भारत ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीयों को जल्द से जल्द वापस अपने देश लौटने के लिए कहा, पाक यात्रा से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीयों को जल्द से जल्द वापस अपने देश लौटने के लिए कहा है। साथ ही, भारतीयों से पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। पहलगाम में हुए हमले के बाद सीसीएस की बैठक में केंद्र सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए थे। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द करने का निर्णय भी शामिल था। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस फैसले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए। भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी जाती है। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।'' मंगलवार को पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक था। इस आतंकी हमले की अमेरिका, रूस समेत दुनियाभर के तमाम देशों ने निंदा की है। हमले के बाद भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े जवाबी कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई सीसीएस बैठक में भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता और एकीकृत अटारी चेक पोस्ट को बंद कर दिया। भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को भी अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। देश ने आगे सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत प्रदान किए गए किसी भी वीजा को रद्द करने का फैसला किया और पाकिस्तान को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। recent visitors 43

भेल परिसर में वेस्ट मटेरियल में अचानक आग लगने की घटना की जानकारी लगते ही मंत्री सारंग ने स्थिति का लिया जायज़ा

भोपाल भोपाल के भेल परिसर स्थित गेट नंबर 9 के पास गुरुवार को वेस्ट मटेरियल में अचानक आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। मंत्री श्री सारंग ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, भेल प्रबंधन और फायर ब्रिगेड अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आवश्यकता अनुसार आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त फायर यूनिट्स बुलाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से भेल परिसर के हरियाली युक्त क्षेत्रों में सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने पर बल दिया और निर्देशित किया कि इन क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण, कचरा प्रबंधन और सूखी घास/झाड़ियों की सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि भेल प्रशासन और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ काम करते हुए उन भूमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिनका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है। मंत्री श्री सारंग ने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों का समुचित रखरखाव हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम के साथ भोपाल कलेक्टर, एसडीएम, एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे और राहत कार्यों की निगरानी में जुटे रहे।   recent visitors 35

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण प्रतिबंधात्मक निर्णय लिए हैं। केन्द्र सरकार के यह फैसले देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले हैं। ये महत्वपूर्ण फैसले अपने नागरिकों के प्रति केन्द्र सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। केन्द्र सरकार ने यहां वर्षों से चली आ रही परेशानियों को समाप्त कर खुशहाली और स्वच्छंद पर्यटन का वातावरण तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार सभी परिस्थितियों में केन्द्र सरकार के साथ है। देश कश्मीर की खुशहाली पर आँच नहीं आने देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया में जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। recent visitors 32

स्कूल बस में दुष्कर्म, टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में लगाई आग, हुई जख्मी, पुलिस ने बस चालक पर किया केस दर्ज

इंदौर इंदौर में निजी स्कूल की टीचर से स्कूल बस में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक नगर पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज किया है। आरोपित टीचर को ब्लैकमेल करने लगा था। इस कारण पीड़िता ने कपड़ों में आग लगा ली। अस्पताल में स्वजन को घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक टीचर सेमलिया चाऊ स्थित स्कूल में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती है। उसने रोहित कल्याणे (बस चालक) के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। टीचर साल 2023 से स्कूल बस से ही स्कूल आना-जाना कर रही थी। रोहित से उसकी दोस्ती हो गई।   पहले दोस्त के रूम पर ले जाकर किया दुष्कर्म दोनों फोन पर बातचीत और चैटिंग करने लगे। पिछले साल सितंबर में दोनों गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर गए थे। इस दौरान रोहित ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोशी छाने पर रोहित दोस्त के रूम पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। इसी साल 25 जनवरी को टीचर की सगाई हो गई। बस में ही किया दुष्कर्म 13 मार्च को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस से ही घर लौट रही थी। बस में पांच-छह बच्चे ही थे। रोहित ने बस दूसरे ड्राइवर शुभम को सौंप दी। उसने निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर बस में ही दुष्कर्म किया। खुद के कपड़ों में आग लगा ली रोहित ने उसे फिर कॉल कर धमकाया। फोटो वायरल करने की धमकी दी। टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में आग लगा ली। जलने से स्वजन उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर आए। टीचर ने मामा-मामी को घटना बताई। मंगलवार को थाना में शिकायत कर केस दर्ज करवाया। recent visitors 33

एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) एवं स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (एस.डी.ई.आर.एफ.) के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों एवं सब स्टेशन कार्मिकों के लिए "सी.पी.आर. एवं अन्य जीवन रक्षक तकनीकों" पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला एम.पी. ट्रांसको के 400 के.वी. सब स्टेशन, इंदौर परिसर में आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग इंदौर, 400 के.वी. सब स्टेशन संभाग इंदौर, परीक्षण एवं स्काडा संभाग इंदौर के लगभग 60 नियमित, संविदा, बाह्य सेवा प्रदाता एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सी.पी.आर. प्रशिक्षण के लिये मानव पुतले एवं वीडियो की सहायता से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रतिभागी विशेषज्ञों की निगरानी में मानव पुतले पर सी.पी.आर. तकनीक का अभ्यास करें। साथ ही, शॉक लगने, श्वाँस नली में किसी वस्तु के फँसने, चोट लगने आदि आपात परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।   recent visitors 49

पहलगाम हमले के बीच नया पंगा: गलती से सीमा पार चला गया BSF का जवान, पाकिस्तान ने लौटाने से किया इनकार

फिरोजपुर पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बीती रात गलती से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर दिया। जवान को पाकिस्तान के रेंजर्स ने पकड़ लिया। ताजा खबर यह है कि बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की घोषणा की थी, जिसे पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए बुधवार देर रात बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग हुई थी। तब बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की मांग की थी, लेकिन पाक रेंजर्स ने इसको ठुकरा दिया। अब इस मुद्दे को लेकर आज फिर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग होगी। बता दें बीएसएफ का जवान जिस यूनिट का हिस्सा है, उसकी कुछ दिन पहले ही यहां पर तैनात हुई है। सीमा की पहचान नहीं होने के कारण जवान गलती से पाकिस्तान चला गया था। recent visitors 46

डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा- भारत की पाबंदियां गैर मुनासिब हैं, पाकिस्तान के पास भी परमाणु हथियार हैं और हम झुकेंगे नहीं

इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। सिंधु नदी का पानी रोकने सहित पांच पाबंदियां पाकिस्तान पर लगाई गई हैं। इसके बाद पाकिस्तान सरकार में हलचल तेज है। वहीं, डिप्टी पीएम इशाक डार ने भारत ने परमाणु बम वाली धमकी दी है। डार ने कहा है कि भारत की पाबंदियां गैर मुनासिब हैं। पाकिस्तान के पास भी परमाणु हथियार हैं और हम झुकेंगे नहीं।   पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण मिडिया ने रक्षा सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। संबंधित भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं। शिमला एग्रीमेंट से पीछे हट सकता है पाकिस्तान पाकिस्तान में आज होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में सेना प्रमुख और विदेश मंत्री भी शामिल रहेंगे। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। खबर है कि भारत द्वारा लगाई गई पाबंदियों के जवाब में पाकिस्तान भी कुछ फैसले ले सकता है। इसमें 1972 का शिमला एग्रीमेंट भी शामिल है। 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े होने के बाद शिमला एग्रीमेंट हुआ था। यह समझौता इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच हुआ था। शिमला एग्रीमेंट में तय हुआ था कि 17 दिसंबर 1971 को जो स्थिति है, दोनों देश उसे ही एलओसी मान लें। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत में बढ़ते आक्रोश के बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि अगर भारत द्वारा हमला किया गया या धमकी दी गई तो देश अपनी रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ा होगा। अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन ने एक्स पर लिखा, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) सहित सभी प्रमुख दल अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद एकजुट रहेंगे। पाकिस्तान राजनीतिक रूप से विभाजित है, लेकिन हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं। अगर भारत द्वारा हमला किया गया या धमकी दी गई, तो सभी समूह अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पाकिस्तानी झंडे के नीचे एकजुट होंगे। recent visitors 47