अम्बेडकर पार्क में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा का आयोजन 

Musical Shrimad Bhagwat Katha Gyan Ganga organized in Ambedkar Park  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर  सेकेण्ड स्टॉप पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा का आयोजन हो रहा है,कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 3:00 तक चल रही हैं, कथा का वाचन आचार्य डॉक्टर अरविन्द पचौरी श्री मुख से भब्य संगीतमयी कथा का वर्णन कर रहे हैं,कथा का आयोजन शिक्षक वरिष्ठता बहाली मंच,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ,एवं प्रांतीय शिक्षक संघ के द्वारा आयोजन किया जा रहा हैं, कथा करवाने का उद्देश्य यह है कि,दिवंगत शिक्षकों की आत्मशाति एवं आश्रितों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ग्रेच्युटी,पेंशन की पात्रता प्रदान हो सके recent visitors 467

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, इस दौरान 2 सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एसके पायन इलाके के पास हुआ। घायल सैनिकों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा सेना के जवानों के कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्यों को उजागर करता है, जो वे देश की सुरक्षा के लिए निभाते हैं। पिछले महीने इसी तरह की एक घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई थी, जहां एक सेना का ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। उस हादसे में पांच सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हुए थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने उस समय एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, "#पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर #व्हाइटनाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।" इस ताजा घटना ने फिर से सेना के जवानों की सेवा और बलिदान को याद दिलाया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह घटना बेहद दुखद है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" recent visitors 81

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा

इंदौर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर संभागीय कार्यालय में संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे की जड़ में कांग्रेस पार्टी ही है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन करा रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना महामारी में भी भ्रम फैलाया, इसके बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, अब फिर भ्रम फैला रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इस कचरे को वैज्ञानिकों की निगरानी में निष्पादन किया जाएगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीथमपुर व आसपास की जनता को विपक्ष के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा। जनता को कार्यकर्ता सही जानकारी देकर स्थिति बताएं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कोराना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाया था। अब यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता संवाद कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। स्वार्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत-श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्स्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की वर्षों पुरानी आदत है। भोपाल में गैस त्रासदी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में हुई है। इसके बाद जो भी समस्याएं पैदा हुईं, वह केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकारों के कारण पैदा हुई हैं। कांग्रेस ने हमेशा से राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित करने, गुमराह करने का कार्य किया है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है। भाजपा सरकार यह कार्य न्यायालय और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कर रही है। जनता को विश्वास में लेकर की जाएगी आगे की कार्रवाई, कांगेस राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा। कचरा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं और भावनाओं को भी 6 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के साथ अदालत के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अदालत जो निर्देश देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है। जन भावनाओं के विपरीत जाकर कोई कदम नहीं उठाएगी। जनता की सहमति जब तक नहीं मिल जाती यूनियन कार्बाइड का कचरा कंटेनरों में सुरक्षित रखा रहेगा, जैसे वर्षों तक भोपाल में सुरक्षित रखा था। पीथमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिस तरह झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है, प्रदेश की जनता के बीच एक परसेप्शन बनाना चाहती है, उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और न ही प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने दिया जाएगा। पीथमपुर व आसपास की जनता गुमराह होने से बचाना होगा – श्री कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए जनता को हकीकत बताएं कि मध्यप्रदेश सरकार अदालतों के आदेश व निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कर रही है।  recent visitors 112

ऊर्जा मंत्री तोमर की पहल पर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर  उप नगर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में शनिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े हैं। इसमें 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) शामिल है। उन्होंने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल हजीरा में यह स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये यह अस्पताल सही मायने में मानव सेवा के मंदिर का रूप ले रहा है।    ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अपनी माताश्री श्रीमती सुधा तोमर के कर कमलों से सिविल अस्पताल हजीरा में सीटी स्कैन व अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन एवं आईसीयू का शुभारंभ कराया। जनवरी माह तक आयोजित होने जा रहे नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी सिविल अस्पताल में हुआ। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल में कैथ लैब (हृदय रोग चिकित्सा इकाई) की स्थापना भी कराई जायेगी।   मानव सेवा के लिए समर्पित इन पुनीत क्षणों के साक्षी बनने का सुअवसर महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री ए के चौरसिया  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों को मिला।   अपनों को बीमारी से बचाने के लिये शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें – श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें, जिससे हमारा कोई भी परिजन और मित्र गंदगी की वजह से फैलने वाली बीमारियों से ग्रसित न हो। श्री तोमर ने आहवान किया कि शहर को साफ-सुथरा रखने में न केवल स्वयं योगदान दें, अपितु दूसरों को भी प्रेरित करें। अगर हम साझा प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हमारा शहर स्वच्छता में अव्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पाताली हनुमान से कांचमिल तक ग्रीन कोरीडोर बनायेंगे।   अस्पताल के दरवाजे से कोई भी मरीज बिना इलाज के न लौटने पाए ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने कहा कि हम सबके ऐसे प्रयास हों कि सिविल अस्पताल हजीरा में हर प्रकार की बीमारी का इलाज हो। अस्पताल के दरवाजे से कोई भी व्यक्ति बिना इलाज के लौटने न पाए। इसके लिये सभी लोग एकजुट होकर अस्पताल में नई-नई स्वास्थ्य सुविधायें जोड़ने में योगदान दें। ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर की पहल पर पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर मद से तीन करोड़ रूपए की धनराशि सिविल अस्पताल हजीरा में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये उपलब्ध कराई है। इस मद से 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन खरीदी गई है। साथ ही फर्नीचर व एसी और दो कक्षों का नवीनीकरण किया गया है।   मंत्री श्री तोमर के प्रयासों से अस्पताल में आईसीयू शनिवार को शुरू हुआ है। यहाँ पर बच्चों का आईसीयू पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित है। इसके अलावा अस्पताल में डायलेसिस, एक्स-रे डिजिटल, ब्लड स्टोरेज यूनिट, पैथोलॉजी, यूसीजी, सर्जरी-जनरल ऑर्थों, टीबी यूनिट, फिजियो थैरेपी, नेत्र ओपीडी व ऑपरेशन, आकस्मिक सेवाएं, पुरुष, महिला व बाल रोगियों के अलग-अलग वार्ड एवं किचिन इत्यादि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सिविल अस्पताल हजीरा में आयोजित हुए आईसीयू एवं सीटी स्कैन मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने अपने स्व. बड़े भाई को याद करते हुए मार्मिक उदबोधन का कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों पर गहरा असर हुआ। उनके आह्वान पर देखते ही देखते रोगी कल्याण समिति की दान पेटी व खाते में 14 लाख रूपए जमा हो गए। सुरेश सिंह यादव व सुनील यादव ने अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिये 5 लाख रूपए का दान दिया। इसके लिये उन्हें मंच से सम्मानित किया गया। अस्पताल के लिये श्री राजा भैया गुर्जर ने एक लाख 51 हजार व श्री संदीप सिंह राजावत ने 51 हजार रूपए दान में दिए हैं। अस्पताल के लिये 21 हजार रूपए देने वाले दानदाताओं में श्री अजीत कुमार जैन, श्री ए के सक्सेना, श्री जितेन्द्र सिंह तोमर व श्री प्रदीप सिंह सिकरवार शामिल हैं।   सिविल अस्पताल हजीरा में स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में पहले दिन लगभग दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी रक्तदाताओं से भेंट कर उनके प्रति आभार जताया। सिविल अस्पताल हजीरा में आने वाले मरीजों को आवागमन में बाधा न हो और वे  आसानी से इलाज व जांच करा सकें, इसके लिए जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा अस्पताल को 5 व्हील चेयर सौंपी गईं।   recent visitors 139

विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित

नई दिल्ली देश की राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी रहने के बावजूद, कैट-3 मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान संबंधी अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।" इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।" वहीं, इंडिगो ने रात 1.05 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।" मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और बढ़ सकती है तथा बारिश हल्की बारिश की भी आशंका है। जनवरी में भयंकर शीतलहर चलने का अनुमान है।   recent visitors 76

मिल्कीपुर में होना है उपचुनाव, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा

अयोध्या उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली अयोध्या के मिल्कीपुर में विधानसभा का उपचुनाव होना है। उसके लिए सरकार की तरफ से मंत्रियों की बड़ी फौज तैयारी में लगी है। उसी तैयारी का क्रम जांचने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं। इनमें से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। इनके अलावा संगठन की ओर से प्रभारी का दायित्व निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यकर्ता संवाद में शामिल होंगे। उधर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। यहां पर भाजपा ने अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज उतार रखी है। खुद सीएम योगी कई बार आ चुके हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी वर्तमान रणनीति तैयार रखी है। प्रतिष्ठा की इस सीट पर भाजपा ने ताकत झोंक रखी है। क्योंकि लोकसभा में इस सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उसके बाद इसे लेकर भाजपा को कई बार घेरा जा चुका है। अभी हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। इसलिए किसी भी कीमत पर वह इस सीट को जीतने का प्रयास कर रहे हैं।   recent visitors 58

महिलाओं ने दिल्ली पहुंचकर किया केजरीवाल के घर का घेराव, चुनाव में पंजाब सरकार के झूठे वादों को लेकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से महिला सम्मान योजना की घोषणा की है, तभी से लगातार विपक्षी पार्टियों उनके लिए हमलावर हो गई हैं। केजरीवाल ने महिलाओं को फिलहाल 1,000 रुपये अभी देने और चुनाव जीतने के बाद उस रकम को 2,100 बढ़ा देने का वादा किया है। केजरीवाल के इन दावों और वादों को झूठा बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधती दिखाई दे रही है। अब पंजाब से आई महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की। शनिवार सुबह पंजाब से आई महिलाओं का कहना है कि पंजाब में भी चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपये महिला सम्मान राशि देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक महिलाओं को वह राशि नहीं मिली है। पंजाब से आई महिलाओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव भी किया। इन महिलाओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले इनसे झूठे वादे किए थे कि इनको 1000 महीने के मिलेंगे, लेकिन अभी तक भी इनको पैसे नहीं मिले हैं। इन महिलाओं का यह भी कहना है कि यह लोग काफी परेशान हैं और इन्हें पंजाब सरकार से काफी उम्मीद थी। लेकिन जिस तरह से अभी तक इन्हें कोई पैसा नहीं मिला है उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ वादे और दावे ही कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना है कि उनके हक का पैसा उन्हें अरविंद केजरीवाल ही दिलवाएं। इसके साथ-साथ इन महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नाम के हाय हाय के नारे भी लगाए हैं। पंजाब से आई मनप्रीत कौर ने बताया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने वादा किया था और फॉर्म भरवाएं थे कि चुनाव के बाद सरकार बनते ही एक 1000 रुपये हर महीने महिलाओं के अकाउंट में आएंगे। लेकिन 3 साल बीत गए अभी तक एक पैसा महिलाओं के अकाउंट में नहीं आया है। मनप्रीत कौर का कहना है कि पंजाब में नशे का बुरा हाल है। युवा नशे के शिकार होते जा रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार ने जो वादे महिलाओं से किए थे उसे भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। मनप्रीत कौर का कहना है कि आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ा नेता अरविंद केजरीवाल हैं और उन्होंने ही भगवंत मान को सीएम बनाया है। ऐसे में हम लोग अपनी मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल के पास आए हैं ताकि वह हमारे हमारी परेशानियों को सुलझा सकें।   recent visitors 87