कटरा रोपवे परियोजना के विरोध में हड़ताल, भक्तों को इस दौरान घोड़ा और पालकी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी

नई दिल्ली माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कटरा रोपवे परियोजना के विरोध में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल बुधवार सुबह से शुरू हो गई है और इसका असर यात्रा पर पड़ सकता है। भक्तों को इस दौरान घोड़ा और पालकी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। पहले भी 18 दिसंबर को रोपवे के विरोध में प्रदर्शन हुआ था, और एक दिन के लिए बाजार बंद कर दिया गया था, जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। प्रशासन के साथ बैठक के बाद जब कोई सहमति नहीं बनी, तो संघर्ष समिति ने 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया। हड़ताल के कारण स्थानीय दुकानें और ढाबे बंद रहे। पहले, जब दुकानदारों और ढाबों को बंद किया गया था, तो जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि 23 दिसंबर तक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। लेकिन 25 दिसंबर को संघर्ष समिति के पक्ष में कोई निर्णय नहीं हुआ, जिसके बाद हड़ताल की शुरुआत हुई। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा से ताराकोट मार्ग और सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना की लागत 250 करोड़ रुपये है। लेकिन स्थानीय लोग, दुकानदार और पालकी वाले इसे अपने रोजगार पर असर डालने वाला मानते हैं। उनका कहना है कि यह रोपवे बाजार को बाईपास करेगा, जिससे तीर्थयात्री बाजार से नहीं गुजर पाएंगे और उनकी रोजी-रोटी पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 15 दिसंबर को भी स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया था, और मंदिर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से उन लोगों की रिहाई की मांग की थी, जो पिछले महीने के प्रदर्शन में पुलिस से भिड़ गए थे। लोग अब इस परियोजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। recent visitors 77

26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी

नई दिल्ली दिल्ली दंगल में भाजपा प्रधानमंत्री के दो बड़े कार्यक्रमों के सहारे ताल ठोकेगी। 26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी। दोनों स्थानों पर दिल्ली से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। विकास योजनाएं और पीएम के चेहरे के सहारे भाजपा दिल्ली में 10 वर्ष से काबिज आप को चुनौती देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को रोहणी के जापानी पार्क में कार्यक्रम कर मेट्रो फेज-चार का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन न्यू अशोक नगर तक नमो भारत का परिचालन शुरू हो सकता है। इसके बाद तीन जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कार्यक्रम किया जाएगा। यहां पीएम दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के दो चरणों का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों कार्यक्रमों में दिल्ली से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी किया जा सकता है। भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के दो बड़े इलाकों में पीएम के कार्यक्रमों के बाद भाजपा अन्य नेताओं के कार्यक्रम क्षेत्रवार लगाएगी। आचार संहिता लगते ही काम रुकेंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इसी के आसपास चुनाव आयोग राजधानी में चुनावों को घोषणा कर सकता है। इसके बाद दिल्ली में आचार संहिता लग जाएगी और विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास रुक जाएगा। सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी भाजपा ने विधानसभा सीटों पर अभी पहली सूची जारी नहीं की है। आप के अलावा कांग्रेस भी अपनी दूसरी सूची जारी कर चुकी है, लेकिन भाजपा में अभी मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम के कार्यक्रमों के बाद सूची जारी होने की संभावना है। भाजपा बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना और सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी है। प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद नामों को आलाकमान के पास भेज दिया गया है। केंद्रीय नेताओं की सहमति के बाद पहली सूची जारी की जाएगी। इसमे पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। recent visitors 74

अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी

हैदराबाद 'पुष्पा 2 : द रूल' के मेकर्स के साथ ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद की। अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़के और उसके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं। अल्लू अरविंद ने कहा, ''मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है।” 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला। अभिनेता के प्रबंधक भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट पाने के लिए परिवार के साथ संपर्क में हैं। परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से सहायता मिल रही है। भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक दिया था। उन्होंने बताया था कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी। उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हममें से किसी को पहचाना नहीं। अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। recent visitors 115

दक्षिण मध्य रेलवे ने महाकुंभ कारण यात्री ट्रेनों का संचालन में बदलाव, कई यात्री ट्रेनें की निरस्त

भोपाल  दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा खंड के मोटूमारी जंक्शन स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेनें हुईं निरस्त     ट्रेन 22646 कोच्चुवेली-इंदौर एक्सप्रेस 28 दिसंबर से चार जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 22645 इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस 30 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 23 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 01927 कानुपर-मदुरै स्पेशल 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 01928 मदुरै-कानुपर स्पेशल 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल 28 दिसंबर एवं चार जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 04718 तिरुपति-हिसार स्पेशल 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 06509 केएसआर बेंगलुरू – दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 06510 दानापुर – केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक जनवरी एवं आठ जनवरी को निरस्त रहेगी। भोपाल मंडल की पैसेंजर, मेमू ट्रेनें हुईं निरस्त महाकुंभ के कारण भोपाल मंडल में यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। यात्री यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये ट्रेनें हुईं निरस्त 27 दिसंबर से 28 फरवरी तक     ट्रेन 06603-06604 – बीना-कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू ट्रेन 06623-06624 – कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन 11606-11605 – भोपाल-बीना मेमू ट्रेन 06632 – बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू 28 दिसंबर से 1 मार्च तक     ट्रेन 06631 – भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू   recent visitors 75

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच US के सुरक्षा सलाहकार ने लगाया मोहम्मद यूनुस को फोन, दी चेतावनी

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने वहां की अंतरिम सरकार को सख्त चेतावनी दी है। हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने ढाका से आग्रह किया है कि वह देश के सभी नागरिकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सुलिवन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया, "दोनों नेताओं ने धर्म की परवाह किए बिना सभी लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने और उनकी रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।" यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में बाइडन प्रशासन से सत्ता डोनाल्ड ट्रंप को सौंपने में केवल एक महीने से भी कम समय बचा है। ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और हिंसा की घटनाएं जारी हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और उनके पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह घटनाएं खास तौर पर शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से तेजी से बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस ने 13 दिसंबर को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन बांग्लादेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और अमेरिका देश की अंतरिम सरकार को धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेह ठहराएगा। कांग्रेसमैन थानेदार ने की बांग्लादेश सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने हाल ही में व्हाइट हाउस से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और मंदिरों को नष्ट करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए। उन्होंने कहा, "अमेरिका को हमेशा से पीड़ितों की आवाज बनने का गौरव प्राप्त रहा है। हमें इस मामले में भी ऐसा ही करना चाहिए। प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस को अपने वादे को पूरा करना होगा और शांति व समानता के सिद्धांतों पर देश का पुनर्निर्माण करना होगा।" मानवाधिकार संगठनों की चेतावनी रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदूएक्शन जैसी मानवाधिकार संगठन ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। संगठन के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा कि "पिछले साढ़े पांच महीनों में जो कुछ हुआ है, वह दर्शाता है कि मुहम्मद यूनुस अपने जमात-ए-इस्लामी के सहयोगियों को रोकने में असफल रहे हैं। ये लोग देशभर में मंदिर जला रहे हैं, लोगों की हत्या कर रहे हैं और हिंदू समुदाय की महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अमेरिका को बांग्लादेश पर प्रतिबंध लगाने और हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लिए सुरक्षित क्षेत्रों की स्थापना करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।" इस गंभीर स्थिति में बांग्लादेश की सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समूहों ने शांति और सुरक्षा की गुहार लगाई है। recent visitors 79

बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज: मौसम विभाग

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के बाद देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गुरुवार शाम से हल्की बारिश हो सकती है। इसके कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को साफ मौसम रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में धुंध की संभावना है। 26 दिसंबर की रात से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 27 दिसंबर को हल्की बारिश में बदल सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है और 29 दिसंबर से साफ मौसम वापस आ सकता है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ की बात कहते हुए दक्षिण पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रीय परिसंचरण सक्रिय होने की बात कही है। 27 दिसंबर से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके कारण, आने वाले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, जम्मू और कश्मीर में भी बौछारें हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश का अनुमान है। recent visitors 118

मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे : कुमार विश्वास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  'अटल गीत गंगा' कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया. इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद छिड़ गया था. लखनऊ में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा, "फिर कह रहा हूं, अपने बच्चों को रामायण पढ़ाओ, महाभारत पढ़ाओ और इसलिए पढ़ाओ की फायदा होगा, मुझे हुआ. मैंने महाभारत पढ़ी थी, तो मुझे पता था कि मित्र अगर दुर्योधन निकल जाए तो उसके रथ से उतर कर भागो, नहीं तो करण की तरह मारे जाओगे. मत पढ़ो उस कारण से, जो मैंने कहा था. इस कारण से पढ़ लो." कुमार विश्वास ने आगे कहा, "मैंने अयोध्या जाने के लिए चार्टर कर लिया, उसकी फोटो लग गई. तो कहा जाने लगा कि ये राम पर बोलते हैं और चार्टर पर जा रहे हैं. इस पर मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे." कुमार विश्वास पर क्यों हुआ था विवाद? कुमार विश्वास ने मेरठ के एक कार्यक्रम में कहा था, "अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए. एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं, उनकी तालियां उठें. अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं. अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए." कुमार विश्वास का बयान सुनकर कहा गया कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है. क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है, उनके बेटों के नाम लव और कुश है. इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी भी की है. इस दौरान दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने पर खूब बवाल भी मचा था. सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था. सफाई भी दिए थे कुमार विवाद होने के बाद एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने सफाई देते हुए कहा, "मैं गाजियाबाद, नोएडा में रहता हूं. वहां हर घर में किसी का नाम रामायण है, किसी का साकेत, नंदावन, गोकुल तो किसी का नाम श्रीधाम है. हमारे यहां यही 5-6 नाम होते हैं, इसी को लोग चुन लेते हैं. ईश कृपा या ऐसा कुछ रख लेते हैं."   recent visitors 115