धारा 370 हटते ही पांच साल में बदल गई कश्मीर की तस्वीर, अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

 श्रीनगर  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की आज पांचवीं वर्षगांठ है। धारा 370 को निरस्त करने के पांच साल पूरे होने पर सोमवार को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बीच अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे होने और सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अखनूर एलओसी इलाके में जगह-जगह चेकपोस्ट बनाई है और सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा बलों द्वारा वाहनों और दस्तावेजों की भी गहननता से जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 हटाई गई थी, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। धारा 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि पाकिस्तान से किसी भी तरह की घुसपैठ या अन्य घटनाओं को रोका जा सके। दक्षिण जम्मू के पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने कहा, "आतंकवादी गतिविधि को देखते हुए हम हमेशा सतर्क रहते हैं। चाहे वह 5 अगस्त हो या 15 अगस्त। हम अपनी सुरक्षा तैयारियों के बारे में सबकुछ नहीं बता सकते। लेकिन, हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सुरक्षा के मामले में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसमें कठुआ में सेना के काफिले पर हमला और डोडा और उधमपुर में मुठभेड़ की घटनाएं शामिल हैं। बीते महीने जुलाई में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया था कि इस साल 21 जुलाई तक 11 आतंकवाद से संबंधित घटनाओं और 24 मुठभेड़ों या आतंकवाद विरोधी अभियानों में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 28 लोग मारे गए हैं। पिछले महीने, जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम के हमले को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया था, जिसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। इस हमले में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार अन्य घायल हो गए थे। recent visitors 133

इंदौर में पति से विवाद के बाद पत्नी तीसरी मंजिल पर बने टॉवर से कूदी

इंदौर इंदौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक शादीशुदा महिला इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस दौरान आसपास की छतों पर खड़े लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे समझा रहे थे। लेकिन अपने पति को करीब आते देख महिला ने मौत की छलांग लगा दी। महिला की पहचान अंगूरी बाई के रूप में हुई है। यह लसूड़िया थाना क्षेत्र की घटना है। सुसाइड का लाइव वीडियो वायरल जानकारी के मुताबिक, महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पति से विवाद के बाद गुस्से में महिला इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। वायरल हो रहे 15 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग महिला को समझा रहे हैं। तभी अचानक महिला का पति उसे रोकने के लिए पीछे से आता है। लेकिन उसे देखते ही महिला नीचे कूद जाती है। पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद जानकारी के मुताबिक, महिला अंगूरी बाई अपने पति राहुल लोधी के साथ इंदौर के सिंगापुर ग्रीन व्यू प्रिमियम में रहती थी। शनिवार शाम पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि महिला का उसके पति के साथ अक्सर विवाद होता था। दो बच्चों की मां थी महिला सुसाइड करने वाली महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। घटना के समय उसकी तीन साल की बेटी और पांच साल का बेटा घर पर ही थे। महिला जब छत से कूदी तब उसकी सास भी घर में ही थीं। पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। लाइव सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। recent visitors 136

AAP को बड़ा झटका एमसीडी में एल्डमैन मनोनित का एलजी के फैसले को SC ने सही करार दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 10 एल्डरमैन को सरकार की सहमति लिए बिना नियुक्त किए जाने के एलजी वीके सक्सेना के फैसले को सर्वोच्च अदालत ने सही करार दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने इसमें कानून का उल्लंघन नहीं पाया। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार की यह दलील खारिज कर दी कि एलजी ‘एल्डरमैन’ नामित करने के लिए मंत्री परिषद की सलाह मानने को बाध्य हैं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी। बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला भी शामिल थे। फैसले सुनाते हुए जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्ति एलजी का वैधानिक कर्तव्य है और इसे पूरा करने में वह राज्य कैबिनेट की सलाह लेने को बाध्य नहीं हैं।   recent visitors 110

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर करप्शन के आरोपों में मुकदमा चलेगा के नहीं आज फैसला

बेंगलुरु  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर गवर्नर थावरचंद गहलोत आज एक फैसला ले सकते हैं। यह फैसला करप्शन के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने को लेकर है। एक्टिविस्ट टीजे अब्राहम ने गवर्नर से रिक्वेस्ट की है कि सिद्धारमैया के ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर मुकदमा चलाया जाए। वहीं, मंत्रिपरिषद ने गवर्नर से गुहार लगाई है कि ऐसा न किया जाए। विपक्षी भाजपा और जेडीएस भी मुकदमे के लिए दबाव बना रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के ऊपर मुडा में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने मैसूर के आवासीय इलाके में गैरकानूनी ढंग से 14 प्लॉट हासिल किए। सीएम सिद्धारमैया के ऊपर मुकदमा चलाने की मांग को लेकर विपक्ष ने मैसूर से बेंगलुरु के बीच हफ्ते भर के लिए पदयात्रा शुरू की है। वहीं, भाजपा के विरोध प्रदर्शन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस छह दिनों की रैली कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसको लेकर राज्यपाल के ऊपर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गवर्नर भाजपा के हाथ का खिलौना बनकर रह गए हैं। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के मूड में है। भाजपा-जेडीएस यात्रा के दूसरे दिन नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हमले बोलने जारी रखे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने अपनी रैली के दौरान जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर हमले बोले। जेडीएस की रामनगर जिले में काफी पकड़ है। लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले कुमारस्वामी ने चन्नापत्ना विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे हैं। कुमारस्वामी ने रविवार को भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उनसे कहा कि वह कांग्रेस के वजूद को खत्म करने के लिए भाजपा के साथ काम करते रहेंगे और एनडीए को सत्ता में लाएंगे।   recent visitors 131

भारत को लगा जोरदार झटका, प्रमुख खिलाड़ी सस्‍पेंड होने के कारण नहीं खेल पाएगा से..

 पेरिस  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. मगर इससे पहले टीम के एक तगड़ा झटका लगा है. स्टार प्लेयर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा गया है. ऐसे में वो अब सेमीफाइनल में खेलते नजर नहीं आएंगे. अमित एक बेहतरीन डिफेंडर हैं. उनके टीम में नहीं रहने से टीम का डिफेंड कमजोर हो सकता है. रोहिदास पर यह प्रतिबंध इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने लगाया है. इस पर हॉकी इंडिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है. सेमीफाइनल में भारत की टक्कर जर्मनी और अर्जेंटीना के क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगी. यह मैच 6 अगस्त को होगा. दरअसल, यह पूरा मामला क्वार्टर फाइनल से ही शुरू हुआ है, जब इस मैच के 17वें मिनट में अमित को रेड कार्ड मिला था. इसी कार्ड के चलते उन पर बैन भी लगा है. यह रेड कार्ड वाला मामला काफी विवादित भी रहा है, जिसकी हॉकी इंडिया ने भी शिकायत की है. दूसरे क्वार्टर में मिला अमित को रेड कार्ड मैच का दूसरा क्वार्टर विवादों से भरा रहा. खेल के 17वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला. यानी बाकी के 43 मिनट्स भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों से खेली. अमित की स्टिक विल कैललन के चेहरे पर लगी थी. ऐसे में जर्मनी के वीडियो अंपायर का मानना था कि अमित ने जानबूझकर ऐसा किया है. ऐसे में मैदानी अंपायर ने वीडियो अंपायर की सलाह पर अमित को रेड कार्ड दिखा दिया. भारतीय खिलाड़ियों का मानना था कि ये जानबूझकर नहीं हुआ है. वीडियो अंपायर यदि येलो कार्ड देते तो ज्यादा उचित होता. मैच ड्रॉ होने के बाद शूटआउट में हराया भारतीय हॉकी टीम ने रेड कार्ड के बावजूद धांसू वापसी की. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 22 वें मिनट गोल करके भारत को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-0 से आगे कर दिया. हालांकि ग्रेट ब्रिटेन ने जल्द बराबरी कर ली, जब 27वें मिनट में ली मोर्टन ने गोल दागा. इसके बाद बाकी के दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला शूटआउट में चला गया. श्रीजेश ने इस मैच में कई बचाव किए. आखिर में शूटआउट में भारतीय टीम ने यह मैच 4-2 से अपने नाम किया. पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम गोलकीपर: पी आर श्रीजेश. डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय. मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद. फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह. वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक. recent visitors 171

जिस जमीन पर बैठकर विधायक जयवर्धन ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, वहाँ लगेगा टीनशेड

A teen shed will be set up on the land where MLA Jaivardhan sat and listened to the problems of women.

A teen shed will be set up on the land where MLA Jaivardhan sat and listened to the problems of women.