स्कूल बस में दुष्कर्म, टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में लगाई आग, हुई जख्मी, पुलिस ने बस चालक पर किया केस दर्ज

इंदौर इंदौर में निजी स्कूल की टीचर से स्कूल बस में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक नगर पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज किया है। आरोपित टीचर को ब्लैकमेल करने लगा था। इस कारण पीड़िता ने कपड़ों में आग लगा ली। अस्पताल में स्वजन को घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक टीचर सेमलिया चाऊ स्थित स्कूल में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती है। उसने रोहित कल्याणे (बस चालक) के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। टीचर साल 2023 से स्कूल बस से ही स्कूल आना-जाना कर रही थी। रोहित से उसकी दोस्ती हो गई।   पहले दोस्त के रूम पर ले जाकर किया दुष्कर्म दोनों फोन पर बातचीत और चैटिंग करने लगे। पिछले साल सितंबर में दोनों गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर गए थे। इस दौरान रोहित ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोशी छाने पर रोहित दोस्त के रूम पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। इसी साल 25 जनवरी को टीचर की सगाई हो गई। बस में ही किया दुष्कर्म 13 मार्च को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस से ही घर लौट रही थी। बस में पांच-छह बच्चे ही थे। रोहित ने बस दूसरे ड्राइवर शुभम को सौंप दी। उसने निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर बस में ही दुष्कर्म किया। खुद के कपड़ों में आग लगा ली रोहित ने उसे फिर कॉल कर धमकाया। फोटो वायरल करने की धमकी दी। टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में आग लगा ली। जलने से स्वजन उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर आए। टीचर ने मामा-मामी को घटना बताई। मंगलवार को थाना में शिकायत कर केस दर्ज करवाया। recent visitors 31

एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) एवं स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (एस.डी.ई.आर.एफ.) के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों एवं सब स्टेशन कार्मिकों के लिए "सी.पी.आर. एवं अन्य जीवन रक्षक तकनीकों" पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला एम.पी. ट्रांसको के 400 के.वी. सब स्टेशन, इंदौर परिसर में आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग इंदौर, 400 के.वी. सब स्टेशन संभाग इंदौर, परीक्षण एवं स्काडा संभाग इंदौर के लगभग 60 नियमित, संविदा, बाह्य सेवा प्रदाता एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सी.पी.आर. प्रशिक्षण के लिये मानव पुतले एवं वीडियो की सहायता से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रतिभागी विशेषज्ञों की निगरानी में मानव पुतले पर सी.पी.आर. तकनीक का अभ्यास करें। साथ ही, शॉक लगने, श्वाँस नली में किसी वस्तु के फँसने, चोट लगने आदि आपात परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।   recent visitors 45

पहलगाम हमले के बीच नया पंगा: गलती से सीमा पार चला गया BSF का जवान, पाकिस्तान ने लौटाने से किया इनकार

फिरोजपुर पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बीती रात गलती से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर दिया। जवान को पाकिस्तान के रेंजर्स ने पकड़ लिया। ताजा खबर यह है कि बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की घोषणा की थी, जिसे पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए बुधवार देर रात बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग हुई थी। तब बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की मांग की थी, लेकिन पाक रेंजर्स ने इसको ठुकरा दिया। अब इस मुद्दे को लेकर आज फिर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग होगी। बता दें बीएसएफ का जवान जिस यूनिट का हिस्सा है, उसकी कुछ दिन पहले ही यहां पर तैनात हुई है। सीमा की पहचान नहीं होने के कारण जवान गलती से पाकिस्तान चला गया था। recent visitors 43

डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा- भारत की पाबंदियां गैर मुनासिब हैं, पाकिस्तान के पास भी परमाणु हथियार हैं और हम झुकेंगे नहीं

इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। सिंधु नदी का पानी रोकने सहित पांच पाबंदियां पाकिस्तान पर लगाई गई हैं। इसके बाद पाकिस्तान सरकार में हलचल तेज है। वहीं, डिप्टी पीएम इशाक डार ने भारत ने परमाणु बम वाली धमकी दी है। डार ने कहा है कि भारत की पाबंदियां गैर मुनासिब हैं। पाकिस्तान के पास भी परमाणु हथियार हैं और हम झुकेंगे नहीं।   पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण मिडिया ने रक्षा सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। संबंधित भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं। शिमला एग्रीमेंट से पीछे हट सकता है पाकिस्तान पाकिस्तान में आज होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में सेना प्रमुख और विदेश मंत्री भी शामिल रहेंगे। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। खबर है कि भारत द्वारा लगाई गई पाबंदियों के जवाब में पाकिस्तान भी कुछ फैसले ले सकता है। इसमें 1972 का शिमला एग्रीमेंट भी शामिल है। 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े होने के बाद शिमला एग्रीमेंट हुआ था। यह समझौता इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच हुआ था। शिमला एग्रीमेंट में तय हुआ था कि 17 दिसंबर 1971 को जो स्थिति है, दोनों देश उसे ही एलओसी मान लें। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत में बढ़ते आक्रोश के बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि अगर भारत द्वारा हमला किया गया या धमकी दी गई तो देश अपनी रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ा होगा। अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन ने एक्स पर लिखा, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) सहित सभी प्रमुख दल अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद एकजुट रहेंगे। पाकिस्तान राजनीतिक रूप से विभाजित है, लेकिन हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं। अगर भारत द्वारा हमला किया गया या धमकी दी गई, तो सभी समूह अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पाकिस्तानी झंडे के नीचे एकजुट होंगे। recent visitors 43

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को ईमेल के जरिए ‘ISIS कश्मीर’ ने धमकी दी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकी मिली है। खबर है कि उन्हें ईमेल के जरिए 'ISIS कश्मीर' ने धमकी दी है। फिलहाल, इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। खास बात है कि धमकी भरा मेल ऐसे समय पर आया है, जब दो दिन पहले ही जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को भून डाला था। धमकी मिलने के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गंभीर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद भी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें धमकी मिली है। सांसद के कार्यकाल के दौरान साल 2021 में भी उन्हें इसी तरह का एक मेल मिला था। पहलगाम हमले को लेकर भी गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में लिखा था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, 'पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। भारत हमला करेगा।' भारत सरकार अलर्ट बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS यानी सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। सीसीएस की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौता स्थगित करने समेत 5 बड़ी कार्रवाई के फैसले लिए गए हैं। recent visitors 39

Malegaon Blast Case: NIA ने की प्रज्ञा ठाकुर को फांसी देने की मांग, 8 मई को आएगा फैसला

Malegaon Blast Case: NIA demands death penalty for Pragya Thakur, decision will come on May 8 Malegaon Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कोर्ट से साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट के आरोपों से घिरी भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सात आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। दरअसल, NIA ने मुंबई के स्पेशल कोर्ट से साल 2008 के मालेगां बम ब्लास्ट मामले में सभी सात आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि UAPA की धारा 16 के तहत मौत की सजा देने का अनुरोध किया है। एनआईए की ओर से आखिरी दलील की गई है।जिसमें उल्लेख किया गया है कि साल 2008 में हुए बम ब्लास्ट में छह मुस्लिम मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हुए। एनआईए के द्वारा दायर की गई दलील में डेढ़ हजार से ज्यादा पन्ने हैं। कोर्ट ने अपने फैसला सुरक्षित रखा लिया है। 8 मई को मालेगांव ब्लास्ट पर फैसला आएगा।पहले NIA के द्वारा साध्वी प्रज्ञा को बरी करने की कोशिश की थी, लेकिन तब एजेंसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं था। अब एनआईए ने अपना रूख बदल लिया है। एजेंसी के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि साध्वी प्रज्ञा के साथ किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाए।इस केस में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय, स्वामी दयानंद पांडे, अजय राहिरकर, समीर कुलकर्णी और सुधाकर चतुर्वेदी पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुत्व विचारधारा से जुड़ी एक बड़ी साजिश के तहत बम ब्लास्ट की योजना बनाकर अंजाम दिया था।जमीयत उलेमा ने भी की फांसी की मांग जमीयत उलेमा महाराष्ट्र के लीगल सेल के वकील शाहिद नदीम ने बताया कि एजेंसी के द्वारा UAPA कानून की धारा 16 का हवाला दिया है। इसके मुताबिक, किसी आतंकी हमले में किसी की मौत होती हैं, तो दोषियों को फांसी तक की सजा दी जा सकती है।बता दें कि, सितंबर 2008 में मालेगांव ब्लास्ट ऐसा हमला था। जिसमें हिंदूत्व संगठनों को संदिग्ध के तौर पर चिन्हित किया गया था। मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव की एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 6 की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। recent visitors 80

मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही, ललन सिंह ने तुड़वाया था भाजपा-जदयू का गठबंधन?

मधुबनी बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में गुरुवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी। अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बीच में हमारी पार्टी ने गड़बड़ कर दी थी। उन्होंने जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की ओर इशारा किया। फिर कहा, "यहीं बैठे हुए हैं, इन्हीं से पूछिए। बाद में इनको लगा कि गड़बड़ है उनको (आरजेडी-कांग्रेस) को छोड़ दीजिए, हम कभी उनके साथ नहीं जा सकते हैं।" सीएम ने महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सब गड़बड़ किया है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये गड़बड़ करते हैं, इसलिए पहले भी उनके खिलाफ ही लड़े थे। 2005 में बहुत बढ़िया से लड़े थे। नीतीश ने ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि उस समय ये हमारे साथ ही थे। खूब लड़े थे। पार्टी के अध्यक्ष भी थे। नीतीश ने पहली बार खुले मंच से भाजपा और जदयू के गठबंधन को तोड़ने के लिए किसी नेता को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर मौजूद थे। नीतीश ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। हम लोग अब साथ हैं और आगे भी रहेंगे। बता दें कि नीतीश की पार्टी जदयू ने 2022 में बीजेपी से नाता तोड़ लिया और आरजेडी के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। उस समय सीएम नीतीश ही बने थे और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव रहे। 2022 के सत्ता परिवर्तन के दौरान जदयू की कमान ललन सिंह के हाथों में थी। जब नीतीश ने भाजपा का साथ छोड़ा था तब जदयू में ललन सिंह के अलावा बिजेंद्र यादव जैसे सीनियर नेता भी समाजवादी एकता के नाम पर लालू यादव की पार्टी राजद और महागठबंधन के साथ जाने के पैरोकार थे। दिसंबर 2023 में ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद नीतीश ने एक बार फिर पार्टी की कमान अपने हातों में ले ली। इसके ठीक एक महीने बाद जनवरी 2024 में जदयू का आरजेडी से नाता टूट गया और नीतीश ने एनडीए में वापसी कर बीजेपी के साथ सरकार का गठन किया। recent visitors 58