बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने बुमराह, अपनी चोट पर पहली बार बोले, कभी-कभी आपको अपने…

सिडनी  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया. सिडनी में खेले गए अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. इसी मैच में रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाते हुए देखा गया. कई तरह की टिप्पणियां उनकी चोट पर की गईं. लेकिन अब बुमराह ने आज रविवार को अपनी पीठ की चोट पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम पारी में “स्पाइसी विकेट” पर गेंदबाजी नहीं कर पाए.  बुमराह की यह टिप्पणी पूरी सीरीज में 151.2 ओवर में 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने के बाद आई है. बुमराह ने पोस्ट मैच समारोह में पुरस्कार लेते हुए कहा, “कभी-कभी आपको अपने शरीर का सम्मान करना चाहिए, आप अपने शरीर से नहीं लड़ सकते. यह निराशाजनक है. मैं शायद सीरीज के सबसे स्पाइसी विकेट से चूक गया.” ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दिन जीत के लिए 162 रन बनाने थे. लेकिन बुमराह चोटिल हो गए और पूरी सीरीज में अपनी जानदार बॉलिंग से कंगारू टीम पर कहर ढाने वाले स्पीड स्टार आखिरी मैच की पहली पारी में बाहर हो गए. 31 वर्षीय जब बुमराह से चोट की चिंता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “पहली पारी में दूसरे स्पैल के दौरान मुझे थोड़ी असहजता महसूस हुई.” पहले भी चोटिल हो चुके हैं बुमराह इसी सीरीज में बुमराह को दूसरी बार और टेस्ट करियर में तीसरी बार चोट लगी है.  भारतीय टीम की अगुआई करने वाले बुमराह को पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत स्कैन के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था. शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उनके साथी प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि तेज गेंदबाज की पीठ में ऐंठन हुई है. बुमराह को 2022 में पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी, जिसके कारण वह 2023 तक लगभग एक साल तक क्रिकेट से बाहर रहे और मार्च 2023 में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी. सिडनी टेस्ट में कैसा रहा अंतिम दिन का हाल इससे पहले रविवार को चोटिल बुमराह ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे दिन वार्म-अप नहीं किया. भारत के आठ विकेट गिरने के बाद वे बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन तीन गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 157 रन पर आउट करने में केवल 45 मिनट में समेट दिया. भारतीय टीम ने कल के स्कोर 141 रन में केवल 16 रन पर ही चारों विकेट गंवा दिए. स्कॉट बोलैंड ने भारत की दूसरी पारी में 45 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि मैच में कुल 10 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के 162 रनों के सफल पीछा के दौरान बुमराह मैदान पर नहीं उतरे. विराट कोहली की अगुवाई में भारत को एक उम्मीद दिखी, जब प्रसिद्ध कृष्णा ने 58 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट निकाल दिए. लेकिन उस्मान ख्वाजा ने 41 रन की पारी खेली, जिसके बाद ट्रेविस हेड (नाबाद 34) और पदार्पण कर रहे ब्यू वेबस्टर (नाबाद 39) ने टीम को जीत दिला दी. द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा WTC फाइनल का मुकाबला इस जीत के साथ भारत का लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. अब ऑस्ट्रेलिया जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपने खिताब का बचाव करेगा, जो उसने 2023 में भारत को हराकर हासिल किया था. recent visitors 123

उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष मथुरा दत्‍त जोशी का इस्‍तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

 देहराूदन  नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक और पिथौरागढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन निकायों में अध्यक्ष समेत पार्षद-सभासद के 40 पदों पर भाजपा की निर्विरोध जीत बताती है कि डबल इंजन की तरह नगर निकायों में भी भाजपा की सरकार आने वाली है। निकाय चुनाव में मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनकी ऊर्जा व क्षमता का लाभ पार्टी को निकाय चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में योग्य व अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने विधानसभा व लोकसभा चुनाव के साथ ही विस की केदारनाथ सीट के उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा बंपर जीत दर्ज करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा, का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों व उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इसी माह से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। साथ ही शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताया। कांग्रेस में ईमानदारी की कद्र नहीं: जोशी भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस में ईमानदारी व क्षमता से कार्य करने के बावजूद वहां इस सबकी कोई कद्र नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरे मनोयोग से ताउम्र भाजपा की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। बिट्टू कर्नाटक व जगत सिंह खाती ने कांग्रेस के अपने अनुभव साझा किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि तीनों वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी संगठन और सशक्त होगा। अभिभावक के नाते वह सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस में योग्य, सभ्य व समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।   recent visitors 82

IMD के अनुसार जनवरी से मार्च में मावठा होने की संभावना, रबी की फसल को फायदा

भोपाल  मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिसंबर माह में मावठा की अच्छी वर्षा से किसानों को काफी लाभ हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी)के अनुसार जनवरी-फरवरी के अलावा मार्च माह में भी मावठा यानी सर्दियों में बरसात होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को फायदा हो सकता है। रबी की फसल के लिए अमृततुल्य है यह बारिश मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अनुपम काश्यपि ने बताया कि दिसंबर माह में एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। साथ ही मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा भी हुई थी। इस समय रबी की फसल को भी पानी की दरकार रहती है। इसलिए वर्षा किसानों के लिए अमृततुल्य साबित हुई। मार्च में भी वर्षा होने के आसार डा. काश्यपि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। इसके आधार पर आइएमडी ने भी जनवरी से मार्च तक के लिए अपने विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में भी मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में जनवरी, फरवरी के अलावा मार्च में भी वर्षा होने के आसार जताए हैं। मावठा की वर्षा किसानों के लिए लाभप्रद होने की संभावना है। क्यों होती है ऐसी वर्षा मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन जाता है। इससे हवाओं की दिशा भी बदल जाती है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने लगती है। इससे बादल छाने के साथ ही रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिस तरह से वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, उसे देखकर इस वर्ष जनवरी-फरवरी में वर्षा होने का अनुमान है। recent visitors 156

रतलाम में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग पर लगी स्कूटर में धमाका , 11 साल की बच्ची की हुई मौत

रतलाम  शनिवार-रविवार दरमियानी रात रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल बच्ची की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य व परिवार के लोग टुनवाल कंपनी का ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई। 11 साल की बच्ची अंदर ही रह गई आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई। बाहर निकाला तब तक वह झुलस गई थी थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था। शनिवार को मनाया था छोटी बहन का जन्मदिन शनिवार को छोटी बहन का जन्मदिन होने से सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया था। हादसे में घायल भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय परिषद कविता महावर, सुनील महावर सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।   recent visitors 144

मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद से शुरू होगा

भोपाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। उत्तर भारत, सूर्य के उत्तरायण होने पर भी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, वर्षा के आसार उत्तर के पहाड़ी भागों और दक्षिण-पूर्व के समुद्र में मौसमी हलचल तेज है। जनवरी के पहले सप्ताह से उत्तर में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है, वह आगे जारी रह सकता है। नए वर्ष के पहले दिन आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह निस्तेज भी नहीं हो पाया है कि दूसरे ने दस्तक दे दी है। अब तीसरा विक्षोभ भी दस जनवरी तक आने वाला है, जिसका असर 14 जनवरी से सूर्य के उत्तरायण होने के बाद भी जारी रह सकता है। बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय स्पष्ट है कि महीने के तीसरे-चौथे सप्ताह में भी ठंड का तेवर ढीला नहीं होगा। इसी दौरान सात से दस जनवरी के बीच उत्तर भारत में जहां-तहां बारिश का भी अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। ठंड और बढ़ेगी। दरअसल एक निम्न दबाव का क्षेत्र पंजाब से सटे पाकिस्तान में बनने जा रहा है। दूसरा निम्न दबाव छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। तीसरा बंगाल की खाड़ी और चौथा अरब सागर में बना हुआ है। ऐसे में नमी युक्त हवाएं देश के दोनों हिस्सों से आगे बढ़ेंगी और मैदानी इलाकों में संघनित होंगी। इससे बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय है। श्रीनगर में पिछले तीन दशक में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। आठ जनवरी से शीतलहर के रूप में यह आगे बढ़ेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार-झारखंड तक जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना भी अछूता नहीं रहेगा। बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड अत्यधिक प्रचंड हो सकती है। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस महीने का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति अभी अफगानिस्तान में है। उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी यह चक्रवात के रूप में आगे बढ़ रहा है। दस जनवरी से तीसरा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर अगले एक हफ्ते तक देखा जा सकता है।निजी एजेंसी स्काइमेट का मानना है कि छह-सात जनवरी के दौरान उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। इसी दौरान उत्तर भारत के राज्यों में भी जहां-तहां बारिश हो सकती है। उसके बाद 13 एवं 14 जनवरी को फिर से बर्फबारी के आसार हैं। इसी के आसपास राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों तक बारिश दिखाई देगी। सामान्य तौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी की शुरुआत मानी जाती है और जनवरी में इसका अंत होता है, लेकिन पिछले पांच-सात वर्ष से सर्दी के पैटर्न में परिवर्तन दिख रहा है। देर से शुरू होकर देर तक रह रही है। अगर पश्चिमी विक्षोभ की संख्या बढ़ती है तो सर्दी फरवरी तक खिंच सकती है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक वृद्धि हुई है। कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिम से हवाएं छह किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन छह-सात जनवरी से फिर से उत्तर से ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाएगी।   recent visitors 121

दिल्ली साइबर पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, मिले 700 लड़कियों के मिले न्यूड फोटो और वीडियो

 नई दिल्ली/नोएडा डेटिंग ऐप से एक नहीं, दो नहीं, 10-20 भी नहीं, तकरीबन 700 से अधिक लड़कियों से दोस्ती करके और उन लड़कियों की न्यूड फोटो के जरिए ब्लैकमेल करके 23 साल के युवक ने उन्हें ठग लिया। आरोपी खुद को विदेशी फ्रीलांस मॉडल बताकर 18 से 30 साल तक की लड़कियों से दोस्ती करता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी तुषार बिष्ट को गिरफ्तार किया है। वह यमुनापार के शकरपुर का रहने वाला है। बीबीए पास बिष्ट पिछले तीन साल से नोएडा की एक फर्म में काम कर रहा था। डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर के मुताबिक आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक के 13 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। मोबाइल में 60 से ज्यादा का चैटिंग डेटा मिला है। ज्यादातर टारगेट दिल्ली-एनसीआर की लड़कियों को किया गया है। पुलिस को दो बैंक अकाउंट के बारे में भी पता चला है। इसके बारे में जानकारी मिलने पर चार और पीड़ित लड़कियां भी सामने आकर शिकायत कर चुकी हैं। खुद को बताया अमेरिकी मॉडल पुलिस ने बताया कि खुद को अमेरिका में रहने वाला मॉडल बताकर आरोपी ने एक वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। लड़कियों को विश्वास में लेकर चैटिंग करता। फिर अंतरंग वीडियो और फोटो (न्यूड) हासिल कर लेता था। पहले उसने मजाक में यह सब किया, फिर पैसा ऐंठने के लिए लड़कियों को टारगेट करने लगा। कैसे पकड़ में आया आरोपी? एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए 13 दिसंबर को साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन लड़कियों से भी संपर्क करने के प्रयास में जुटी है, जो इसके झांसे में आई हैं। नोएडा में करता था नौकरी 23 साल का तुषार बिष्ट पूर्वी दिल्ली के स्कूल ब्लॉक में रहता था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करता था। उसके बाद उनकी न्यूड फोटो और तस्वीरें मंगा लेता था, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठता था। recent visitors 83

धम्मदीप शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए संतोष योगी का सम्मान

Dhammadeep Education and Social Welfare Committee honored Santosh Yogi for his excellent work सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए अग्रणी धम्मदीप शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने शनिवार को राजधानी भोपाल के पत्रकार संतोष योगी को सम्मानित किया। 9 मसाला में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुमेध वाघमारे ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संतोष योगी को फूल मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वाघमारे ने बताया कि हमारी समिति विगत 4 वर्षों से शिक्षा और समाज के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य सभी को शिक्षा मिलना है। इस अवसर पर दीपक राजपूत, अफजल खान, सुशील दामले, दीपाली सोनवणे, रवि आदि उपस्थिति थे। recent visitors 255