PF के 5 बड़े नियम नए साल में बदलने वाले हैं, लाखों कर्मचारियों पर होगा सीधा असर!

नई दिल्‍ली अगर आप भी एक प्राइवेट सेक्‍टर के कर्मचारी हैं और हर महीने आपका पैसा पीएफ अकाउंट में जमा होता है तो नए साल यानी 2025 में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है. कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) साल 2025 में कई महत्‍वपूर्ण बदलावों से गुजरने वाला है, जिसका असर पूरे भारत में लाखों सैलरीड कर्मचारियों पर पड़ेगा. इन बदलावों का लक्ष्‍य अनुभव को बढ़ाना, प्रक्रियाओं को सुव्‍यवस्‍थ‍ित करना और एम्‍प्‍लाई-एम्‍प्‍लॉयर ट्रांसपैरेंसी में सुधार करना है. इन बदलावों से लाखों भारतीय कर्मचारियों के फाइनेंशियल सेफ्टी पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्‍मीद है. जिससे फ्यूचर के लिए ज्‍यादा मजबूत और सुरक्षित रिटायरमेंट सुनिश्चित होगी. यहां कुछ ऐसे बदलाव के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो साल 2025 में लागू हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में एक-एक जरूरी बात. एटीएम से पीएफ का पैसा रिपोर्ट के अनुसार, EPFO एक ATM कार्ड जारी करेगा, जिससे सदस्य चौबीसों घंटे पैसे निकाल सकेंगे. यह सदस्यों के लिए सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा है. यह अनुमान है कि एटीएम निकासी की यह सेवा अगले वित्तीय वर्ष के दौरान लागू की जाएगी. कर्मचारी की कंट्रीब्‍यूशन लिमिट रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों के EPF कंट्रीब्‍यूशन की लिम‍िट खत्‍म कर दी जाएगी. फिलहाल, कर्मचारी हर महीने अपने मूल वेतन का 12% ईपीएफ खाते में जमा करते हैं. हालांकि EPFO द्वारा तय 15,000 रुपये का उपयोग करने के बजाय, सरकार कर्मचारियों को उनके वास्तविक वेतन के अनुसार कंट्रीब्‍यूट करने देने पर विचार कर रही है. इक्विटी लिमिट बढ़ाना कुछ रिपोर्टों के अनुसार, रिटर्न को बढ़ाने के लिए EPFO ईटीएफ इनकम के एक हिस्‍से को शेयरों और अन्‍य असेट में फिर से निवेश करने के लिए बारे विचार कर रहा है. इसे नए वित्त वर्ष के दौरान कभी भी लागू किया जा सकता है. किसी भी बैंक ब्रांच से पेंशन सितंबर 2024 में लेबल मिनिस्‍टर मनसुख मंडाविया ने सेंट्रलाइज पेंशन पेमेंट सिस्‍टम (CPPS) को अप्रूव किया था. जिसके तहत 7.8 मिलियन सदस्‍य किसी भी बैंक ब्रांच से कर्मचारी पेंशन योजना के तहत पेंशन पर सकते हैं. यह नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगी. हायर पेंशन डेडलाइन कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने नियोक्ताओं को 31 जनवरी, 2025 तक कर्मचारियों का सैलरी डिटेल अपलोड करने का अंतिम मौका दिया है. इसके अलावा, नियोक्ताओं को उच्च पेंशन आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए 15 जनवरी, 2025 तक ईपीएफओ द्वारा अनुरोधित स्पष्टीकरण प्रदान करना आवश्यक है.  recent visitors 84

महाकुंभ 2025 : भारत-नेपाल सीमा पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी, सीमा पर पुलिस एसएसबी सतर्क

महराजगंज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे भव्य महाकुंभ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी है। हाल ही में डीजीपी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वय करके सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। महाकुंभ में किसी भी आतंकी खतरे को देखते हुए भारत-नेपाल के 84 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में एसएसबी के जवान पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से भारत आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। डॉग स्क्वॉड द्वारा उनके सामानों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि महाकुंभ को लेकर सीमावर्ती पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसएसबी के साथ मिलकर पेट्रोलिंग करें और पगडंडियों पर भी निगरानी रखें। इसके साथ ही, जो सीसीटीवी कैमरे पहले से लगाए गए हैं, उन पर ध्यान रखा जा रहा है ताकि वे सही तरीके से काम करें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मीडियाकर्मियों से बताया, “महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए सभी सीमावर्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे लगातार एसएसबी के साथ समन्वय बनाए रखें और संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें। इसके अलावा, जिन पगडंडियों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, उनकी क्रियाशीलता की जांच करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सही ढंग से काम कर रहे हैं। कुछ अन्य पगडंडियों को भी चिन्हित किया गया है, जहां बिजली आपूर्ति नहीं है, और वहां सोलर पावर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और ग्रामीणों को यह बताया जा रहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति गांव में रुका हो, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें और पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई करेगी। हम लगातार एलआईयू और अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क में हैं और जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सभी अधिकारी सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”   recent visitors 129

विमान दुर्घटना : मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बाड़े की दीवार से टकरा गया, मृतकों की संख्या बढ़कर 127 हुई

सियोल दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी काउंटी मुआन में रविवार को हुए घातक विमान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने विमान के इंजन में आग की लपटें देखी और विस्फोटों की आवाजें सुनी। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, संभावना जताई जा रही है कि पक्षी के टकराने से लैंडिंग गियर में खराबी हो सकती है। जेजू एयर की फ्लाइट में 181 लोग सवार थे, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से उतर गया और मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बाड़े की दीवार से टकरा गया। यह दुर्घटना दक्षिण जिओला प्रांत के मुआन काउंटी में सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में सुबह करीब 9:07 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 127 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बचाए गए हैं। स्थानीय टीवी स्टेशनों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान को बिना लैंडिंग गियर लगाए उतरने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों का मानना ​​है कि लैंडिंग गियर में खराबी, संभवतः पक्षी के टकराने के कारण हुई, जो दुर्घटना का कारण हो सकती है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई अड्डे के पास एक किराये के घर में रह रहे 41 वर्षीय यू जे-योंग ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना से पहले विमान के दाहिने पंख पर एक चिंगारी देखी थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को बता रहा था कि विमान में कोई समस्या है, तभी मैंने एक जोरदार विस्फोट सुना। वहीं, एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त वह हवाई अड्डे से 4.5 किलोमीटर दूर टहल रहा था। इसी दौरान, विमान को उतरते हुए देखा और सोचा कि यह उतरने वाला है, तभी एक चमकती हुई रोशनी देखी। फिर एक जोरदार धमाका हुआ, उसके बाद हवा में धुआं छा गया और फिर कई विस्फोट सुने। 70 वर्षीय किम योंग-चेओल ने कहा कि विमान पहले प्रयास में उतरने में विफल रहा और दुर्घटना से पहले दूसरे प्रयास के लिए वापस लौटा। किम ने याद किया कि उसने दुर्घटना से लगभग पांच मिनट पहले दो बार धातु के छिटकने की आवाज सुनी थी। किम ने बताया कि उसने आसमान की ओर देखा और विमान को उतरने में विफल होने के बाद ऊपर चढ़ते देखा, इससे पहले कि उसने एक जोरदार विस्फोट सुना और काला धुआं आसमान में उठता हुआ देखा। पास में मछली पकड़ रहे एक 50 वर्षीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने पक्षियों के झुंड को विमान से टकराते देखा, जिससे दाहिने इंजन में आग लग गई। जब विमान रनवे पर उतर रहा था, तो वह विपरीत दिशा से आ रहे पक्षियों के झुंड से टकरा गया। मैंने दो या तीन धमाके सुने जैसे कि पक्षी इंजन में चले गए थे, इससे पहले कि मैंने दाहिने इंजन से आग की लपटें निकलती देखी। पुलिस और अग्निशमन अधिकारी सटीक कारण का पता लगाने के लिए मौके पर जांच कर रहे हैं। recent visitors 85

संभल पहुंची ASI की चार सदस्यीय टीम, बांके बिहारी मंदिर का सर्वे कर खोलेगी डेढ़ सौ साल पुराने राज

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले की तहसीस चंदौसी में बावड़ी की खुदाई के दौरान श्री बांके बिहारी मंदिर का एएसआई की चार सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। करीब डेढ़ सौ साल पुराने बांके बिहारी मंदिर से एएसआई की टीम ने सैंपल जुटाए हैं। बता दें कि यह बांके बिहारी मंदिर पिछले चौदह सालों से बंद पड़ा था। जिसके चलते मंदिर खंडहर बन गया है। आपको बता दे संभल जिले की तहसील चंदौसी के लक्ष्मणगंज मौहल्ले में स्थित बावड़ी की खुदाई तथा श्री बांके बिहारी मंदिर को लेकर के बीती 21 दिसंबर को तहसील समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैसिया को एक शिकायती पत्र सोपा गया था। जिसमें बावड़ी की खुदाई तथा श्री बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोदार करने की मांग की गई थी। इसी के चलते डीएम के निर्देशन में एएसआई की चार सदस्यीय टीम बावड़ी की खुदाई के साथ-साथ श्री बांके बिहारी मंदिर का सर्वे करने पहुंची। जहां इस टीम ने मंदिर के चारों ओर घूम कर सैंपल लिए हैं। 46 साल पुराने शिव मंदिर में सुबह-शाम हो रही आरती गौरतलब हो कि बीते दिनों संभल के मोहल्ला खग्गू सराय में 46 साल से बंद शिव मंदिर मिला था। जिसमें भगवान शिव की शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति भी मिली थी। अब इस मंदिर में श्रद्धालु खुशी खुशी रोजाना सुबह-शाम आरती करते हैं। इसमें भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए दूर दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने अपने हाथ से की सफाई 14 दिसंबर को प्रशासन की पहल पर 1978 के दंगों के बाद से बंद इस शिव मंदिर का ताला खोला गया। अधिकारियों ने अपने हाथ से इसकी सफाई की थी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। आपको बता दें कि 1978 के दंगों के बाद खग्गू सराय से हिंदू परिवार जब पलायन कर रहे थे, तब मुस्लिम आबादी से घिरे शिव मंदिर में भी ताला लगा दिया गया था। recent visitors 92

मोदी का दावा- भारत अगले साल फरवरी में पहली बार ‘वैश्विक ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली भारत अगले साल फरवरी में पहली बार ‘वैश्विक ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन' (वेव्स) की मेजबानी करेगा, जो देश की रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए एक वैश्विक मंच होगा, सहयोग को बढ़ावा देगा और विश्व स्तरीय मनोरंजन सामग्री निर्माण के केंद्र के रूप में देश की क्षमता को प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' में ‘वेव्स' के बारे में विस्तार से बात की। ‘वेव्स' की तुलना दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच जैसे वैश्विक आयोजनों से करते हुए मोदी ने कहा कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग के दिग्गजों के साथ-साथ दुनिया भर से रचनात्मक लोग 5 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में एकत्र होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक मनोरंजन सामग्री निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' प्रधानमंत्री ने ‘वेव्स' की तैयारियों में युवा रचनाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, जो भारत के रचनात्मक समुदाय की गतिशील भावना को दर्शाता है। उन्होंने देश के युवाओं के उत्साह और रचना क्षेत्र से जुड़ी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में उनके योगदान पर गर्व व्यक्त किया। मोदी ने कहा, ‘‘चाहे आप एक युवा रचनाकार हों या एक स्थापित कलाकार, बॉलीवुड या क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हों, टीवी उद्योग के पेशेवर हों, एनीमेशन, गेमिंग के विशेषज्ञ हों या मनोरंजन प्रौद्योगिकी के प्रर्वतक हों, मैं आपको वेव्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।'' प्रधानमंत्री ने मनोरंजन और रचनात्मक उद्योगों के सभी हितधारकों से ‘वेव्स' में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। recent visitors 99

सरकार दे रही है बिज़नेस शुरू करने लिए 20 लाख का लोन, सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जाती है

नई दिल्ली भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. जिनका अलग-अलग लोगों को लाभ मिलता है. सरकार देश के अलग-अलग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन योजनाएं लाती हैं. अगर आप शुरू करना चाहते हैं खुदका बिजनेस या फिर उसे बढ़ाना चाहतें है. और आपके पास पैसे नहीं है. तो इसके लिए भारत सरकार आपकी मदद करती है. भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जाती है. इस योजना के तहत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देती है. इसमें सरकार की ओर से तीन तरह के लोन दिए जाते हैं. किस तरह कर सकते हैं इस योजना में लोन के लिए आवेदन चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया. पीएम मुद्रा योजना में मिलता है 20 लाख का लोन भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम मुद्रा योजना में सरकार नॉन एग्रीकल्चर सेक्टर के छोटे और सूक्ष्म उद्योगों को आर्थिक सहायता देती है. इस योजना के तहत सरकार छोटे कारोबारियों को और जो अपना नया कारोबार शुरू कर रहे हैं. उन युवा उद्यमियों को लोन मुहैया करवाती है. पहले प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार 10 लाख रुपये तक का लोन देती थी. जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये तक का कर दिया गया है.   योजना में तीन तरह के लोन मिलते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भारत सरकार तीन तरह के लोन देती है. जिनमें शिशु श्रेणी, किशोर श्रेणी और  तरुण श्रेणी शामिल होती है. शिशु श्रेणी में बात की जाए तो सरकार की ओर से 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. तो वहीं किशोर श्रेणी के लिए  50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसके अलावा तरुण कैटेगरी के तहत 5 लाख से लेकर10 लाख तक लोन मिलता है. बता दें तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक का लोन उनको मिलता है. जिन्होंने पहले लोन लेकर चुका दिया होता है.   ऐसे कर सकते हैं योजना के लिए आवेदन प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है. मुद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल www.udyamimitra.in पर जाना होगा. तो वहीं ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी या एमएफआई की किसी भी ब्रांच जाकर अप्लाई किया जा सकता है . recent visitors 87

2024 का साल विमान हादसों के लिए बना काल, ब्राजील में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 की हुई थी मौत

नई दिल्ली दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया. नये साल के आने से पहले एयरलाइंस के लिए दिसंबर 2024 का महीना किसी सदमे से कम नहीं रहा है. इस महीने में अभी तक (29 दिसंबर 2024) 6 बड़े प्लेन हादसे हुए, जिसमें कुल 234 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में अब एविएशन सेक्टर में सुरक्षा प्रोटोकॉल और टेक्नीकल समस्याओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल पर हुए विमान हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, वहीं सुरक्षाकर्मियों ने दो लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया. बैंकॉक से लौट रहे इस विमान का लैंडिंग के समय गियर नहीं खुला, जिससे यह रनवे से फिसल गया और कंक्रीट की बाड़ से जा टकराया. बाड़ से टकराने के बाद विमान से बड़ा आग का गोला निकला, जिससे प्लेन राख के ढेर में बदल गया. घटनास्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और हेलीकॉप्टर बचाव अभियान के लिए लाया गया. लैंडिंग गियर क्यों नहीं खुला, इसी जांच चल रही है. जेजू एयर के इतिहास में पहली घातक दुर्घटना है. इससे पहले साल 2007 में जेजू एयर की ओर से संचालित बॉम्बार्डियर Q400 फ्लाइट को दक्षिणी बुसान-गिम्हे हवाई अड्डे पर तेज हवाओं के कारण रनवे से उतर गया. इस फ्लाइट में 74 लोग सवार थे और इस घटनना में एक यात्री घायल हो गए थे. अजरबैजान एयरलाइंस दुर्घटना इससे पहले 25 दिसंबर 2024 को कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ERJ-190AR दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 38 लोग मारे गए थे. यह विमान बाकू के ग्रोज्नी के लिए उड़ान भर रहा था. तकनीकी समस्याओं और खराब मौसम की वजह से उसे डायवर्ट करना पड़ा था. ग्रोज्नी एयरपोर्ट पर कई बार लैंडिंग की कोशिश करने के बाद विमान अक्तौ एयरपोर्ट के पास जामीन से टकरा गया. इसमें 67 यात्री सवार थे. एयरलाइंस की ओर से कहा गया था कि यह हादसा बाहरी हस्तक्षेप की वजह से हुआ था. ब्राजील विमान दुर्घटना में 10 की मौत 22 दिसंबर को दक्षिणी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक परिवार के दस सदस्यों की मौत हो गई. इस विमान को उड़ा रहे ब्राजील के बिजनेसमेन लुईज क्लाउडियो गैलेजी की पत्नी, तीन बेटियां और अन्य रिश्तेदारों के साथ दुर्घटना में मृत्यु हो गई.  रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिग के वक्त प्लेन इस बिल्डिंग की चिमनी, घर और दुकान से टकराया. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में उस जगह जमीन पर मौजूद 17 लोग घायल हो गए थे. पापुआ न्यू गिनी दुर्घटना प्लेन हादसा नॉर्थ कोस्ट एविएशन की ओर से संचालित ब्रिटन-नॉर्मन बीएन-2बी-26 आइलैंडर, 22 दिसंबर को पापुआ न्यू गिनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. यह विमान वासु एयरपोर्ट से लाए-नदजाब के लिए चार्टर उड़ान पर था. अगले दिन इस विमान का मलबा मिला, लेकिन कोई भी जीवित नहीं बचा था. इस घटना की जांच अभी भी चल रही है. अर्जेन्टीना में लैंडिंग के वक्त बाड़ से टकराया प्लेन अर्जेंटीना के सैन फर्नांडो एयरपोर्ट के पास बॉम्बार्डियर BD-100-1A10 चैलेंजर 300 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलट मारे गए. विमान पुंटा डेल एस्टे एयरपोर्ट से सैन फर्नांडो के लिए उड़ान भर रहा था. लैंडिंग के बाद यह विमान रनवे से आगे निकल गया और बाड़ से टकरा गया, जिससे प्लेन में आग लग गई. विमान का बयां हिस्सा टूट कर अलग हो गया था और पायलट आग में जलकर मर गए थे. होनोलूलू एयरपोर्ट के पास इमारत से टकराया विमान कामाका एयर एलएलसी की ओर से संचालित कामाका एयर सेसना 208 कारवां फ्लाइट होनोलूलू में डैनियल के इनौये अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलट मारे गए. एटीसी संचार के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद नियंत्रण खो दिया और एक इमारत से टकरा गया. कहा जा रहा है कि यह घटना ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. recent visitors 70