मध्यप्रदेश के कईं जिलों में अलर्ट; भोपाल-इंदौर, उज्जैन में आधी रात तेज बारिश: 1 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Alert in many districts of Madhya Pradesh; Heavy rain in Bhopal-Indore, Ujjain at midnight: Severe cold will start from January 1 भोपाल । मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में देर रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। जबकि 40 से 50 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 25 जिलों में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे। उज्जैन में तेज बारिश के बीच महाकाल लोक की बिजली चली गई। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवा नमी लेकर आ रही है। जिसकी वजह से प्रदेश में ओले और बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 1 जनवरी से तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 28 दिसंबर: उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में ओले-बारिश का दौर बना रहेगा। यहां 30 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की बारिश, बादल और तेज हवा चलने का अलर्ट है। 29 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 30 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर बढ़ जाएगा। यानी, नए साल पर लोगों को कड़ाके की ठंड के दौर से गुजरना पड़ सकता है। इसके बाद पूरे एक महीने तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। recent visitors 329

28 दिसंबर को इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, होगा कुछ खास

मेष राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सिंह राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व झगड़े से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मीन राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। recent visitors 93

आग लगते की ट्रक में रखा सिलेंडर ब्लास्ट, कोई जनहानि नहीं, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

विदिशा शहर के बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक ट्रक में आग लग गई। आग लगते की ट्रक में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस वक्त घटना हुई उस समय ट्रक चालक अंदर भोजन पका रहा था, उसी वक्त सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन आग इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। ट्रक में खाना बना रहे ड्राइवर की बची जा ट्रक के चालक दयाराम आदिवासी ने बताया कि ट्रक खराब हो गया था, इसलिए सुधरवाने के लिए बस स्टैंड आए थे, शाम हो गई थी, इसलिए वह ट्रक के केबिन के अंदर ही बैठकर भोजन बनाने लगा। भोजन बनाते वक्त अचानक सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली, अचानक गैस लीकेज के बाद आग फैल गई, उसने ट्रक से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने बताया कि आग में उसके बाल झुलस गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 80

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम की समस्या, प्रदूषण में आई कमी

नई दिल्ली दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव और यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण इलाके में भारी जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया है। बुराड़ी इलाके में कई जगहों पर जलभराव देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश के साथ आंधी की भविष्यवाणी की है। इससे पहले, एक स्थानीय निवासी, दीपक पांडे ने कहा, "मौसम अच्छा हो गया है और कश्मीर जैसा महसूस हो रहा है। मौसम इतना सुहावना हो गया है कि कोई भी बाहर सफर कर सकता है। ठंड है, लेकिन बारिश से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।" दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहा इस बीच, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली अंतर देखा गया, हालांकि, यह 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक एक्यूआई 355 मापा गया। दोपहर 2 बजे तक, आनंद विहार में AQI 390, IGI एयरपोर्ट (T3) में 314, आया नगर में 329, लोधी रोड में 327, ITO में 360, चांदनी चौक में 300 और पंजाबी बाग में 361 है। दिल्ली से ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटाए गए केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पैनल ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण IV उपायों को वापस ले लिया। हालांकि, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 24 दिसंबर को घोषणा की कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी। वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद हटाया गया ग्रैप-4 24 दिसंबर को दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के बाद यह निर्णय लिया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमानों के अनुसार, हवा की गुणवत्ता में सुधार का श्रेय अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों को दिया गया, जिसमें हवा की गति में सुधार भी शामिल है।  सुभाष स्टेडियम के पास अत्यधिक जल भराव होने के कारण एक गाड़ी रोड बीच में बंद हो गई और गाड़ी नाले में चली गई। नोएडा में बारिश से लोगों को हुई दिक्कतें नोएडा में सुबह छह बजे से हल्की वर्षा होने के बाद सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई, जबकि कई सेक्टरों में पानी भर गया। वर्षा होने के दौरान लोगों को ऑफिस और छात्र-छात्राओं को कॉलेज जाने में दिक्कत हुई। लगातार वर्षा होने से वायुमंडल पूरी तरह साफ नजर आया। कई वाहन चालकों को सड़क पर दिक्कत भी महसूस हुई। मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार को भी नोएडा और अन्य इलाकों में वर्षा होने से बादल छाए रहेंगे। गुरुग्राम में भी बदला मौसम का मिजाज साइबर सिटी में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदला गया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हो रही बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार की रात 3बजे शुरू हुई वर्षा से साइबर सिटी में ठिठुरन बढ़ गई वहीं सड़को पर पानी जमा होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई हैं। recent visitors 87

उत्तर प्रदेश के कन्नौज-हरदोई को जोड़ने वाला गंगा पर बना पुल धंसा, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

कन्नौज उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गंगा पर बने पुल के एक पिलर के धंसने की खबर आई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग कराकर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि कन्नौज में नदी पर बने पुल के स्लैब के खिसकने के कारण कंपन हो रहा था। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग की टीम को भेजा। टीम के सदस्‍यों ने कहा कि जब तक एनएचआई की टीम निरीक्षण नहीं कर ले, तब तक के लिए भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाए, लेकिन हल्के वाहनों को चलने की इजाजत है। बड़े वाहन, ट्रक और डंपर जैसे वाहन नहीं जा सकते हैं। हरदोई और कन्नौज जिले को जोड़ने वाली पुल के दरकने की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कमलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर पुल क्रैक होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को भेजकर पुल पर बैरिकेडिंग करवाई गई और भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई। पुल के दोनों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो भारी वाहनों को गंगा पुल की ओर जाने से रोक रहे हैं। बताया गया कि पुल के एक पिलर के धंसने की जानकारी मिलते ही मेहंदीपुर और गंगागंज गांव के रहने वाले ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि पुल की जांच करने के लिए टीम बुलाई जा रही। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में करीब 35 वर्ष पूर्व भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1 सितंबर 1989 को महादेवी घाट पर गंगा पुल का उद्घाटन किया था। पुल निर्माण होने से हरदोई और कन्नौज जिलों के बीच की दूरी कम हो गई। इसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। इस पर भारी वाहन मौरंग गिट्टी लाद कर काफी संख्या में निकलते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पुल के नीचे लगे रोलर की बेयरिंग टूट जाने से पुल करीब दो इंच धंस गया है। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ चुका है। recent visitors 57

अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी: मौसम विभाग

भोपाल मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को सर्दी का असर कम होने के बाद शुक्रवार को मंदसौर, रतलाम, बड़वानी सहित कई जिलों में वर्षा हुई। साथ ही, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बादल बने रहने के कारण पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। उधर अलग-अलग बनी मौसम प्रणालियों के असर से इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में शुक्रवार को वर्षा भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। रविवार के बाद मौसम साफ होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। recent visitors 88

तेंदुलकर के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, MCC ने क्लब सदस्यता से सम्मानित किया

मेलबर्न  मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने घोषणा की है कि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इसकी मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है। एमसीसी की स्थापना 1838 में हुई थी और यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक है। वे प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के प्रबंधन और विकास के लिए भी जिम्मेदार हैं, जो वर्तमान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी कर रहा है। एमसीसी नेअपने एक्स अकाउंट पर कहा, “एक आइकन को सम्मानित किया गया। एमसीसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान को स्वीकार करते हुए मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है।” तेंदुलकर को खेल के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 1989 से 2013 तक चला। उन्होंने भारत के लिए 664 मैचों में 34,357 रन बनाते हुए 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। भारत की कप्तानी करने वाले तेंदुलकर ने मेलबर्न में भारत के लिए पांच टेस्ट और सात वनडे खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 449 और 190 रन बनाए। अब तक, वह मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के अग्रणी रन स्कोरर हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक और तीन अर्द्धशतक हैं। 2012 में, तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया का मानद सदस्य बनाया गया, जो यह सम्मान पाने वाले पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए। उसी वर्ष, उन्हें सिडनी क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता भी दी गई। 2014 में, तेंदुलकर को इंग्लैंड में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया। वह मैरीलबोन क्रिकेट क्लब के आजीवन सदस्य भी हैं, जो लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और मुंबई में एमआईजी क्रिकेट क्लब के संरक्षक हैं, जहां उन्होंने युवावस्था में प्रशिक्षण लिया था।   recent visitors 58