1 करोड़ हुआ इलाज का बिल, इलाज करा रही पत्नी को पति अस्पताल में छोड़कर भागा, अब इलाज करने से इंकार

नई दिल्ली कहानी एक ऐसी महिला की है, जिनका आधा शरीर चलना बंद हो चुका है। इतना सितम कम था कि उनका पति भी इलाज का बिल ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। अब नौबत यहां तक आ गई है कि अस्पताल ने उनके इलाज और देखभाल में असमर्थता जाहिर कर दी है। फिलहाल, मामला कोर्ट पहुंच गया है। मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। पूरा मामला समझें मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि महिला को पति ने सितंबर 2021 में अस्पताल में भर्ती कराया था। तब उन्हें सिर में चोट लगी थी। महिला की न्यूरोसर्जरी समेत कई सर्जरी हुईं। अंत में वह बच तो गईं, लेकिन शरीर ने उनका साथ देना बंद कर दिया। स्थिर हालत होने के बाद भी पति जयप्रकाश गुप्ता ने महिला को घर ले जाने से इनकार कर दिया। क्या बोला पति गुप्ता की तरफ से कोई जवाब नहीं मिले के बाद अस्पताल ने बीते साल मई में पश्चिम बंगाल क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन का रुख किया। इसके बाद अस्पताल ने अदालत में जाने का फैसला किया। अब जब कोर्ट में जस्टिस अमृता सिन्हा ने गुप्ता से कारण पूछा, तो उसने कहा कि वह एक दुकान चलाता था और उसके पास पत्नी का ख्याल रखने का साधन नहीं है। अस्पताल की तरफ से पेश हुए वकील का कहना है कि अस्पताल ने महिला का इलाज किया और कई सर्जरी की। साथ ही उनका 6 लाख रुपये का इंश्योरेंस काफी समय पहले खत्म हो चुका है। वकील का कहना था कि बकाया राशि 1 करोड़ रुपये है। वकील ने यह भी कहा है कि गुप्ता ने एक 'वैकल्पिक परिवार' शुरू कर लिया है। जस्टिस सिन्हा ने एडवोकेट जनरल को 9 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुप्ता को भी हाजिर रहने के लिए कहा है। जस्टिस सिन्हा ने इस दौरान पारिवारिक मुद्दों पर कोई बात नहीं की। जबकि, सरकारी वकील ने कहा कि राज्यों के पास मुफ्त सेवाओं वाले शेल्टर होते हैं, लेकिन सरकारी शेल्टर के कर्मचारी बीमारी मरीजों के मामले में जानकार नहीं होते हैं। recent visitors 36

साई सुदर्शन ने बताया- आईपीएल में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से टी20 में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली

बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली। सुदर्शन में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सुदर्शन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह (आईपीएल में) मेरा चौथा साल है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी अनुभव मिला है। मुझे कुछ मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नेट्स में मुझे काफी तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसने मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है या जिस तरह से मैंने अपनी टी20 बल्लेबाजी में सुधार किया है, वह खेल का समय है जो मुझे यहां मिलता है और टाइटंस के साथ मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के साथ अभ्यास का मौका मिलता है।’’ आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक 186 रन बनाने वाले सुदर्शन ने कहा, ‘‘इन तीन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इससे मुझे खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है और खेल की बुनियादी बातों को भी समझने में मदद मिली है।’’ इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पहले सात ओवरों में चार विकेट खोने से उनकी टीम के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थी। फ्लावर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच हमने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इससे मैच का पासा पलट गया। अगर आप पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं।’’ recent visitors 38

पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देश के पहले हिन्दूग्राम के सपने को साकार करने भूमिपूजन कर आधारशिला रखी

छतरपुर  बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। हिन्दू राष्ट्र ध्वज घोषित करने के बाद अब हिन्दू ग्राम बनाने की तैयारी शुरू कर दी। बागेश्वर धाम में हिन्दुस्तान का पहला हिन्दू ग्राम दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। महाराजश्री ने बुधवार को भूमिपूजन करते हुए आधारशिला रखी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देश के पहले हिन्दूग्राम के सपने को साकार करने के लिए बागेश्वर धाम में ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कन्यापूजन करते हुए आधारशिला रखी। महाराजश्री ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र का सपना हिन्दू घर से ही शुरू होता है। हिन्दू परिवार, हिन्दू समाज और हिन्दू ग्राम बनाने के बाद हिन्दू तहसील, हिन्दू जिला और हिन्दू राज्य बनेगा तब कहीं जाकर हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने हिन्दू ग्राम की आधारशिला रखने के बाद अपने उद्बोधन में बताया कि धाम में ही एक हजार परिवारों का यह ग्राम तैयार कराया जा रहा है। बागेश्वर धाम जनसेवा समिति हिन्दू धर्म एवं सनातन धर्मप्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी। इस जमीन में भवन निर्माण होंगे। यहां रहने वालों के लिए कुछ बुनियादी शर्तें भी रखी गई हैं। यह भवन अनुबंध के आधार पर मिलेंगे। पहले ही दिन दो बहनों ने भवन लेने के लिए अपनी स्वीकृति देते हुए कागजी कार्रवाई पूर्ण कराई। इसके अलावा करीब आधा सैकड़ा लोग इस ग्राम में घर बनाने के लिए जुड़े हैं। भूमिपूजन के दौरान समिति के सचिव राजेन्द्र मिश्रा, रामस्वरूप पाठक के अलावा पन्ना मण्डल के अध्यक्ष कुंजबिहारी शर्मा विशेष रूप से भूमिपूजन में शामिल रहे। षडयंत्र से बचाने क्रय-विक्रय का रहेगा प्रतिबंध बागेश्वर धाम में हिन्दू ग्राम में रहने वाले व्यक्ति अनुबंधित रहेंगे। वे जिस मकान में रहेंगे उस मकान की खरीद-फरोख्त का हक उन्हें नहीं मिलेगा। इसके पीछे की वजह यह है कि विधर्मी लोभ-लालच देकर किसी भी स्तर पर जाकर किसी भी कीमत पर मकान खरीदने के प्रयास करते हैं। अक्सर ऐसा देखने में भी आता है कि लालच में आकर लोग धर्मविरोधी ताकतों के सामने खुद को सरेण्डर कर देते हैं। इसलिए बागेश्वर धाम का हिन्दू ग्राम क्रय-विक्रय से प्रतिबंधित रहेगा। recent visitors 37

कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने वाले श्रद्धालुओं को यह करना होगा, बदले नियम

उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु उनके सेनापति भगवान कालभैरव के दर्शन करने जरूर जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब तक कालभैरव के दर्शन नहीं किए जाते है, तब तक बाबा महाकाल के दर्शन करने का पुण्य लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही प्रतिदिन कालभैरव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भगवान कालभैरव को मदिरा का भोग भी लगता है। लेकिन, मध्यप्रदेश के 19 क्षेत्रों में 1 अप्रैल से लागू की गई शराबबंदी के बाद अब उज्जैन में नए नियम लागू हो चुके हैं, जिसके तहत नगर निगम की परिसीमा में शराब के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। स्थिति यह बन चुकी है कि भगवान कालभैरव के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी मंदिर के बाहर भगवान को भोग लगाने के लिए शराब नहीं मिल पा रही है। भक्तों को साथ लानी होगी शराब नए नियमों के तहत नगर निगम की परिसीमा में शराबबंदी किए जाने से कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने के लिए श्रद्धालुओं को अब अपने साथ ही शराब खरीदकर मंदिर पहुंचना होगा। क्योंकि, यह मंदिर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आता है। इसीलिए मंदिर के बाहर उन्हें कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने के लिए शराब नहीं मिल पाएगी। शराबबंदी के नियमों का पालन करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह सख्त है। यही कारण है कि शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर चेकिंग की जा रही है और निर्धारित मात्रा से अधिक शराब ले जाने वाले लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नहीं बेच सकते मंदिर के बाहर शराब धार्मिक नगरी उज्जैन में शराबबंदी लागू होने के बाद इसका पालन भी शुरू हो चुका है। नगर निगम सीमा में शराब का विक्रय न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से धरपकड़ कर रही है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कालभैरव मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों को एफिडेविट देना अनिवार्य किया है कि वे इस क्षेत्र में शराब नहीं बेचेंगे। यहां दें गड़बड़ी की सूचना प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब के विक्रय को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। यही कारण है कि उज्जैन पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना देने के लिए दो नंबर 9479999037 और 7587624914 जारी किए हैं। इन नंबरों पर सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। शहर के प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान पुलिस प्रमुख रूप से इंदौर-उज्जैन, देवास-उज्जैन, बड़नगर-उज्जैन, मक्सी-उज्जैन और आगर-उज्जैन मार्ग पर वाहनों की तलाशी ले रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है, ताकि शहर में शराब के साथ लोगों के प्रवेश को रोका जा सके। recent visitors 45

ग्वालियर के लोगों के लिए खुशखबरी, 1347।6 करोड़ की लागत से वेस्टर्न बाईपास को मंजूरी मिली

ग्वालियर  ग्वालियर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने 1347.6 करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बाईपास से ग्वालियर-चंबल के साथ मुरैना और आसपास के इलाकों को भी फायदा होगा। सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस प्रोजेक्ट को जल्दी शुरू करने का अनुरोध किया था। यह सड़क NH-46 और NH-44 से जुड़ेगी। साथ ही, यह आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी, जिससे पूरे इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उन्होंने नितिन गडकरी से जनवरी 2024 में दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्होंने वेस्टर्न बाईपास के बजट और घोषणा को लेकर जल्द फैसले लेने का आग्रह किया था। अब बाईपास को मंजूरी मिल गई है। इस सड़क परियोजना से ग्वालियर-चंबल और मुरैना जिलों के कई तहसील और ब्लॉक भी आपस में जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया धन्यवाद सिंधिया ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जी का हृदय से आभार जिन्होंने मेरे अनुरोध पर ग्वालियर के पश्चिमी हिस्से में 28।516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बाईपास के निर्माण हेतु 1347.6 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर पूरे क्षेत्र को एक अनुपम सौगात दी है। इससे पूरे इलाके को बहुत फायदा होगा। लोगों का होगा लाभ यह बाईपास 4 लेन का होगा। इस पर गाड़ियां आसानी से आ-जा सकेंगी। इससे ट्रैफिक कम होगा और लोगों का समय बचेगा। यह बाईपास ग्वालियर के पश्चिमी हिस्से में बनेगा। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। लोग आसानी से शहर के बाहर से ही निकल सकेंगे। recent visitors 31

रीवा गैंगरेप केस :नवविवाहित महिला से हुई थी हैवानियत; गैंगरेप के आठों दरिंदो को उम्रकैद

रीवा  रीवा जिला न्यायालय ने एक बहुचर्चित गैंगरेप के मामले में 8 आरोपियों को कठोर सजा से दंडित करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. 6 माह पहले नवदंपती को बंधक बनकर आरोपियों ने गैंगरेप की हैवानियत की थी. इस अपराध को अदालत ने जघन्य माना. सभी आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ 2 लाख 30 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है. पूरा मामला नवदंपती से हुई हैवानियत से जुड़ा हुआ है. रीवा जिले के गुढ़ थाना इलाके में 21 अक्टूबर 2024 को एक नवदंपति भैरव बाबा की पहाड़ी स्थित मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था. तभी आरोपियों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया. आरोपी घटनास्थल पर शराब पार्टी कर रहे थे. आरोपियों ने नवदंपती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात को अंजाम देने की बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. जानकारी मिलते ही पुलिस ने 8 आरोपियों पर BNS 70(1), 127(2), 115, 190, 351(3), 238 का मामला दर्ज किया. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया. लोक अभियोजक अधिवक्ता विकास द्विवेदी ने बताया कि इस मामले को फास्ट ट्रैक में चलाया गया था. 6 महीने के अंदर जिला न्यायालय में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पदमा जाटव की अदालत ने तथ्य प्रमाणित पाए जाने के बाद गैंगरेप के सभी 8 आरोपी रामकिशन, गरुड़ कोरी, राकेश गुप्ता, सुशील कोरी, रजनीश कोरी, दीपक कोरी, राजेंद्र कोरी और लवकुश कोरी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही प्रत्येक आरोपियों को 2 लाख 30 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है. इन्हें आखिरी सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा. recent visitors 40

आज सर्राफा बाजारों में ट्रंप के टैरिफ से सोना नए शिखर पर, एक झटके में चांदी 2236 रुपये हुई सस्ती

नई दिल्ली आज सर्राफा बाजारों में बिना जीएसटी 24 कैरेट गोल्ड 209 रुपये महंगा हो गया। सोने ने आज नए ऑल टाइम हाई 91205 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर खुला। दूसरी ओर, चांदी के रेट में 2236 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 97300 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। ये रेट बिना जीएसटी के हैं। अगर 3 पर्सेंट जीएसटी जोड़ लें तो आज सोने के भाव 93941 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के 100219 रुपये प्रति किलो पर पहुंच रहे हैं। सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए हैं, जिनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। 14 से 23 कैरेट गोल्ड के रेट आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी आज 208 रुपये महंगा होकर 90840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर 1 बजे के करीब 192 रुपये तेज होकर 83544 रुपये पर खुला। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 157 रुपये महंगा होकर 68404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 122 रुपये बढ़कर 53355 रुपये पर पहुंच गई है। इस साल अबतक सोने के रेट में 15465 रुपये और चांदी के भाव में 11283 रुपये का उछाल आया है। ग्लोबल लेबल पर सोने की कीमतें सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। सत्र की शुरुआत में 3,167.57 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत बढ़कर 3,145.93 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 प्रतिशत मजबूत होकर 3,170.70 डॉलर पर पहुंच गया। recent visitors 36