थाना अयोध्यानगर पुलिस की गिरफ्त मे हत्या के तीनो आरोपी

All three accused of murder are in the custody of Ayodhyanagar police station. • चंद घंटों में पुलिस ने गला रेत कर हत्या करने वाले 02 आरोपी को भोपाल से तथा तीसरे आरोपी को ग्यारसपुर विदिशा से पकडा• फरार तीसरे आरोपी को ग्यारसपुर पुलिस के साथ भोपाल पुलिस ने मिलकर किया राउंड अप• आऱोपियो से हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं आलजरर जप्त• तीनो आरोपी है राहतगड सागर के रहने वाले शराब के नशे में कर रहे थे रात्रि में शोर सराबा, विरोध करने पर कर डाली हत्या भोपाल ! रात्रि के समय हुये सनसनीखेज हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी व्दारा तत्काल संज्ञान मे लेते हुये निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे पुलिस आयुक्त जोन-02 भोपाल श्री संजय अग्रवाल तथा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-02 महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण में तथा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद संभाग रजनीश कश्यप के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा जघन्य हत्या के तीनो आरोपियों को विभिन्न स्थानो से पकडकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । घटना का विवरण- दिनांक 09/12/2024 की रात्रि फरियादी शिवकांत कुशवाहा पिता नत्थू सिंह कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी ग्राम बेगमगंज तहसील वेगमगंज जिला रायसेन हाल पता 84 एकड झुग्गी अयोध्या एक्सटेंशन अयोध्यानगर भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 09/12/2024 की रात्रि 01.30 बजे मेरे घर(झुग्गी) के सामने खाली झुग्गी में प्रहलाद कुशवाहा , राजू कुशवाहा, तथा प्रदीप कुशवाहा तीनो शराब पी रहे थे तथा तथा खाने के लिये कुछ बना रहे थे और जोर जोर से बातचीत कर गाली गुफ्तार कर रहे थे जिन्हे समझाने के लिये मै तथा मन्नू उर्फ मनोज चौरे एवं मन्नू की बहन सुमन तथा मेरी प्तनी ज्योति गये हम लोगों ने कहा की इतनी तेज आवाज में बात मत करो डिस्टर्व हो रहा है तथा मन्नू उर्फ मनोज ने भी गाली गुफ्तार करने से मना किया इसी बात को लेकर तीनों वोले की हमे जानते नही हो चुप चाप चले जाओ नही तो अभी के अभी निपटा देगें और राजू कुशवाहा , प्रदीप कुशवाहा ने मन्नू उर्फ मनोज को पकड लिया तथा प्रहलाद कुशवाहा ने पास रखी छुरी से मन्नू उर्फ मनोज के गले पर मारा जिससे मन्नू का गला कट गया और खून निकलने लगा और तीनो छुरी लेकर भाग गये छीना झपटी में प्रदीप कुशवाहा के हाथ में भी चोट लगी है । मन्नू उर्फ मनोज चौरे को इलाज हेतु हमीदिया अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर द्वारा चैक करने पर मृत घोषित कर दिया उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 491/24 धारा 103(1),3(5) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । कार्यवाही – घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन- 02 संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्दशन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 महावीर सिंह मुजाल्दे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 मलकीत सिंह, एसीपी क्राइम मुख्तार कुरेशी, व सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद रजनीश कश्यप थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में उनि आनंद सिहं परिहार थाना पिपलानी, उनि. विजय सिंह , उनि. सुदील देशमुख , सउनि. मनोज कछवाह, सउनि. सचिन बेडरे , प्रआर. 2928 धर्मेन्द्र गुर्जर , आर. 2115 मनोज जाट , आर. अमरीश तिवारी , आर. 62 आदित्य यादव , आर. मनमोहन मेहरा , आर. 4063 पुष्पेन्द्र सिंह, आर राघवेन्द्र पटेल, आर राहूल जाट की अलग अलग टीम के रुप में आरोपियों की तलाश में पृथक पृथक रवाना किया गया था । जरिये मुखविर की सूचना पर एक टीम जिला रायसेन , विदिशा रवाना किया गया था व एक टीम को भोपाल में हथाई खेडा डैम के आसपास आरोपियों की सूचना होने पर उनकी तलाश पतारसी हेतु रवाना किया गया । टीम द्वारा अपराध के दो आरोपी 01. प्रदीप कुशवाहा पिता गजराज कुशवाहा निवासी ग्राम डावरी पोस्ट चंद्रापुर थाना राहतगढ जिला सागर म.प्र. हाल पता 84 एकड अयोध्या एक्सटेंशन भोपाल व 02. राजू कुशवाहा पिता लक्ष्मण कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी ग्राम डावरी पोस्ट चंद्रापुर थाना राहतगढ जिला सागर हाल पता झुग्गी 84 एकड अयोध्या एक्सटेंशन भोपाल को हथाई खेडा डैम के पास से पकडा गया परंतु तीसरा आरोपी प्रहलाद कुशवाह फरार हो गया था जिसे टीम द्वारा तत्परतापूर्वक व त्वरित कार्यवाही करते हुये तकनीकि व गैर तकनीकी सुरागो के माध्यम से फरार आरोपी प्रहलाद कुशवाहा पिता लक्ष्मण कुशवाहा उम्र 19 साल निवासी ग्राम डावरी पोस्ट चंद्रापुर थाना राहतगढ जिला सागर हाल पता झुग्गी 84 एकड अयोध्या एक्सटेंशन भोपाल को ग्यारसपुर जिला विदिशा के पास से पकडा गया जिसमें ग्यारसपुर पुलिस द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गई। थाना पर आरोपीगणों से हिकमत अमली से पूछताछ पर मृतक मनोज चौरे द्वारा चिल्ला चोट के विरोध करने पर गुस्से में आकर मन्नू उर्फ मनोज चौरे की हत्या करना स्वीकार किया । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त छुरी एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। आरोपी – टीम- निरीक्षक महेश लिल्हारे, उनि. विजय सिंह , उनि. सुदील देशमुख , उनि आनंद सिंह परिहार (थाना पिपलानी), सउनि. मनोज कछवाह, सउनि. सचिन बेडरे, सउनि. संजय बरखने , प्रआर. 2928 धर्मेन्द्र गुर्जर , प्रआर. 1177 अमित व्यास, आर. 2115 मनोज जाट , आर. 3424 अमरीश तिवारी , आर. 62 आदित्य यादव , आर. 4361 राहुल जाट ,आर. 4548 मनमोहन मेहरा , आर. 4063 पुष्पेन्द्र सिंह, म.आर. 272 रीना कटारिया , म.आर. 502 अपर्णा कटारे , प्र.आर 1336 मोहनलाल (तकनीकि सेल जोन-3), आर 684 राघवेन्द्र पटेल, आर. 1055 प्रदीप दामले , आर. दीपक (तकनीकि सेल जोन-2), प्रआर. 225 लाखन (थाना ग्यारसपुर विदिशा) , प्रआर. 370 भूपेन्द्र बेरमा (थाना ग्यारसपुर विदिशा) , डायल 100 चालक धर्मेन्द्र (थाना ग्यारसपुर विदिशा) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 134

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “30-40 साल पहले 30 फीसद के अंदर ही शहरीकरण था। अब यह 70 फीसद क्रॉस कर गया है। पिछले 10 साल हमारे लिए महत्वपूर्ण रहे। हमने बहुत काम किया। पिछले 10 सालों में हमने 2014 से 2024 तक बहुत कुछ हासिल किया है। अब इस कार्यकाल में 6 महीने हो गए हैं।” उन्होंने कहा, “कई योजनाओं का विस्तार धीरे-धीरे कर रहे हैं और उसकी गति पहले से ज्यादा कैसे तेज हो, इसके लिए भी बहुत काम किए हैं।” उन्होंने कहा, “इस बार यह तय किया गया है कि बिना मांग के भी पहले चरण में आवासों को सैंक्शन दिया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि मांग आने में बहुत समय लगता है, और उसके बाद प्रक्रिया पूरी करने में भी समय लग जाता है। खासतौर पर, पांच साल के इस प्रोग्राम में शहरी क्षेत्र में एक करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य है, और उसका एक छोटा हिस्सा यानी लगभग 6 फीसद या 7 फीसद पहले चरण में अनुमोदित किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “इसमें एक विशेष पहल की गई है कि कुछ राज्यों को पहले ही अनौपचारिक सैंक्शन मिल जाएगा, और यह सात लाख मकानों के लिए होगा। इस सैंक्शन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन राज्यों में जितने मकान निर्धारित हैं, उन्हें इस साल पूरा किया जा सके। यह एक तरह का प्रावधान होगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि इन राज्यों को सैंक्शन मिलने पर उनके पास इस साल के लिए एक निश्चित संख्या में मकानों की गारंटी होगी।” उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री आवास योजना में जो भी डिमांड आती थी, उसके हिसाब से आवासों का आवंटन करते थे। लेकिन, इस बार यह तय किया गया है कि जो डिमांड आती है, उसे सेंक्शन करने में बहुत समय लग जाता है। इसलिए पहले चरण का जो हमारा सैंक्शन है, वह डिमांड के बिना किया जाएगा, क्योंकि यह पांच साल का प्रोग्राम है। इस पांच साल के प्रोग्राम में एक करोड़ मकान शहरी क्षेत्र में बनाए जाने हैं। इसका एक छोटा हिस्सा, यानी छह या सात प्रतिशत, अभी तय नहीं है।” उन्होंने कहा, “अगर किसी राज्य में किसी कारणवश किसी प्रकार का घाटा होता है, तो हम पहले किस्त के पैसे का ट्रांसफर कर देंगे। इसके अलावा, जो भी डिमांड 31 मार्च तक आएगी, उसकी समीक्षा कर अगले वर्षों के लिए सैंक्शन प्रारंभ में ही बता दिए जाएंगे। ताकि कोई भी लाभार्थी या निर्माण करने वाला व्यक्ति यह जान सके कि पांच साल में उसे कब मकान मिलेगा।”   recent visitors 98

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, कंटेनर ने मैजिक में मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सवारी से भरी मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। सवारी से भरी मैजिक वैन, जो हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, अचानक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए। recent visitors 96

भाजपा मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनकल्याण पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी

नई दिल्ली/भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण पर्व को लेकर चर्चा हुई। कल देर शाम हुई इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार, दुर्गादास उईके, जार्ज कुरियन, एल. मुरुगन एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा के लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक में आने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई। राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। आने वाले समय में दो तरह के कार्यक्रम प्रारंभ होने वाले हैं। 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व होगा जिसमें जनहितैषी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूसरा आयोजन हर घर जनसंपर्क कार्यक्रम का होगा जो 26 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सहित सभी केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने बैठक में सहभागिता की और वे प्रदेश के लिए विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।   recent visitors 58

फूलबगड़ी पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया

सुकमा सुकमा| जिले के फूलबगड़ी पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल से 5 किलो वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, बरामद की हैं। दोनों ने अपना नाम माड़वी मंगा और माड़वी भीमा बताया। दोनों को फुलबगड़ी थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर 7 दिसंबर को थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी व आस-पास क्षेत्र रवाना की थी। इस दौरान बड़ेसट्टी बुरदापारा, करकापारा के बीच नाले के पास के जंगल में 2 संदिग्ध व्यक्ति जवानों को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक को प्लांट करने की तैयारी में थे।   recent visitors 51

संसद में सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य हंगामा करने लगे हंगामा बढ़ने पर कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हुई

नई दिल्ली संसद का उच्च सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में मंगलवार को हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका और सभापति ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह भी इसी कारण से कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में स्थगित कर दी गई थी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य हंगामा करने लगे। शोर शराबे में कुछ भी सुना नहीं जा रहा था। इस बीच सदन के नेता जे पी नड्डा ने कहा कि मीडिया में देश के एक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता और जार्ज सोरेस को लेकर रिपोर्ट आई है। साठगांठ को लेकर मीडिया में आ रही रिपोर्टों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया जा रहा है। इसी बीच हंगामा बढ़ने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह में विधायी कामकाज शुरू होते ही सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के कुछ सदस्यों के शोर शराबे के कारण सभापति को सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनटों बाद 12:00 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके कारण इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन कोई कामकाज नहीं हो सका।   recent visitors 54

प्रेग्नेंट बहन और बच्चे सो नहीं पा रहे हैं, शोर मचाना बंद करो, अपराधियों ने युवक का रेत कर की हत्या

भोपाल अयोध्या नगर एक्सटेंशन के 84 एकड़ बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज चौरे को शराब पीकर हंगामा करने वाले अपराधियों को रोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बदमाश शराब पीकर अश्लील गाने स्पीकर लगाकर बजा रहे थे और गंदी-गंदी गालियां देकर शोर मचा रहे थे। इन आवाजों को सुनकर उसकी गर्भवती बहन और बच्चों की नींद टूट गई तो वह बच्चे और बहन को साथ लेकर उन्हें रोकने पहुंचा था। वहां पर बदमाशों ने उसे पकड़कर चाकू से उसका गला रेत दिया, वह खून में लथपथ जैसे तैसे घर पहुंचा और मां की गोद में जाकर लेट गया। मां, बहन और बच्चे यह देखकर रोने लगे और थोड़ी ही देर में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसे अगले दिन अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सुबह विदिशा जिले के ग्यारसपुर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वह अपने घर सागर भागने की फिराक में था, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार किया।   बहन के सामने गला रेता, 50 मीटर दूर तक गिरता रहा खून मनोज चौरे सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था और निजी काम करता था। सात में से चार भाई यहां अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसके मम्मी-पापा के साथ दो बहनें रहती हैं। मनोज के घर के ठीक पीछे बनी झुग्गी में प्रदीप पिछले छह महीने से किराए पर रहता था। करीब दस दिन पहले यहां प्रहलाद और राजू कुशवाहा भी रहने आए थे। ये तीनों सागर जिले के रहने वाले हैं। रविवार रात को काम से लौटने के बाद मनोज सो रहा था, लेकिन देर रात तीनों ने मोबाइल से स्पीकर कनेक्ट कर तेज आवाज में गाना बजाना और नाचना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ बजे रात तक हुड़दंग चलता रहा तो मनोज और उसकी नौ माह की गर्भवती बहन उन्हें रोकने के लिए पहुंची तो पांच मिनट तक वहां बहस हुई। इसके बाद नशे में राजू और प्रदीप ने मनोज को पकड़ लिया। बहन कुछ समझ पाती इससे पहले ही प्रहलाद कुशवाहा ने छुरी उठाकर उसके गले पर चला दी। इससे उसके गले से खून की धार निकलने लगी। मनोज करीब 50 मीटर दूर मम्मी-पापा के घर पहुंचा तो पूरे रास्ते में खून ही खून पड़ा था। बहन ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो घर के सभी लोग इकट्ठे हो गए। मनोज मां की गोद में जा बैठा और पांच मिनट के अंदर उसकी जान चली गई। पुलिस को सूचना दी तो वे पंचनामा बनवाने उसे अस्पताल ले गए थे।   मनोज के घर में दो दिसंबर को दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। सोमवार को उसकी छठी मनाई जानी थी। मनोज आर्थिक रूप से परेशान था, इसके बाद भी उसने कार्यक्रम के लिए रुपयों की व्यवस्था की थी। मनोज के पिता विश्वनाथ चौरे ने बताया कि रविवार को छठी मनाई जानी थी, लेकिन उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं थी तो सोमवार को कार्यक्रम रखा था। इसके लिए बैतूल से रिश्तेदारों को बुलाया था, लेकिन जिन्हें मनोज के बेटे की छठी मनानी थी, वे अब मनोज का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। recent visitors 44