ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिरों में एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! एकादशी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया,इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजा अर्चना की,वहीं हम आपको बतादे की,राजधानी स्थित ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में भी एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया,फूलों से साज सजजा की गई और विभिन्न सामग्रियों का भोग लगाए गए,मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,खाटू श्याम मंदिर में रात्रि तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, वहीं देर रात्रि तक महिलाओं ने भजन कीर्तन किया,एवं महा आरती कर दीप प्रज्वलित की गई,वही मंदिर के पुजारी ने हमें बताया कि,हाल ही में मंदिर की स्थापना कर खाटू श्याम बाबा को स्थापित किया गया, मंदिर में हर महीने की एकादशी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,उपाध्यक्ष अमरीश पटेल,सचिव वीरेन्द्र रत्नावत्त,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,सदस्य शुभम ठाकुर एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे recent visitors 138

28 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सरपंच संघ भूख हड़ताल की राह पर

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। विकास की सबसे निचले स्तर की स्थानीय इकाई ग्राम पंचायत के सरपंच इन दोनों सरकार से सीधे मुख़ातिव होने की तैयारी कर रहे हैं। इससे सरपंच और सरकार के बीच में टकराव की स्थिति बन सकती है। सरपंचों का कहना है कि हम लंबे समय से सरकार और विभाग के मंत्री की आपसी खींचतान के कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। 28 सूत्रीय मांगो को लेकर 27 दिसंबर को प्रदेश भर से बड़ी संख्या में सरपंच राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर, कमलेश पटेल सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बड़वानी, सिवेंद्र सिंह सरपंच संघ जिलाध्यक्ष शहडोल, सोहन कन्नौज सरपंच संघ जिलाध्यक्ष धार समेत कई सरपंचों ने पंचायत में व्याप्त समस्याओं की पीड़ा सार्वजनिक रूप से सुनाई। उनका कहना है कि कई बार ज्ञापनों के माध्यम से सरकार से आग्रह कर चुके हैं, उसके बाद भी सरकार का ध्यान पंचायतों की ओर नहीं है। इससे अब उनका गुस्सा सरकार के खिलाफ और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर का कहना है कि पंचायत संघ की 28 सूत्रीय मांगे हैं जिनको हम सरकार के ध्यान में बार-बार लाए हैं, उसके बाद भी हमारी मांगों की ओर सरकार का रवैया लचर दिखाई नहीं दे रहा है। जनपद और जिला पंचायत स्तर पर सरपंचों के साथ जमकर कमीशन बाजी का खेल चल रहा है। जनपद सीईओ 20 से 40 परसेंट तक कमीशन लेता है उसी का ही भुगतान होता है बाकी सरपंच जो इमानदारी से काम करते हैं उनका भुगतान पेंडिंग में पड़ा रहता है। सरपंच एक प्रकार से कठपुतली बनकर रह गया है। वह सरकार और आम पब्लिक दोनों की गालियां ही सुन रहा है। राष्ट्रीय सरपंच संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ने यदि हमारी मांगों पर जल्दी ही विचार नहीं किया तो हम पंचायत में तालाबंदी करेंगे। recent visitors 293

गंगा पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, परिवार से नाराज थी

गजरौला  घरेलू कलह के चलते एक युवती अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए ब्रजघाट में पहुंच गई। यहां पर उसने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। युवती को गंगा में कूदता हुआ देखकर गोताखोर भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद युवती को बचा लिया गया। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला शुक्रवार की सुबह का है। एक युवती घर पर विवाद होने के बाद ब्रजघाट में पहुंची। यहां पुल पर लगे लोहे की जाल के ऊपर चढ़कर बैठ गई। इस दौरान एक व्यक्ति चिल्लाते हुए युवती को बचाने के लिए उसके पास पहुंचा तो युवती एकदम गंगा में कूद गई। इस बीच यहां घाट पर मौजूद गोताखोर चंद्रभान, विशाल, रोशन, राजू, विनोद, कुंवरपाल, मुकेश, दीपचंद आदि ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सकुशल बचा लिया। मौके पर पहुंची पुल‍िस मामले की जानकारी मिलने पर गढ़ क्षेत्र की ब्रजघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के भाई को भी मौके पर बुला लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को स्वजन अपने साथ ले गए। गोताखोर दीपचंद ने बताया कि पारिवारिक विवाद होने के बाद युवती ने जीवन लीला समाप्त करने की मंशा से यह कदम उठाया था। उसे नाव में बैठाकर किनारे पर ले गए। पता लगने पर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवती को अपने साथ ले गए। वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया। पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी युवती पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी। 16 जनवरी 2025 को युवती की शादी है। लेकिन किसी बात से परेशान थी। परेशान  युवती घर से निकली और खुदकुशी की कोशिश की, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुल से कूदने वाली युवती को गोताखोरों ने बचा लिया है। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।     recent visitors 62

Osamu Suzuki: भारत में ‘मारुति 800’ की कहानी लिखने वाले ओसामू सुजुकी का निधन

टोक्यो ओसामु सुजुकी (Osamu Suzuki) जापान की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन और लंबे समय तक इसके हेड रहे हैं. उन्होंने सुजुकी मोटर को एक ग्लोबल ऑटोमोबाइल ब्रांड के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई है. उनका 27 दिसंबर 2024 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. भारत में 'मारुति 800' की कहानी लिखने वाले- साल 1980 के दशक में, भारत में सस्ती और टिकाऊ कारों की कमी थी.ओसामु सुजुकी ने इस अवसर को पहचाना और भारतीय सरकार के साथ मिलकर काम करना शुरू किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- भारत में पहली कार, मारुति 800, 1983 में लॉन्च हुई. इसकी कीमत लगभग ₹47,500 थी, जो मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बेस्ट थी. ओसामु सुजुकी खुद इस प्रोजेक्ट में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहे. उन्होंने भारतीय सड़कों की परिस्थितियों और कंज्यूर की जरूरतों को समझने के लिए भारत के गांवों का दौरा किया. यह कार भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की सबसे सफल कार बन गई और "लोगों की कार" कही जाने लगी. ओसामु सुजुकी का जीवन– ओसामु सुजुकी का जन्म 30 जनवरी 1930 को जापान के गिफु में हुआ था. उनकी शुरुआत शिक्षा काफी साधारण थी. लेकिन बाद में उन्होंने सोफिया यूनिवर्सिटी (Sophia University), जापान से पढ़ाई की. करियर की शुरुआत और सुजुकी मोटर से जुड़े-1958 में, ओसामु सुजुकी ने कंपनी जॉइन की. उन्होंने कंपनी के मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक पहलुओं में बड़ी भूमिका निभाई. साल 1978 में वे सुजुकी मोटर के अध्यक्ष बने. 2000 में वे कंपनी के चेयरमैन बने. भारक के साथ रिश्ता- ओसामु सुजुकी ने भारत में मारुति सुजुकी के साथ साझेदारी की स्थापना की. 1982 में, सुजुकी मोटर ने भारतीय सरकार के साथ साझेदारी की, और इसके बाद मारुति सुजुकी की स्थापना हुई. मारुति सुजुकी भारत में सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी बनी. सुजुकी को ग्लोबल ब्रैंड बनाया-ओसामु सुजुकी के नेतृत्व में, सुजुकी मोटर ने छोटे और सस्ते कार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. कंपनी ने जापान, भारत, यूरोप और अमेरिका सहित कई देशों में अपने प्रोडक्ट  का विस्तार किया. भारत में ऑटोमोबाइल क्रांति-मारुति 800 जैसी कारों के माध्यम से, उन्होंने भारत में मिडल क्लास के लिए किफायती वाहन उपलब्ध कराए.  भारत में मारुति सुजुकी की सफलता को "ऑटोमोबाइल क्रांति" कहा जाता है. ओसामु सुजुकी ने 2021 में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट लिया. recent visitors 78

बाबा पर एक महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा सागर एसपी को आवेदन दिया

सागर बागेश्वर धाम में लोगों का पर्चा बनाकर उनकी समस्याओं का निदान पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करते हैं। अब अंचल में ठीक वैसे ही अनेक बाबा इस प्रकार का पर्चा बनाने का दावा करने लगे हैं। ऐसा ही एक बाबा सागर जिले की माल्थोन तहसील के पथरिया वामन गांव में अपना आश्रम बना कर लोगों का पर्चा बनाकर उनका समाधान करने का दावा करने लगे थे। इन्होंने अपना नाम रखा था 'नाथेश्वर धाम'। अब इन बाबा पर एक महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा सागर एसपी को आवेदन दिया है। झाड़-फूंक की आड़ में महिला से दुष्कर्म करने वाले बाबा के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा नागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को 34 वर्षीय महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। बताया था कि बांदरी क्षेत्र में रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) दो साल पहले मिले थे। मैं अपने पति के साथ गयाजी जा रही थी। तभी बस में बाबा मिला। उसने पति के साथ जान-पहचान बनाई। बाबा ने पितरों की मुक्ति के लिए उसके पति को भागवत कथा कराने का संकल्प दिला दिया। इसके बाद पिछले साल पितृपक्ष में मूल पाठ कराया। बाबा घर पर 8 दिन तक रुका। इसी दौरान बाबा ने मोबाइल से पीड़िता के साथ कुछ फोटो भी क्लिक कर लिए। फिर आए दिन कॉल कर पति और पीड़िता से आश्रम आकर दरबार में पर्चा बनवाने व समस्या का समाधान कराने को बुलाने लगा। जिस पर पीड़िता दिसंबर 2023 को पति के साथ बाबा के आश्रम पर गई। वहां बाबा ने पर्चा बनाया और अक्सर बीमार रहने से छुटकारा दिलाने के लिए आश्रम में ही लालमिर्ची का तांत्रिक हवन-पूजन व उतारा कराने का बोला। भरोसे में आकर वह पूजन कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद पीड़िता को बाबा आश्रम के कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर बाबा ने आग में कुछ डाला और धुआं उठा, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो उसे शक हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। बाबा से बोला तो वह तांत्रिक क्रिया करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से बाबा लगातार परेशान करने लगा। शिकायत पर एसपी ने बांदरी थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बांदरी पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि महिला की शिकायत पर बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। बाबा फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। recent visitors 102

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष ने शर्ट उतारकर खुद को क्यों मारे कोड़े? पूरे राज्य में आक्रोश

मदुरै तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पहले कहा कि वह द्रमुक सरकार के हटने तक चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही चलेंगे। इसके बाद आज उन्होंने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े से पीटा। आपको बता दें कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का पदाधिकारी है। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों को खारिज कर दिया है। इससे पहले अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े होने के कारण अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कोयंबटूर में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि आरोपी द्रमुक से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस के मुताबिक, 37 साल के आरोपी पहले से ही कम से कम 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी ज्ञानशेखरन ने पीड़िता को धमकाया था और कहा था कि जब भी वह उसे बुलाए उसे मिलने आना होगा। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया और इसकी निंदा की। आयोग ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शंकर जीवाल को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 71 लागू करने को कहा, जो बार-बार अपराध करने वालों से निपटने से संबंधित है। इसने कहा, ‘‘आयोग ने पाया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसने पहले भी इसी तरह के अपराध किए हैं, और वह द्रमुक की सैदाई-पूर्व छात्र शाखा का उप-संगठक है। इसके अलावा, यह आरोप लगाया गया है कि उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।’’ recent visitors 69

दुर्ग में DSP ने किया दुष्कर्म, घर में घुसकर पहले की मारपीट, फिर डॉक्टर की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. डीएसपी से महिला की रिश्तेदारी भी है. इसी के चलते घर में उसका आना-जाना रहता था. घर में अकेली पाकर पुलिस अधिकारी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर रेप किया. इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, DSP तोमेश वर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी हैं. महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था. उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था. उसी समय महिला पर डीएसपी साहब तोमेश की नीयत बिगड़ी थी. इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था. वह शाम 7:30 बजे उसके घर पहुंचा था. उस समय महिला घर में अकेली थी. महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था और बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था. महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया. इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, उसके साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया. पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई. पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्‍य से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी. तनाव में देखकर पति ने पत्‍नी से थाने में एफआईआर कराने के लिए कहा. दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मामले में पुलिस ने मीडिया से कैमरे में बात करने को तैयार नहीं है, क्योंकि घटना का आरोपी खुद पुलिस विभाग का अधिकारी है. दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है. महिला के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी जल्द होगी.   recent visitors 82