इंदौर-भोपाल के कई ठिकानों में IT की बड़ी रेड, भोपाल के जंगल में लावारिस कार में मिला 15 करोड़ कैश और 55 किलो सोना

भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में दो दिन से चल रही इनकम टैक्स रेड के बीच एक बड़ी बरामदगी हुई है। भोपाल के एक जंगल में लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी में 15 करोड़ कैश और 55 किलो सोना बरामद किया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि कैश और सोने की इतनी बड़ी खेप रखने वाला ‘कुबेर’ है कौन। बताया जा रहा है कि देर रात भोपाल से सटे मंडोरा गांव के पास जंगल में एक लावारिस इनोवा गाड़ी की सूचना मिली थी। रात करीब दो बचे जब पुलिस और आईटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कार में दो बैग मिले। तलाशी लेने पर दोनों बैग में सोना और कैश भरा मिला। बताया जा रहा है कि सोने का वजन करीब 55 किलो है। इनकम टैक्स विभाग ने सोने को बरामद कर लिया है। गाड़ी ग्वालियर के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर बताया जा रहा है। पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि रेड से बचाने के लिए सोने को जंगल में छोड़ दिया गया था। सोना अवैध धन से अर्जित बताया जा रहा है। भोपाल में यह बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमों ने दो दिनों तक भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में छापेमारी की है। मध्यप्रदेश के एक पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह के नजदीकी माने जाने वाले प्रमुख कारोबारी और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान दो करोड़ रुपए नगद, जमीनों की खरीदी में व्यापक पैमाने पर निवेश, बैंक लॉकर्स और अनेक दस्तावेज मिले थे। उधर, मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल के घर छापा मारकर 2.85 करोड़ रुपए की नकदी समेत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति बरामद की। छापा पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित आवास पर मारा गया जो पॉश अरेरा कॉलोनी में है। एक होटल पर भी छापेमारी हुई। recent visitors 124

ललित मोदी बुरे फंसे , बॉम्बे हाइकोर्ट ने ठोका भारी-भरकम फाइन, जानिए क्या है मामला

मुंबई IPL के संस्थापक ललित कुमार मोदी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मोदी की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से प्रवर्तन निदेशालय को करोड़ों रुपये दिए जाने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने मोदी की याचिका को मूर्खता पूर्ण करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अदालत की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, ' यह याचिका मूर्खतापूर्ण है और इसलिए हम याचिका को खारिज करते हैं।' बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह जुर्माना चार सप्ताह के अंदर टाटा मेमोरियल अस्पताल को देना पड़ेगा। इतना ही नहीं उन्हें इस भुगतान से संबंधित दस्तावेज भी अदालत में दाखिल करने होंगे। कोर्ट ने कहा, '1 लाख रुपये टाटा मेमोरियल (खात संख्या 1002449683, IFS कोड CBIN0284241, बैंक का नाम- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) को आज से चार सप्ताह के भीतर देय होगा। अदालत में भुगतान से जुड़े जरूरी सबूत भी पेश करने होंगे।' ललित मोदी ने याचिका के जरिए मांग की थी कि हाईकोर्ट BCCI को ईडी को 10.65 करोड़ रुपये देने का आदेश जारी करे। उन्होंने याचिका में कहा था कि यह जुर्माना मई 2018 में उनके खिलाफ FEMA नियमों के तहत लगाया गया था। recent visitors 75

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 2 टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, 19 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के अगले दो टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेल‍िया टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है. मेलबर्न और स‍िडनी में होने वाले चौाथे और पांचवें टेस्ट मैच के लिए नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन की तीन साल से अधिक समय में पहली बार टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 70 साल से अधिक समय में अपने सबसे युवा टेस्ट बल्लेबाज को डेब्यू करने की तैयारी कर ली है. 19 साल के  खिलाड़ी सैम कोंस्टास को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है. कोंस्टास को सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी की जगह शामिल किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन का भी कमबैक हुआ है. झाए इंजरी के बाद वापस टीम में आए हैं. वह द‍िसंबर 2021 में एशेज सीरीज के दौरान एड‍िलेड में खेले थे. उनकी कुल मिलाकर तीन साल बाद वापसी हुई है. वहीं उनके साथी तेज गेंदबाज सीन एबॉट की भी मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट के लिए टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा तस्मानिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर की भी टीम में वापसी हुई है, जिन्हें एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले शामिल किया गया था. मैकस्वीनी को उनके इंटरनेशनल करियर की खराब शुरुआत के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि जोश हेजलवुड को ब्रिसबेन में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टेस्ट सत्र के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. मैकस्वीनी ने BGT सीरीज में डेब्यू किया, जहां उन्होंने शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में महज 72 रन बनाए. 19 साल के कोंस्टांस को क्यों मिला मौका 19 साल के कोंस्टास की बात की जाए तो उन्होंने भारत के ख‍िलाफ केनबरा में प्राइम म‍िन‍िस्टर इलेवन की ओर से खेलते हुए 107 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं 6 दिसंबर को फर्स्ट क्लास मैच में 88 तो 17 दिसंबर को टी20 मुकाबले में 56 रन बनाए थे. कौन हैं सैम कोंस्टांस कोंस्टास को अक्टूबर-नवंबर 2024 में भारत ए के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए चुना गया था.  दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में, उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 73 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उनकी टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली. इस समर सेशन में कोंस्टांस ने 736 रन बनाए थे, ज‍िस कारण उनकी कई लोगों ने तारीफ की. कोंस्टास की क्रिकेट कमेंटेटेर्स और कई दिग्गजों ने तारीफ की थी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की वकालत की थी. कोंस्टास ने 11 फर्स्ट क्लस मैचों में 42.23 के एवरेज से 718 रन बनाकर अपनी प्रत‍िभा के सबूत दिए. वहीं एक टी20 में 56 रन बनाए हैं. कोंस्टांस रचेंगे ये इत‍िहास, टूटेगा कम‍िंस का रिकॉर्ड कोंस्टास के उस्मान ख्वाजा के साथ ओपन‍िंग करने की संभावना है. यदि बॉक्सिंग डे पर दाएं हाथ के सैम को बैगी ग्रीन कैप मिलती है तो वह मौजूदा कप्तान पैट कमिंस के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कम‍िंस ने साल 2011 में जोहान‍िसर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू के समय 18 वर्ष 193 दिन के थे. वहीं कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी,  और सबसे कम उम्र के स्पेशल‍िस्ट बल्लेबाज भी बना जाएंगे. इससे पूर्व इयान क्रेग ने 1953 में एमसीजी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था तब उनकी उम्र 17 वर्ष 239 दिन थी. मेलबर्न में होगा BGT का अगला टेस्ट बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट 26 दिसंबर (बॉक्स‍िंंग डे) से होगा. इससे पहले 18 द‍िसंबर को हुआ गाबा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हो हुआ था. ऑस्ट्रेल‍िया ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए. फ‍िर भारतीय टीम पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी दूसरी पारी 89 रनों पर घोष‍ित की थी. इस तरह भारतीय टीम को 275 रनों का स्कोर जीतने के ल‍िए म‍िला था. लेक‍िन जब भारत का स्कोर 8/0 हुआ तभी पांचवें द‍िन खराब रोशनी और बार‍िश के कारण मैच नहीं हो पााया, बाद में इसे ड्रॉ घोष‍ित कर द‍िया गया. आख‍िरी दो टेस्ट के लि‍ए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, म‍िचेल मार्श, झाए रिचर्डसन, म‍िचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्ववॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर recent visitors 81

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों एवं व्यापारियों द्वारा प्रदेश के बाहर से प्रसंस्करण-विनिर्माण के लिए लाए गए दलहन, तिलहन एवं गेहूं पर मंडी शुल्क में छूट दिए जाने हेतू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आग्रह किया था।  मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर 17 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी कर 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ की सभी मंडियों में इन शुल्कों में पूर्ण छूट प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष अमर परवानी ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह निर्णय प्रदेश के व्यापारिक और कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह छूट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और व्यापारियों किसानों के हितों की रक्षा करेगी। मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में छूट होने से व्यापारी पड़ोसी राज्यों से भी प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर व्यापार कर सकेंगे। इससे प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस फैसले का अभिनंदन करते हुए आमजनों व उद्योग जगत के लोगों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन कर उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्तीय चुनौतियां होने के बावजूद प्रदेश की आम जनता के हक में उनकी सरकार ने यह फैसला किया है। इस फैसले से प्रदेश के 30 हजार परिवारों का संरक्षण होगा व आम जनता को भी कम कीमत पर रोजमर्रा की वस्तुएं मिलती रहेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा  प्रदेश में दलहन, तिलहन एवं गेहूँ का उत्पादन मांग के अनुरूप कम है, जिससे प्रदेश के दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों को अपने मिलों के संचालन के लिए अन्य प्रदेशों से दलहन, तिलहन एवं गेहूँ का आयात करना पड़ता है। मंडी शुल्क से छूट दिये जाने पर प्रदेश की दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलें अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा कर पायेंगे और उपभोक्ताओं को कम कीमत पर दाले, तेल, आटा तथा मैदा प्राप्त होगा, जिससे घरेलू व्यय में बचत होगी और उपभोक्ता इस बचत से अपनी जीवनशैली में सुधार हेतु अन्य आवश्यक सामग्रियां क्रय करने में सक्षम हो सकेगा। साथ ही इन दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों से लगभग 30 हजार परिवारों को रोजगार प्राप्त होता है, जिनका सीधा संरक्षण ये फैसला करता रहेगा। इस अवसर पर अमित चिमनानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ,रायपुर दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीत गोयल ,सचिव श्याम सुंदर गोयल, हरिमल सचदेव, फ्लोर मिल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धरम अग्रवाल, समीर अग्रवाल उपस्थित थे। recent visitors 61

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता

गांवों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता: मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने प्रदेश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत भवन विहीन 1153 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि पुराने जर्जर पंचायत भवनों के संबंध में निर्णय लेने के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी पंचायत चुनाव तक कोई भी ग्राम पंचायत भवन विहीन न रहे। मंत्री पटेल ने गुरुवार को प्रदेश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों से निवास पर मुलाकात की।    मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायतों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्राथमिकताओं को चिन्हित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में शमशान घाट हो और साथ ही गौ-वंश संरक्षण के लिए विशेष उपाय किए जाए। मंत्री पटेल ने पौध-रोपण के दौरान सावधानी और सतर्कता बरतने और नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाने के लिए सुझाव देने के लिए कहा। मंत्री पटेल ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष प्रयास करें, इससे पंचायतों को भूमि को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के कार्यक्षेत्र में रेत संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कपिलधारा और सामुदायिक पेयजल परियोजनाओं की लागत को बराबर करने की दिशा में विचार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सुगमता से लाभ मिल सके। मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायत सचिवों और जीआरएस के लिए एमआईएस पोर्टल को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने कार्य अनुमोदन में पारदर्शिता लाने पर बल दिया। मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायतें मजबूत होंगी, तो प्रदेश सशक्त बनेगा। इस अवसर पर सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों को मंत्री पटेल के समक्ष रखा।   recent visitors 60

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में बड़ी संख्या में लगभग 30 हज़ार लोगों ने मेले में उत्सुकता से भाग लिया

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में भोपाल बल्कि आस पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लगभग 30 हज़ार लोगों ने मेले में उत्सुकता से भाग लिया और मेले का लुत्फ़ उठाया। आज तीसरे दिन तक लगभग 20 लाख रूपए के वनोपज हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री हो चुकी है। मेले में स्थापित ओपीडी में लगभग 200 से अधिक आगंतुको ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में सुबह 45 एवं शाम 45 आयुर्वेद चिकित्सकों तथा अनुभवी वैद्य ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। ओ.पी.डी. में आयुर्वेदिक चिकित्सकों और अनुभवी वैद्य द्वारा नि:शुल्क परामर्श मेले के अंतिम दिन तक जारी रहेगा। लोग लेमन ग्रास, जंगली अदरक, एलोवेरा और आंवला, जंगली अदरक, एवं अन्य वनोपज से बने उत्पादों को जानने एवं खरीदने में काफी रूचि ले रहे है। इस बार मेले में आये आर्गेनिक उत्पाद लोगों का आकर्षण अपने और खींच रहे है इससे आर्गेनिक क्षेत्रों में शामिल हमारे वनांचलों में निवासरत समुदाय भी प्रोत्साहित हो रहे है। प्रधानमंत्री वन धन केन्द्रों के द्वारा माहुल एवं अन्य पत्तों से बनाए जा रहे दोना-पत्तल जो की सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एक अचूक विकल्प है भी लोगों में अपनी विशेष छाप छोड़ रहे है। लोगों का दोना-पत्तल के प्रति उत्साह एवं लगाव को देखते हुए पर्यावरण के प्रति हो रहे दुष्प्रभाव को रोकने कि दिशा में अनूठा प्रयास है। मेले में उज़बेकिस्तान एवं ईथोयोपिया देश के प्रतिनिधियों द्वारा मेले का भ्रमण किया गया एवं इस आयोजन की प्रशंसा की गयी। "लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण" विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन अपरमुख्य सचिव, वन अशोक बर्णवाल ने किया। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों भी उपस्थिति थे। कार्यशाला में ऑस्ट्रेलिया केविषय-विशेषज्ञ ने भी भाग लिया। मध्यप्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में उत्तराखण्ड, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के विषय-विशेषज्ञ, एकेडेमिक एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल ने कहा कि म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित यह मेला वनवासियों, ग्रामीणों एवं विशेष तौर पर महिलाओं के आर्थिक विकास का अद्भुत समायोजन है। प्रदेश में लघु वनोपज संग्रहण कार्य में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। आज की कार्यशाला से प्राप्त होने वाले निष्कर्ष पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा की मैदानी स्तर पर वन संरक्षण, आयुर्वेदिक दवाइयों के निर्माण एवं उसमे महिलाओं के योगदान से उनके आर्थिक रूप से सशक्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वन धन केन्द्रों में किये जा रहे मूल्य संवर्धन के कार्य एवं उनके उत्पादों की पैकेजिंग को आकर्षक रूप देकर विपणन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वनोउपज संघ के एमडी बिभाष कुमार ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में लघु वनोपज के विनाश विहीन विदोहन के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण आंचलों में जनजातीय महिलाओं द्वारा उनके योगदान पर देश-विदेश में हुए विभिन्न अनुसंधानों की जानकारी मिलेगी एवं हम सभी निश्चित ही इससे लाभान्वित होंगे। कार्यशाला से इस क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण में सहयोग प्राप्त होगा। मेला प्रांगण में आज सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। मेले में आयोजित इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में लगभग 7विद्यालयों से 25से भी अधिक छात्र छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं उनकी विलक्षण प्रतिभा को सराहा गया। मेले में दिनेश कुमार धौलपुरे (कबीर भजन गायक) एवं आर्केस्ट्रा (तिरुपा इंडस्ट्रीज) की प्रस्तुति कालोगों नेभरपूर आनंद लिया। सायंकाल में मशहूर हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। शुक्रवार 20 दिसम्बर के कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सोलो और ग्रुप में गायन का कार्यक्रम आयोजित होगा इस आयोजन में कक्षा 1 से 4 तक, 5 से 8 एवं 9 से 12 तक तीन ग्रुप में आयोजित है। इसका पंजीयन प्रथम आवे प्रथम पावे के आधार पर होगा। सायं 5:00 बजे से असलम इब्राहीम शेख़ द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएगी। सायं 7:30 बजे से एल. एन. आयुर्वेद कॉलेज द्वारा प्रायोजित सूफ़ी बैंड (जेर्री एंड क्लेक्टिव्स) कार्यक्रम होगा।   recent visitors 59

वन मेले में वैद्य संतोष आनंद बिल्व पंडाल में स्टॉल नंबर 10 और 11 पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं

भोपाल ! अंतरराष्ट्रीय वन मेले का आयोजन किया जा रहा है,वन मेले में विभिन्न राज्यों के वन औषधि उत्पादों के 300 से ज्यादा स्टाल लगाए गए है,मेले में भारत के अलावा पांच देशों नेपाल,भूटान,बर्मा,और श्रीलंका के आयुर्वेद विशेषज्ञ भी आये हैं,निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श के लिए 100 से ज्यादा वैद्रद्य अपनी जड़ी बूटियों के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वही हम आपको बता दें कि,वन मेले में बिल्व पंडाल में स्टॉल नंबर दस ओर ग्यारह पर वैद्य संतोष आनंद जैस्वाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं,कैसी भी पुरानी बीमारी का इलाज वैद्य संतोष आनंद जैस्वाल के पास है,जो नाड़ी देखकर इलाज करते हैं,वैद्य संतोष आनंद का कहना है,कि में विगत 22 वर्षों से इलाज कर रहा हुं ,2007 से वन मेला में अपनी सेवाएं देता आ रहा हूं,हजारों मरीजों का इलाज कर चुके,कैसी भी पुरानी बीमारी जैसे लकवा,साइटिका,मिर्गी,दमा,टीवी,हार्ट ब्लॉकेज,जैसी बीमारियों का इलाज जड़ी बूटी द्वारा कर रहे हैं,आप भोपाल वासियों से निवेदन है,हमारे स्टॉल पर आकर अपनी बीमारी का इलाज करवाएं,नाड़ी देखना एवं परामर्श फ्री है recent visitors 243