आरक्षण की मांग को लेकर कर्नाटक में लिंगायत समुदाय ने की मांग, विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बेंगलुरु कर्नाटक के बेलगावी में लिंगायतों के सबसे बड़े उप-संप्रदाय पंचमसाली समुदाय आरक्षण की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मंगलवार को उनका आंदोलन तब हिंसक हो गया, जब इस समुदाय के धार्मिक प्रमुख बसवजय मृत्युंजय स्वामीजी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर विधान सौध (विधानसभा) की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। सोमवार से ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे विधान सौध का घेराव करेंगे। आज जब प्रदर्शनकारी इसी मंशा से विधान सभा की ओर बढ़ने लगे और बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने इस दौरान भाजपा के कई सांसदों और मृत्युंजय स्वामीजी के साथ-साथ उनके कई समर्थकों को ऐहतियातन हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद सड़क पर जूते बिखरे पड़े मिले। लाठीचार्ज से पहले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। बता दें कि स्वामी ने मंगलवार को बेलगावी में ट्रैक्टर रैली की योजना बनाई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी और शहर में ट्रैक्टरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। दरअसल, कुदाल संगम के पंचमसाली गुरु पीठ के पुजारी दिसंबर 2012 से ही पंचमसाली समुदाय को अन्य पिछड़ी जातियों की 2ए श्रेणी के अंतर्गत लाने के लिए राज्य सरकार पर दबाव डाल रहे हैं। यह समुदाय फिलहाल 3बी श्रेणी के अंतर्गत आता है और सरकारी शिक्षण संस्थानों और नौकरियों में इसे पांच प्रतिशत आरक्षण मिलता है। उनकी मांगें अगर पूरी हो जाती हैं तो समुदाय को 15 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। लिंगायतों को कर्नाटक में सबसे बड़ा जाति समूह माना जाता है और यह राज्य की आबादी का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा है। यह सब अनौपचारिक अनुमानों के आधार पर कहा जाता है क्योंकि इस दावे का साबित करने के लिए कोई अनुभवजन्य डेटा उपलब्ध नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने संत से मुलाकात की और उनके संघर्ष को समर्थन दिया। विजयेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने स्वामी को बताया कि जब उनके पिता बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे, तो पंचमसाली समुदाय को 3बी के तहत आरक्षण दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा इस संघर्ष का समर्थन नहीं करती है क्योंकि येदियुरप्पा इसके विरोध में हैं, जो गलत है और सच्चाई से कोसों दूर है। recent visitors 77

‘बेटी की शादी पर 1 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार’, किये 5 बड़े ऐलान, ऑटो चालकों के साथ मेरा पुराना रिश्ता- केजरीवाल

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए पांच बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी ऑटो चालक की बेटी की शादी होगी तो दिल्ली सरकार उसे एक लाख रुपए की मदद देगी। इसके अलावा, हर ऑटो चालक को 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। ऑटो चालकों के साथ मेरा पुराना रिश्ता- केजरीवाल केजरीवाल ने ऑटो चालकों के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, "मेरा ऑटो चालकों के साथ बहुत पुराना रिश्ता है। 2013 में जब मेरी पार्टी नई थी और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब ऑटो चालकों को अक्सर तिरस्कृत किया जाता था। उस समय मैंने ऑटो चालकों के समर्थन में सभा की थी। ये लोग व्यवस्था के शिकार हैं और अगर हमारी सरकार बनी तो हम सिस्टम को ठीक करेंगे।"     सरकार बनने के बाद हमने काफी सुधार किए उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार बनने के बाद हमने कई सुधार किए हैं। हाल ही में मैंने ऑटो चालकों के साथ अपने घर पर बैठक की थी, जहां मुझे बहुत अच्छे से भोजन पर आमंत्रित किया गया था। मैं कह सकता हूं कि मैंने ऑटो चालकों का नमक खाया है।" बताते चलें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं। भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ खड़ी आप लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।  recent visitors 60

श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए भक्तों की सहूलियत के लिए रोप-वे की सुविधा जल्द मिलने जा रही

जम्मू-कश्मीर श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक भारी संख्या में भक्त माता के दरबार पहुंचते हैं। इसी बीच साल के आखिर तक भक्तों की सहूलियत के लिए रोप-वे की सुविधा मिलने जा रही है। वहीं जल्द ही माता के भक्तों को भवन पर पहली बार यज्ञ और फैमिली रूम्स की सुविधा भी मिलने जा रही है। बता दें कटरा से भवन तक रोप-वे से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया की 2025 के लिए पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।  परिवार के कमरों के साथ नया वैष्णवी भवन, ऑल वेदर क्यू कंप्लेक्स जल्द ही तैयार हो जाएगा, जिससे यहां आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी। इसी के साथ नए साल पर माता के दरबार में भारी संख्या में भक्तों के आने को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी के दरबार हर साल लाखों भक्त दर्शने के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ों और बादलों के बीच स्थित माता वैष्णो देवी का दरबार बेहद खास माना जाता है। वैष्णो देवी मंदिर तक की यात्रा को कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है। वैष्णो देवी दरबार जम्मू-कश्मीर स्थित त्रिकूट पर्वत पर एक गुफा में है, जहां तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती है। ये यात्रा भले ही कठिन है, लेकिन यहां का दृश्य बेहद अलौकिक है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  recent visitors 156

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद परिसर में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विरोध प्रदर्शन के तौर-तरीकों को अशोभनीय बताया

नई दिल्ली लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण मंगलवार को भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका और कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12.17 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विरोध प्रदर्शन के तौर-तरीकों को अशोभनीय तथा प्रतिपक्ष के बड़े नेताओं के आचरण को संसदीय परंपराओं को प्रतिकूल बताया और कहा कि सभी को संसद की गरिमा, मर्यादा और प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहिए। बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर इस विषय का उल्लेख किया और अफसोस जताया। इस दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने अपने मुद्दे उठाने का प्रयास करते हुए हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब पांच मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे सदन की बैठक पुन: शुरू होने पर पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर प्रस्तुत कराए। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ‘वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024' हंगामे के बीच ही प्रस्तुत किया। सैकिया ने विपक्ष के सदस्यों से कार्यवाही चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘आपके कारण सदन नहीं चल रहा, ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए।'' संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘आपके शर्मनाक व्यवहार की वजह से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है, इसके लिए आपको माफी मांगनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस और देश विरोधी ताकतों से क्या रिश्ते हैं, पता चलना चाहिए और इसके लिए विपक्षी दल को सदन में माफी मांगनी चाहिए। रीजीजू ने कांग्रेस और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये लोग जॉर्ज सोरोस के साथ तालमेल करके देश के खिलाफ काम करते हैं और रग-बिरंगे पहनकर आपत्तिजनक बातें करते हैं।.पीठासीन सभापति सैकिया ने आसन के समीप हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। जिसका कोई असर नहीं होने पर उन्होंने कार्यवाही करीब 12 बजकर 17 मिनट पर बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी। गौरतलब है कि भाजपा पिछले कुछ दिन से कांग्रेस, पार्टी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सोरोस के साथ देश की सरकार, संसद और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए काम करने का आरोप लगा रही है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों द्वारा संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किए जाने का उल्लेख सदन में किया और क्षोभ जताया। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी का मुखौटा पहने दो कांग्रेस सांसदों का प्रतीकात्मक साक्षात्कार करते हुए सरकार एवं प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। कांग्रेस सांसद शिवाजी कलगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मणिकम टैगोर ने उद्योगपति गौतम अदाणी का मुखौटा पहन रखा था। पार्टी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के कुछ नेताओं के आरोपों से जुड़े मुद्दे उठाने का भी प्रयास कर रही है। कांग्रेस तथा कई अन्य विपक्षी दल अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष का हंगामा अशोभनीय-  ओम बिरला बिरला ने मंलगवार को सदन में कहा, ‘‘संसद एक पवित्र स्थल है और इस भवन की उच्च गरिमा, प्रतिष्ठा और मर्यादा है। इसी भवन में हमने आजादी प्राप्त की है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है। इस संस्था में लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया जाता है। सहमति-असहमति हमारे लोकतंत्र की परंपरा रही है, जो संविधान बनते समय भी हमने अभिव्यक्त की थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि संसद परिसर में जिस प्रकार के प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिस प्रकार के नारे, पोस्टर और मुखौटों का उपयोग किया जा रहा है, वह न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि हमारी नियम प्रक्रियाओं और संसदीय परंपराओं के अनुरूप भी नहीं है।'' अध्यक्ष को सत्तापक्ष का भी नाम लेना चाहिए- कांग्रेस बिरला ने कहा, ‘‘मुझे बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इसमें प्रतिपक्ष के बड़े नेताओं का आचरण-व्यवहार भी संसदीय व्यवहार के अनुकूल नहीं है।'' इस पर कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने टोका-टोकी करते हुए कहा कि अध्यक्ष को सत्तापक्ष का भी नाम लेना चाहिए। इस पर बिरला ने कहा कि चाहे सत्तापक्ष हो या प्रतिपक्ष हो, सभी दलों के लोग संसद की गरिमा, परंपरा, मर्यादा और प्रतिष्ठा को बनाए रखें। उन्होंने कहा, ‘‘मर्यादित आचरण रखेंगे तो जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा। इस लोकतंत्र के मंदिर के प्रति लोगों की बहुत गहरी आस्था और विश्वास है। आजादी के 75 वर्ष में हमने यहां चर्चा, संवाद और तीखी आलोचना देखी है। यह यहां की परंपराएं रही हैं।'' बिरला ने सदस्यों से अपील की, ‘‘आप सकारात्मक सहयोग करें। जो मुद्दे हैं उन पर आप आकर चर्चा करें। सत्तापक्ष से प्रतिपक्ष के लोग बैठकर चर्चा करें, सदन को चलाने का प्रयास करें।'' recent visitors 70

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा

भोपाल   जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती हिंदुत्व को लेकर दिए बयान से सत्ता पक्ष समेत संत समाज के निशाने पर हैं। अब इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इल्तिजा को ‘मूर्ख’ बताते हुए अपने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत दे दी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान देने वाली इल्तिजा मुफ़्ती पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इल्तिजा मूर्ख हैं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी और नर में नारायण देखता है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें वो मूर्ख हैं। हिंदुत्व एक जीवन शैली है। हिंदुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है। इस संसार में एकता के लिय सबसे अति आवश्यक हिंदुत्व है। हिंदुत्व इस देश और पूरी दुनिया के लिय एक दवा है। हिंदुत्व वो है जो वसुधैव कुटुम्बकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व वो है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है। हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की है कि आप लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि ऐसे लोगों को पता चल सके कि हिंदुत्व बीमारी है या दवा। विरोध के बाद इल्तिजा मुफ्ती बोली- हिंदू नहीं हिंदुत्व के खिलाफ कहा अपने बयान के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, “यह महात्मा गांधी का भारत है। मैंने हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, हिंदुत्व के खिलाफ बोला है। मैंने वीर सावरकर के इस फिलॉसफी के खिलाफ बोला है कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है। मैं जानती हूं कि हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो शांति और करुणा को बढ़ावा देता है। मैं हिंदुत्व के खिलाफ हूं क्योंकि यह एक बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है।” क्यों हो रहा विवाद? दरअसल, रतलाम का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक विशेष समुदाय के तीन बच्चों को थप्पड़ और चप्पल से पीटते हुए उनसे ‘जय श्री राम’ बुलवा रहा है। इस वायरल वीडियो पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया। हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।” recent visitors 64

टीकमगढ़ : दबंगों ने तालाब पर किया कब्जा, न्याय के लिए मछुआ समूह के लोग लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

टीकमगढ़ ! सरकारी तालाब का अपहरण सुनकर आपको अजीब लग सकता है। लेकिन एक ऐसा मामला आया है, जहां दबंगों ने मछुआ समूह के तालाब का अपहरण कर लिया है। जिले के माडुमर गांव में स्थित तालाब से दबंगों ने कब्जा कर पानी की निकासी कर रहे हैं, जिससे मछुआ समिति के सदस्य परेशान हैं और उन्होंने टीकमगढ़ कलेक्टर से लेकर अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया, लेकिन दबंगों पर लगाम नहीं लगा सके। गांव का तालाब काली मां मत्स्य उद्योग सहकारी समिति माडुमर को 10 साल के लिए लीज पर दिया गया है। समूह के सदस्य अयोध्या रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 से लेकर 2028 तक यह तालाब काली मां मत्स्य उद्योग सहकारी समिति को पट्टा पर दिया गया है। जहां पर समूह समिति के सदस्यों के परिवार का भाषण होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति यह लोग इस तालाब में मछली पालन करके व्यवसाय करते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन नवंबर महीना शुरू होते ही 15 नवंबर से गांव के दबंगों ने तालाब पर कब्जा कर मशीन लगा करके पानी की सिंचाई शुरू कर दिए हैं, उस जमीन पर दबंग सिंचाई कर रहे हैं, जो सरकारी है, जिस पर दबंगो का कब्जा है, जिससे उनका तालाब सूखने लगा है और मछलियां लगातार मर रही हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर एसडीएम और मत्स्य विभाग से की गई है।लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही गांव के जानवरों के लिए पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि दबंगों के कारण वह लोग और तालाब पर नहीं जा सकते हैं। समिति के सदस्य ने बताया कि इस वर्ष मत्स्य पालन के लिए उन्होंने तालाब में दो लाख रुपये का बीज डाला है, जो ब्याज पर पैसे लेकर किया गया है। लेकिन गांव के दबंगों द्वारा तालाब से अपने फसलों की सिंचाई की जा रही है और पानी की निकासी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अगर इसको नहीं रोका गया तो उन्हें करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान होगा। गांव के दबंग से अगर पानी के लिए रोको तो वह मारने को तैयार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका राजनीतिक संरक्षण है, जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं। अगर हम लोगों ने मना करते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देते हैं और गाली-गलौज करते हैं, जिसकी शिकायत एक बार नहीं कई बार टीकमगढ़ जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मछुआ समूह के सदस्यों का कहना है कि टीकमगढ़ जिला प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा अगर तालाब से पानी की निकासी को नहीं रोका गया तो वह भोपाल पहुंचकर के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि उन्हें यह तालाब 10 साल के लिए लीज पर दिया गया, जिसमें उन्हें शासन की फीस भी जमा करना होती है। इस संबंध में जब टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपने मामला संज्ञान में लाया है। हम तुरंत टीम भेजकर पूरे मामले को समझेंगे और तुरंत कार्रवाई करेंगे।वहीं, सदस्य अयोध्या ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समूह को 14 हेक्टेयर का पट्टा दिया गया है। लेकिन उसमें से गांव के दबंगों ने तालाब को खाली करके फसल बो ली है। तालाब के साथ-साथ शासन की जमीन पर कब्जा कर लिया है। समूह का कोई भी सदस्य अब तालाब पर नहीं जा सकता है। recent visitors 165

जनता दर्शन में आए लोगों से योगी न कहा- तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सभी के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए तत्काल निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलार कर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश के साथ सीएम योगी स्नेहिल भाव से कुछ देर खेलते भी रहे।   recent visitors 89