प्रयागराज महाकुंभ : MP-CG से चल रही 5 स्पेशल ट्रेनें

रायपुर   प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए. उनकी यात्रा सुगम और सुखद रहे. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियां सहित 13000 से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे से चलाने वाली 5 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर परिचालन किया जा रहा है.  महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है. 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है. इन सभी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 08530/08529 विशाखपट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखपट्टनम एवं 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर–विशाखपट्टनम कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ये गाडियाँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ‘‘रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी. इन सभी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी गयी है. इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली 5 महाकुंभ मेले स्पेशल एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर चलाने वाली ट्रेनों की सुविधा का परिचालन गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर एवं जबलपुर होकर किया जाएगा. जिससे गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होगे लाभान्वित. जिसकी जानकारी इस प्रकार है  (01) 06005/06006 कन्याकुमारी-गया- कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (02) 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (03) 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (04) 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (05) 06007/06008 कोचुवेलि- बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल  का परिचालन होगा. (01) 06005/06006 कन्याकुमारी-गया-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल: – यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से गया के लिए दिनांक 06 एवं 20 जनवरी, 2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार गया से कन्याकुमारी के लिए दिनांक 09 एवं 23 जनवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कन्याकुमारी, रेन, कोविलपट्टी, तिरुच्चिरापलि, विल्लुपुरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 02 एसएलआरडी सहित 15 कोच के साथ रवाना होगी. (02) 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल{ – यह स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि से गया के लिए दिनांक 07, 21 जनवरी  एवं 04 फरवरी,  2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार गया से कोचुवेलि के लिए दिनांक 10, 24 जनवरी एवं 07 फरवरी, 2025 को रवाना होगी.  यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोचुवेलि, कयाणकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम शहर, तिरुच्चिरापलि, इरोड जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.  (03) 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल :- यह स्पेशल ट्रेन चेन्नई से गोमती नगर के लिए दिनांक 08, 15 एवं 22 जनवरी, 2025 एवं 05, 19 एवं 26 फरवरी, 2025  को रवाना होगी. इसी प्रकार गोमती नगर से चेन्नई के लिए दिनांक 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव चेन्नई, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गोमती नगर के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.  (04) 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल:- यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से बनारस के लिए दिनांक 17 फरवरी, 2025  को रवाना होगी. इसी प्रकार बनारस से कन्याकुमारी के लिए दिनांक 20 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कन्याकुमारी, रेन, कोविलपट्टी, तिरुच्चिरापलि, विल्लुपुरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर बनारस के लिए परिचालन होगा इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 02 एसएलआरडी सहित 15 कोच के साथ रवाना होगी.  05) 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल:- यह स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि से बनारस के लिए दिनांक 18 एवं 25 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार बनारस से कोचुवेलि के लिए दिनांक 21 एवं 28 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोचुवेलि, कयाणकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम शहर, तिरुच्चिरापलि, इरोड जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी. recent visitors 80

इंदौर आईएसबीटी जनवरी होगा प्रारंभ, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली जाने वाली 186 बसें होंगी संचालित

इंदौर  इंदौर में कुमेड़ी स्थित ISBT बनकर लगभग तैयार हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली लगभग 186 बसें संचालित होगी। बस स्टैण्ड के संचालन के संबंध में चर्चा के लिए यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बस संचालकों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उक्त बसों के संचालन के संबंध में सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि, कुमेड़ी स्थित आईएसबीटी बनकर लगभग तैयार हो गया है। इस बस स्टैण्ड का संचालन अगले जनवरी माह से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली बसों के संचालन का प्लान तैयार किया गया है। यह बस स्टैण्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। बस स्टैण्ड में यात्रियों और बसों के लिए अनेक सुविधाएं मौजूद है। यात्रियों और बस संचालकों की सुविधा के साथ शहर के यातायात सुधार को देखते हुए इस बस स्टैण्ड से बसों का संचालन किया जाना हितकारी है। उन्होंने बताया कि, उक्त क्षेत्रों में जाने वाले बसें अभी इधर-उधर से संचालित हो रही है। अनेक बसें शहर के व्यस्ततम मार्गों से होकर गुजरती है, इससे यातायात बाधित होता है। बैठक में बस संचालकों को बस संचालन के प्लान के बारे में बताया गया। बैठक में आईएसबीटी से बस संचालन के संबंध में सहमति बनी। प्लान के बारे में बस संचालकों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। सुझाव के आधार पर बताया गया कि आईएसबीटी के समीप वाहन संचालकों को बस पार्क करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जगह उपलब्ध कराई जाएगी। आईएसबीटी तक यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा आदि लोक परिवहन के साधनों की कनेक्टिविटी की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में कुमेड़ी स्थित ISBT बनकर लगभग तैयार हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली लगभग 186 बसें संचालित होगी। recent visitors 147

मोहन यादव सरकार पर लगातार बढ़ रहा कर्ज का बोझ, आज फिर कर्ज ले रही सरकार

भोपल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। इस कर्ज के मिलते ही मोहन सरकार एक साल के कार्यकाल में 52.5 हजार करोड़ की कर्जदार हो जाएगी। बता दें कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य सरकार ने 47.5 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। वहीं आज  26 दिसंबर को 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लेने के बाद ये आंकड़ा और बढ़ जाएगा। राज्य सरकार ने आरबीआई के माध्यम से सिक्योरिटी बेचकर दो किश्तों में 5 हजार करोड़ के कर्ज की मांग का नोटिफिकेशन जारी किया है।  बता दें कि मोहन सरकार पिछले 6 महीने से लगातार 5-5 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है। अब तक 8 बार ये कर्ज ले चुकी मोहन सरकार एक बार फिर 9वीं बार 5 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। पिछले 6 महीने में 8 बार लिए 5-5 हजार करोड़ साल 2024 के अंत तक राज्य पर कुल कर्ज 4 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगा। बता दें कि पिछले 6 महीने से राज्य की मोहन यादव सरकार हर महीने 5-5 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा चुका है। मार्च 2025 तक 4.21 लाख करोड़ की कर्जदार होगी सरकार जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार का कर्ज 4.21 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। मौजूदा वित्त वर्ष- 2024-2025 में सरकार अपनी जरूरतों के मुताबिक करीब-करीब 25 हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेगी। साढ़े चार साल में दोगुना हुआ कर्ज पिछले साढ़े चार साल में मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ सबसे तेजी से बढ़ा है। मार्च 2020 की स्थिति में सरकार पर लगभग 2.01 लाख करोड़ का ही कर्ज था, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में यह दोगुना हो गया। साढ़े चार साल में सरकार अब तक करीब 2 लाख करोड़ का कर्ज ले चुकी है। मोहन सरकार ने एक साल के कार्यकाल में लिया कर्ज     26 दिसंबर 2023 को लिया 2 हजार करोड़ का कर्ज     24 जनवरी 2024 को लिया 2.5 हजार करोड़ का कर्ज     7 फरवरी 2024 को लिया 3 हजार करोड़ का कर्ज     20 फरवरी 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     28 फरवरी 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     27 मार्च को 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     6 अगस्त 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     28 अगस्त 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     24 सितंबर 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     8 अक्टूबर 2024 को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज     26 नवंबर को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज आमजन पर पहले से 3 लाख 75 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज बता दें कि मोहन यादव सरकार लगातार कर्ज ले रही है। जबकि मध्य प्रदेश सरकार पर पहले से ही कर्ज का बोझ है। 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में प्रदेश की जनता पर 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज था। अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक एक साल में सरकार 44 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। जबकि इससे पहले 31 मार्च 2023 में भी मध्य प्रदेश सरकार पर 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज था। recent visitors 91

RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

भोपाल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक और सैकड़ों करोड़ के घोटाले के मास्टरमांग सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। बीते दिनों जांच एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की संपत्ति और सोना चांदी बरामद हुई थी। इसके बाद ईडी ने मामला दर्ज किया था। अब करोड़ों की काली कमाई करने वाले शर्मा के खिलाफ एलओसी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा पूर्व आरक्षक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि, छपेमारी से पहले ही सौरभ शर्मा दुबई रवाना हो गया था। लोकायुक्त और आयकर विभाग द्वारा सौरभ शर्मा के खिलाफ जांच की जा रही है। छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली थी। लोकायुक्त की छापेमारी के बाद अब ईडी ने भी इस केस में एंट्री कर ली है। सौरभ शर्मा और उसके दोस्त चेतन सिंह गौर के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज कर लिया है। सौरभ शर्मा के परिजनों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन सिंह गौर के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी ई – 7 स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर लोकायुक्त ने करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की थी। सात साल की नौकरी के बाद सौरभ शर्मा ने वीआरएस ले लिया था। इसके बाद सौरभ शर्मा ने रियाल एस्टेट बिजनेस में हाथ आजमाना था। अनुकंपा नियुक्ति में नियमों से हुआ खिलवाड़ भोपाल में सौरभ शर्मा पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक की नियुक्ति पर भी गड़बड़ी सामने आई है। अनुकंपा नियुक्ति में नियमों से साथ खिलवाड़ हुआ है। पिता के निधन के बाद सौरभ ने आवेदन किया था। जानकारी के अनुसार सौरभ का भाई छत्तीसगढ़ में अधिकारी है। सौरभ शर्मा नियुक्ति के लिए पात्र नहीं था यह जानकारी भी सामने आई है। recent visitors 119

26 दिसंबर को साल की आखिरी एकादशी के दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज का दिन आपको कई ऐसे मौके दे सकता है, जो पर्सनल ग्रोथ में मदद करेंगे। पॉजिटिव सोच लव लाइफ, करियर, धन और सेहत में बदलावों को अपनाने में मदद करेगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें। वृषभ राशि- आज का दिन शुभ माना जा रहा है। आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ जातक करियर की पॉलिटिक्स का शिकार भी बन सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न लें। मिथुन राशि- आज का दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ जातकों का प्रमोशन भी हो सकता है। लव के मामले में आज अपने गुस्से पर काबू रखें। बेवजह के वाद विवाद में फंसने से बचें। कर्क राशि- आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें। सिंह राशि- आज लव लाइफ नॉर्मल रहने वाली है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। धन के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी फूड्स का सेवन करें। कन्या राशि- आज जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें। सेहत के मामले में कुछ लोगों को छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। इन्वेस्ट करने के लिए अच्छा दिन है। तुला राशि- आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। खुश रहें। वृश्चिक राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। धीरे-धीरे ऑफिस का माहौल आपके लिए पॉजिटिव होता जाएगा। पार्टनर के साथ चल रही प्रॉब्लम्स पर कम करें। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। धनु राशि- आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा न लें। अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मकर राशि- आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। बिजनेस कर रहे हैं लोगों को आज पार्टनरशिप को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। जंक फूड का सेवन ज्यादा न करें। कुंभ राशि- आज का दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। किसी इवेंट की वजह से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। खान-पान पर ध्यान दें। अपने बच्चों या दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताएं। मीन राशि- आज आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। काम के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। recent visitors 122

भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसा, रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत कई घायल, कई घायल

नैनीताल उत्तराखड़ के अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ (नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। इन टीमों ने घायलों को निकालने और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है। भीमताल में हुए बस हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजे गए हैं, ताकि घायल यात्रियों को जल्दी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।" उत्तराखंड में हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले महीने नवंबर में अल्मोड़ा में एक और बड़ा हादसा हुआ था, जब यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह, 12 नवंबर को देहरादून में भी एक भयावह कार दुर्घटना हुई, जिसमें छह छात्रों की मौत हो गई थी। recent visitors 92

कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ विमान दुर्घटनाग्रस्त, 52 टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

अक्ताऊ (कजाकिस्तान) कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान देश के अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने दी। स्थानीय मीडिया आउटलेट काजप्रावदा केजेड ने बताया कि इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई। मंत्रालय ने कहा, "कजाख इमरजेंसी मिनिस्ट्री के कुल 52 राहत एवं बचाव टीमें और 11 उपकरण टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए भेजी गई हैं। इन टीमों के घटनास्थल पर पहुंचने पर विमान को आग की लपटों में घिरा हुआ पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मी फिलहाल आग बुझाने में जुटे हैं। कुछ लोगों के जीवित बचे रहने की संभावना है।" शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि विमान में 105 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। हालांकि, मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 25 लोगों के जीवित बचे होने की खबर है, जिनमें से 22 अस्पताल में भर्ती हैं। बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों के बारे में विवरण की पुष्टि की जा रही है। विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था। घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 6:28 बजे हुई। विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाईट रडार 24 के अनुसार, विमान "मजबूत जीपीएस जैमिंग के संपर्क में था, जिसके कारण विमान खराब एडीए-बी डेटा भेज रहा था।" एजेंसियों ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त होते समय विमान का वीडियो दिखाया गया है। वीडियो में आग की लपटें उठ रही हैं और आसमान में घना काला धुआं उठ रहा है। कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री के कमांड सेंटर में एक परिचालन मुख्यालय स्थापित किया गया है, जिसमें पूछताछ के लिए एक हॉटलाइन उपलब्ध कराया गया है। recent visitors 93