दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की टीम ने हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर दबिश दी, लाखों की नकदी बरामद

 दमोह    दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम ने जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर बुधवार शाम दबिश दी। इसमें दो बोरा चिल्लर सहित पांच लाख रुपए नगद जब्त किए गए। टीम ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। हटा पुलिस को इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी सोमवंशी ने दमोह से सिविल ड्रेस में फोर्स भेजकर कार्रवाई कराई। बता दें कि दमोह से पहुंची टीम ने हटा के चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा और संजय वार्ड हटा में बजरिया मुख्य मार्ग पर सटोरियों के अड्डों पर एक साथ छापा मारा। इसमें संजय वार्ड के नामचीन सटोरिया करिया गुड्डा के घर को घेर कर छापा मारा तो घर के भीतर सट्टा के नंबर लगाते 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य मार्ग पर निजी वाहनों से सिविल में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर वाहनों में बैठाकर हटा पुलिस थाने रवाना किया।  छापामार कार्रवाई की सूचना से हटा में पदस्थ पुलिस कर्मी भी रेड करने वाली टीम की जानकारी जुटाने में लग गए। टीम को आरोपी करिया गुड्डा के घर बड़ी मात्रा में चिल्लर और और छोटे बड़े नोट मिले। जिन्हें बोरो में भरकर पुलिस थाने लाई। चिल्लर गिनने की जगह वजन के लिए बाजार से तौल मशीन बुलाई गई। पुलिस ने तीन बाइकें और 25 से अधिक मोबाइल भी भी जब्त किए। जब सटोरियों को पुलिस वाहनों से थाना लाया जा रहा था तो सड़क पर लोगों का हुजूम बाजार में लगा रहा। इसके अलावा चंडी जी मंदिर के पास राकेश राय, राय चौराहा के पास रिंकू वर्मन के अड्डों से भी सटोरियों को पकड़ा। जबकि अन्य छुटपुट सटोरिया भाग निकले।     recent visitors 107

खरगोन की रामकृष्ण कॉलोनी में नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत

 खरगोन खरगोन में संपन्न परिवार की नवविवाहिता बहू का फांसी लगाने से पहले का वीडियो सामने आया है. महिला ने ससुराल में पहले डर-डरकर वीडियो रिकॉर्ड किया और मरने से कुछ घंटे पहले ही अपनी छोटी बहना को भेजा. महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी. उसकी 2 साल की एक बेटी भी है. आरोप है कि सास-ससुर दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे और पति मारपीट करता था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला खरगोन शहर की रामकृष्ण कॉलोनी का है. 28 साल की नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत हो गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन बुधवार की रात में नवविवाहिता पूजा ने मरने से पहले अपनी छोटी बहन पूनम को एक वीडियो बनाकर वॉट्सएप पर भेजा था. पूनम ने अपनी बड़ी बहन पूजा का वीडियो देर रात देखा और परिजनों को दिखाया. अब वही वीडियो एसडीओपी रोहित लखारे को उपलब्ध कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि  बयान लेकर कार्रवाई करेंगे.   पूजा की तीन साल पहले शादी हुई थी. उनकी दो साल की बेटी है. मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज और हर छोटी-छोटी बातों के लिए ताने मारते थे. उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. फांसी लगाकर बेटी को मार डाला है. पिता चंद्रशेखर बछाने और मां नभाबाई का आरोप है कि उनकी बेटी पूजा की गला दबाकर जान ले ली. उसके गले में ऐसे कई निशान हैं. सुबह 9:30 सूचना दी गई. ससुराल वाले बार-बार कम दहेज लेने का ताना मारते रहते थे. बेटी को अपशकुनी बताते थे. वो मानसिक रूप से परेशान थी. विवाद के कारण कुछ दिन पहले ही घर जाकर समझाइश दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली. नवविवाहिता की मां नभा बाई का कहना है, ''ससुराल में पहले भी लड़ाई हुई थी. 8-10 लोग उसके घर समझाने गए थे. उसका ससुर गंदी गंदी गालियां देता था और कहता था कि 'बुरे मुंह की तू यहां आ गई है.' छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते थे. मुझे तो लगता है ससुरालवालों ने ही मेरी बेटी को मारा है. मामले में एसडीओपी रोहित लखारे का कहना है, रामकृष्ण निवासी पूजा कोठे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. नवविवाहिता की मौत होने के चलते बयान लेंगे. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद बयान लेंगे. बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतका के परिजनों के मुताबिक, पूजा के पति की ये दूसरी शादी थी. उसके पति की पहली शादी बड़वाह में हुई है. आरोप है ये भी था कि प्रताड़ना की वजह से मर गई थी. उधर, ससुराल पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है. पूजा के ससुर अधिवक्ता आरआर कोठे का कहना है कि पूजा को हम बेटी की तरह रखते थे. गणेश मंदिर से जब बेटा घर लौटा तो घटना का पता चला. घर में उसे कोई भी परेशानी नहीं थी.     recent visitors 120

कंगना रनौत का पोस्ट पारसी दादा, ईसाई मां, नाना मुस्लिम राहुल गांधी फिर भी कैसे हैं कौल ब्राह्मण!

नई दिल्ली राहुल गांधी के लोकसभा में कास्ट के कमेंट पर कंगना रनौत ने तंज कसा है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल है। राहुल गांधी का कहना था कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में उनको बेइज्जत किया और गाली दी। अब कंगना ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल भी लोगों से जाति पूछते दिख रहे हैं। कंगना ने राहुल गांधी के लिए लिखा है कि उनकी जाति-पात का कुछ पता नहीं है। ऐसा लगता हैकि पास्ता को करी पत्ता का तड़का लगाया गया है। राहुल गांधी को घेरा कंगना रनौत राजनीति में ऑफिशियल एंट्री के बाद अब पॉलिटिकल बहस पर खुलकर पोस्ट करती हैं। उन्होंने रीसेंट इंस्टा पोस्ट में लिखा है, अपनी जात का कुछ पता नहीं, नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को करी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो और इनको सबकी जात पता करनी है। कंगना ने लिखा है, वह सरेआम लोगों से इतने भौंडे तरीके से उनकी जाति कैसे पूछ सकते हैं। राहुल गांधी पर शर्म आती है। कंगना ने लगाए 2 वीडियो कंगना ने विपक्ष का दो मुंहा चेहरा हेडिंग से दो पोस्ट किए हैं। एक में राहुल गांधी बोल रहे हैं, इस कमरे में दलित कितने हैं। देखिए, मजा देखिए, इस कमरे में ओबीसी कितने हैं। यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है। फिर फरवरी 2024 का एक वीडियो है जिसमें राहुल गांधी एक रैली में जाति के बारे में बात कर रहे हैं। फिर अखिलेश यादव का एक वीडियो लगाया है जिसमें वह चिल्ला रहे हैं कि आपने जाति कैसे पूछ ली। क्या था मामला राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने यूनियन बजट सेशन के दौरान उन्हें गाली दी और बेइज्जत किया। अनुराग ने कहा था, 'जिनकी खुद की जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं।' बाद में अनुराग बोले, मैंने कहा था कि जिनको जाति के बारे में पता नहीं वे जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। recent visitors 186

स्पेशल डीजी संजय झा हुए रिटायर, आलोक रंजन प्रमोट

भोपाल  स्पेशल डीजी ट्रेनिंग संजय झा बुधवार 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह 1991 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंध आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया जाएगा। इसके बाद सितंबर में स्पेशल डीजी एवं डायरेक्टर अभियोजन सुषमा सिंह सेवानिवृत होंगी। उनके स्थान पर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगी। बता दें कि संजय झा परिवहन आयुक्त थे, जिन्हें गुना बस हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया था। इसी वर्ष 30 नवंबर को डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत होने पर एक स्पेशल डीजी को डीजीपी बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में स्पेशल डीजी एक पद रिक्त होने पर एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल डीजीपी बनेंगे। बता दें कि प्रदेश में डीजी के काडर पद पांच हैं, पर प्रदेश में काडर और नान काडर मिलाकर इसके 12 पद बनाए गए हैं। काडर पद में डीजीपी के अतिरिक्त, चेयरमैन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, डीजी होमगार्ड, डीजी जेल और स्पेशल डीजी प्रशिक्षण के पद शामिल हैं। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में भी डीजी का पद हैं पर यह काडर पद नहीं है। अधिकारी का नाम — पदनाम– सेवानिवृत्ति सुषमा सिंह– स्पेशल डीजी- 30 सितंबर राजेश कुमार गुप्ता – एडीजी- 30 सितंबर अनिल कुमार गुप्ता – एडीजी- 31 अक्टूबर आरके हिंगणकर – डीआइजी -31 अक्टूबर सुधीर कुमार सक्सेना – डीजीपी – 30 नवंबर महेंद्र सिंह सिकरवार – आइजी – 31 दिसंबर recent visitors 129

माँ बाप ने नहीं देखने दी टीवी, बच्चे ने कर दी थाने में शिकायत, मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, अब आगे क्या?

इंदौर इंदौर में बच्चों ने माता पिता पर केस दर्ज करवा दिया। केस भी एेसा कि उसमें सात साल तक की सजा हो सकती है। बच्चों ने इसलिए एेसा किया क्योंकि माता पिता उन्हें टीवी और मोबाइल नहीं देखने देते थे। नाराज 21 साल की बेटी और 8 साल के बेटे ने थाने पहुंचकर माता पिता दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने पैरेंट्स के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है। मामला चंदन नगर थाने का है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट में शुरू हुए ट्रायल पर रोक लगाई अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि माता-पिता ने हाईकोर्ट में इस केस में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जिला कोर्ट में माता-पिता के खिलाफ शुरू किए गए ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है। चौधरी के मुताबिक, हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में उल्लेख किया गया कि 25 अक्टूबर 2021 को बच्चे थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों को माता-पिता के द्वारा मोबाइल देखने, टीवी चलाने पर रोज-रोज डांटने की बात बताई। इस पर पुलिस ने परिजन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। माता पिता का घर छोड़ बुआ के पास रहने लगे बच्चे बच्चों ने बताया कि माता-पिता कई बार उनसे मोबाइल और टीवी चलाने पर मारपीट भी करते थे. एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही दोनों बच्चे बुआ के साथ रह रहे हैं. जिसके बाद पिता का भी अपनी बहन के साथ विवाद हुआ. माता-पिता ने एफआईआर दर्ज होने के पहले कोर्ट में कहा कि बच्चों की मोबाइल, टीवी की लत से हर घर परेशान है. इसलिए कभी कभी बच्चों को डांटना बहुत ही सामान्य बात है. कोर्ट ने फिलहाल ट्रायल पर रोक लगाई है. इसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला बच्चों के द्वारा अपील करने पर किया जा सकता है. यह धाराएं लगाई गई बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने पैंरेंट्स पर धारा 342, धारा 294, धारा 323 लगाई है।  recent visitors 95

अलीगढ़ में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, पांच लोग घायल, वाहन काटकर निकाले गए शव

अलीगढ़ खैर इलाके में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कंटेनर ट्रक और ईको कार में गुरुवार की सुबह भीषण टक्कर हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में कुल 10 लोग सवार थे. इनमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. मरने वालों में 4 पीलीभीत के हैं, जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया. हादसे का कारण ओवस्पीड बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. खैर इलाके में अनाज मंडी के सामने गुरुवार की सुबह एक इको कार टप्पल की ओर से आ रही थी. इस दौरान मंडी के गेट नंबर 2 पर अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. चीख सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कार में कुल 10 लोग सवार थे. पुलिस ने वाहन में बुरी तरह फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकलवाया. तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में घायल 5 लोगों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी भिजवाए हैं. घटना के बाद अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से रोड के किनारे करवाया. ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. घायलों ने पुलिस को बताया कि वे धान की रोपाई करने के लिए हरियाणा गए थे. सभी कार से लौट रहे थे. हादसे में इन लोगों की हुई मौत : विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत, लालता पुत्र चंद्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत के रहने वाले थे. जबकि कार चालक के शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसे में ये लोग हुए घायल : रामू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, विमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, रामकुमार पुत्र रामबहादुर निवासी सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अनन्तराम पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम नगला व थाना पालिया जिला लखीमपुर खीरी, मुनीष पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत. recent visitors 109

दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में पुलिस ने पशुओं के बाड़े में खुदी हुई जमीन से शव बरामद किया

कानपुर कानपुर में चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 17 साल की बहन ने 5 साल के अपने चचेरे भाई को मारकर घर में ही दफना दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में जुटी पुलिस ने पशुओं के बाड़े के पास खुदी हुई जमीन देखी. उसके बाद वहां खुदाई की तो मासूम का शव बरामद हुआ. जिले के सजेती इलाके में संजय निषाद का 5 साल का बेटा दो दिनों से लापता था. इसको लेकर उन्होंने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जब पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू की और पड़ोस में ही रहने वाले संजय के भाई के घर पहुंची तो पता चला कि वो तो गुजरात में नौकरी करता है. घर पर उसकी दो बेटियां रहती हैं. बड़ी बेटी 17 साल की है, जबकि छोटी की उम्र 7 साल है.   पुलिस ने इस दौरान जब घर के बगल में बने पशुओं बाड़े की चेकिंग की तो वहां पर एक जगह कुछ मिट्टी खुली हुई दिखाई दी. जब वहां खुदाई की गई तो वहां से डेड बॉडी मिली. जिसके बाद पुलिस ने उन लड़कियों से पूछताछ की तो बड़ी बहन ने तो कुछ नहीं बोला. जब एडीसीपी अंकिता शर्मा ने उसकी छोटी बहन से बिस्किट खिलाकर पूछताछ की तो वो राज नहीं छिपा पाई और उसने बताया कि दीदी ने ही साहिल को मारकर यहां दबाया था.   लड़की ने कबूल कर लिया जुर्म उसके बाद पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि मेरे चाचा के घर में कोई भी बात होती थी, वो मेरे ऊपर ही आरोप लगा देते थे. बीते 16 जून को उनके यहां चोरी हुई थी, जिसका आरोप मेरे ऊपर लगा था, जिसके बाद दोनों घरों में खूब लड़ाई हुई थी. इसका बदला लेने के लिए ही मैंने उसको मारकर दबा दिया. पहले भी जहर खा चुकी है नाबालिग आरोपी मृतक बच्चे के पिता संजय का कहना है हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा होगा. लड़की बहुत बिगड़ गई है कुछ दिनों पहले उसने अपने पिता का मोबाइल चुराया था, जिसे बाद में बात करते हुए पकड़ा गया था. इस बात पर जब उसको डांटा गया था तो उसने जहर खा लिया था. जब हमारे घर में चोरी हुई हमने उसे चोरी की बात पूछी तभी उसने धमकी दी थी कि मैं सबक सिखाऊंगी. पुलिस ने क्या बताया? इस मामले में एडीसीपी अंकित शर्मा का कहना है पिता की शिकायत पर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी. बॉडी मिलने के बाद पोस्टमार्टम को भेजी गई है. आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.   recent visitors 114