मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल हों

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 दिसम्बर को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली में भोजन परोसने का कीर्तिमान बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन बावड़ियां कलां भोपाल में सुबह 9 बजे होगा। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत भोजन परोसा जाता है। बावड़ियां कलां के किचन में प्रतिदिन 50 हजार छात्रों के लिये भोजन तैयार होता है। भोपाल के 645 स्कूलों में 38 गाड़ियों के द्वारा पहुँचाया जाता है। यहां पर आधुनिक मशीनों से भोजन तैयार किया जाता है। कुछ ही घंटों में एक लाख 20 हजार रोटियां और 30 हजार पूड़ियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार होती है   recent visitors 119

डिजिटल अरेस्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, थोक व्यापारी के खाते में मिले ठगी के 1 करोड़ 66 लाख रुपये

इंदौर इंदौर की शेयर कारोबारी वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया है। एक आरोपी थोक कारोबारी है। वह साइबर ठगों के गिरोह के लिए कमीशन पर करंट बैंक खाते उपलब्ध कराता था। उसके खाते में 12 राज्यों से 1 करोड़ 66 लाख रुपये जमा हुए हैं। आरोपी को कमीशन के बदले मिले 3 लाख इंदौर के एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी मनोज श्रीवास्तव और लखनऊ के आगम साहनी को गिरफ्तार किया है। मनोज परचून का थोक कारोबारी है। उसने आगम के कहने पर करंट खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बदले मनोज को 3 लाख रुपये कमीशन मिला था। 12 राज्यों की पुलिस कर रही इन आरोपियों की तलाश कारोबारी वंदना गुप्ता से ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह ने मनोज के खाते में 25 लाख रुपये जमा करवाए थे। पुलिस ने खाते की जांच की तो 1 करोड़ 66 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। यह रकम 12 राज्यों से 23 लोगों के साथ हुई ठगी की है। इन मामलों की बिहार, गुजरात, हरियाणा, मेघालय, तमिलनाडु, बंगाल, असम, केरल, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश पुलिस जांच कर रही है। इंदौर पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए 13 आरोपी बता दें कि महिला कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी के इस मामले में इंदौर पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ से गिरफ्तार आरोपित आगम साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ठग गिरोह से जुड़ा था। उसने मनोज से खाता लेकर गिरोह को उपलब्ध कराया था। recent visitors 67

जनवरी 2025 में उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा

देहरादून उत्तराखंड में नए साल पर जनवरी से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किए जाने की घोषणा की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तरह उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा।  सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को राज्य विधानसभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पारित किया गया। इस विधेयक पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। नियमावली हुई तैयार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली गई है। इस तरह उत्तराखंड अब जनवरी से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने संहिता के प्रावधान लागू करने के लिए कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं जुटाने का निर्देश दिया। साथ ही, अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन रखते हुए, जनसामान्य की सुविधा का ख्याल रखने की बात कही है। मोबाइल एप भी किया गया तैयार मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सामान्य की सुलभता को देखते हुए समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। इससे पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि जनवरी 2025 में उत्तराखंड में राज्य समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना पर चलते हुए समाज को नई दिशा देगा। यह कानून विशेषकर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के नए द्वार खोलेगा। recent visitors 91

श्रृद्धा सेतु एक्सप्रेस सहित तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से 7 जनवरी के मध्य सुल्तानपुर तक जाएगी, बदलेगा रुट

जबलपुर जबलपुर होकर अयोध्या केंट तक संचालित होने वाली तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से 7 जनवरी के मध्य सुल्तानपुर तक जाएगी। ये तीनों ट्रेन, एलटीटी-अयोध्या केंट (22183/84), एलटीटी-अयोध्या केंट-एलटीटी (22103/04) और रामेश्वरम-अयोध्या केंट-रामेश्वरम श्रृद्धा सेतु (22613/14) एक्सप्रेस है। संबंधित अवधी में एलटीटी-अयोध्या-एलटीटी (22103/04) और श्रृद्धा सेतु (22613/14) एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जफराबाद-जौनपुर सिटी (परिवर्तित मार्ग) होकर चलेगी। उक्त ट्रेनों संचालन भी अयोध्या केंट के स्थान पर सुल्तानपुर स्टेशन से आरंभ होगा। यह निर्णय अयोध्या केंट स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण किया गया है। इस दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या केंट-जफराबाद रेलखंड पर अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है। इसके कारण भी कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। दुर्ग- नौतनवां 18205 एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर व दो जनवरी और नौतनवां-दुर्ग 18206 एक्सप्रेस 21, 28, दिसंबर एवं चार जनवरी को दोनों दिशाओं में अपने पूर्व मार्ग के स्थान पर मानिकपुर–प्रयागराज छिवकी–वाराणसी–जौनपुर–ओंरिहार होकर जाएगी। गोरखपुर-यशवंतपुर 15023 एक्सप्रेस 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी और यशवंतपुर-गोरखपुर 15024 एक्सप्रेस 19, 26, दिसंबर एवं दो जनवरी को अपने पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर–गोंडा-बाराबंकी होकर संचालित होगी। इस दौरान छपरा-एलएलटी-छपरा एक्सप्रेस (15101/02) छपरा-गोरखपुर–गोंडा-बाराबंकी–ऐशबाग–कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन के छह फेरे निरस्त जबलपुर होकर भोपाल से अगरतला के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन (01665/66) के छह फेरे निरस्त रहेंगे। पश्चिम मध्य रेल की यह ट्रेन नौ जनवरी से 23 फरवरी के मध्य नहीं चलेगी। रेलवे ने मंगलवार को ही रानी कमलापति (भोपाल)-अगरताल स्पेशल ट्रेन के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की थी। उसके एक दिन बाद ही ट्रेन के छह फेरे निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। माना जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त भार के कारण अगरतला ट्रेन को निरस्त किया गया है। पमरे की जारी विज्ञप्ति के अनुसार रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन नौ जनवरी से 20 फरवरी के मध्य और अगरताल-रानी कमलापति ट्रेन 12 जनवरी से 23 फरवरी के मध्य निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्रियाें को रेलवे स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 से जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने का परामर्श जारी किया गया है।   recent visitors 58

महाकुंभ में पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर बनाएंगे रणनीति

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालु यहां नव्यता के साथ साथ भव्यता का भी आनंद लेने के लिए बस पहुंचने ही वाले हैं। इस पूरे मेले को संचालित करने वाला पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर रणनीति बनाएंगे। कंट्रोल रूम से ही मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। महाकुंभनगर में इस कंट्रोल रूम को बनाने में बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे की मदद ली गई है। सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सीएम योगी के निर्देश पर विश्व के इस सबसे बड़े मेले को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। महाकुंभनगर में बना यह कंट्रोल रूम मेले से पहले चल रही तैयारियों के साथ साथ मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगा। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल में मेले को संचालित करने के लिए मीटिंग्स की जाएगी। मीडिया के स्पेशल ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं, जो संपूर्ण मेले की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे। महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी महाकुंभनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुंभ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है। महाकुंभ की सुंदरता को संवारने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों की बड़ी महत्वपूर्ण टीमें यहां महाकुंभनगर की दीवारों में नवजीवन के रंग उकेरते देखी जा सकती हैं। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी। साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के  ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं। समयसीमा के अंदर बना कंट्रोल रूम इसी क्रम में मुंबई में कई फिल्मों और रियलिटी शो के अनुभवी आर्ट डायरेक्टर पवन पांडे ने महाकुंभ का पॉवर सेंटर समय सीमा से पहले तैयार कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया गया है। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद मुफीद है। प्रयाग के प्रमुख मंदिरों और धर्मस्थलों की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। यहां एक साथ 100 से अधिक अफसरों की टीम काम करेगी। साथ ही महाकुंभ के दौरान हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी यहीं से की जाएगी। मेले के शीर्ष अधिकारी इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपडेट देंगे। सुरक्षा का विशेष इंतजाम कंट्रोल रूम में अफसरों के अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं। जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित सभी आवश्यक कार्यों की निगरानी की जाएगी। देश-विदेश से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा। विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे और जन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया के ब्लॉक भी यहीं पर अलग से बनाए जा रहे हैं। सुविधा के लिहाज से इस सेंटर को एल शेप का आकर दिया जा रहा है। जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। recent visitors 74

महाकुंभ के पहले पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया

भोपाल रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी में होने वाले कुंभ को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश दिल्ली यूपी बिहार राजस्थान गुजरात झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जनवरी से फरवरी तक अलग-अलग तिथि को किया जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे ने लखनऊ मंडल के बाराबंकी-जाफराबाद रेलखंड में मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों को 18 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक निरस्त कर दिया है। 8 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वही अयोध्या-छपरा रूट की कई ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। प्रयागराज संगम- बस्ती सहित 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जनवरी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08251 रायगढ़-वाराणसी कुंभ स्पेशल का रायगढ़ से संचालन 25 जनवरी और वापसी में 26 को वाराणसी से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.01.2025 से 20.02.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 09802 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.01.2025 से 19.02.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04811,बाड़मेर-बरौनी स्पेशल(1 ट्रिप) 19 जनवरी को बाड़मेर से सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर रात्रि 9.20 बजे आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। गाडी संख्या 04812,बरौनी-बाड़मेर स्पेशल(1 ट्रिप) बरौनी से 21 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन जोधपुर स्टेशन पर सुबह 8.45 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी। गाडी संख्या 03021 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल एक जनवरी से 8 जनवरी तक नियमित एवं 16, 20 और 24 जनवरी को चलेगी. जबकि फरवरी में 5,7,14, 21 और 26 को चलेगी. गाडी संख्या 03022 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 2 से 10, 18, 22, 26 और फरवरी 7, 9, 16, 23 और 28 को चलेगी. गाडी संख्या 03023 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 20, 22, 23 फरवरी में 16, 17, 18, 20 को चलेगी। ट्रेन संख्या 03024 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 21, 23, 24 फरवरी में 17, 18, 19, 21 को चलेगी. गाडी संख्या 03025 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03026 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल एक मार्च को चलेगी। गाडी संख्या 03029 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 23 जनवरी, 06 और 20 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03030 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 8 और 22 फरवरी को चलेगी। गाडी संख्या 03031 हावड़ा-भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 01, 18 एवं फरवरी में 19 को चलेगी।ट्रेन संख्या 03032 भिण्ड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 02, 19, फरवरी में 20 को चलेगी। गाडी संख्या 03033 हावड़ा-भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03034 भिण्ड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुँचेगी।यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी।यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल भावनगर टर्मिनस से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 जनवरी और 16, 20 फरवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:00 बजे भावनगर टर्मिनस पहुँचेगी. यह ट्रेन 23 जनवरी और 17, 21 फरवरी 2025 को चलेगी। दिसंबर में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष 20 दिसंबर से सात जनवरी तक और 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन 18 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त । 04829 जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन 19, 26 दिसंबर और दो जनवरी को व 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन 20, 27 दिसंबर व तीन जनवरी को निरस्त । 18 से 31 दिसम्बर तक 14231 प्रयागराज संगम- बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस।18 से 31 दिसम्बर तक 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस। 19 एवं 26 दिसम्बर  तथा 02 जनवरी को 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन। 20 एवं 27 दिसम्बर को तथा 03 जनवरी को 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन। 20 एवं 27 दिसम्बर को तथा 03 जनवरी को  09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन। 23 एवं 30 दिसम्बर तथा 06 जनवरी को 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन। इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 20, 27 दिसंबर व तीन जनवरी को रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर व दो जनवरी को जाफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसंबर और एक, चार व छह जनवरी को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 21 व 28 दिसंबर और 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 22 व 29 दिसंबर को गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15557 दरभंगा-आनंद एक्सप्रेस 19, 23, 26, 30 दिसंबर को 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा एक्सप्रेस 17, 20, 24, 27, 31 दिसंबर को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 31 दिसंबर और दो व छह फरवरी को परिवर्तित मार्ग … Read more

जब बदमाश आक्सीजन सप्लाई करने वाले पाइप को काट ले गए तो 11 बच्चों की सांसें आफत में आ गई थी, डाॅक्टर पहुंचे

राजगढ़ जिला अस्पताल के एसएनसीयू यानि की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब बदमाश आक्सीजन सप्लाई करने वाले पाइप को काट ले गए।जिसके कारण एसएनसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर मौजूद 11 बच्चों की सांसें आफत में आ गई थी। अलार्म बजने के बाद टीम पहुंची व वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सिलिंडरों से तत्काल ऑक्सीजन सप्लाई चालू की। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिला चिकित्सालय परिसर में ही एसएनसीयू वार्ड है। इसमें नवजात बच्चों को तकलीफ होने पर रखा जाता है। ऐसे में वार्ड में 23 बच्चों को भर्ती कर रखा था। वार्ड में पीएम रूम के समीप लगे ऑक्सीजन प्लांट से पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। मंगलवार-बुधवार रात को अस्पताल में कुल 23 बच्चे भर्ती थे। कुछ का स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण 11 बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख रखा था। इसी के तहत प्लांट से वार्ड तक बकायदा पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी। रात में अज्ञात बदमाश प्लांट के नजदीक से ही करीब 10 -15 फीट लंबा पाइप काट ले गए। बदमाशों द्वारा पाइप काटने के कारण एसएनसीयू वार्ड में सप्लाई बंद हो गई। सप्लाई बंद होने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा था। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली को काटकर परिसर में प्रवेश किया था। सप्लाई बंद होने पर रोये बच्चे, अलार्म ने किया अलर्ट पाइप चोरी होने के कारण जैसे ही ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हुई तो बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक साथ सभी बच्चों के रोने के कारण लगा कि कुछ हुआ है। उधर सप्लाई बंद होने के कारण अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट करने वाला अलार्म भी बज उठा। अलार्म बजने के कारण खतरे को भांपते हुए एसएनसीयू के डाॅक्टर सहित टीम आनन-फानन में वार्ड में जा पहुंची व हालाताें को नियंत्रण में लिया गया। विकल्प के लिए रखे थे सिलिंडर, वाल्‍व चालू किये वाल्व चालू करने के साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई व बच्चे सामान्य स्थिति में आ गए। खास बात यह है कि यहां पर टीम द्वारा खतरों से बचने के लिए विकल्प के रूप में सिलिंडर रख रखे हैं, जिनके वाल्व चालू करने पर आक्सीजन को प्रोपर पलंगों पर मौजूद बच्चों तक पहुंचा दिया जाता है। बुधवार को अल सुबह भी वही किया। आए दिन हो रही चोरियां पाइपों की चोरियां ऐसा नहीं है कि जिला अस्पताल में पहली बार चोरी हुई है, बल्कि इसके पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी है। हाल ही में 20 दिन पहले 28 नवंबर को भी बदमाश इसी ऑक्सीजन प्लांट से कापर वायर चुरा ले गए थे। उस समय प्लांट से नवीन भवन के लिए पाइप डाला गया था जो पाइप डालकर तैयार किया था उसे बदमाश रात को चुरा ले गए थे। हालांकि उस पाइप में फिलहाल ऑक्सीजन सप्लाई चालू नहीं की थी, लेकिन इस बार जो पाइप चुराया उसमें सप्लाई चालू थी, जिसके कारण बच्चों को दिक्कत आई! recent visitors 77