मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित सुधीर व्यास जी का लाइव संकीर्तन

Live Sankirtan by Pandit Sudhir Vyas ji at Mansarovareshwar Mahadev Temple सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में पंडित सुधीर व्यास की लाइव परफॉर्मेंस पर भक्तगण झूमते नाचते नज़र आए। ये चमक ये दमक फेम व्यास जी ने प्रभु संकट हर लो मेरा गाने के साथ संकीर्तन शुरू किया। जिसके साथ ही श्रद्धालुगण भावविभोर हो उठे। त्रिदेवों के देव महादेव का पर्व महाशिवरात्रि, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि की सुबह मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक और शिव जी के भव्य श्रृंगार के साथ पर्व का आगाज़ हुआ। वहीं अखंड रामायण पाठ और भजन गायन में श्रृद्धालू शिव भक्ति में लीन होकर फूलों की होली खेलते नज़र आए। जिसके सुंदर कांड पाठ के बाद म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं शाम को आयो शरण तुम्हारी, ये चमक ये दमक, शिव कैलाशों के वासी, भोला नई माने, आदि गीतों की प्रस्तुति पर भक्तगण झूमते रहे। दिन में सुंदर कांड पाठ के बाद बाद शिव बारात की तैयारियों में श्रृद्धालु गुलाबी साफा पहने सजे धजे नजर आए। शिव बारात में श्रद्धालु झूमते नाचते नज़र आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति गौरव तिवारी और निदेशक दिशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में शहर के नामचीन गणमान्य अतिथिगण और मानसरोवर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशाल भंडारा आज  मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे भंडारे के शुभारंभ से पहले मानसरोवरेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार और पूजन अर्चन किया जाएगा। recent visitors 116

दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा – गलत बोलने वालों को गंगा जल पीना चाहिए

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा कुंभ मेला और अन्य मुद्दों पर की गई हालिया टिप्पणियों पर तीखा जवाब दिया है। घोष ने ममता बनर्जी के बयान को लेकर कई सवाल उठाए हैं और राज्य में हो रही कुछ घटनाओं पर चिंता जताई है। दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत बोलने वालों को गंगा जल पीना चाहिए। ममता बनर्जी की कुंभ पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 144 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होना सही नहीं है। उनके इस बयान पर दिलीप घोष ने सवाल उठाए और कहा कि अगर ममता बनर्जी गंगा स्नान के बारे में कुछ कहना चाहती हैं तो उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके पार्टी के सदस्य 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए गंगा स्नान और त्रिवेणी स्नान करते हैं। दिलीप घोष ने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो वे अब भी गंगा स्नान कर सकती हैं या गंगाजल लेकर उसे छिड़क सकती हैं। अमदंगा में बम बरामदगी पर बयान अमदंगा में बम मिलने के मामले पर दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और असामाजिक तत्व खुलेआम काम कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग वामपंथियों के साथ मिलकर अपराध कर रहे हैं और अन्य राज्यों में भी असमाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। मतदाताओं के बढ़ते प्रतिशत पर चिंता घोष ने बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में मतदाता प्रतिशत में वृद्धि पर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की पार्टी को दिल्ली की तरह ही बंगाल में भी बढ़ा हुआ समर्थन दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मतदाता संख्या दोगुनी हो गई है, और ये मतदाता कहां से आते हैं, इस पर सवाल उठाए। चाय उद्योग की स्थिति पर टिप्पणी घोष ने बंगाल के चाय उद्योग की स्थिति पर भी दुख जताया और कहा कि राज्य में चाय उद्योग बहुत खराब स्थिति में है। उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि असम में चाय उद्योग अच्छा चल रहा है, लेकिन बंगाल में स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस मामले में मजदूरों की स्थिति सुधारने के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। पूर्वोत्तर में विकास की सराहना घोष ने पूर्वोत्तर भारत में हुए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि पिछले दस वर्षों में वहां जितना विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वहां हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे, नए पुल और अन्य विकास कार्य हो रहे हैं और लोग अब महसूस कर रहे हैं कि वे भारत में हैं और केंद्र सरकार उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है। दिल्ली में सीएजी रिपोर्ट पर टिप्पणी दिल्ली में पेश की गई CAG रिपोर्ट पर भी दिलीप घोष ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक सबसे भ्रष्ट सरकार थी, लेकिन अब वह बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने हजारों करोड़ रुपए लूटे हैं और यह धीरे-धीरे सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग जेल में हैं और जो नहीं हैं, वे सभी जेल जाएंगे। यह खबर पश्चिम बंगाल में बीजेपी और ममता बनर्जी के बीच के राजनीतिक संघर्ष को और तेज कर सकती है।   recent visitors 111

अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को स्टालिन की पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होना चाहिए

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसके नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई और रामनाथपुरम में भाजपा जिला कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए शाह ने कहा, "भ्रष्टाचार के मामले में डीएमके के सभी नेताओं के पास मास्टर डिग्री है। उनके एक नेता नौकरी के लिए पैसे के मामले में फंसे हैं, दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रेत खनन में शामिल हैं, और तीसरे पर आय से अधिक संपत्ति से जुड़े आरोप हैं।" एमके स्टालिन के बयान में कोई सच्चाई नहीं- शाह तमिलनाडु को केंद्रीय निधि से वंचित किए जाने के सीएम एमके स्टालिन के आरोपों को खारिज करते हुए शाह ने कहा, "एमके स्टालिन के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों में तमिलनाडु को 5 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री अक्सर दावा करते हैं कि राज्य को केंद्र के हाथों अन्याय का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यूपीए और एनडीए के तहत वितरित धन की तुलना से पता चलता है कि असली अन्याय यूपीए शासन के दौरान हुआ था।" अमित शाह ने DMK का उड़ाया मजाक डीएमके का मजाक उड़ाते हुए शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को एमके स्टालिन की पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "कभी-कभी ऐसा लगता है कि DMK ने सदस्यता अभियान के ज़रिए समाज के सभी भ्रष्ट लोगों को DMK में शामिल कर लिया है। एमके स्टालिन और उनके बेटे वास्तविक चिंताओं से ध्यान भटकाने के लिए कई मुद्दे उठा रहे हैं। आज वे परिसीमन को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि परिसीमन के बाद भी दक्षिण के किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी।" भाजपा 2026 में तमिलनाडु में सरकार बनाएगी शाह ने आगे कहा कि भाजपा 2026 में तमिलनाडु में सरकार बनाएगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को हटाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के लिए तैयार हो जाइए। 2026 में हम NDA की सरकार बनाएंगे। यह नई सरकार तमिलनाडु के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी। हम राज्य में भाई-भतीजावाद को खत्म करेंगे। तमिलनाडु में भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। हम तमिलनाडु से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई और रामनाथपुरम में भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। recent visitors 91

पूर्वी थाईलैंड में एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना में 18 लोगों की मौत, 31 अन्य लोग घायल

बैंकॉक पूर्वी थाईलैंड में एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पूर्वी थाईलैंड में बुधवार सुबह एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क दुर्घटना प्राचीन बुरी प्रांत में उस समय हुई, जब बस उत्तरी थाईलैंड से तटीय रेयोंग प्रांत की यात्रा कर रही थी। बस में एक दल सवार था, जो नगरपालिका अध्ययन दौरे पर निकला था। सुरक्षा मानक जांचने के लिए यात्री वाहनों की जांच होगी तेज परिवहन विभाग ने कहा कि वह इस सड़क दुर्घटना की जांच में पुलिस के साथ समन्वय करेगा। साथ ही सभी यात्री वाहनों की जांच तेज की जाएगी, जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं या नहीं। सड़क दुर्घटना में मौतों के मामले में 9वें स्थान पर है थाईलैंड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाईलैंड में सड़क सुरक्षा एक बड़ी समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, सड़क दुर्घटना में मौतों के मामले में थाईलैंड 175 सदस्य देशों में से 9वें स्थान पर है। इसकी जानकारी पिछले साल अक्तूबर में तब हुई, जब एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई और हादसे में 23 युवा छात्रों सहित शिक्षकों की मौत हो गई। सभी स्कूल के फील्ड ट्रिप पर गए थे। इस दुर्घटना के पीछे संदेह जताया गया था कि बस में आग रखरखाव और निरीक्षणों की लापरवाही के चलते लगी है। प्राचुआप खीरी खान में पेड़ से टकराई थी बस, 14 लोगों की गई थी जान दिसंबर 2023 में, पश्चिमी प्रांत प्राचुआप खीरी खान में एक और बस दुर्घटना हुई। 49 लोगों से भरी बस सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के पीछे ड्राइवर के सोने की संभावना जताई थी।  recent visitors 74

जीआईएस से उभरी भविष्य की तस्वीर: स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन ने एमपी जीआईएस-2025 में नवाचार को बढ़ावा दिया

भोपाल भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में "फ्यूचर फ्रंटियर : स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन" नवोदित उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों के लिए एक गेम-चेंजर मंच साबित हुआ। इससे भविष्य की एक नई तस्वीर उभरी है। स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन ने नवाचार और व्यापारिक विकास को प्रोत्साहित करने वाले माहौल को मजबूत किया। कुल 180 स्टार्ट-अप ने पंजीकरण कराया जो मध्यप्रदेश के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम की जीवंतता और आर्थिक परिवर्तन की क्षमता को दर्शाता है। इनमें से 25 उच्च-संभावित स्टार्ट-अप को अपने वेंचर प्रस्तुत करने के लिए चुना गया, जहां उन्हें मूल्यवान मार्गदर्शन और निवेश अवसर प्राप्त हुए। निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों की प्रभावशाली भागीदारी स्‍टार्ट-अप पिचिंग सेशन में प्रतिष्ठित निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और इनक्यूबेटर्स ने भाग लिया।इस सत्र में श्री रोनाल्डो फर्नांडिस (सीईओ, एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन), श्री अपूर्व गैवक (निदेशक, एसजीआईटीएस इनक्यूबेशन फोरम), श्री फिरोज खान सूरी (सीईओ, आईआईसीई, आईआईएसईआर-भोपाल), श्री अजय जैन (मैनेजिंग पार्टनर, सिल्वर नीडल वेंचर्स), श्री राजेश सहगल (मैनेजिंग डायरेक्टर, इक्वैनिमिटी इन्वेस्टमेंट्स), सुश्री बीना त्रिवेदी (पार्टनर, आईटीआई ग्रोथ अपॉर्च्युनिटीज फंड्स), श्री अंशुमान शर्मा (जनरल मैनेजर, वीएएसपीएल इनिशिएटिव्स प्रा. लि.), सुश्री अमृता शिंगवेकर (संस्थापक, ईज़ीसीड), श्री आयुष दुबे (हेड – इनक्यूबेशन और पार्टनरशिप्स, वेंचर कैटालिस्ट्स प्रा. लि.), श्री मयुरेश राऊत (सह-संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर, सीफंड) शामिल हुए। इन विशेषज्ञों ने स्टार्ट-अप के व्यावसायिक मॉडल, बाजार क्षमता और निवेश योग्यता का आकलन किया और उन्हें मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया। निवेशकों और इनक्यूबेटर्स की गहरी रुचि के क्षेत्र स्‍टार्ट-अप पिचिंग सेशन में निवेशकों और इनक्यूबेटर्स ने अत्यधिक रुचि दिखाई, जिसमें 19 स्टार्ट-अप को जूरी सदस्यों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्राप्त हुए। आईआईसीई ने 4 स्टार्ट-अप में रुचि दिखाई, एसजीएसआईटीएस ने 3 स्टार्ट-अप में, सिल्वर नीडल वेंचर्स ने 3 स्टार्ट-अप में, आईटीआई ग्रोथ ने 3 स्टार्ट-अप में, ईज़ीसीड ने 7 स्टार्ट-अप में, सीफंड ने 3 स्टार्ट-अप में, वेंचर कैटालिस्ट्स ने 10 स्टार्ट-अप में, वीएएसपीएल इनिशिएटिव्स ने 4 स्टार्ट-अप में, एआईस-आरएनटीयू ने 5 स्टार्ट-अप में तथा इक्वैनिमिटी इन्वेस्टमेंट्स ने 5 स्टार्ट-अप में अपनी रुचि दिखाई। ईओआई प्राप्त करने वाले स्टार्ट-अप ब्रेन वेव्स टेक प्रा. लि., एसजेटेक सॉल्यूशंस प्रा. लि., जमना हेल्थटेक प्रा. लि., 34 आइडियाज थिंकलैब प्रा. लि., ग्रंथज्योति प्रा. लि., पिनाक इन्फोसेक प्रा. लि., इलेक्ट्रिका एनर्जी प्रा. लि., रोडग्रिड इंडिया प्रा. लि., प्रामा एंजिटेक, खेओनी वेंचर्स प्रा. लि., व्योम बायोटेक प्रा. लि., क्रेसेन्ज़ा एंटरप्राइज़ प्रा. लि., कांता पब्लिकेशन एलएलपी, आदि सिद्धांश इंडस्ट्रीज प्रा. लि., स्नेह केयर क्लब प्रा. लि., अनंतश्री व्हीकल्स प्रा. लि., ओस्टियोक्योर हेल्थकेयर प्रा. लि., ऑक्टोमेन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. और महाकाल.कॉम (महाकाल एस्ट्रोटेक (ओपीसी) प्रा. लि शामिल है। स्टार्ट-अप के लिए निवेश और रणनीतिक सहयोग के नए द्वार स्‍टार्ट-अप पिचिंग सेशन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 47 एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट का जारी किया जाना रही। इन ईओआई ने संभावित वित्तीय सहायता, व्यावसायिक परामर्श और उद्योग से जुड़ाव के अवसर प्रदान किए गए। इनोवेशन और सहयोग के माध्यम से स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम को सशक्त बनाने संबंधी सत्र में केवल निवेश ही नहीं, बल्कि सहयोग और रणनीतिक विकास पर भी जोर दिया गया। स्टार्ट-अप को बाजार विस्तार, तकनीकी अपनाने, व्यापार स्थिरता और उत्पाद की बेहतर स्थिति के लिए विशेषज्ञों से सलाह मिली। मध्यप्रदेश : स्टार्ट-अप फ्रेंडली राज्य के रूप में सशक्त होता हुआ। फ्यूचर फ्रंटियर स्टार्टअप पिचिंग सेशन ने मध्यप्रदेश को स्टार्ट-अप्स के लिए एक अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार की नीतिगत सहायता, वित्तीय अवसर और इनक्यूबेशन कार्यक्रमों के साथ, एमपी तेजी से भारत के सबसे आशाजनक स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहा है। भविष्य की संभावनाएँ स्‍टार्ट-अप पिचिंग सेशन के परिणाम निवेशकों की गहरी भागीदारी, मजबूत उद्योग साझेदारियों और नए उद्यमियों के लिए विस्तारित समर्थन तंत्र का मार्ग प्रशस्त करेंगे। मध्यप्रदेश का निरंतर नवाचार को प्रोत्साहित करना, व्यवधानकारी सोच को बढ़ावा देना और स्टार्ट-अप्स को अवसर प्रदान करना, भारत की स्टार्ट-अप अर्थव्यवस्था में राज्य की भूमिका को और मजबूत करेगा।   recent visitors 90

स्थानीय कलाकारों को खजुराहो में प्रशिक्षण के साथ बड़े मंच प्रदान करने का कर रहे प्रयास: विष्णुदत्त शर्मा

खजुराहो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर खजुराहो पहुंचकर मतंगेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन कर खजुराहो मेले का शुभारंभ किया और मेले में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। साथ ही मतंगेश्वर महादेव मंदिर में शिव बारात के मुकुट का पूजन कर खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने इससे पहले छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधुओं को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसाद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो में फिल्म सिटी निर्माण के साथ स्थानीय कलाकारों को बेहतर अवसर देने की मध्यप्रदेश सरकार की पहल सराहनीय है। खजुराहो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी है और यहां दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। खजुराहो दुनियाभर के पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। खजुराहो के विकास में चार चांद लगाएंगे। स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कलाकारों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत शर्मा ने कहा कि खजुराहो धर्म, संस्कृति व आध्यात्म का केंद्र है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार खजुराहो के वैभव को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कर रही है। खजुराहो नृत्य समारोह की ख्याति दुनिया भर में फैली हुई है। स्थानीय कलाकारों को भी खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल किया गया है। स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच प्रदान करने के साथ इस क्षेत्र में रोजगार सृजन का कार्य भी किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार स्थानीय कलाकारों को खजुराहो में प्रशिक्षण भी दिलाने जा रही है। खजुराहो को स्वच्छता में अव्वल लाने का किया जा रहा प्रयास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मतंगेश्वर महादेव में खजुराहो मेले का शुभारंभ करने के साथ ही महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के मुकुट का पूजन किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सफाई करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लोगों में स्वच्छता के प्रति क्रांति लाने का कार्य किया है। खजुराहो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी है, यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। खजुराहो को स्वच्छता की रैंकिंग में अव्वल लाने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सफाई में सहयोग करें, इसलिए आज हम सभी मंदिर परिसर में सफाई अभियान में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक श्री अरविंद पटेरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री अरूण अवस्थी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 72

साइबर ठगी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक कर्मचारियों समेत 19 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन में इस्तेमाल किए गए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में सामने आया कि इन म्यूल अकाउंट्स के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है. इस मामले में पुलिस ने एक पीओएस एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला), कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के कर्मचारियों सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही म्यूल अकाउंट फ्राॅड के करीब 97 लाख रुपये फ्रीज किया गया है. आरोपियों ने दिल्ली, अलवर (राजस्थान) समेत कई स्थानों पर करीब 300 से अधिक साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करा रहे थे. बिलासपुर पुलिस की 10 टीमों ने 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक ट्रांजेक्शन, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई बैंक अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और गूगल सर्च से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की. इसी दौरान इन फर्जी खातों और साइबर ठगी से जुड़ी जानकारी सामने आई. जिसके बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा विभिन्न थानों के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर यह कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपियों के नाम     सत्यनारायण पटेल (48), ग्राम सेंदरी आवासपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     राकेश भेड़पाल (26), ग्राम सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     दुर्गेश केंवट (27), वार्ड नं. 18 आवासपारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     शिवशंकर यादव (19), तारबाहर डीपुपारा, गगन अपार्टमेंट के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.     राजकुमार पाल (44), ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     नंदकुमार केंवट (27), ग्राम इटवा पाली, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.     दीपेश कुमार निर्मलकर (24), तारबाहर, नगीना मस्जिद के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.     सुरेश सिंह (58), सेंदरी वार्ड नं. 01 हाई स्कूल के पास, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     शेखर चतुर्थी (23), साकिन कोटा, थाना कोटा, हाल मुकाम शुभम विहार मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.     रोशन कुमार साहू (25), साकिन लिमतरा, थाना सक्ती, जिला सक्ती, हाल मुकाम अज्ञेय नगर, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.     कुनाल मंडावी (21), वार्ड नं. 19, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार.     प्रथम सोनी (19), पुरानी बस्ती, करगीरोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.     दिपांशु साहू (19), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.     अमन तिवारी (21), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.     रामलाल यादव (25), ग्राम खैरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.     अमित पाल (34), ग्राम खैरा, जयरामनगर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.     अब्दुल रशिंद (40), वार्ड नं. 26, तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.     मुख्तार खान (25), तालापारा, महामाया मंदिर के पास, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.     गुज्जला जगदीश कुमार (30), हेमूनगर, कल्याणी स्कूल के बगल में, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर. क्या होता है मनी म्यूल मनी म्यूल उस व्यक्ति को कहते है जिसके बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट या अन्य वित्तीय माध्यमों का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम या अवैध धन को को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने में करते हैं. ’मनी म्यूल के काम करने का तरीका साइबर अपराधी गैरकानूनी तरीकों से पैसे प्राप्त करते हैं. ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए उनको बैंक खाते या वॉलेट की जरूरत पड़ती है, इसके लिए ठग मनी म्यूल बनाते है, किसी व्यक्ति को पैसा नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं. मनी म्यूल अवैध धन को अपने खाते से किसी और खाते में भेजता है, जिससे अपराधियों की पहचान छिपी रहे. आसान और जल्दी पैसा कमाने का लालच व साइबर अपराधियो के प्लान को नही समझ पाने के कारण लोग मनी म्यूल बन जाते है. कानूनी कार्रवाई अगर आप मनी म्यूल हो बेनिफिशियरी खाते के रूप में आप पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते हैं. बैंक खाते और संपत्तियों को जप्त किया जा सकता है. जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है, भले ही वह व्यक्ति अनजाने में शामिल हुआ हो. धारा 3(5) बी.एन.एस. के तहत मनि म्युल भी उस अपराध के लिए उतना ही जिम्मेदार होगा जितना की मुख्य अपराधी. बचने के उपाय अनजान स्रोतों से धन प्राप्त करने से बचें. अपने बैंक खाते और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखें. यदि आपके खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत संबंधित बैंक या पुलिस को सूचित करें. recent visitors 75