केंद्र सरकार ने कहा- 2024 के पहले 11 महीनों के आंकड़े बताते हैं कि कुल 64.5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने की यात्रा

नई दिल्ली भारत के विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। 2024 के पहले 11 महीनों (जनवरी-नवंबर) के आंकड़े बताते हैं कि कुल 64.5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्री यात्रा के लिए भारतीय और विदेशी एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए, जो कि 2023 की इसी अवधि के मुकाबले 11.4% की वृद्धि है। आंकड़ों के अनुसार, 64.5 मिलियन यात्रियों में से 29.8 मिलियन यात्रियों को भारतीय एयरलाइंस ने यात्रा कराई, जबकि 34.7 मिलियन यात्रियों को विदेशी एयरलाइनों ने सेवाएं दीं। यह दर्शाता है कि भारतीय वाहकों की हिस्सेदारी बढ़ी है, लेकिन विदेशी एयरलाइनों का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, 2024 के पहले 11 महीनों में घरेलू एयरलाइनों ने 1.02 मिलियन उड़ानें संचालित कीं, जिनमें कुल 146.4 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की। पिछले साल (2023) इसी अवधि में 0.97 मिलियन उड़ानें थीं, जिनमें 138.2 मिलियन यात्री थे। इससे यह साफ है कि 2024 में घरेलू यात्री संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो 5.9% तक पहुंची है। 17 नवंबर, 2024 को एक नया रिकॉर्ड बना जब 5 लाख घरेलू हवाई यात्री एक ही दिन में यात्रा करने लगे। यह भारतीय विमानन क्षेत्र के बढ़ते प्रभाव और यात्री यातायात को दर्शाता है। भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 का प्रभाव 1 जनवरी 2024 से लागू भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 का उद्देश्य विमानन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना है। यह पुराने विमान अधिनियम, 1934 को समकालीन आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप संशोधित करता है। सरकार का कहना है कि यह नया कानून 'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देगा। साथ ही, इसे शिकागो कन्वेंशन और आईसीएओ जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों से भी संरेखित किया जाएगा, ताकि भारत का विमानन क्षेत्र दुनिया के स्तर से मेल खाता हुआ हो। बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण कदम सरकार ने पिछले वर्ष कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के कामों को आगे बढ़ाया। वाराणसी, आगरा, दरभंगा और बागडोगरा में नए एयरपोर्ट टर्मिनल्स की नींव रखी गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरसावा, रीवा, और अंबिकापुर में नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार हुआ। सरकार ने देश भर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण के लिए 'सैद्धांतिक' मंजूरी भी दी है। यह कदम भारत के विमानन क्षेत्र के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लैंगिक समानता और पर्यावरण पर जोर विमानन क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने सभी हितधारकों से आग्रह किया है कि वे 2025 तक भारतीय विमानन उद्योग में महिलाओं की संख्या को 25 प्रतिशत तक बढ़ाएं। इसके अलावा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हवाई अड्डों पर हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, 80 हवाई अड्डों ने 100% हरित ऊर्जा का उपयोग शुरू कर दिया है और 12 हवाई अड्डे 2024 तक इस दिशा में कदम उठा लेंगे।   recent visitors 155

9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के प्रसार-प्रचार के लिए पोस्टर विमोचन

Poster released for promotion of 9th International Buddhist Festival भोपाल। “दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ” के तत्वावधान में 5 जनवरी को दोपहर 03 बजे बुद्धभूमि महाविहार मॉनेस्ट्री, चूनाभट्टी कोलार रोड भोपाल में ‘9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव’ की तैयारियों और प्रचार-प्रसार के लिए पैम्फलेट (पोस्टर) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा भगवान बुद्ध और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण पंचशील प्रदान किया। भगवान बुद्ध के विचारों को हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है महोत्सव : सूर्यवंशी कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के महान विचारों और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस महोत्सव को शांति, करुणा, अहिंसा, मैत्री और सत्य के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना : भंते शाक्यपुत्र आशीर्वचन देते हुए भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाना, इसे वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना और शांति, करुणा व मैत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाना है। महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श बैठक में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ एवं मैत्रीय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ के पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श किया। इस महोत्सव में थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, और कंबोडिया सहित कई देशों के बौद्ध धर्मगुरु भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में भंते राहुलपुत्र ने सभी अतिथियों, उपासकों, उपासिकाओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश गोलाइत, वंदना मुलताईकर, रामप्रसाद सिलोरिया, सुनीता शेजवाल, सुशीला गजभिये, रवींद्र बांगरे, धनंजय जाँभूलकर, संदीप वकोड़े, पी जे पूसे, बीडी अहिरवार, डॉ विक्रम चौधरी, सोनू बरसाकर आदि शेकड़ों उपासक- उपासिका विशेष रूप से उपस्थित थे। recent visitors 129

युवा शिक्षित व संगठित होकर कार्य करें तो प्रगति होगी : किशन सूर्यवंशी 

If the youth work in an educated and organized manner, there will be progress: Kishan Suryavanshi  भोपाल। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि युवा शिक्षित और संगठित होकर कार्य करें और समाज एवं देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बसोर वंशकार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किए। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविवार को हिन्दी भवन में प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज विकास संगठन द्वारा आयोजित बसोर वंशकार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन एवं इसमें युवक-युवती द्वारा प्रदर्शित आत्म विश्वास अन्य समाजों को भी दिशा देने का कार्य करेगा। सूर्यवंशी ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा पर जोर दिया है और समाज को शिक्षित, संगठित व संघर्षशील रहने का मंत्र दिया है।  सूर्यवंशी ने बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान भी किया। सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन के सहभागी युवक-युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में पार्षद शिवलाल मकोरिया, प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा प्रसाद बम्हन के अलावा अशोक सैनी, राकेश कुकरेजा, मेवालाल कनर्जी सहित बड़ी संख्या में समाज संगठन के पदाधिकारी एवं स्व जातीय बंधु व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 129

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने की जगह मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना को जारी रखेगी: शोभनदेव चट्टोपाध्याय

कोलकाता बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र की एक और योजना को राज्य में लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने की जगह मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना को जारी रखेगी। मालूम हो कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने गत शनिवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअली बैठक की थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल हुए शोभनदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना की राज्य के किसानों में कहीं अधिक स्वीकार्यता है। इनके तहत उन्हें केंद्रीय योजना से अधिक रुपये भी प्रदान किए जाते हैं और सारा खर्च राज्य सरकार के कोष से वहन किया जाता है। कहा- कई राज्यों ने नहीं किया है लागू उन्होंने कहा कि बंगाल का कृषि क्षेत्र के लिए बजट 9,800 करोड़ रुपये का है। केंद्र की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए जो फंड दिया जाता है, वह इसके पांच प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को जारी रखने की बात कहते हुए तर्क दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश व पंजाब जैसे राज्यों ने भी अभी तक अपने यहां लागू नहीं किया है। किसानों को दी जाती है वित्तीय सहायता मालूम हो कि मुख्यमंत्री कृषक बंधु योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें प्रति वर्ष दो फसलों के लिए 10,000 रुपये की सहायता शामिल है। वहीं कृषक बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है, जिसमें मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में दो लाख रुपये तक की सहायता शामिल है। बता दें कि बंगाल सरकार ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना को भी अब तक लागू नहीं किया है। इसके बदले वह अपनी 'स्वास्थ्य साथी योजना' चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी बंगाल में नाम बदलकर चलाया जा रहा है। इस कारण केंद्र ने उक्त योजना के लिए फंड रोक दिया है। recent visitors 112

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन देखे जाने से मचा हड़कंप, आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं हुई उत्पन्न

पुरी पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ‘‘मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और ड्रोन जब्त कर लिया जाएगा।'' हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा। हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।''   recent visitors 210

मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

देहरादून उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि जोशी पार्टी हाईकमान द्वारा पिथौरागढ़ में महापौर सीट के लिए उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिए जाने के बाद से नाखुश थे। भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जगत सिंह खाती शामिल हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मेहनती और योग्य व्यक्ति करार देते हुए धामी ने भरोसा जताया कि भाजपा को निकाय चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में योग्य और अच्छे लोगों की कोई कद्र नहीं है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दे रही है। जोशी ने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए क्योंकि कांग्रेस में ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया लेकिन पार्टी में इस सब की कोई कद्र नहीं है। इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मैं जीवन भर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करता रहूंगा।’’ उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने हैं।   recent visitors 124

रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

जम्मू केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। श्री गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया,“जम्मू-कश्मीर में हमने 224.44 करोड़ रुपये की लागत से बनिहाल कस्बे तक 4-लेन, 2.35 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।" उन्होंने कहा,“एनएच-44 के रामबन-बनिहाल सेक्शन पर रणनीतिक रूप से स्थित इस बाईपास में 1,513 मीटर लंबे चार पुल और तीन पुलिया हैं, जो सड़क किनारे के बाजारों और दुकानों के कारण होने वाली लगातार रुकावटों को प्रभावी ढंग से दूर करते हैं।” केंद्रीय मंत्री ने आगे पोस्ट किया,“शुरुआत में 2-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा और जंक्शन विकास के बाद 15 दिनों के भीतर 4-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करता है, जिससे कश्मीर घाटी के रास्ते में पर्यटकों और रक्षा वाहनों दोनों के लिए यात्रा का समय और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है। श्री गडकरी ने एक पोस्ट में कहा,“क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के अलावा, यह बाईपास राष्ट्रीय सुरक्षा रसद को मजबूत करता है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाता है।”   recent visitors 160