भारत को लगा जोरदार झटका, प्रमुख खिलाड़ी सस्‍पेंड होने के कारण नहीं खेल पाएगा से..

 पेरिस  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. मगर इससे पहले टीम के एक तगड़ा झटका लगा है. स्टार प्लेयर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा गया है. ऐसे में वो अब सेमीफाइनल में खेलते नजर नहीं आएंगे. अमित एक बेहतरीन डिफेंडर हैं. उनके टीम में नहीं रहने से टीम का डिफेंड कमजोर हो सकता है. रोहिदास पर यह प्रतिबंध इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने लगाया है. इस पर हॉकी इंडिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है. सेमीफाइनल में भारत की टक्कर जर्मनी और अर्जेंटीना के क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगी. यह मैच 6 अगस्त को होगा. दरअसल, यह पूरा मामला क्वार्टर फाइनल से ही शुरू हुआ है, जब इस मैच के 17वें मिनट में अमित को रेड कार्ड मिला था. इसी कार्ड के चलते उन पर बैन भी लगा है. यह रेड कार्ड वाला मामला काफी विवादित भी रहा है, जिसकी हॉकी इंडिया ने भी शिकायत की है. दूसरे क्वार्टर में मिला अमित को रेड कार्ड मैच का दूसरा क्वार्टर विवादों से भरा रहा. खेल के 17वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला. यानी बाकी के 43 मिनट्स भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों से खेली. अमित की स्टिक विल कैललन के चेहरे पर लगी थी. ऐसे में जर्मनी के वीडियो अंपायर का मानना था कि अमित ने जानबूझकर ऐसा किया है. ऐसे में मैदानी अंपायर ने वीडियो अंपायर की सलाह पर अमित को रेड कार्ड दिखा दिया. भारतीय खिलाड़ियों का मानना था कि ये जानबूझकर नहीं हुआ है. वीडियो अंपायर यदि येलो कार्ड देते तो ज्यादा उचित होता. मैच ड्रॉ होने के बाद शूटआउट में हराया भारतीय हॉकी टीम ने रेड कार्ड के बावजूद धांसू वापसी की. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 22 वें मिनट गोल करके भारत को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-0 से आगे कर दिया. हालांकि ग्रेट ब्रिटेन ने जल्द बराबरी कर ली, जब 27वें मिनट में ली मोर्टन ने गोल दागा. इसके बाद बाकी के दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला शूटआउट में चला गया. श्रीजेश ने इस मैच में कई बचाव किए. आखिर में शूटआउट में भारतीय टीम ने यह मैच 4-2 से अपने नाम किया. पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम गोलकीपर: पी आर श्रीजेश. डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय. मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद. फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह. वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक. recent visitors 150

जिस जमीन पर बैठकर विधायक जयवर्धन ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, वहाँ लगेगा टीनशेड

A teen shed will be set up on the land where MLA Jaivardhan sat and listened to the problems of women.

A teen shed will be set up on the land where MLA Jaivardhan sat and listened to the problems of women.

शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय : मप्र का सबसे बड़ा हर्बल गार्डन बनाया जा रहा है जिसमें दुर्लभ प्रजाति के औषधि पौधे लगाए जाएंगे

Madhya Pradesh's largest herbal garden is being built in which rare species of medicinal plants will be planted.

Madhya Pradesh’s largest herbal garden is being built in which rare species of medicinal plants will be planted.

असम में सरकारी नौकरी के लिए वहीं जन्मस्थली होना जरूरी, हिमंत सरकार नए कानून बना रही

 नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जल्द ही एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में है जिसके तहत असम में पैदा हुए लोग ही राज्य की सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे. सरमा ने कहा कि जल्द ही एक नई डोमिसाइल पॉलिसी पेश की जाएगी.उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार दी गई 'एक लाख सरकारी नौकरियों' में असम के लोगों को प्राथमिकता मिली है, जो पूरी सूची प्रकाशित होने पर स्पष्ट होगी. उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्द है. कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप सीएम हिमंत ने इस दौरान कांग्रेस पर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पुलिस विभाग में 30% नौकरियों में एक विशेष समुदाय को नियुक्ति दी गई थी. लेकिन जब हम एक लाख लोगों को नौकरी देंगे तो हम इसका पूरा डेटा पब्लिश करेंगे. वहीं, सरमा ने यह भी दावा किया कि लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण बीजेपी 2026 में राज्य में सत्ता में लौटेगी. लव जिहाद पर होगी और सख्ती हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार जल्दी ही 'लव जिहाद' से संबंधित मामलों में आजीवन कारावास का कानून लाने की तैयारी में है. प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'हमने चुनाव के दौरान 'लव जिहाद' के बारे में बात की थी. हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी.' सरमा ने दावा किया कि लव जिहाद एक वास्तविक और गंभीर मुद्दा है, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन और धोखे से प्रेम संबंध बनाना शामिल है. बता दें कि यूपी विधानसभा ने भी लव जिहाद से जुड़े मामले में आजीवन कारावास की सजा तय की है. वहीं, सीएम हिमंत ने कहा कि असम सरकार ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच जमीन की बिक्री के संबंध में भी फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार इसे रोक नहीं सकती, लेकिन खरीद-बिक्री से पहले मुख्यमंत्री की सहमति लेना जरूरी कर दिया गया है. recent visitors 91

प्रेमिका को काटा, धड़ झाड़ियों और सिर नहर में फेंका… 4 दिन में ऐसे खुला शीबा हत्याकांड का दफन राज

 बहराइच बहराइच में दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम करना प्रेमिका की मौत का कारण बन गया. प्रेमिका जब प्रेमी से शादी का दबाव बनाने लगी तो प्रेमी के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए. इसको लेकर दोनों में बढ़ी अनबन के बीच प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर राज दफन करने के लिए उसका सिर काट कर नहर में फेंक दिया. वहीं, सिर कटी लाश झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, बीते 23 जुलाई को बहराइच जिले के थाना नानपारा कोतवाली अंतर्गत नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर हांडा बसेहरी गांव के समीप झाड़ियों में एक युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई थी. इस दौरान पुलिस ने युवती की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सिर कटे होने के चलते उसकी पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन रही थी. जिसके बाद एसपी वृंदा शुक्ला ने इस मामले के खुलासे के लिए प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इसके बाद इस जांच टीम ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पिछले कुछ दिनों के दौरान गुमशुदा लड़कियों की जानकारी ली, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी. दाहिने पैर में बंधे काले धागे से आरोपी तक पहुंची पुलिस इसी बीच पुलिस ने बीती 22 जुलाई को थाना रूपईडीहा में 20 वर्षीय शीबा नाम की युवती की दर्ज गुमशुदगी की जानकारी ली. जब पुलिस ने उसकी तस्वीर से लाश का मिलान किया तो उसके दाहिने पैर में बंधे काले धागे पर पुलिस की नजर गई. वहीं, पुलिस ने जिस युवती का शव बरामद किया था, उसके भी दाहिने पैर में काला धागा बंधा था. जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को शिनाख्त के लिए शवगृह  बुला लिया और परिजनों ने युवती की पहचान कर ली. मृतक युवती की शीबा के तौर पर शिनाख्त के बाद पुलिस ने शीबा के मामा मामी से उसके बारे में गहन जानकारी हासिल की तो पता चला की शीबा जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर अंतर्गत मल्हीपुर खुर्द निवासी अरुण सैनी नाम के लड़के से फोन पर बात करती थी. पुलिस ने अपनी जांच में पाया की मृतक शीबा थाना रूपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत जमोग गांव में अपने मामा हसमत अली के यहां रहती थी. वहीं, आरोपी अरुण भी अपने मामा के यहां बगल वाले गांव में रहता था. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. अरुण जब हाई स्कूल में पढ़ाई करता था, तब शीबा कक्षा 8 में पढ़ती थी. दोस्त के साथ मिलकर की हत्या बाद में अरुण अपने मामा के ही गांव के निकट चरदा जमोग चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर काम करने लगा. जहां शीबा भी उससे मिलने आती थी. बीते एक वर्ष से दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई और वो एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे.  कुछ ही समय में दोनों के बीच प्यार हो गया. इसी दौरान आरोपी अरुण की शादी तय हो गई. जिसके बाद वह शीबा से अलग होना चाहता था. लेकिन शीबा इसके लिए तैयार नहीं थी. इसको लेकर दोनों में काफी झगड़ा होने लगा था. धर्म अलग-अलग होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसको लेकर शीबा के मामा ने अरुण से मारपीट भी की थी. इससे गुस्साए अरुण ने अपने दोस्त कुलदीप विश्वकर्मा निवासी गंगापुर थाना रूपईडीहा के साथ मिलकर शीबा को संदीप जायसवाल के भठ्ठे पर बुलाया. जिसके बाद दोनों उसे बाइक से झाड़ियों में ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सिर को काटकर नहर में फेंक दिया. जबकि लाश को वहीं, छोड़ दिया.   recent visitors 133

लखनऊ रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबा इंजीनियर, मच गया कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

  लखनऊ लखनऊ के सरोजनीनगर में एक रिजॉर्ट के अंदर बने स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबने से एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, मृतक तालकटोरा के राजाजीपुरम का रहने वाला है, जिसकी पहचान डॉक्टर प्रदीप तिवारी के रूप में हुई है जोकि घर पर ही क्लीनिक चलाता था. वो अपनी पत्नी मोनिका शुक्ला, तीन साल के बेटे और चार दोस्तों के साथ दारोगा खेड़ा के मुकुंद माधव रॉयल होटल एंड रिसॉर्ट में पार्टी मनाने आया था.   जिन दोस्तों के साथ मृतक पार्टी मनाने आया था, उनमें कुछ लोगों के साथ उसकी पत्नियां और बच्चे भी थे. जानकारी के मुताबिक, सभी लोगों ने पहले खाना खाया और फिर पार्टी की. उसके बाद सभी पुरुष स्विमिंग पूल में नहाने लगे. कुछ देर बाद नहाकर सभी अपने-अपने कमरे में चले गए, लेकिन प्रतीक नहीं पहुंचा. उसके नजर न आने पर प्रतीक की पत्नी मोनिका ने उसके साथियों से उसके बारे में पूछा, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी. जिसके बाद सभी ने मिलकर प्रतीक की तलाश शुरू की, जहां प्रतीक काफी गहरे स्विमिंग पूल के अंदर मृत अवस्था में उतराता हुआ मिला.   आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रतीक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा.   आठ फीट गहरा था स्विमिंग पूल पुलिस की मानें तो स्विमिंग पूल करीब 8 फीट गहरा है, जबकि प्रतीक को तैरना भी नहीं आता था, लेकिन साथियों के कहने पर वह शराब के नशे में उनके साथ स्विमिंग पूल में नहाने चला गया. पुलिस का कहना है कि नहाते समय प्रतीक के किसी साथी का आईफोन वहीं गिर गया था, लेकिन जब नहाकर सभी कमरे में पहुंचे, तब आईफोन खो जाने की जानकारी हुई. इतने में प्रतीक की पत्नी भी प्रतीक को ढूंढते-ढूंढते आ गई. इधर सभी आईफोन को खोजते-खोजते स्विमिंग पूल के पास पहुंचे तब उन्हें स्विमिंग पूल के अंदर प्रतीक मृत अवस्था में उतरता नजर आया, जिसके बाद उन्हें उसके बारे में घटना की जानकारी हुई.   recent visitors 93