्ट की है कि सिद्धारमैया के ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर मुकदमा चलाया जाए। वहीं, मंत्रिपरिषद ने गवर्नर से गुहार लगाई है कि ऐसा न किया जाए। विपक्षी भाजपा और जेडीएस भी मुकदमे के लिए दबाव बना रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के ऊपर मुडा में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने मैसूर के आवासीय इलाके में गैरकानूनी ढंग से 14 प्लॉट हासिल किए। सीएम सिद्धारमैया के ऊपर मुकदमा चलाने की मांग को लेकर विपक्ष ने मैसूर से बेंगलुरु के बीच हफ्ते भर के लिए पदयात्रा शुरू की है। वहीं, भाजपा के विरोध प्रदर्शन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस छह दिनों की रैली कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसको लेकर राज्यपाल के ऊपर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गवर्नर भाजपा के हाथ का खिलौना बनकर रह गए हैं। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के मूड में है। भाजपा-जेडीएस यात्रा के दूसरे दिन नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हमले बोलने जारी रखे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने अपनी रैली के दौरान जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर हमले बोले। जेडीएस की रामनगर जिले में काफी पकड़ है। लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले कुमारस्वामी ने चन्नापत्ना विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे हैं। कुमारस्वामी ने रविवार को भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उनसे कहा कि वह कांग्रेस के वजूद को खत्म करने के लिए भाजपा के साथ काम करते रहेंगे और एनडीए को सत्ता में लाएंगे।   recent visitors 109