न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम से बाहर, लगा झटका

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेल रही है। इसी सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज बेन सियर्स टीम से बाहर हो गए हैं। वनडे ट्राई सीरीज ही नहीं, बल्कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से भी यह कीवी तेज गेंदबाज बाहर हो गया है। चोट के कारण उनको टीम से बाहर किया गया है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके रिप्लेसमेंट को भी जल्द ही खोज लिया गया है। प्रीमियर पेसर बेन सियर्स की जगह अब जैकब डफी न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाले हैं। ऐसे में टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा अभी ट्राई सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल होने वाले बल्लेबाज रचिन रविंद्र भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनके माथे पर आकर गेंद लगी थी और मैदान पर ही उनके माथे से खून टपकने लगा था। बाद में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी थी कि उनको कुछ टांके लगे हैं और वे जल्द मैदान पर लौटेंगे। हालांकि, वे ट्राई सीरीज के फाइनल से भी बाहर हैं। बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सियर्स को बुधवार को कराची में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी। स्कैन के नतीजों में मामूली चोट का पता चला है, जिसके कारण सियर्स दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। 27 वर्षीय सियर्स के लिए यह सबसे बड़ा झटका है, जो हाल ही में घुटने की चोट से उबरकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड की टीम में सियर्स की जगह रिजर्व खिलाड़ी जैकब डफी ने ले ली है। न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओराउरकी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी recent visitors 78

गढ़ाकोटा में वर्तमान उपाध्यक्ष के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए नए उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर ने 21 फरवरी की तारीख तय की

सागर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर गढ़ाकोटा में नगर पालिका अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष को भी बदला जाएगा। वर्तमान उपाध्यक्ष के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए नए उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर संदीप जीआर ने 21 फरवरी की तारीख तय की है। 21 फरवरी को नगर पालिका के सभी पार्षदों का सम्मेलन आहुत किया गया है, जिसके बाद की प्रशासनिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने रहली एसडीएम गोविंद कुमार दुबे को अधिकृत किया है। संभवत: प्रदेश में यह पहला मामला है, जबकि अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष ने समय पूरा होने के पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दिया हो।  प्रशासनिक जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा नगर पालिका के उपाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने 28 जनवरी को पद से त्यागपत्र दिया था। कलेक्टर ने 5 फरवरी को उनका त्यागपत्र स्वीकार करते हुए पद को रिक्त घोषित किया था। इसके बाद 7 फरवरी को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हुई, जिसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार 13 फरवरी को सम्मेलन की तारीख तय करते हुए एसडीएम रहली को कार्रवाई कराने नियुक्त किया है। – नवंबर में अध्यक्ष बदले थे तीन माह पहले नवंबर 2024 में गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष दीपा दिनेश लहरिया ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अध्यक्ष पद के निर्वाचन में सर्वसम्मति से संगीता मनोज तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। इस बदलाव को लेकर जब लोगों ने सवाल किए तो पता चला कि शुरूआत में ही यह तय हुआ था कि पहले ढाई साल दीपा लहरिया अध्यक्ष रहेंगीं और इसके बाद उन्हें पद से त्यागपत्र देना होगा। – 21 को उपाध्यक्ष का निर्वाचन गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद के वर्तमान उपाध्यक्ष ने त्यागपत्र दे दिया है। नए उपाध्यक्ष को चुनने के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया 21 फरवरी को होगी। गोविंद कुमार दुबे, एसडीएम, रहली recent visitors 53

पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी- अमित शाह ने कहा- भारत नहीं बरतेगा नरमी, दी आतंकियों को चेतावनी

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले की बरसी पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा "साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं." उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगों ने शहीदों को नमन किया और उनकी कुर्बानी को याद किया. 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुआ आतंकी हमला भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है. ये भयावह घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में हुई, जब CRPF का काफिला श्रीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी काफिले की बसों के करीब आ गई. सैनिकों ने कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह वाहन नहीं रुका और अचानक एक बस से टकरा गया. इसके बाद जोरदार धमाका हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और 40 बहादुर जवान शहीद हो गए. साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन: अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में ये भी कहा कि आतंकवाद पूरी मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो चुकी है. उन्होंने ये साफ किया कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर अभियान चला रही है और देश की सुरक्षा के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है." यह बयान दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगा. पीएम मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "2019 में पुलवामा में हमने जिन वीर जवानों को खोया उन्हें श्रद्धांजलि. आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट समर्पण भावना को कभी नहीं भूलेंगी." recent visitors 52

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शहर में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज शादी में शामिल होंगे सीएम

भोपाल . राजधानी में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सहित 50 से ज्यादा वीवीआइ का आगमन होगा। इसको लेकर एयरपोर्ट से लेकर सीएम हाउस, राजभवन, नए शहर के रास्ते डायवर्ट(Routes Diverted) रहेंगे। दरअसल भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी है। इसी में शामिल होने के लिए वीवीआईपी मेहमान यहां पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से शाम 6.30 बजे ओल्ड एयरपोर्ट लैंड करेंगे। यहां से सागर ग्रीन कोलार रोड, और वाना ग्रीन गार्डन नीलबड़ में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। इन मार्गों से जाएंगे उपराष्ट्रपति ओल्ड एयरपोर्ट से स्टेट हेंगर तिराहा, लालघाटी, वीआइपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड, भदभदा चौराहा, सूरज नगर तिराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, केरवा डैम रोड, संस्कार वैली स्कूल रोड, जागरण लेक यूनिवर्सिटी तिराहा से होकर सागर ग्रीन पहुचेंगें। सागर ग्रीन सिटी से इसी मार्ग से साक्षी ढाबा तिराहा-सूरज नगर तिराहा होकर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी पहुचेंगें। कार्यक्रम के बाद सूरज नगर तिराहा से साक्षी ढाबा, बरखेड़ी होकर डीपीएस तिराहे से कार्यक्रम स्थल वाना ग्रीन गार्डन पहुचेंगें। इस दौरान उपराष्ट्रपति के मार्ग के आस-पास का यातायात कुछ समय के लिए बदला(Routes Diverted) रहेगा। आमजन इन रास्तों से करें आना-जाना ● सीहोर-बिलकिसगंज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन चालक, जिनको वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है वे खजूरी रोड बैरागढ़ से भोपाल आ-जा सकेंगे। ● विवाह स्थल पर जाने वाले वाहनों को अलग से पार्किंग दी गई है। पार्किंग से लौटते समय विला बोंग स्कूल, गोरेगांव से सूरज नगर होकर भोपाल की ओर आ सकेंगे। वापसी में साक्षी ढाबा वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। ● उपराष्ट्रपति के विशेष प्लेन ओल्ड एयर पोर्ट लैंड होने पर गांधीनगर, एयरपोर्ट की ओर से आने वाला ट्रैफिक गांधीनगर, करोद, बायपास होकर आना-जाना होगा ● पॅालिटेक्निक चौराहा से वीआइपी रोड आने वाले वाहन मोती मस्जिद, सदर मंजिल, कलेक्टे्रट, लालघाटी ओवर ब्रिज से आ जा सकेंगे। ● उपराष्ट्रपति के विषेष प्लेन ओल्ड एयर पोर्ट लैंड होने पर गांधीनगर, एयरपोर्ट की ओर से आने वाला यातायात गांधीनगर, आशाराम तिराहा से करोंद, बायपास होकर आना-जाना कर सकेंगे। ● पॅालिटेक्निक चौराहा से वीआईपी रोड आने वाले वाहन मोती मस्जिद, लालघाटी ओवरब्रिज से आ जा सकेंगे। ● रोशनपुरा, डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर आने वाला यातायात गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, तलैया थाना तिराहा, भारत टॉकीज चैराहा, हमीदिया रोड होकर आ-जा सकेगा। ● बाणगंगा, पुराना मछली घर, खटलापुरा मार्ग यातायात के लिए खुला रहेगा। कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। ● डिपो चौराहा, भदभदा चौराहा होकर साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ जाने वाले मार्ग पर व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी का शाम 6 बजे के बाद लगातार आना-जाना होगा। ऐसे में सामान्य वाहन आ-जा सकेंगे। भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। जरूरत पडऩे पर इस मार्ग पर सामान्य यातायात रोका जा सकता है। recent visitors 56

माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं सगाई के शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की गुरुवार को सगाई सेरेमनी हुई है। इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आने वाली बहु को लेकर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि- रिद्धि हमारे घर में बहू बनकर नहीं, बल्कि बेटी के रूप में आ रही है।  शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ‘घर में सौभाग्य का उदय हुआ है, कुणाल और रिद्धि की सगाई सानंद संपन्न हुई है। हमारे घर रिद्धि बहू बनकर नहीं, बेटी के रूप में आ रही है।’ शिवराज ने अपने बेटे कुणाल का बचपन याद करते हुए लिखा- ‘माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं इस शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए हैं। कुणाल की बचपन की यादें आज एक-एक कर सामने आ रही हैं। शांत, सौम्य, सुशील, शिष्ट, शालीन और सुंदर होने के साथ-साथ कुणाल बचपन में बेहद चुलबुले भी थे।’ कुणाल और रिद्धि एक-दूजे के लिए बने शिवराज ने आगे लिखा- ‘कुणाल और रिद्धि सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं। हमारी अनंत शुभकामनाएं हैं कि वो दोनों एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जियें, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि औरों के लिए भी। यही सीख हमने हमेशा दी है और हमें विश्वास है कि, कुणाल और रिद्धि इसी राह पर चलते रहेंगे। हमारी बेटी रिद्धि का हमारे परिवार में हार्दिक स्वागत है। ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं।’ 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रिद्धी और कुणाल आपको बता दें कि, आज यानी 14 फरवरी को कुणाल और रिद्धि शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भोपाल के जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल की शादी हो रही है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। बता दें कि कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं। recent visitors 47

मध्य प्रदेश में 10 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे, तापमान की आंख मिचौली, जानें मौसम का ताजा अपडेट

भोपाल  मध्य प्रदेश में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के करीब 10 स्थानों में न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। खंडवा और खरगोन जिले के अलावा प्रदेश के अन्य सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के अनुमान जताए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश की सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है, हालांकि शुक्रवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। जानें कैसा रहेगा भोपाल का मौसम राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आकाश की स्थिति साफ रह सकती है। यहां हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आसार नजर आ रहे हैं। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। ऐसे में भोपाल में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। एमपी के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान गुरुवार को मध्य प्रदेश में 33 स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान को देखें तो 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.6, रायसेन में 9.4, राजगढ़ में 7.6, मंडला में 9.8, नौगांव में 9.8 और उमरिया में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबलपुर में 10.5, सिवनी में 13.2, बालाघाट में 12.4, ग्वालियर में 12.2, इंदौर में 12.4 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में भी गिरावट प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। भोपाल में 26.6, ग्वालियर में 27.01, इंदौर में 27.3, पचमढ़ी में 23.4, उज्जैन में 28.5, जबलपुर में 26.2, मंडला में 29 और बालाघाट में 26.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। खंडवा में 32.5 और खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। recent visitors 54

पीथमपुर में ट्रक से उतारे गए जहरीले कचरे से भरे कंटेनर, रामकी कंपनी में 41 दिन से खड़े 12 ट्रॉलों से उतारे गए जहरीले कचरे से भरे कंटेनर

पीथमपुर  भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को धार जिले के पीथमपुर स्थित संयत्र में लाकर निस्तारित करने की प्रक्रिया विरोध के कारण रुकी हुई है। पीथमपुर में भारी विरोध के कारण 41 दिन से कचरे से भरे ट्रॉले रामकी कंपनी परिसर में ही खड़े थे। इन 12 कंटेनरों को गुरुवार दोपहर ट्रॉलों से नीचे उतार दिया गया। दरअसल, 41 दिन से ट्रॉले रामकी कंपनी परिसर में ही खड़े थे। इनका एक महीने का किराया भी लगभग 12 लाख रुपए हो चुका है। अभी कंटेनरों से जहरीला कचरा बाहर नहीं निकाला गया है। हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही कचरे को कंटेनरों से बाहर निकाला जाएगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का कहना है यहां होने वाल वाली हर प्रक्रिया की सीसीटीवी निगरानी होगी। गुरुवार को दोपहर के समय प्रशासन के अफसर-नेता सहित पुलिस अफसरों की मौजूदगी में कंटेनरों को नीचे उतारा गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो क्रेन की मदद से कंटेनरों को अनलोड किया गया। प्रशासन ने बताया कि एक माह से खड़े कंटेनरों के कारण कंपनी काे 12 लाख रु. का किराया वाहन का लग रहा था। इसलिए अनलोड करने की कार्रवाई की गई। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने कहा कि अभी सिर्फ इन कंटेनरों काे उतारा गया है। इन्हे खोलने की प्रक्रिया का काेई आदेश नहीं मिला है। गौरतलब है कि भोपाल से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में 2 जनवरी काे 12 कंटेनरों में लाया गया था। कचरा पीथमपुर पहुंचने के बाद लगातार आमजन आक्रोशित थे। इसी के चलते पिछले 41 दिनाें से यह कंटेनर ऐसे ही कंपनी में खड़े हुए थे। उधर, पीथमपुर बचाओ समिति सहित अनेक संगठनों ने बुधवार काे कचरा निष्पादन के विरोध में शवासन की मुद्रा कर विरोध प्रदर्शन किया था। सीएसपी विवेक गुप्ता ने बताया कि बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में संदीप रघुवंशी, डॉ. हेमंत हिरोले, मोना सोलंकी, प्रदीप दुबे आदि पर केस दर्ज किया गया है। बगैर अनुमति प्रदर्शन करने पर केस दर्ज पीथमपुर बचाओ समिति सहित अनेक संगठनों ने बुधवार काे कचरा निष्पादन के विरोध में शवासन की मुद्रा कर विरोध प्रदर्शन किया था। सीएसपी विवेक गुप्ता ने बताया कि बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में संदीप रघुवंशी, डॉ. हेमंत हिरोले, मोना सोलंकी, प्रदीप दुबे आदि पर केस दर्ज किया गया है। यूका के कचरे के निष्पादन में पारदर्शिता बरती जाएगी यूका के कचरे के निष्पादन के लिए पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इस प्रक्रिया में सभी को विश्वास में लेकर आगे बढ़ा जाएगा। कंटेनरों को ट्रॉलों से उतारना आवश्यक था। -प्रियंक मिश्र, कलेक्टर, धार   recent visitors 54