बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किल बढ़ी, कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के लिए 9 दिसंबर तारीख की निर्धारित

 सागर  सागर जिले के बीना की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है. निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली है. इंदौर हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के लिए 9 दिसंबर तारीख निर्धारित की गई है. उल्लेखनीय है कि सागर जिले के बीना की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र सौंपा था. इस पत्र में उल्लेख किया गया था कि लोकसभा चुनाव के पहले निर्मला सप्रे में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, इसलिए उन्हें विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जाए. इसी मुद्दे को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से फैसला नहीं लिए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.  हाई कोर्ट की ओर से उनकी याचिका स्वीकार कर ली गई है. अब 9 दिसंबर को सुनवाई होना है. जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे विधानसभा चुनाव के बाद अचानक बीजेपी के मंच पर दिखाई दीं. उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी की पट्टिका भी पहनाया. यह पूरा घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के पहले घटित हुआ. हालांकि निर्मला सप्रे की ओर से दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बावजूद अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया गया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में यह पत्र दिया है कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं किया, जबकि उनका कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है. अब कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त करना चाहती है. बीजेपी ने भी किनारा किया और कांग्रेस भी विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक निर्मला सप्रे लिखित में दिया है कि उन्होंने बीजेपी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण नहीं की है. यदि वे बीजेपी में आना चाहे तो उनका स्वागत है. दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि निर्मला सप्रे को बीजेपी की ओर से आने वाले समय में बीना से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है लेकिन अब निर्मल सप्रे अपनी बात से मुकर रही है. हाई कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें सबूत के तौर पर कांग्रेस ने वीडियो फोटो और समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई ख़बरों को आधार बनाकर निर्मला सप्रे की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की गुहार लगाई है. याचिका पर 9 दिसंबर को पहली सुनवाई होना है. यदि दल बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त होने का फैसला सामने आता है तो बीना में उपचुनाव होना तय है. recent visitors 93

गुरु तेग बहादुर के बलिदान और स्मृतियों को किया नमन, दिया बड़ा बयान, कहा- उन्होंने कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन से बचाया

लखनऊ सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहियागंज स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने गुरु तेग बहादुर के बलिदान और स्मृतियों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सिख पंथ के अनुयायियों ने अपनी साधना और सामर्थ्य से अपने कौम के साथ-साथ पूरे देश को और पूरे सनातन धर्म को न केवल सुरक्षा प्रदान की बल्कि एक लंबे समय के लिए उन्हें अभय भी प्रदान किया। कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन से बचाया – योगी कश्मीरी पंडितों पर कश्मीर में हुए अत्याचार को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने उस समय कश्मीर को बचाया था जब वहां के सनातन धर्मावलंबियों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा धर्म परिवर्तन करने का आदेश मिला था। गुरु तेग बहादुर ने धर्म परिवर्तन के आदेश के बाद सुरक्षा के लिए भटक रहे कश्मीरी पंडितों को न सिर्फ नया जीवन दिया था बल्कि उनसे कहा था कि अत्याचारियों से कह दो कि पहले हमारे गुरु को इस्लाम स्वीकार कराओ। सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हमेशा देश और धर्म को प्राथमिकता दी और किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया। 'मुख्यमंत्री आवास पर वीर बाल दिवस मनाया जाना मेरा सौभाग्य है' मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर अपनी शहादत के पहले सनातन धर्म की रक्षा के लिए, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया। उनके चार-चार साहिबजादे बलिदान हो गए। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। यह मेरा सौभाग्य है कि वीर बाल दिवस साल 2020 से लगातार मुख्यमंत्री आवास में पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। पूरा संत समाज इसमें शामिल होता है। recent visitors 157

एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया

नई दिल्ली एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया, जहां भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। मोहम्मद अमान ने छक्के के साथ जीत दिलाई। भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी के साथ, चेतन शर्मा और आयुष म्हात्रे रहे। वैभव ने 36 गेंदों पर 67 रन बनाए। चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 10 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए और 28 गेंदों पर 34 रन भी बनाए। 21.4 ओवर में मोहम्मद अमान ने छक्का लगाया और इसके साथ ही टीम इंडिया को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई। भारत ने 21.4 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 173 रनों पर समेट दिया था। कप्तान अमान 25 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।  20 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब ज्यादा दूर नहीं है। जीत के लिए भारत को महज 14 रन और चाहिए। 16.2 ओवर में सिद्धार्थ के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। सिद्धार्थ 22 रन बनाकर आउट हुए। भारत जीत से महज 26 रन दूर है। जीत दर्ज करते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। 13.4 ओवर में भारत ने 132 रनों पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर 67 रन ठोके। भारत अब जीत से ज्यादा दूर नहीं है। भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब महज 53 रन दूर है। वैभव सूर्यवंशी 59 रन बनाकर जबकि आंद्रे सिद्धार्थ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। आयुष 28 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव और आयुष ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। recent visitors 75

काल भैरव को 6 लाख का चढ़ावा, उज्जैन में मंदिर समिति ने खोली 7 भेंट पेटी

उज्जैन  काल भैरव मंदिर की सात दान पेटियां गुरुवार को खोली गई। काल भैरव मंदिर समिति के अनुसार पिछले दो माह में बाबा काल भैरव के खजाने में 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की आय हुई है। मंदिर के गर्भगृह में रखी दो छोटी भेंट पेटी में प्राप्त राशि की गणना शुक्रवार को की जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद सीधे बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति की प्रशासक संध्या मार्कंडेय ने बताया कि काल भैरव मंदिर में गुरुवार को बड़ी भेंट पेटियां खोल कर भेंट राशि की गिनती की गई है। देर शाम तक गिनती होने के बाद इस बार भेंट पेटी से दो माह के दौरान 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। भेंट राशि की गिनती पूर्ण होने के बाद राशि मंदिर समिति के खाते में जमा करवाई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी छोटी भेंट पेटी की गणना की जाएगी। बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले भक्त काल भैरव मंदिर जरूर जाते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके चलते शनिवार से सोमवार और अवकाश या त्योहार पर काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। मंदिर समिति को आय का साधन भेंट पेटी काल भैरव मंदिर समिति की आय का मुख्य साधन यह दान राशि ही है। काल भैरव मंदिर में किसी भी तरह के पूजन के लिए कोई शासकीय रसीद या शीघ्र दर्शन टिकट या अन्य किसी तरह की रसीद काटने की कोई व्यवस्था नही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी दीप मालिका को प्रज्ज्वलित कराने वाले भक्तों के माध्यम से जो कुछ रसीदें वर्ष भर में कटवाई जाती है, उसमें मंदिर समिति के पास केवल 700 रुपए पहुंचते हैं। recent visitors 66

पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ फट गई कांक्रीट

डिंडौरी  एक तरफ सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोंगो की प्यास बुझाने व दैनिक निस्तार के लिए पेयजल कूप का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोंगो को किसी भी प्रकार के पेयजल की समस्या न हो,वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों के द्वारा पेयजल कूप निर्माण के नाम पर भारी भृष्टाचार करते हुए गुणवत्ताविहीन कराकर स्वयं का जेब भरने में लगे हुए है। जिम्मेदारों के द्वारा कराए गए कूप निर्माण चंद महीनों में ही भृष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। चंद महीने में खुल गई गुणवत्ता की पोल मामला जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत देवरी माल का सामने आया है। जहां सरपंच – सचिव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत लगभग 5 लाख रु की लागत से कोमल के घर पास पेयजल कूप का निर्माण कराया गया है। जो चंद महीने में पेयजल कूप निर्माण में कराए गए गुणवत्ता की पोल खुल गई है। दरअसल पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ मोटी दरार पड़ गई है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण एजेंसी के द्वारा कूप निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। बताया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा मापदंड को दरकिनार करते हुए कुआं का निर्माण घटिया तरीके से कराया गया है। मुरुम दबने के कारण फट रही कांक्रीट जानकारी के अनुसार कुआं निर्माण कराने के बाद कुआं के बाहरी हिस्सा में चारो तरफ फैलाये गए मुरुम ठीक से दबने के बाद ही कांक्रीट किया जाता है,लेकिन यहां सरपंच सचिव के द्वारा मनमानी पूर्वक मुरुम ठीक से दबे बिना ही कांक्रीट कर दिया गया है,जिसके चलते कुआं के बाहरी तरफ के चारो ओर मोटी दरार हो गई है। वहीं दरार वाली जगह में मुरुम धस रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय मे कुआं के बाहरी तरफ की मुरुम नीचे दब जाएगी। recent visitors 76

परीक्षा में शामिल 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का किया गया वितरण

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश में परीक्षा सत्र 2023-24 के कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा अंकसूची का वितरण शालाओं के माध्यम से किया गया है। इस वर्ष 25 लाख 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण किया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम देखने के लिये 23 अप्रैल 2024 को परीक्षा पोर्टल पर छात्रवार सुविधा प्रदान की थी। इस वर्ष छात्रवार अंकसूचियों का मुद्रण मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के माध्यम से कराया गया था। कक्षा 5 में 13 लाख 11 हजार 21 और कक्षा 8 में 12 लाख 42 हजार 992 अंकसूचियों का मुद्रण कराया गया। जिले में अंकसूची का वितरण बीआरसीसी के माध्यम से शालावार कराया गया। मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के पंजीकृत छात्रों के मान से छात्रवार परीक्षा शुल्क का भुगतान कक्षा 5 के लिये 50 रूपये प्रति छात्र और कक्षा 8 के लिये 100 रूपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया था। छात्रवार अंकसूचियों के वितरण से पूर्व परीक्षा शुल्क जमा कराने की सुविधा परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। ऐसी अंकसूची जिनमें त्रुटि है, उनमें सुधार के लिये शाला के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही बीआरसीसी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी से भी इस संबंध में संपर्क किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 एवं कक्षा 8 बोर्ड पैटर्न परीक्षा की अंकसूची के वितरण व्यवस्था के संबंध में जिला परियोजना समन्वय को निर्देश दिये हैं।   recent visitors 73

खरगे पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं और उनसे कुछ बातचीत करने लगते हैं, दिखा आज अलग ही अंदाज

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आमतौर पर पीएम मोदी की आलोचना करते नजर आते हैं। चुनावी रैलियों से लेकर संसद तक उनके निशाने पर प्रधानमंत्री रहते हैं। लेकिन शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ खरगे एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री का हाथ अपने हाथों में पकड़ रखा था। उनकी बातें सुनकर पीएम मोदी हंस रहे थे। इस दौरान वहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं। मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर संसद भवन के लॉन में आयोजित श्रद्वांजलि कार्यक्रम का। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे मिलते हैं। खरगे पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं और उनसे कुछ बातचीत करने लगते हैं। इस दौरान पीएम मोदी उनका हाथ पकड़े हुए नजर नजर आते हैं। इसके बाद खरगे की किसी बात पर प्रधानमंत्री जोर से हंसते हैं और खरगे के पीछे खड़े नेता की तरफ इशारा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष इसके बाद फिर से पीएम मोदी का हाथ पकड़ लेते हैं। वह हाथों के इशारे से कुछ कहते हैं, जिसे देखकर लगता है कि उनके बीच कुछ हंसी-मजाक चल रहा है। खरगे प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में काफी मशगूल नजर आते हैं। इसके बाद पीछे खड़े लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, खरगे को टोकते हैं, जिसके वह अपनी बात खत्म करके अन्य माननीयों के साथ फोटो खिंचाने के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के तमाम नेताओं ने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अन्य नेता 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद भवन लॉन पहुंचे। recent visitors 81