किसानों से क्रय धान के भुगतान के लिए 6728 करोड़ रूपए जारी

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की व्यवस्था पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी किसानों को टोकन आवेदन के लिए दोहरी सुविधा समिति में ऑपरेटर के माध्यम से भी टोकन आवेदन कर सकते हैं किसान किसानों से क्रय धान के भुगतान के लिए 6728 करोड़ रूपए जारी विशेष परिस्थिति में किसानों के बारदानों का उपयोग और प्रति बारदाना 25 रूपए का भुगतान रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए किसानों को टोकन जारी करने से लेकर बारदाना की व्यवस्था, धान का उपार्जन एवं भुगतान, केन्द्रों में खरीदे गए धान का उठाव पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसानों को धान विक्रय हेतु टोकन आवेदन करने के लिए समिति माड्यूल एवं टोकन तुंहर हाथ एप की सुविधा दी गई है। टोकन आवेदन करने में दिक्कत होने पर किसान समिति में ऑपरेटर के माध्यम से टोकन आवेदन कर सकते हैं। केन्द्रों में धान उपार्जन के लिए 72,194 गठान बारदाने उपलब्ध है। विशेष परिस्थिति में किसानों के बारदानों का उपयोग और 25 रूपया प्रति नग बारदाना भुगतान के लिए अपेक्स बैंक को 11 करोड़ 23 लाख रूपए भी दे दिए गए हैं।   किसानों को भुगतान के लिए अब तक 6728 करोड़ रूपए जारी गौरतलब है कि राज्य में 14 नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। 5 दिसम्बर तक 2739 उपार्जन केन्द्रों में कुल 29.22 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्रदेश में कुल पंजीकृत 27.78 लाख कृषकों में से अब तक  6 लाख 15 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य में धान का विक्रय किया है। उपार्जित धान की राशि संबंधित कृषकों के खाते में नियमित रूप से अंतरित की जा रही है। विपणन संघ द्वारा 6727 करोड़ 93 लाख रूपए अपेक्स बैंक को उपार्जित धान के समर्थन मूल्य के रूप में अंतरित की जा चुकी है। किसानों की सुविधा की दृष्टिकोण से उपार्जन केन्द्रों में अपेक्स बैंक द्वारा माइक्रो एटीएम की व्यवस्था भी की गई है। समिति में आपरेटर के माध्यम से टोकन आवेदन की भी सुविधा उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय हेतु किसानों द्वारा टोकन आवेदन समिति माड्यूल एवं टोकन तुहर हाथ एप्प के माध्यम से किये जाने की सुविधा प्रदाय की गई है। कुल टोकन आवेदन का 40 प्रतिशत समिति माड्यूल एवं 60 प्रतिशत एप्प के माध्यम से आरक्षित किया गया है। जिन कृषकों को एप्प के माध्यम से टोकन आवेदन करने में कठिनाई हो रही हो, वे समिति में आपरेटर के माध्यम से टोकन आवेदन करा सकते हैं। किसानों द्वारा आवेदन के दौरान आवश्यक प्रविष्टि करने के उपरांत आवेदन की तारीख से लेकर 15 जनवरी 2025 तक रिक्त स्लॉट में धान विक्रय हेतु दिवस का चयन किया जा सकता है। लघु एवं सीमांत कृषकों को 02 टोकन एवं दीर्घ कृषकों 03 टोकन की सुविधा प्रदाय की गई है। किसान बारदाना के लिए प्रति नग 25 रूपए भारत सरकार की नवीन बारदाना नीति अनुसार धान का उपार्जन नये एवं पुराने बारदानों में 50 अनुपात 50 में किया जाना है। प्रदेश में अनुमानित धान उपार्जन 160 लाख टन के आधार पर सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था कर ली गई है। उपार्जन केन्द्रों में पुराने बारदानें के रूप में मिलर बारदाना, पीडीएस बारदाना, समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये बारदानों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष परिस्थिति में किसान बारदाना का भी उपयोग किया गया है, जिसका 25 रू. नग के मान से किसानों को भुगतान हेतु राशि 11 करोड़ 23 लाख रूपए अपेक्स बैंक को दी जा चुकी है। धान खरीदी केन्द्रों में 72,194 गठान बारदाना उपलब्ध  समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 4 लाख गठान नये बारदानों की आवश्यकता है, जिसके विरूद्ध 3.51 लाख नये बारदानें प्रदेश को प्राप्त हो गए है, शेष बारदानें आगामी 15 से 20 दिवसों में प्राप्त हो जायेगें। अभी तक धान उपार्जन में पीडीएस बारदाने 32392 गठान, मिलर बारदानें 23078 गठान, किसान बारदानें 10176 गठान उपयोग किये जा चुके है। उपार्जन केन्द्रों में पीडीएस बारदाने 18985 गठान, मिलर बारदानें 54209 गठान उपयोग हेतु उपलब्ध है। वर्तमान में प्रदेश के किसी भी उपार्जन केन्द्र में बारदानों की कमी नहीं है। कस्टम मिलिंग पंजीयन के लिए 865 आवेदन      खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित किए जा रहे धान के उठाव एवं मिलिंग का काम भी समांतर रूप से किया जा रहा है। जिन उपार्जन केन्द्रों में बफर से अधिक धान भण्डारित होने की स्थिति निर्मित हो रही है, वहाँ परिवहन आदेश जारी कर धान का परिवहन निकटतम सग्रहण केन्द्र में किया जा रहा है। अब तक 2.5 लाख टन धान का परिवहन आदेश जारी किया जा चुका है। मिलरों से पंजीयन हेतु 865 आवेदन प्राप्त हुए है। 252 राईस मिलरों द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराया जा चुका है। मिलरों को 1296 टन का डीओ जारी किया जा चुका है।  अब तक 33,054 क्विंटल धान जब्त प्रदेश में धान के अवैध परिवहन एवं अफरा-तफरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश में अवैध धान के 3305 प्रकरण बनाये गये है एवं 33,054 क्विंटल धान जब्त किया गया है। उपार्जन केन्द्रों में रिसाईकलिंग रोके जाने हेतु नोडल अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सीमावर्ती जिलों में 273 चेक पोस्ट की स्थापना धान के अवैध परिहन के मामलों पर कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 92

राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया

रायपुर राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है।     राजभवन में राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में भारत के राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”  कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले इन राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।     कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। यह कार्यक्रम हमारे देश के विभिन्न राज्यों में बसे निवासियों को एक सूत्र में पिरोने का अद्भुत प्रयास है, जिससे भारत की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत होगी।     डेका ने कहा कि हर राज्य का स्थापना दिवस उस राज्य के इतिहास में और विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण दिन होता है। राज्य की समृद्धि और विकास का गवाह यह दिन, हमें अपने राज्य की स्थापना के मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रास्ता दिखाता है।     डेका ने सभी राज्यों की विशिष्टताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण और भौगलिक स्थिति अदभुत है। यहां पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ राज्य के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चावल की भी प्रशंसा की। आजादी की लड़ाई में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, वहां के वीर सेनानियों को याद किया। पंजाब राज्य के लोगों की दान शीलता का जिक्र किया। पंजाब का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ जिस पर हर देशवासी को गर्व है। पंजाब और हरियाणा राज्य ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को एक नई ऊर्जा दी।    डेका ने कहा कि इन सभी राज्यों ने भारत के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो, उद्योग, कला खेलकूद, शिक्षा या पर्यटन का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में, इन राज्यों का योगदान सराहनीय है। हम सब को मिलकर अपने राज्यों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का भी ध्यान रखना है।     कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ का लोक-नृत्य सुआ, सरहुल नृत्य, गेड़ी नृत्य, नाचा, पंजाब का भांगडा, गिद्धा, हरियाणा का घूमर तथा मध्यप्रदेश की जनजातियों के राई नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया।     विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पंजाब के प्रतिनिधियों ने डेका को सरोपा भेंट किया।     छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में पद्मअनुज शर्मा, मध्यप्रदेश के आकाश दीप गुप्ता, पंजाब के प्रतिनिधि दलजीत चावला, हरियाणा के प्रतिनिधि अमित अग्रवाल को राज्यपाल ने सम्मानित किया।     कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं इन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के छत्तीसगढ़ में निवासरत, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। recent visitors 79

मध्य प्रदेश में स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीच खुदरा स्वास्थ्य बीमा में 54% बाजार हिस्सेदारी

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने मध्य प्रदेश में 1,313 करोड़ रुपये के दावों का निपटारा कर मजबूत प्रतिबद्धता का दिया परिचय स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने पिछले 5 वर्षों में मध्य प्रदेश में 1,313 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया मध्य प्रदेश में स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीच खुदरा स्वास्थ्य बीमा में 54% बाजार हिस्सेदारी    राज्य में 48 कार्यालयों के साथ अपनी मौजूदगी का विस्तार किया    मध्य प्रदेश में 25 मार्च तक 13 जिलों में विस्तार और 6 ग्रामीण शाखा जोड़ने की योजना भोपाल  भारत की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने करीब 50 कार्यालयों, एक मजबूत नेटवर्क के साथ मध्य प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 524 अस्पतालों का 31,200 से अधिक एजेंटों का मजबूत नेटवर्क, 8 लाख लोगों को कवर करता है और 527 कर्मचारी हैं। कंपनी ने मध्य प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में दावों में 1,313 करोड़ रुपये का प्रभावशाली भुगतान किया है, जो इसके विविध आबादी को व्यापक और सुलभ स्वास्थ्य सेवा समाधान प्रदान करने के मिशन को दर्शाता है। कंपनी 14 जिलों में ग्रामीण बीमा केंद्र खोलने और अतिरिक्त 6 ग्रामीण केंद्रों के साथ अपनी उपस्थिति बढ़ाने, 5000 एजेंट जोड़ने और मध्य प्रदेश में 25 मार्च तक 150 बिक्री प्रबंधकों को नियुक्त करने के साथ अपनी पहुंच का विस्तार करना चाहती है। मध्य प्रदेश में स्टार हेल्थ के निरंतर फोकस पर टिप्पणी करते हुए, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के कार्यकारी अध्यक्ष, श्री सनथ कुमार ने कहा, "हम मध्य प्रदेश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। पिछले कुछ वर्षों में, हमारे विस्तृत नेटवर्क, अभिनव समाधान और ग्राहक सेवा पर निरंतर ध्यान ने हमें विश्वास बनाने और अपने पॉलिसीधारकों को वास्तविक मूल्य प्रदान करने में मदद की है। हाल ही में दावों के भुगतान और होम हेल्थकेयर और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं की शुरूआत सहित हमारी निरंतर वृद्धि, मध्य प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करती है। हम प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना, अपनी सेवाओं की पेशकश को बढ़ाना और अपनी पहुँच का विस्तार करना जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि सभी के लिए एक अधिकार है।" स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता वित्त वर्ष 24 में 221 करोड़ रुपये के दावों के भुगतान और पिछले 5 वर्षों में 1,313 करोड़ रुपये के दावों के निपटारे में भी परिलक्षित होती है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने अपनी स्थापना के बाद से 1.1 करोड़ से अधिक दावों का भुगतान किया है, जिनकी कुल राशि 53,000+ करोड़ रुपये है। कंपनी प्रतिदिन 25 करोड़ रुपये के दावों को संसाधित करती है, और हर मिनट 4 दावों को स्वीकृत करती है। मध्य प्रदेश में इनोवेटिव समाधान स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने भोपाल में अपनी होम हेल्थकेयर सेवा शुरू की है, जो वर्तमान में पूरे भारत के 64 शहरों और मध्य प्रदेश के 5 शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में उपलब्ध है। यह सेवा ग्राहकों को अपने घर बैठे ही किफायती, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच प्रदान करती है, जिससे दावों का निर्बाध निपटान सुनिश्चित होता है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने ब्रेल लिपि में "स्पेशल केयर गोल्ड" पॉलिसी शुरू की है, जिसे विशेष रूप से 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि दृष्टिबाधित व्यक्ति स्वतंत्र रूप से अपने स्वास्थ्य बीमा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें। निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से मिलने की आवश्यकता के बिना परामर्श, सलाह और अनुवर्ती देखभाल के लिए स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करती है। कंपनी ग्राहकों की भलाई के लिए भी प्रतिबद्ध है और पूरे मध्य प्रदेश में नियमित चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। जैसे-जैसे स्टार हेल्थ राज्य में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है, कंपनी नवीन, समावेशी और समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो मध्य प्रदेश में लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाएगी। •    सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी •    स्थापना के बाद से भुगतान किए गए दावों की संख्या: 1.1 करोड़+ •    स्थापना के बाद से भुगतान की गई दावा राशि: रु.53,000 करोड़+ •    बाजार हिस्सेदारी: 33% •    शाखाओं की संख्या: 902 •    होम हेल्थ केयर: 64 शहरों/कस्बों में •    मोबाइल ऐप: 7 मिलियन+ डाउनलोड recent visitors 183

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दाखिल रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार देर रात ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उपचाररत रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूपसिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की श्रीमती कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देशदिए। देंगे आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की श्रीमती तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के अच्छे इलाज की सभी सुविधाएं की हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज द्वारा भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय चिकित्सालय में जांच और औषधियों की नि:शुल्क व्यवस्था की है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।   recent visitors 41

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय

संकल्प के साथ प्रयास करने वालो को मिलती है सफलता : मंत्री विजयवर्गीय ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे की बुरी आदत से भी दूर रहने की बात कहीं। मंत्री विजयवर्गीय आज सागर जिले के नरयावली में विधायक खेल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया द्वारा विधायक खेल महोत्सव में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सफलता की राह को आसान बनाता है। उन्होंने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान की भावना रखे जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की ताकत है। राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिये वचनवद्ध है और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिये राज्य सरकार हर संभर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय हमेशा जनकल्याण के लिये नवाचार करते है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर में 51 लाख पौध-रोपण कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि खेल महोत्सव में 19 प्रकार के खेल प्रतियोगिताएँ हो रही हैं। उन्होंने नरयावली-मकरोनिया क्षेत्र की समस्याओं की ओर नगरीय विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बैंड बजाकर मार्च पास्ट किया और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।   recent visitors 118

निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली, खतरे में विधायकी

बीना एमपी के सागर जिले के बीना की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है. निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली है. इंदौर हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के लिए 9 दिसंबर तारीख निर्धारित की गई है. उल्लेखनीय है कि सागर जिले के बीना की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र सौंपा था. इस पत्र में उल्लेख किया गया था कि लोकसभा चुनाव के पहले निर्मला सप्रे में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, इसलिए उन्हें विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जाए. इसी मुद्दे को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से फैसला नहीं लिए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.  हाई कोर्ट की ओर से उनकी याचिका स्वीकार कर ली गई है. अब 9 दिसंबर को सुनवाई होना है. जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे विधानसभा चुनाव के बाद अचानक बीजेपी के मंच पर दिखाई दीं. उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी की पट्टिका भी पहनाया. यह पूरा घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के पहले घटित हुआ. हालांकि निर्मला सप्रे की ओर से दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बावजूद अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया गया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में यह पत्र दिया है कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं किया, जबकि उनका कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है. अब कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त करना चाहती है. बीजेपी ने भी किनारा किया और कांग्रेस भी विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक निर्मला सप्रे लिखित में दिया है कि उन्होंने बीजेपी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण नहीं की है. यदि वे बीजेपी में आना चाहे तो उनका स्वागत है. दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि निर्मला सप्रे को बीजेपी की ओर से आने वाले समय में बीना से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है लेकिन अब निर्मल सप्रे अपनी बात से मुकर रही है. हाई कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें सबूत के तौर पर कांग्रेस ने वीडियो फोटो और समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई ख़बरों को आधार बनाकर निर्मला सप्रे की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की गुहार लगाई है. याचिका पर 9 दिसंबर को पहली सुनवाई होना है. यदि दल बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त होने का फैसला सामने आता है तो बीना में उपचुनाव होना तय है. recent visitors 87

दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हुई

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (1.01 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। आईपीएल की 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू थी। ब्रांड वैल्यूएशन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार आईपीएल की चार टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर के पार गई है। पिछले साल आईपीएल की ब्रांड वैल्यू ने पहली बार 10 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। वहीं 2009 में वैल्यू 2 बिलियर डॉलर के करीब थी। अन्य टीमों में राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू 30% बढ़कर 81 मिलियन डॉलर हो गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ब्रांड वैल्यू 24% बढ़कर 80 मिलियन डॉलर हो गई। नई फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 60 मिलियन डॉलर है। पंजाब किंग्स 49% की वृद्धि के साथ 68 मिलियन डॉलर के साथ टॉप- 10 में शामिल है। recent visitors 115