सालभर धार्मिक स्थलों पर खूब गए लोग, Oyo की रिपोर्ट ने बताया किन जगहों पर हुई सबसे ज्यादा बुकिंग

नईदिल्ली  साल 2024 में पुरी, वाराणसी, हरिद्वार अग्रणी धार्मिक गंतव्य रहे. ओयो रूम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पुरी, वाराणसी और हरिद्वार सबसे अधिक यात्रा किए जाने वाले आध्यात्मिक गंतव्य रहे हैं जबकि हैदराबाद के लिए सबसे अधिक बुकिंग दर्ज की गई है.   यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो की ‘ट्रैवलपीडिया-2024’ रिपोर्ट जारी की गई, जिसे पूरे साल में ओयो के प्लेटफॉर्म पर बुकिंग से संबंधित आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस साल धार्मिक पर्यटन पर विशेष जोर रहा जिसमें पुरी, वाराणसी और हरिद्वार शहरों के लिए सर्वाधिक बुकिंग दर्ज की गई.  इनके अलावा देवघर, पलानी और गोवर्धन में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई. सबसे ज्यादा बुकिंग ओयो की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहर बुकिंग के मामले में शीर्ष स्थान पर रहे जबकि उत्तर प्रदेश ने यात्रा के लिए सबसे लोकप्रिय राज्य के रूप में अपना स्थान बनाए रखा. महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक यात्रा परिदृश्य में प्रमुख योगदानकर्ता बने हुए हैं. पटना, राजमुंदरी और हुबली जैसे छोटे शहरों के लिए बुकिंग में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है. ओयो ने कहा,  इस साल छुट्टियों के दौरान यात्रा गतिविधियों में भी उछाल देखा गया. जयपुर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसके बाद गोवा, पुदुचेरी और मैसूर जैसे सदाबहार पसंदीदा स्थान हैं. हालांकि, मुंबई में बुकिंग में गिरावट देखी गई . ओयो के वैश्विक मुख्य सेवा अधिकारी श्रीरंग गोडबोले ने कहा,  2024 वैश्विक यात्रा परिदृश्य में बदलाव का साल रहा है. हमने देखा है कि यात्री व्यवसाय या अवकाश के लिए किस तरह लचीलेपन और अनुकूलनशीलता को अपना रहे हैं.  recent visitors 129

हाईकोर्ट में अहमदााबद पूर्व सैनिक ने लगाई गुहार, इस्कॉन मंदिर के कुछ पुजारियों पर लगाए गंभीर आरोप

अहमदाबाद  एक पूर्व सैनिक ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अपनी बेटी की कस्टडी की मांग की है। सेवानिवृत्त सैनिक पिता ने कोर्ट में कहा है कि मेरी बेटी सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर स्थित इस्कॉन मंदिर के पुजारियों के कब्जे में है। पुजारियों ने उसे कथित तौर पर ब्रेनवॉश किय है। उसे राेज ड्रग्स दिया जाता है। पूर्व सैनिक की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद पुलिस को नोटिस जारी करके लड़की को हाजिर करने को कहा है। पिता का आरोप है कि बेटी पिछले छह महीने लापता हो गई थी। याचिकाकर्ता पूर्व सैनिक ने कहा है कि बेटी को जान होने की आशंका भी व्यक्त की है। ब्रेनवॉश करने का आरोप याचिकाकर्ता पिता द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण आवेदन की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि मेरी बेटी नियमित रूप से दर्शन और पूजा-भक्ति के लिए एसजी हाईवे पर प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर जाती थी। उसी दौरान वह इस्कॉन मंदिर के उक्त पुजारियों के संपर्क में आई। इसी दौरान इस्कॉन मंदिर के पुजारियों ने पूरी तरह से ब्रेनवॉश किया और उसे प्रभावित किया। पिता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद बेटी मंदिर के पुजारी के साथ 23 तोला सोना और 3.62 लाख रुपये नकद लेकर घर से भाग गई। पहले दिया शादी का आदेश पिता का आरोप है मंदिर के पुजारी सुंदर मामा ने याचिकाकर्ता की बेटी की शादी अपने एक शिष्य से करने का आदेश दिया था। हालांकि याचिकाकर्ता ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें अपनी बेटी की शादी अपने समाज में करनी है। उसके बाद उन्हें धमकियां मिलीं और अंततः उनकी बेटी को मथुरा से एक शिष्य के साथ भगा दिया गया। पिता का आरोप है कि पुजारी कहते थे कि वह कृष्ण रूप हैं। 600 लड़कियां गोपियां हैं। याचिकाकर्ता पिता ने यह भी आरोप लगाया कि इस्कॉन मंदिर में लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है और धर्म के नाम पर उन पर अत्याचार किया जा रहा है। परिवार से टूट जाता है मोह पूर्व सैनिक ने याचिका में कहा है कि सुंदर मामा सहित पुजारी मंदिर में आने वाले भक्तों का इस हद तक ब्रेनवॉश करते हैं कि गुरु माता-पिता से अधिक महत्वपूर्ण हैं और मंदिर में रहने वाली 600 लड़कियाँ गोपियाँ हैं और उन्हें यह मानने के लिए मजबूर किया जाता है कि वे कृष्ण रूप हैं। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी मंदिर के पुजारी अवैध हिरासत और कारावास में हैं। बेटी को नियमित रूप से ड्रग्स और मारिजुआना दिया जा रहा है। पिता का आराेप है कि बार-बार शिकायत करने और गुहार लगाने के बावजूद पुलिस द्वारा उनकी बेटी को ढूंढने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया। पुलिस को हाईकोर्ट की नोटिस पिता की याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट की जस्टिस संगीता और जस्टिस संजीव ठाकर की पीठ ने राज्य सरकार, शहर के पुलिस आयुक्त, मेघानीनगर पुलिस स्टेशन के पीआई को नोटिस जारी करके कहा है कि लड़की को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। हाईकोर्ट ने इसके अलावा इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में आगे की सुनवाई 9 जनवरी को तय की गई है। इस्कॉन की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। recent visitors 78

भारत में इजरायल एंबेसी में पदस्थ “वाटरअटैची” सुनोआ एवं उनके दल ने मेपकास्ट में की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजरायल की उन्नत तकनीकों को समझने और उन्हें अपनाने के उद्देश्य से इजरायली एंबेसी की "वाटर अटैची" सुनोआ को आमंत्रित किया। बैठक में प्रदेश के जल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शासकीय विभागों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेपकॉस्ट के जल संसाधन प्रमुख डॉ. कपिल खरे ने परिषद द्वारा रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीकों के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में पूर्ण किए गए प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। जल संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन में इजरायल की अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई। नर्मदा समग्र और मेपकॉस्ट की संयुक्त पहल से आयोजित बैठक में वाटर सेक्टर पर काम करने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, आईसर भोपाल, केंद्रीय जल आयोग भूजल प्राधिकरण सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। सुनोआ ने प्रदेश में इजरायली विशेषज्ञों की मदद से जल प्रबंधन की नई तकनीकों को लागू करने और भोपाल में एक विस्तृत कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति दी। इस अवसर पर परिाद की गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण तस्नीम हबीब ने किया। कार्यक्रम का समापन परिषद के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रविशंकर भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इजराइल अपने उन्नत तकनीकी विकास और वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजराइल ने अद्वितीय तकनीकें विकसित की हैं, जिनका उपयोग आज दुनिया भर के देश कर रहे हैं।   recent visitors 59

PM मोदी और अमित शाह ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे

नई दिल्ली देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के शीर्ष नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे हैं. पूर्व पीएम वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार विभिन्न स्तरों पर समारोहों का आयोजन कर रही है. इस बीच पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी सदैव अटल स्मारक पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा. यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पूर्व पीएम को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा. राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया. अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी इस मौके पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. यहां खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. केन बेतवा परियोजना के शिलान्यास होने के साथ अटल बिहारी वाजपेजी का सपना साकार होगा.   recent visitors 71

मंत्री तोमर ने लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में उप नगर ग्वालियर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दूसरे दिन कम्यूनिटी हॉल से लेकर आनंद नगर तक सफाई अभियान चलाया। लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्षेत्र में ग्रीन कोरीडोर बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी से विनम्र आग्रह किया कि हम अपने शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए एक कदम और बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीमेंट के ड्रम में गमले तैयार कर पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने घरों, मोहल्लों और शहर को हरियाली से सजा कर स्वच्छ आक्सीजन का वातावरण बनाएं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हम सभी पेड़ लगाकर हरित वातावरण तैयार करेंगे। सभी से आग्रह है कि अपने माता-पिता के नाम, घर के सामने, या दुकान के सामने पौधे लगाएँ।   recent visitors 67

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से स्कूल शिक्षा में लगातार बदलाव आ रहा

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से स्कूल शिक्षा में लगातार बदलाव आ रहा है। इन बदलाव की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुँचाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों के माध्यम से जानकारी को बच्चों और उनके अभिभावकों तक पहुँचाने पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह मंगलवार को मंत्रालय में टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अशासकीय सदस्य के रूप में रविन्द्र कन्हरे, अशोक कडेल, अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीमती मेघा मुक्तिबोध और सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता मौजूद थीं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने स्कूलों में पढ़ाई के साथ व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा पर जिन ट्रेडों पर शिक्षा दी जा रही है, उनका लगातार अपडेट किया जाना भी जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक-सत्र में शासकीय स्तर पर अधिक संख्या में पूर्व प्राथमिक शाला खोलने की आवश्यकता है। प्रदेश में अभी कक्षा-1 से नीचे की 4473 प्री-एजुकेशन क्लॉस में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इन शालाओं में करीब एक लाख बच्चे दर्ज हैं। इन्हें पीएम पोषण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शासकीय स्कूलों को उत्सव केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात भी कही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश में बच्चों को शिक्षा के दिलचस्प कंटेंट मिलें, इसके लिये शैक्षणिक क्षेत्र की निजी संस्थाओं से एमओयू किया जायेगा। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिये 13 समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के सुझाव के आधार पर शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये बेहतर से बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये विशेष अभियान चलाते हुए कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के 17 हजार अतिशेष शिक्षकों का युक्ति-युक्तकरण और 20 हजार शिक्षकों की उच्च पद प्रभार से पदपूर्ति की गयी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में एनईपी लागू होने के बाद अब तक 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। एनसीईआरटी के डिजिटल टीचर्स ट्रेनिंग प्लेटफार्म पर 3 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश में कक्षा-1 से 8 तक के 2050 सरकारी स्कूलों की 4100 कक्षाओं को स्मार्ट क्लॉस के रूप में बदला जा रहा है। प्रदेश में करीब 2 लाख शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के लिये टेबलेट की राशि उपलब्ध करायी गयी है।   recent visitors 46

ग्वालियर गौरव सम्मान से शहर की 8 विभूतियाँ सम्मानित होंगी, तबला दिवस के तहत तबला वादन भी होगा

भोपाल ग्वालियर के लाड़ले सपूत एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को इस साल भी “ग्वालियर गौरव दिवस” के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जिले की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान करेंगे। ग्वालियर गौरव दिवस के आयोजन में सुप्रसिद्ध सिने व भजन गायक सुरेश वाडकर एवं उनके बैंड की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। समारोह में श्रद्धेय अटल जी के जीवन चरित्र पर केन्द्रित लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी। साथ ही प्रदर्शनी भी लगेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पिछले साल ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर तबला दिवस भी मनाया जायेगा। इस अवसर पर शहर के कलाकार तबला वादन प्रस्तुत करेंगे। ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में गौरव दिवस का अवलोकन होगा। इन विभूतियों का होगा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर गौरव दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा, खेल, योग, चिकित्सा, समाज सेवा, पर्यावरण एवं संस्कृति का संरक्षण, बालिका सशक्तिकरण इत्यादि विधाओं में उल्लेखनीय काम कर रहीं ग्वालियर की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान से विभूषित करेंगे। इन विभूतियों में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् जगदीश तोमर, अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुकरिश्मा यादव, योग गुरू अखिलेश पचौरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एन. अयंगर, पर्यावरण संरक्षक पद्मबाबा सेवा सिंह, निराश्रित एवं असहाय लोगों की सेवा में जुटीं स्वर्ग आश्रम संस्था, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का काम कर रही उद्भव स्पोर्ट्स एण्ड कल्चर एसोसिएशन और बालिका सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर ग्वालियर की प्रतिभावान बालिका सुआद्या दीक्षित शामिल हैं। ग्वालियर में लगेगा तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर से ग्वालियर में तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिविर का उदघाटन करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के सहयोग से एलएनआईपीई (लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन) में यह शिविर आयोजित हो रहा है।   recent visitors 99