राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद का अधिवेशन: दलित वंचित अधिकारों और रणनीतियों पर चर्चा

Session of National Scheduled Caste Tribe Development Council: Discussion on Dalit deprived rights and strategies सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा भोपाल के मानस भवन में अधिवेशन किया गया जिसमें सभी समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे जिनका स्वागत सत्कार करते हुए सभी को संबोधित किया जिसमें ऑल ओवर इंडिया से लोग सम्मिलित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया द्वारा तुम बताया गया कि यह अधिवेशन इसलिए रखा गया है ताकि जो दलित शोषित वंचित लोगों पर अन्याय हो रहे हैं उनपर चिंता जताते हुए कहा कि आज इस अधिवेशन से आगे की रणनीति तय की जाएगी जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी ही हिस्सेदारी का नारा देते हुए उन पार्टियों पर भी तंजिका सा जो आए दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं उनको भी यह याद रखना चाहिए बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान के अनुसार ही आज आप और हम सभी अच्छे पदों पर बैठे हुए हैं recent visitors 143

लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर और 27 कांस्टेबलों की पोस्टिंग, तीन दिन पहले ही 4 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर और 24 आरक्षकों का तबादला किया

 भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त के छापों की गूंज दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी सुनाई दे रही. वहीं, अब रेड की सूचना लीक होने के आरोप और शक़ के बाद लोकायुक्त में नई नियुक्तियां कर दी गई हैं. रविवार शाम को लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर और 27 कांस्टेबलों की पोस्टिंग हुई है. बता दें कि तीन दिन पहले ही लोकायुक्त में लंबे समय से पदस्थ 4 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर और 24 आरक्षकों का तबादला कर दिया गया था. रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, जबलपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर सक्तूराम मरावी, मंडला में पदस्थ इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, रतलाम के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार भोजक, इंदौर में पदस्थ इंस्पेक्टर आनंद चौहान, पांढुर्ना में पदस्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव और ग्वालियर में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक बलराम सिंह को लोकायुक्त संगठन भोपाल भेजा गया है. इन 6 इंस्पेक्टरों के अलावा 27 कांस्टेबलों को भी लोकायुक्त में भेजा गया है जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:- – आरक्षक रामेश्वर निगवाल – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी – आरक्षक प्रदीप दुबे – आरक्षक रवि सिंह – आरक्षक आशीष आर्य – आरक्षक विनोद यादव – आरक्षक विनय कुमार घोघरे – आरक्षक प्रवीण कुमार – आरक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह – आरक्षक संजीव कुमारिया – आरक्षक गौरव साहू – आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह – आरक्षक यशवंत पटेल – आरक्षक संदीप कुमार शुक्ला – आरक्षक कृष्ण कुमार सेन – आरक्षक राजेश सिंह ठाकुर – आरक्षक सतीश कौशल – आरक्षक पुनीत सिंह – आरक्षक नीलेश चौबे – आरक्षक राजेंद्र कुमार बकोरिया – आरक्षक पंकज सिंह बिष्ट – आरक्षक विपिन वर्मा – आरक्षक जितेंद्र सिंह – आरक्षक मेहबूब कुरैशी – आरक्षक दिलीप कुमार पटेल – आरक्षक मनोज मिश्रा – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर बता दें कि मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस की ओर से गई छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से 234 किलो चांदी और करोड़ों रुपए कैश मिले थे. इसके बाद सौरभ के सहयोगी की कार से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे. फिलहाल सौरभ फरार है.     recent visitors 93

ग्वालियर के योगेंद्र का इंडियन क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका में 12 जनवरी से होंगे मैच

ग्वालियर श्रीलंका में 12 से 21 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली इंटरनेशनल डिसएबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। योगेंद्र भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हिस्सा लेंगी। जयपुर में किया था शानदार प्रदर्शन मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह तोमर ने जानकारी दी कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर से 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। योगेंद्र भदौरिया का चयन उनके जयपुर में हुए चैलेंजर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इससे पहले भी योगेंद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया था। ग्वालियर को मिला गौरव योगेंद्र के चयन पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक दीपक सचेती और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीलंका में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी योगेंद्र अपने खेल की अमिट छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे।   recent visitors 51

सस्ते सामानों के लिए प्रसिद्ध भोजपाल महोत्सव मेला अब 5 जनवरी तक चलेगा

भोपाल  राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला अब 5 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह मेला 29 दिसम्बर तक चलना था। शहरवासियों के साथ मेले में आए दुकानदारों, झूला और सर्कस संचालकों की मांग पर मेला समिति ने यह निर्णय लिया है। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोपाल शहरवासियों और व्यापारी बंधुओं की मांग पर मेल समिति ने 7 दिन और मेला बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मेले का समापन 29 दिसम्बर की बजाय 5 जनवरी को किया जाएगा। यादव ने कहा कि शहरवासियों और व्यापारियों का लगातार सुझाव आ रहा था कि मेले को एक सप्ताह और बढ़ाकर 5 जनवरी तक किया जाए। ऐसे में शहरवासियों को दुकानदारों के सुझाव का स्वागत करते हुए मेले को एक सप्ताह और बढ़ाया गया है। इससे शहरवासियों को एक सप्ताह और घूमने फिरने, खरीदारी व मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। मेला मंच पर रविवार को आयोजित बॉलीवुड नाइट में डेशी डियो बैंड ने बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ठ अतिथि नर्मदापुरम जिले से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राजाभोज के नाम पर होने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन अध्यक्ष ने बताया कि राजभोज की नगरी में राजाभोज के नाम से होने वाले आयोजनों में प्रदेश में यह सबसे बड़ा आयोजन है। मेले में राजाभोज की 12 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। छोटे-बड़े करीब 400 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। यहां स्वागत द्वार, भव्य सांस्कृतिक मंच और टे्रडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है। मेले का साल भर रहता है इंतजार महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में रोजाना 25 से 30 हजार लोग पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या डेढ़ से दो लाख तक पहुंच जाती है। मेला देखने राजधानी भोपाल के साथ ही रायसेन, विदिशा, सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज सहित आसपास क्षेत्र से लोग परिवार सहित आते हैं। इस मेले का शहरवासियों को साल भर इंतजार रहता है। recent visitors 59

‘घरों में नहीं बनेगी खिड़की’, तालिबान में अब महिलाओं के बाहर झांकने पर भी बैन

काबुल अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ एक नया कानून बना दिया है। इसके मुताबिक नए बन रहे घरों में खिड़कियां नहीं होनी चाहिए। यह कानून इसलिए बनाया गया है ताकि महिलाएं बाहर की तरफ न देख पाएं। तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि महिलाओं की झलक मिलने से अश्लील हरकतें हो सकती हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस बारे में एक्स पर एक बयान भी पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहाकि नई इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए, जिससे आंगन, रसोईघर, पड़ोसी का कुआं या महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली जगह दिखाई देती है। जबीहुल्ला मुजाहिद ने लिखा है कि महिलाओं को किचन में काम करते हुए, बारामदे में आते-जाते या कुएं से पानी लेते हुए देखने से अश्लील हरकतें हो सकती हैं। तालिबान सरकार के मुताबिक म्यूनिसिपल अधिकारी और अन्य संबंधित विभाग नए बन रहे घरों पर नजर भी रखेंगे। उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि इन घरों में पड़ासियों के घर की तरफ खिड़की या झरोखा न खुला हो। अगर किसी घर में पहले से पड़ोसी के घर की तरफ खिड़की खुली हुई है तो उसे इसके लिए इंतजाम करने होंगे। मकान मालिक को या तो खिड़की तरफ दीवार बनानी होगी या फिर कुछ ऐसा इंतजाम करना होगा, जिससे पड़ोसी उस जगह से घर में न देख पाए। तालिबान सरकार ऐसा इंतजाम करने में जुटी है कि न तो बाहर से उन्हें कोई देख पाए और न ही वो किसी बाहरी आदमी को देख पाएं। गौरतलब है कि अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही तालिबान सरकार महिलाओं के अधिकारों पर प्रतिबंध लगा रही है। यहां तक कि उन्हें नौकरियां करने की भी अनुमति नहीं है। महिलाओं के लिए तालिबान की नीतियों पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी नाखुशी जताई है। तालिबान अधिकारियों ने लड़कियों और महिलाओं के लिए प्राथमिक शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनके पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों तक जाने पर भी रोक लगा दी गई है। हाल ही में यहां पर एक कानून बनाया गया है, जिसके मुताबिक महिलाओं पर सार्वजनिक रूप से गाना या कविता सुनाना भी प्रतिबंधित है। recent visitors 49

फसल उपार्जन के लिए जो छोटे किसान नहीं आते, उन्हें भी सरकार सहयोग देने पर कर रही विचार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार किसानों को राहत राशि दी जाएगी। देश के साथ प्रदेश में भी मौसम बदला है। किसानों के किसी भी संकट में सरकार संवेदनशील होकर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को किसी भी माध्यम से फसल बेचे जाने की सुविधा देती है। ऐसे छोटे किसान जिनकी फसलों का उपार्जन नहीं हो पाता और वे अपने स्तर से फसल बेच देते हैं, उन्हें प्रति हैक्टेयर राशि प्रदान करने अथवा बोनस के संबंध में आवश्यक सहायता के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में विचार कर उन किसानों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं अथवा अपेक्षाकृत सक्षम नहीं हैं। ओला,पाला आदि से फसलों के नुकसान पर जिला स्तर पर आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से आहवान किया कि विपरीत मौसम में फसलों के साथ स्वयं की सुरक्षा के लिए समस्त ऐहतियात बरतें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में ट्यूब बैल खुले नहीं रहना चाहिए। ट्यूब वेल खुले रखना प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने में जानकारी दी जाए। ऐसी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों को भी असमय वर्षा, शीत आदि से बचाव के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।   recent visitors 43

मेमू ट्रेन बंद होने से यात्री परेशान, 6 नंबर प्लेटफार्म के कई रास्ते बंद, वेलफेयर एसोसिएशन ने रेल प्रबंधक को बताई समस्या

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से मेमू ट्रेन को दो महीने के लिए रद्द करने प्लेटफार्म का गेट नंबर 6 को बंद करने यात्रियों को परेशानी हो रही है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए रेलवे अप डाऊनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन संस्था ने भोपाल रेल मंडल के प्रबंधक और भोपाल सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन से रोजाना लाखों यात्री रेल पर सफर करते हैं। इन दिनों भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। रेलवे अप डाऊनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर संस्था ने मांग की मेमू ट्रेन को 2 महीने के लिए बंद कर दिया गया है जिससे कई यात्रियों को परेशानी होगी उसको चालू किया जाए। भोपाल रेलवे स्टेशन पर 6 नंबर प्लेटफार्म साइड कई रास्ते को बंद कर दिया है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मेट्रो रेल के नाम पर कई कई इमरजेंसी गेट भी बंद कर दिए हैं जिससे विकलांग यात्री को परेशानी हो रही है। 6 नंबर स्टेशन के पास पार्किंग भी बंद कर दी जिससे काफी समस्या आ रही है। ऑटो चालकों ने भी मांग की है कि 6 नंबर के पास पार्किंग को रेलवे व्यवस्थित करें। इस समस्या से ऑटो नहीं चला पा रहे हैं। recent visitors 46