किशोर को पहले बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया, खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई

आजमगढ़  उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक किशोर को पहले बहला फुसलाकर बाराबंकी ले जाया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए आजमगढ़ के किशोर न्याय बोर्ड के आफिस पहुंचा। इस मामले में बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाराबंकी में यह तहरीर विनय सिंह राजपूत ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी बृजेश कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बाराबंकी के साथ निजी कार्य से बाराबंकी में घूम रहे थे। जब वे पल्हरी चौराहे के पास स्थित हिंद मेडिकल स्टोर के पास खड़े थे, तभी एक लड़का आया, जिसने अपना नाम नूर मोहम्मद बताया और कहा कि वह अतरौलिया, आजमगढ़ का रहने वाला है। फिर उसने अपना असली नाम अनुज कुमार बताया और बताया कि वह हिंदू हरिजन बिरादरी से है। बालक ने बताया कि मुर्शीद और उसके पिता रियासत अली, जो कबाड़ी का काम करते हैं, उसे बहलाकर अपने साथ ले आए थे। वे उसे अफीफा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए रखे थे। एक दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे उसके परिवार के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसका परिवार नहीं है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर उसके लिंग के ऊपरी भाग की स्किन काटी गई और उसका इलाज किया गया। बालक को यह बताया गया कि अब से उसका नाम नूर मोहम्मद होगा और वह मुस्लिम धर्म को अपनाएगा। इसके बाद वह लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोप में तीन लोगों मुर्शीद, उसके पिता रियासत अली और अफीफा रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड आजमगढ़ को मामला प्रेषित कर दिया। शुक्रवार को उक्त किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। इस दौरान उसने आप बीती बताई। इस संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बताया कि एक मामला आया है पुलिस लेकर आई है वह बच्चा बिना बताए घर से भाग गया था। बच्चे ने बताया कि मुर्शीद नाम के लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी वही उसे बहला फुसलाकर काम दिलाने के बहाने बाराबंकी लेकर चला गया। मुर्शीद ने इस बच्चे को एक होटल में काम दिलवा दिया। फिर उसका खतना करवाकर मुस्लिम बना दिया गया। जिस होटल में यह बच्चा काम करता था कुछ लोग वहां खाना खाने गए थे बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह बच्चा डेढ़ महीने बाल सुधार गृह में था । उसके बाद पुलिस लेकर यहां आई है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। उनका एक बच्चे की काउंसलिंग की गई है। बच्चा चूंकी अभी डरा हुआ है इसलिए पूरी बात नहीं बता रहा है लेकिन बच्चे के धर्म परिवर्तन के पीछे कोई एक बड़ा गैंग काम कर रहा है इसकी संभावना है। इस पूरे मामले में चाइल्ड कमेटी के चेयरमैन रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले का मामला होने के कारण बाराबंकी से इसे हमारे यहां ट्रांसफर किया गया है। इसमें लड़के का धर्म परिवर्तन कराकर खतना करने और नमाज पढ़वाने का आरोप है। आज किशोर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। recent visitors 67

चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी, केजरीवाल पर भड़के, कहा-आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत और आम आदमी पार्टी की करारी हार पर लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़कते हुए उन्हें आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति करार दिया है। साथ ही, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया के हारने पर कहा है कि जब मेरी पत्नी को यह खबर मिली तो उसके आंखों में आंसू आ गए और रोने लगी, क्योंकि एक बार सिसोदिया ने पत्नी से कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर जवाब दिया था कि यह ताकत हमेशा नहीं रहती है। चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा, ''वे सब आम आदमी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जो अन्ना आंदोलन से आए जो भारत की राजनीति को बदलना चाहते थे, इन उम्मीदों की हत्या एक निर्लज्ज, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति क्या संवेदना, दिल्ली को उससे मुक्ति मिली। मैं जानता हूं आम आदमी पार्टी में जो लालच के लिए बच गए थे, वे सब भी अब वापस जाएंगे। कुछ पार्टियों में जाएंगे तो कुछ बिजनेस में लौटेंगे। पतन यहां से शुरू हुआ है। मेरे लिए खुश या दुख का विषय नहीं है। मैं बीच में खड़ा हूं। दुख है कि करोड़ों लोगों ने आशा लगाई थी। वे अपनी नौकरी, बिजनेस छोड़कर आए थे। इन सबकी हत्या आत्ममुग्ध आदमी ने की। उसे दंड मिला।'' कभी 'आप' के बड़े नेता रहे कुमार विश्वास ने कहा, ''खुशी है कि न्याय हुआ। यह कहना नहीं चाहिए कि जब टीवी पर जंगपुरा का फैसला दिखाई दिया कि मनीष सिसोदिया हार गया, तब हमेशा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से दूर रहने वाली मेरी पत्नी रोने लगी और आंखों में आंसू आ गए। उसने एक बार (सिसोदिया) कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर पत्नी ने कहा था कि भैया ताकत सदा तो नहीं रहती। उम्मीद करता हूं कि बाकी दल ऐसा अहंकार नहीं करेंगे और इससे सबक लेंगे।'' कुमार विश्वास ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि ऐसे व्यक्ति के समर्थन में काम किया, जिसने अपने मित्रों के पीठ पर छूरा घोंपा, गुरु को धोखा दिया। महिलाओं को पिटवाया। अब उनसे आशा लगाना छोड़ दें। उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में दोपहर डेढ़ बजे तक भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त हासिल है। तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली की सीट नहीं बचा सके और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से हार गए। इसके अलावा, जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली में 27 सालों के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। recent visitors 46

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की, प्रदर्शन पर गहरा तंज

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। इसके साथ ही पुराने सहयोगियों और साथियों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। स्वाति ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया था और पद छोड़ने की मांग की थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार आए। विभव ने बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके पेट पर मुक्के भी मारे। बता दें कि स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल की जान-पहचान काफी पुरानी रही है। दोनों इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों के साथी रहे हैं। कैसा है आम आदमी का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही है। दोपहर तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती नजर आई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में मनीष सिसोदिया जंगपुुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी हारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं। अहंकार रावण का भी नहीं बचा था… इसके कुछ ही देर के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा था। यह पोस्ट अरविंद केजरीवाल की सीट का परिणाम आने के तुरंत बाद ही की गई। माना जा रहा है कि स्वाति ने यह ट्वीट केजरीवाल की हार पर तंज के रूप में की थी। recent visitors 76

बीजेपी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी, दिल्ली भाजपा को जीत का क्रेडिट, देश कार्यालय जाएंगे मोदी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की विधानसभा में वापसी करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दिल्ली में लगातार दो बार सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। भाजपा की इस बड़ी जीत का जश्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मनाएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम 6 बजे के करीब कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी के दफ्तर जाएंगे। वहां इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर स्थित है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे।’’ recent visitors 70

हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट ग्लोबल रैंकिंग में 80वें स्थान पर है, 58 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं

नई दिल्ली हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में दुनियाभर के देशों की पासपोर्ट रैंकिंग जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के पासपोर्ट का भी हाल बताया गया है। भारत के पासपोर्ट धारक कुल 58 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट ग्लोबल रैंकिंग में 80वें स्थान पर है। इस रैंकिंग में देशों को उनकी वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर आंका जाता है। वहीं, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बनकर उभरा है, जो 193 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की सुविधा देता है। दूसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, इस लिस्ट में जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, इन देशों के नागरिक 190 देशों की यात्रा बिना पूर्व वीजा के कर सकते हैं। वहीं, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन 189 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अफगानिस्तान इस सूची में सबसे नीचे 99वें स्थान पर है, जिसके नागरिक केवल 25 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं सीरिया और इराक 27 और 30 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा के साथ 98वें और 97वें स्थान पर हैं। रैंकिंग में हुए दिलचस्प बदलाव इस साल की रैंकिंग में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले हैं। पिछले वर्ष सिंगापुर और जापान समेत छह देश संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, लेकिन अब सिंगापुर ने खुद को सबसे ऊपर पहुंचा लिया है। जापान भी वीजा-मुक्त यात्रा के लिए चीन तक पहुंच बहाल करने के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बीते दशक में सबसे तेज उभरने वाला देश रहा है, यूएई ने 2015 से अब तक 72 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा सुविधा हासिल कर ली है और अब 10वें स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका की पासपोर्ट का क्या हाल दूसरी ओर, अमेरिका और वेनेजुएला इस सूची में सबसे अधिक गिरावट झेलने वाले देश बने हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राजनीतिक नीतियां और बढ़ती संरक्षणवादी प्रवृत्तियां इसकी वैश्विक यात्रा स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही हैं। वहीं, चीन भी वीजा-मुक्त यात्रा में तेजी से सुधार कर रहा है और अब 60वें स्थान पर पहुंच चुका है। recent visitors 63

रोजगार सहायक 15 बार विदेश घूमने गया था, मिली करोड़ों की संपत्ति

मुरैना  नौ हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले पहाड़गढ़ जनपद की कहारपुरा पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) रामअवतार धाकड़ के पास करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज व कुछ नकदी तथा जेवर पाए जाने का दावा लोकायुक्त ने किया है। रोजगार सहायक विदेश घूमने का भी शौकीन बताया गया है, उसकी दुबई, श्रीलंका यात्राओं के बारे में भी लोकायुक्त टीम जानकारी जुटा रही है। रोजगार सहायक धाकड़ के खिलाफ गांव के लोगों ने जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर से लेकर ईओडब्ल्यू व लोकायुक्त तक में भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायतें की थीं। ग्वालियर में किराए के घर में कीमती सामान मिला शुक्रवार को उसके कैलारस में पहाड़गढ़ रोड पर बने घर, मनोहरपुरा गांव में बनाए गए आलीशान घर, ग्वालियर के तानसेन नगर की ओम रेसीडेंसी के किराए के फ्लैट पर एक साथ दबिश दी गई। ग्वालियर में किराए के घर से कीमती सामान मिला है। करोड़ों रुपये की संपत्ति मनोहरपुरा व कैलारस के घरों में ग्वालियर के पुरानी छावनी में एक प्लाट, कैलारस में दो प्लाट, कैलारस व मनोहरपुरा के दो घरों के अलावा खेती की जमीन के दस्तावेज मिले हैं। अलमारियों में 250 ग्राम सोने के गहने, ढाई लाख रुपये नकद, कई बैंक खाते, एलआईसी व बीमा कंपनियों में पांच लाख से अधिक निवेश के दस्तावेजों के साथ एक जेसीबी, एक बोलेरो, ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक व स्कूटी मिली। पिस्टल भी मिली मनोहरपुरा के आलीशान घर से अवैध पिस्टल मिली है। बताया गया है कि यह मकान वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। 20 से 25 बीघा सरकारी जमीन पर भी उसके कब्जे की बात सामने आई है। छापे में मिली संपत्ति     मलेशिया, श्रीलंका, दुबई जैसे देशों की 15 विदेश यात्राओं के दस्तावेज मिले।     मनोहर पूरा स्थित मकान का मूल्य 6957671 रुपये।     कैलारस स्थित भवन की कीमत 11 लाख रुपये।     मनोहरपुरा के घर से एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस।     249.21 ग्राम सोने के जेवर, कीमत 1419605 रुपये।     श्रीलंका का डिनर सेट कीमत 121750 रुपये।     एक से डेढ़-डेढ़ लाख कीमत की घड़ियां।     कैलारस स्थित मकान से 224700 रुपये नकद।     907.2600 ग्राम चांदी के जेवरात, कीमत 39925 रुपये।     पांच लाख रुपये के एफडी दस्तावेज।     ढाई लाख रुपये बैंक खातों में जमा।     बैकहो लोडर (जेसीबी) क्रमांक एमपी 06 डीए 0616 कीमती 2846047 रुपये।     बोलेरो एमपी 07 टीए 1341 की कीमत 400000 रुपये।     एक स्वराज ट्रैक्टर एमपी 06 एके 9183 कीमत 783802 रुपये स्पलेंडर बाइक एमपी 06 एमएल 8909 कीमत 56384 रुपये।     बीमा पॉलिसी 166140 रुपये की।   recent visitors 54

सामजसेवी अन्ना हजारे ने कहा- शराब की दुकान बढ़ाने से केजरीवाल की इमेज हुई खराब

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। इस बीच सामजसेवी अन्ना हजारे का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। दिल्ली चुनाव नतीजों की बात करें तो 12 बजे के पहले ही तस्वीर साफ होती दिख रही है। 70 में से भाजपा को 46 और आम आदमी पार्टी के खाते में 24 सीटें आईं हैं। AAP को क्या बोल गए अन्ना हजारे? दिल्ली में अन्ना आंदोलन के जनक और समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था, लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण अरविंद केजरीवाल छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। उन्होंने आगे कहा कि ये उनके समझ में नहीं आया,जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया। आरोप गलत साबित करना जरूरी- हजारे अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलता रहता है। जरूरी यह है कि आप अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित कर पाते हैं या नहीं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर आप साबित करें कि ये गलत था। अन्ना ने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाने की बात कही थी। मैंने तब भी कहा था कि मैं पार्टी में शामिल नहीं होउंगा। जनता की सेवा भी भगवान की पूजा है अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए… ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। आप हमेशा निष्काम भाव से काम करो। पूजा केवल मंदिर में नहीं होती, जनता की सेवा करना भी भगवान की पूजा होती है। recent visitors 52