मोहम्मद सिराज ने रफ्तार से लगाई आग, फेंकी 181.6 kmph की रफ्तार से गेंद!

 एड‍िलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। जिसके बाद मैच देखने वाले दर्शकों के होश ही उड़ गए और हर कोई दंग रह गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ। तो इस मैच में टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में एक चौंकानें वाली तस्वीर सामने आयी। जहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 kmph दिखाया गया। इसे देखकर मैच देखने वाला हर एक शख्स भौचक्का रह गया। सिराज ने फेंकी 181.6 kmph की स्पीड से गेंद? जी हां… ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में दिखा। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। क्रीज पर कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मैक्सवीनी मौजूद थे। तभी भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं गेंद की स्पीड वहां टीवी स्क्रीन और मैदान में मौजूद स्क्रीन पर 181.6 kmph की दिखायी गई। इसके बाद तो पैरों तले जमीं खिसकनें वाली स्थिति हो गई कि आखिर इतनी स्पीड गेंद कैसे हो सकती है। लेकिन फिर पचा चला कि ये ब्रॉडकास्टर की ओर से तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है। ब्रॉडकास्टर की गलती से गेंदबाजी स्पीड दिखाने में हुई गलती इसके बाद तो मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। लेकिन बाद में पता चल गया कि ये गलती से हुआ है। इस मैच में सिराज वैसे भी खास चर्चा में रहे, जहां उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ भी काफी तनातनी देखने को मिली। एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो मिचेल स्टार्क के आगे टीम इंडिया पूरी तरह से धराशायी हो गई और पहली पारी में सिर्फ 180 रन के स्कोर पर सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।   recent visitors 244

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा। recent visitors 93

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने दिलाई चिकित्सा आचार संहिता पर आधारित महर्षि चरक शपथ

रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित 230 छात्र – छात्राओं को राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में चिकित्सा आचार संहिता महर्षि चरक शपथ दिलाया जाना महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने मेडिकल प्रोफेशन के क्रियान्वयन के समय निभाये जाने वाले नैतिक मूल्यों और आदर्शों की जानकारी दी। डॉ. नेरल ने कहा कि मरीज दवाइयों के अलावा एक आदर्श चिकित्सक से अपनत्व, मुस्कुराहट और मित्रवत व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। मेडिकल साइंस सभी विज्ञानों में सबसे अधिक मानवीय और सभी मानविकी में सबसे अधिक वैज्ञानिक होता है। एक डॉक्टर ताउम्र विद्यार्थियों की तरह सीखता रहता है। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने चरक आचार संहिता की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई, उनके द्वारा कहे गए शब्दों को नवप्रवेशित 230 छात्र-छात्राओं ने अपना दाहिना हाथ उठाकर दोहराया।    मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने चिकित्सा छात्रों को व्हाइट कोट समारोह की महत्ता बताते हुए कहा कि आज आपने जो शपथ लिया है उसका सदैव स्मरण करना अति आवश्यक है। चिकित्सा का क्षेत्र सेवा के साथ-साथ एक गरिमामयी प्रोफेशन है जिसमें ‘‘यह व्हाइट कोट बेदाग रहे,’’ इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है। चरक संहिता एवं व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणों (रूट कॉज ऑफ डिजीज) को जानने की कला में निपुण होना चाहिए। बतौर चिकित्सक मरीज के गोल्डन ऑवर में जीवन रक्षा के लिए बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। राज्यपाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के चिकित्सा सेवा, साहस और कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मानव सेवा के लिए जो कुछ भी किया वह अतुलनीय है।      राज्यपाल के उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का ज़िक्र करते हुए ‘‘हम तुम्हारे साथ हैं, वी आर द डॉक्टर्स, वी आर आलवेज देयर फार यू'' की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। एम. बी. बी. एस. चिकित्सा पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। recent visitors 209

सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराएं, जिसको लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया, पीपरा, झिला में 30 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कहीं। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब हर गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था लगभग हो चुकी है। सुरखी भी अब विकसित होने लगा है । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिख रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है और यह विकास का रथ निरंतर इसी तरह चलता रहेगा। विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंत्री राजपूत ने ग्राम झिला में 6 बिस्तरीय नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन, सपेरा मुहल्ला में पुलिया निर्माण तथा राहतगढ़-खुरई मार्ग के बीना नदी पर पुल एवं पहुंचाने के लिए 150 मीटर लंबा मार्ग एवं आरोग्यधाम की बाउंड्रीवाल, ग्राम पीपरा में स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण, पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन साथ ही ग्राम ढगरानिया में धसान नदी पर 210 मीटर लंबा मार्ग पुल पर पहुंचने एवं मनेशिया में मंगल भवन का लोकार्पण सहित 30 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।   recent visitors 88

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के प्रति आभार जाताया

रायपुर भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रूपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपाली मार्ग) के चंद्रपुर सेक्शन में 2 लेन एवं उन्नयन कार्य के लिए 99.13 करोड़ रूपए तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र  में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। recent visitors 71

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल 11वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2024 तक डर्बन (साउथ अफ्रीका) में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। इसमें अनुज गौस्वामी एवं कु. धड़कन शाह ने 1-1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि डर्बन (साउथ अफ्रीका) में आयोजित इस कराते चैम्पियनशिप में 18 से 20 देशों के लगभग 500 कराते खिलाड़ियों ने सहभागिता की। 48 सदस्यीय भारतीय दल में मध्यप्रदेश के 5 सदस्य शामिल थे। सीनियर पुरूष 60 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में अनुज गोस्वामी ने स्वर्ण, जूनियर बालिका -53 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में धड़कन शाह ने स्वर्ण, सीनियर पुरूष -60 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में आकांक्षा सोलंकी में कांस्य, सीनियर पुरूष टीम कुमिते इवेन्ट में अनुज गोस्वामी ने कांस्य, जूनियर बालिका टीम कुमिते इवेन्ट में धड़कन शाह ने कांस्य और सीनियर पुरूष टीम कुमिते इवेन्ट में आकांक्षा सोलंकी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 9 पदक प्राप्त किये, इसमें खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 2 स्वर्ण, 4 कांस्य पदक प्राप्त किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता कराते खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुये बधाई दी है।   recent visitors 63

बेस्ट इंवेस्टिगेशन में देश में प्रथम स्थान, ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग में द्वितीय स्थान

भोपाल एडीजी मध्यप्रदेश सायबर पुलिस श्री योगेश देशमुख ने बताया कि आज दिल्ली में डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा "कानून प्रवर्तन एजेंसी" श्रेणी में मध्यप्रदेश सायबर पुलिस को बेस्ट इंवेस्टिगेशन श्रेणी में देश में प्रथम स्थान तथा ट्रेनिंग एवं कैपिसिटी बिल्डिंग में देश में द्वितीय स्थान हेतु अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। एडीजी श्री देशमुख ने बताया कि देश की सभी लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों ने इसमें सहभागिता की थी। मध्यप्रदेश सायबर पुलिस को “साइबर कॉप ऑफ़ दी ईयर फॉर बेस्ट इन्वेस्टीगेशन’’ में देश में प्रथम स्थान मिला। इसमें राज्य साइबर की भोपाल यूनिट को एमपी साइबर की तरफ़ से निरीक्षक श्रीमती नीतू कुँसरिया को साइबर कॉप का पुरस्कार फ़र्ज़ी एपिक कार्ड , आधार कार्ड बनाने वाले क्रिमिनल रैकेट को चुनाव मतदान पूर्व बर्स्ट करने पर दिया गया। मध्यप्रदेश को ⁠एक्सिलेंस इन ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग अवार्ड में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024में अभी तक 24प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1016 पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही इस वर्ष 1070 सायबर जागरुकता कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित कर लगभग 11लाख छात्र -छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।   recent visitors 94