MP वालों सावधान 7 जनवरी से तेज ठंड का दूसरा दौर: पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट के आसार; कईं जिलों में आज कोहरा

MP residents beware, second round of intense cold from January 7: mercury likely to drop by 2-3 degrees; fog in many districts today भोपाल । वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। इससे पहले ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। सोमवार सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। बर्फ पिघलने पर गिरेगा पारा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर बना रहा। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 5 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में घना कोहरा रहेगा। नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, मैहर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सीधी में मध्यम कोहरा रहेगा। 6 जनवरी: ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में कोहरे का अलर्ट है। 7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। recent visitors 267

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, दिल्ली में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 दिन तक शीत दिवस और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में 3 और 4 जनवरी को देर रात/सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना पहले ही जताई गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी भी काफी कम है। कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 50-100 मीटर रह गई है। यूपी में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी कर दी गई थी। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी विजिबिलिटी महज 10 मीटर रही। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब रिकॉर्ड किया गया। एक्यूआई 300 पार पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड के कारण लोग संभल कर निकल रहे हैं। सड़क पर वाहन रेंगते देखे जा सकते हैं। इसका असर हवाई और रेल सेवा पर भी पड़ा है। घने कोहरे की वजह से आईजीआई पर फ्लाइट्स परिचालन प्रभावित हुआ है। आवाजाही और प्रस्थान रोक दिया गया। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी से रवाना हुईं। रनवे पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे कई विमानों के संचालन में देरी हुई। दिल्ली-एनसीआर में भी घना कोहरा छाया हुआ है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का संकेत दिया गया है। वहीं शनिवार सुबह बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   recent visitors 102

केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के तहत कोचिंग सेंटर्स का करें पंजीकरण-High Court

जयपुर  राजस्थान हाईकोर्ट ने कोचिंग विद्यार्थियों की ओर से आए दिन आत्महत्या करने से जुडे मामले में कहा है कि कोचिंग सेंटर्स के लिए केन्द्र सरकार की ओर से बनाई गई गाइडलाइन के तहत उनका पंजीकरण किया जाए। वहीं गाइड लाइन में बताए पैरामीटर की पालना भी सुनिश्चित की जाए। सीजे एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस उमाशंकर व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से पूछा कि क्या केन्द्र सरकार की ओर से बनाए गए रेगुलेशन लागू हो सकते हैं या नहीं, क्योंकि इनमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है और यह कानून बनने पर ही लागू किया जा सकता है। वहीं राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि कोचिंग सेंटरों के लिए बिल बन चुका है और जल्दी कानून भी बना लिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेश की पालना में 33 जिलों के कोचिंग सेंटरों की सूची पेश की। इस पर अदालत ने शेष जिलों के कोचिंग सेंटरों की सूची भी पेश करने को कहा है। दूसरी ओर कोचिंग सेंटर्स की ओर से कहा गया कि गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं कोचिंग सेंटरों की बढती संख्या को विनियमित करने के लिए उनका पंजीकरण किया जाना चाहिए। कोचिंग सेंटर्स की ओर से यह भी कहा गया कि गाइड लाइन के बजाए इस संबंध में कानून बने तो बेहतर होगा। इस पर अदालत ने कहा कि फिलहाल गाइडलाइन के तहत कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण कर उसमें बताए पैरामीटर की पालना सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि कोचिंग सेंटरों के विद्यार्थियों की ओर से आए दिन आत्महत्या करने को लेकर हाईकोर्ट ने कुछ वर्षो पहले स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लिया था।   recent visitors 121

कोटक, एयू स्मॉल और कैपिटल स्मॉल बैंक की 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदेगा HDFC Bank

नई दिल्ली  नए साल में बैंकिंग सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक तीन बैंकों में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। इसके लिए उसे आरबीआई से हरी झंडी मिल गई है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे आरबीआई की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक और ग्रुप की अन्य कंपनियों एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट, एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस और एचडीएफसी सिक्योरिटीज को एयू स्मॉल फाइनेंस में 9.50% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एक शेड्यूल्ट कमर्शियल बैंक है जो बीएसई 100 इंडेक्स में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 42,678.04 करोड़ रुपये है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 13,37,919.84 करोड़ है। यह मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के बाद देश की तीसरी बड़ी कंपनी है। एचडीएफसी बैंक ने भी एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि उसे कोटक महिंद्रा बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5 फीसदी एग्रीगेट होल्डिंग खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। एक साल की वैलिडिटी एचडीएफसी बैंक को इन बैंकों में यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए मिली मंजूरी एक साल तक वैलिड रहेगी। साथ ही एचडीएफसी बैंक को एग्रीगेट होल्डिंग सुनिश्चित करनी होगी। यानी इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक और ग्रुप की अन्य कंपनियों की होल्डिंग उन बैंकों की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स के 9.5 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। आरबीआई के 2023 के दिशानिर्देशों के मुताबिक एग्रीगेट होल्डिंग में बैंक के शेयर, उसकी सहयोगी कंपनियां, म्यूचुअल फंड्स, ट्रस्टीज और प्रमोटर ग्रुप एंटिटीज शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक की इन बैंकों में निवेश की योजना नहीं है लेकिन ग्रुप की एग्रीगेट होल्डिंग 5% की लिमिट से अधिक हो सकती है। इसलिए एचडीएफसी बैंक ने इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी थी।   recent visitors 155

MPMRCL ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी, 17 जनवरी, 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन, पर्यवेक्षक/संचालन और वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा) के 26 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी, 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि MPMRCL रेलवे/रेलवे PSU/मेट्रो संगठनों/मेट्रो PSU या मेट्रो संगठनों की सेवा करने वाली निजी फर्मों/मेट्रो संगठनों की सेवा करने वाली सलाहकार फर्मों के योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से मानक नियमों और शर्तों पर निम्नलिखित पदों के लिए 'अनुबंध' के आधार पर बैकलॉग/नए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। नियुक्ति शुरू में 3 साल के लिए है, जिसे 5 साल या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, या परियोजना की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।" पदों का विवरण और कार्य अनुभव   क्रमांक     पद का नाम     रिक्तियों की संख्या (बैकलॉग/नए पद)     कार्य अनुभव 1     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन     4     रेलवे/रेलवे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/मेट्रो संगठन/मेट्रो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के परिचालन विभाग में योग्यता-पश्चात अनुभव होना चाहिए अथवा मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त निजी फर्म/मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली परामर्शदाता फर्म में अनुभव होना चाहिए। 2     पर्यवेक्षक/संचालन     16     रेलवे/रेलवे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/मेट्रो संगठन/मेट्रो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के परिचालन विभाग में योग्यता-पश्चात अनुभव होना चाहिए अथवा मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त निजी फर्म/मेट्रो संगठन को सेवा प्रदान करने वाली परामर्शदाता फर्म में अनुभव होना चाहिए। 3     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा)     06     सशस्त्र बलों / सीआरपीएफ / सीआईएसएफ / पुलिस / बीएसएफ / आरपीएफ / अन्य अर्धसैनिक संगठन / रेलवे / रेलवे पीएसयू / मेट्रो संगठन / मेट्रो पीएसयू में सुरक्षा एजेंसी या मेट्रो संगठन की सेवा करने वाली निजी फर्म / मेट्रो संगठन की सेवा करने वाली सलाहकार फर्मों में सुरक्षा प्रबंधन में योग्यता के बाद का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी। MP Metro Recruitment 2025: योग्यता     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन और पर्यवेक्षक/संचालन: किसी सरकारी विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा या बीएससी ऑनर्स (भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित) या बीएससी (भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित)।     वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा): किसी भी विषय में सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री MP Metro Recruitment 2025: वेतनमान वरिष्ठ पर्यवेक्षक ग्रेड I: 46,000 से 1,45,000 रुपये ग्रेड II: 40,000 से 1,25,000 रुपये पर्यवेक्षक ग्रेड I: 35,000 से 1,10,000 रुपये ग्रेड II: 30,000 से 1,00,000 रुपये उम्मीदवारों को पात्रता के प्रमाण के रूप में अपने ऑनलाइन आवेदन को जमा करने के दौरान निम्नलिखित प्रासंगिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करनी होंगी: आयु प्रमाण: मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या समकक्ष। आवश्यक योग्यता: अधिसूचना में निर्धारित प्रमाण पत्र। अनुभव: पिछले नियोक्ताओं से प्रमाण पत्र, साथ ही वर्तमान संगठन में शामिल होने का नियुक्ति/कार्यालय आदेश। वर्तमान वेतन विवरण: वर्तमान वेतनमान और वर्तमान ग्रेड में पदोन्नति को दर्शाने वाला कार्यालय आदेश। अनुभव सारांश: प्रासंगिक अनुभव का संक्षिप्त, सारांशित विवरण। नवीनतम वेतन पर्चियां: पिछले तीन महीनों की वेतन पर्चियों की प्रतियां।   recent visitors 160

मीना समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने रामनिवास रावत

Ramniwas Rawat became the state president of Meena Samaj भोपाल। मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन के नये प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत बन गए हैं। उन्हें समाज के होशंगाबाद रोड के ग्यारह मील स्थित निर्माणाधीन छात्रावास में हुई आमसभा में सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।  रामनिवास रावत के नाम का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष एवं फाउंडर मेंबर हरिसिंह वर्मा एडवोकेट द्वारा रखा गया। जिसका पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना समाज गणपत पटेल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट संतोष मीना तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष लीलेन्द्र सिंह मारण ने समर्थन किया।  इस अवसर मुख्य रूप से पूर्व आईएएस केएस मारण, डॉक्टर रवि वर्मा, गोपाल सिंह मीणा, पूर्व विधायक ममता मीणा, पूर्व  आईपीएस रघुवीर सिंह, पूर्व कमिश्नर कैलाश मीणा, रमेश मीणा, अनुरुद्र मीणा, एडिशनल एसपी अमृत मीणा आदि ने आमसभा में संगठन की शक्ति को बढ़ाने और समाज सुधार पर अपने-अपने विचार रखे। सभा का संचालन आरएस मीणा एवं ब्रजेश मीणा द्वारा किया गया। कांग्रेस से पाला बदलना पड़ा था महंगा  बता दें, रावत मीणा समाज के गौरव माने जाते हैं। वे लबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहकर राजनीति करते रहे और उन्होंने इस कई पदों को सुशोभित किया है। कांग्रेस के दो दर्जन विधायकों की तरह रावत का भी मन डोला और पार्टी को अलविदा कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधायकी से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि उन्हें मोहन सरकार ने वन मंत्री बनाकर चुनावी मैदान में खड़ा कर दिया, इस उपचुनाव में कांग्रेसी विचारधारा को त्यागना उन्हें महंगा पड़ गया। क्योंकि उन्हें विजयपुर की जनता ने नापसंद कर दिया। इसके बाद उन्हें उनके समाज बंधुओं ने सम्मान दिया है। यह उनके लिए बड़ी बात है और उनका हौसला बढ़ गया है। इसके पहले जब वन मंत्री बने तो मीणा समाज ने भारत माता चौराहा स्थित मंदिर में फलों से तोलकर सम्मान किया था। इसके बाद यहां से रैली निकली, जिसका 11 मील के पास निर्माणाधीन छात्रावास में समापन हुआ था। वहाँ भी सम्मान किया गया था। recent visitors 121

अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी 

Protests against Amit Shah continue  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। आज 4 जनवरी 2025 को अमित शाह के विरोध में नारेबाजी करते हुए दशहरा मैदान चौराहा कोलार रोड भोपाल पर भारी संख्या में महिलाओं पुरूषों और नवयुवती नवयुवकों ने शपथ लिया कि जब तक संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के अपमान का बदला लेने अमित शाह इस्तीफा देंगे नहीं देता है यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा. सभी साथियों को बहुत बहुत साधुवाद. कल दिनांक 5/01/2025 रविवार को बोर्ड ऑफिस के समीप डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा के पास दोपहर 12.30बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. सभी साथी मकानों से बाहर निकल सड़क पर आ कर एतिहासिक आंदोलन के सहभागी बनें recent visitors 360