कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दर्शन व्यवस्था का मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए

उज्जैन वर्ष 2024 की समाप्ति एवं अंग्रेजी नववर्ष 2025 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि होने के कारण उन्हें दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्था कर सुगमतापूर्वक दर्शन कराने के लिए तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार 27 दिसंबर को प्रात: प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि शीघ्रता से बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।       कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सर्वप्रथम कर्कराज पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल पर समतलीकरण, साफ-सफाई, चलित शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद कलोता समाज एवं भील समाज की धर्मशाला पर पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। उक्त स्थलों पर भी सुव्यवस्थित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ कर्कराज पार्किंग स्थल से पैदल मार्ग का मुआयना करते हुए गंगा गार्डन से गोंड बस्ती, चारधाम पार्किंग, शक्तिपथ, महाकाल महालोक, मानसरोवर होते हुए भगवान महाकाल मंदिर की रैलिंग तक की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने दर्शनार्थियों की सुलभ दर्शन व्यवस्था के दौरान दर्शनार्थियों के लिए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शक्तिपथ के साईड रोड़ तरफ कहीं कहीं अतिक्रमण है उसे हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शक्तिपथ की साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।       कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल मंदिर के निर्गम की ओर बने नवीन शौचालय को प्रारंभ कराए जाए और आस-पास की गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात कलेक्टर ने पैदल चलकर हरसिद्धी होते हुए रामघाट की व्यवस्था का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को बेरिकेडिंग और महिलाओं के लिए स्नान करने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के अलावा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, एसडीएम एलएन गर्ग, स्मार्ट सीईओ संदीप शिवा, विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, मंदिर समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।     recent visitors 89

संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी जगह पर पुलिस चौकी बनाई जाएगी, इसकी तैयारी भी शुरू

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में बीते 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब शाही जामा मस्जिद के सामने खाली पड़े हुए मैदान में नई पुलिस चौकी बनाई जाएगी. इसको लेकर जगह को चिह्नित कर लिया गया है. इतना ही नहीं एडिशनल एसपी और सीओ श्रीचंद्र ने इस जगह का नपाई भी कर ली है. संभल के एडिशनल एसपी श्रीचंद्र ने  बात करते हुए बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस जगह पर पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया गया है. पुलिस चौकी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा.   जहां बनेगी चौकी, उस जगह को किया गया चिह्नित जब पुलिस फोर्स के साथ एएसपी जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे तो मस्जिद कमेटी और आसपास के लोग अपने जमीनों के कागजात लेकर उनके पास पहुंचे. उन्होंने बताया कि ये लोग इसलिए कागज लेकर आए क्योंकि उनका कहना है कि ये जगह उनकी है. हम इसकी जांच करेंगे. पुलिस टीम ने उस जगह की नपाई भी कर ली है, जहां पुलिस चौकी बननी है. जिस जगह पर चौकी का निर्माण किया जाएगा, उस जगह पर चूना डालकर चिह्नित किया गया है. 24 नवंबर को मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि वहां हरिहर मंदिर था. जब 24 नवंबर को सर्वे की टीम मस्जिद के अंदर थी तभी मस्जिद के बाहर हिंसा भड़क गई. इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया, फायरिंग की और गाड़ियों को भी जला दिया. इस पर काबू पाने के लिए पुलिस आंसू गैंस से लेकर फायरिंग तक की. इस हिंसा में चार युवकों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अबतक करीब 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 90 की तलाश कर रही है.   recent visitors 103

भारत की बेटियों ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, तीसरा वनडे 5 विकेट से जीती टीम इंडिया

वड़ोदरा  दीप्ति शर्मा (छह विकेट और नाबाद 39 रन ) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के भारतीय टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली हैं। वेस्टइंडीज के 162 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 23 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिए। स्मृति मंधाना (चार) और हरलीन देओल (एक) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद प्रतिका रावल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने प्रतिका रावल (18) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर में ऐफी फ्लेचर ने हरमनप्रीत कौर (32) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स तथा दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में करिश्मा रामहैरक ने जेमिमाह रॉड्रिग्स (29) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 39) रनों की पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने 11 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (नाबाद 23)रन बनाये। भारत ने 28.2 ओवर में 167 रन बनाकर मुकाबला और 3-0 से श्रृंखला भी जीती। वेस्टइंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन, आलिया ऑलेन, हेली मैथ्यूज, करिश्मा रामहैक और ऐफी फ्लेचर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले दीप्ति शर्मा (छह विकेट) और रेणुका सिंह (चार विकेट) शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 162 के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया था। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र नौ रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। इसके बाद शमैन कैंपबेल और शिनेल हेनरी की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिये 91 रनों की साझेदारी हुई। 22वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने शमैन कैंपबेल (46) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 24वें ओवर में दीप्ति ने जायडा जेम्स (एक) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 32वें ओवर में दीप्ति ने शिनेल हेनरी को आउटकर वेस्टइंडीज के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीदों को झटका दिया। शिनेल हेनरी ने 72 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (61) रनों की पारी खेली। आलिया ऑलेन (21), मैंडी मैंगरु (नौ), ऐफी फ्लेचर (एक) और अश्मिनी मुनिसार (चार) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडी की पूरी टीम को 38.5 ओवर में 162 रनों पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने छह विकेट लिये। रेणुका सिंह को चार विकेट मिले।     recent visitors 69

बाबा के चरण पादूका की स्थापना उनके तपोभूमि भट्टयान बुजुर्ग में की गई.

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का 11 दिसंबर की सुबह निधन हो गया था. आज उनके के निधन के 17 दिन बाद संत सियाराम बाबा के चरण पादुका स्थापित कर पूजन अभिषेक हो गई. बाबा के चरण पादूका की स्थापना उनके तपोभूमि भट्टयान बुजुर्ग में की गई. राम रक्षा स्रोत पाठ एवं मां नर्मदा के अभिषेक के बाद चरण पादुका स्थापना की गई. बाबा की पादुकाओं को जैसे ही स्थापित किया गया सियाराम बाबा की जय और नर्मदा मैय्या के जयकारे से नर्मदा तट गूंज उठा. बता दें कि ब्रह्मलीन संतश्री सियाराम बाबा जिस स्थान पर संत की विधि विधान से अंत्येष्टि की गई थी. वहीं, नर्मदा तट पर संत सीताराम बाबा की चरण पादुका की स्थापना की गई. इस कार्यक्रम में प्रदेश और निमाड़ अंचल से संत समाज एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा. आज से ठीक पंद्रह दिन पहले मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा ब्रह्मलीन हुए थे. इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी थी. सौ साल से अधिक के थे सियाराम बाबा संत भगवान श्रीराम और मां नर्मदा के उपासक थे. सदैव रामायण पाठ करते थे. उनकी उम्र सौ वर्ष से अधिक बताई जाती है. उम्र के अंतिम समय तक उन्होंने रामायण पाठ किया. उनके तपोस्थल मंदिर में हमेशा रामधुन चलती थी. आज ग्रामीण और उनके सेवादार वहां यह क्रम जारी रखे हुए हैं. आज ग्रामीणों द्वारा संत सियाराम गोशाला राधाकृष्ण मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया है, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. साधु संतों की भोजन प्रसादी के लिए अलग से पांडाल बनाए है. सुरक्षा को लेकर भी पुलिस कमान संभाली है. 11 दिसंबर को हुआ था निधन गौरतलब है खरगोन के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का निधन 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी को हुआ था. बताया जाता है कि संत सियाराम बाबा ने 12 साल तक मौन भी धारण कर रखा था. जो भक्त भी उनके पास आते थे, उनसे वे दान स्वरूप मात्र 10 रुपये ही लेते थे. अगर कोई भक्त इससे अधिक देने की इच्छा जताता था तो वह मना कर देते थे. बाबा जो 10 रुपये लेते थे उस धन का भी उपयोग वे आश्रम से जुड़े कामों में लगा देते थे. बताया जाता है कि वे प्रतिदिन 16 से 17 घंटे तक रामायण का पाठ करते थे. संत सियाराम बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे.   recent visitors 154

भारत में दूरसंचार और पे-टीवी सर्विस का रेवेन्यू 2029 में 50.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

नई दिल्ली मोबाइल डेटा और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट की बदौलत भारत में दूरसंचार और पे-टीवी सर्विस का रेवेन्यू 2024 में 44.9 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2029 में 50.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल डाटा की ‘इंडिया टेलीकॉम ऑपरेटर्स कंट्री इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ के अनुसार, मोबाइल वॉयस सर्विस एआरपीयू में लगातार कमी के कारण पूर्वानुमान अवधि के दौरान मोबाइल वॉयस सर्विस रेवेन्यू में गिरावट आएगी, क्योंकि यूजर्स तेजी से ओटीटी कम्युनिकेशन प्लेटफार्मों की ओर रुख कर रहे हैं। ग्लोबल डाटा के दूरसंचार विश्लेषक श्रीकांत वैद्य ने कहा, “भारत में ग्राहक आधार के हिसाब से 4जी सबसे लीडिंग मोबाइल टेक्नोलॉजी है, जो 2024 में रजिस्टर्ड कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शन का 68.9 प्रतिशत है। हालांकि, 2029 में यह हिस्सा घटकर 32.1 प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण हाई-स्पीड 5जी सर्विस की ओर ग्राहकों का पलायन है।” दूसरी ओर, मोबाइल डेटा सर्विस रेवेन्यू पूर्वानुमान अवधि में 5.5 प्रतिशत की सीएजीआर पर बढ़ना जारी रखेगा, जो स्मार्टफोन अपनाने में निरंतर वृद्धि, मोबाइल इंटरनेट सब्सक्रिप्शन में वृद्धि और मोबाइल डेटा सर्विस की बढ़ती खपत से जुड़ा होगा। दूसरी ओर, वैद्य के अनुसार, 5डी सेवाओं का 2024 में कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शन में 15 प्रतिशत हिस्सा होगा, जो 2029 में बढ़कर 61.8 प्रतिशत हो जाएगा, जो मोबाइल ऑपरेटरों द्वारा चल रहे 5जी नेटवर्क विस्तार से जुड़ा है। उदाहरण के लिए, एयरटेल का 5जी नेटवर्क सितंबर 2024 तक 140,000 गांवों तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सर्विस रेवेन्यू 2024-29 की अवधि में 6.2 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है, जो कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन में लगातार वृद्धि के अनुरूप है, खासकर एफटीटीएच/बी एक्सेस लाइनों पर। वैद्य ने कहा, “देश भर में फाइबर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के सरकार के प्रयासों के पीछे हाईर स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग और बढ़ती उपलब्धता पूर्वानुमानित अवधि में फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को अपनाने को बढ़ावा देगी।” उदाहरण के लिए, देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 650 बिलियन रुपये (7.8 बिलियन डॉलर) की लागत वाले भारतनेट के तीसरे चरण की शुरुआत निकट भविष्य में होने की उम्मीद है।   recent visitors 71

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

नई दिल्ली घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 250 से 280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने के भाव में तेजी आने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,880 रुपये से लेकर 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,400 रुपये से लेकर 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली तेजी आई है। इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।     recent visitors 77

मेलबर्न टेस्ट में भारत की हालत हुई खराब, भारतीय टीम अब भी है 310 रन पीछे

​मेलबर्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला 26 द‍िसंबर को शुरू हुआ. मैच का दूसरा द‍िन (27 द‍िसंबर) ऑस्ट्रेल‍िया के बल्लेबाजों के बाद उनके गेंदबाजों के नाम रहा. कंगारू गेंदबाजों ने आख‍िरी सेशन में भारत के 3 विकेट महज 6 रन के अंदर झटक ल‍िए. ऐसे में अब ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम इस मैच में ड्राइव‍िंंग सीट पर सवार है. भारतीय टीम ने स्टम्प तक 164/5 (46 ओवर) का स्कोर बना ल‍िया है. भारत को फॉलोऑन से बचने के ल‍िए 275 रनों का स्कोर पार करना होगा. जब द‍िन का खेल खत्म हुआ तो ऋषभ पंत (6 नॉट आउट), रवींद्र जडेजा (4 नॉट आउट) टिके हुए थे. इस मैच की पहली पारी में  ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 474 रनों पर स‍िमट गई. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए.  यशस्वी के आउट होते ही लगे व‍िकेट की झड़ी… भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन  चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍. recent visitors 76