किसानों को डीएपी-यूरिया नहीं मिलने की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पत्रकार को पड़ा महंगा

भोपाल। पृथ्वीपुर में भ्रष्टाचार और किसानों को खाद नहीं मिलने के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। खबर वायरल होते ही तहसीलदार इतने तिलमिला गए कि उन्होंने समस्या का निराकरण करने की बजाय पत्रकार पर कार्यवाही कर दी। कलेक्टर की कृपा से बने तहसीलदार ने पत्रकार को धमकी भरा नोटिस देने थमा दिया। तहसीलदार के इस द्वेषपूर्ण कार्यवाही की पृथ्वीपुर नगर में आलोचना हो रही है। इससे पत्रकारों और समाजसेवियों में रोष व्याप्त है।पत्रकारों और समाजसेवियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पत्रकार को न्याय दिलाने और तहसीलदार पर कानूनी कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि विगत दिनों 2 दिसंबर को पृथ्वीपुर के फुब्बारे तिराह पर खादय की समस्या को लेकर ग्रामीण जन प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व में भी खादय ना मिलने से परेशान किसानों ने जिले एवं पृथ्वीपुर में चक्काजाम किया था। इस समस्या को लेकर पत्रकार प्रदीप खटीक द्वारा समाचार के माध्यम से किसानों का मुददा उठाया गया था। खादय में भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर निवाडी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने पृथ्वीपुर तहसील का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान खादय की काला बाजारी करने पर कुछ लोगों पर जांच उपरांत मामला भी पंजीबद्ध किया गया था। जिसका समाचार भी पत्रकार ने प्रकाशित किया था। भूखे प्यासे परेशान किसानों के द्वारा बार-बार खादय की समस्या को लेकर आवाज उठाने व चक्काजाम करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या ना सुनने पर किसानों की परेशानियों को देखते हुए पत्रकार प्रदीप खटीक ने पृथ्वीपुर तहसील के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक पर डाली थी। पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से नाराज तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत लेते हुए पत्रकार को नोटिस थमा दिया। मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद जिला निवाड़ी की टीम एवं अन्य सामाजिक लोगों ने निवाडी पहुंचकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि पृथ्वीपुर तहसील सहित अन्य विभागो में आये दिन अपने कार्यो को लेकर किसान चक्कर लगाते है। उनके समय पर काम नहीं होते हैं। यह पीड़ा किसी एक किसान की नहीं बल्कि पूरे पृथ्वीपुर तहसील की है। ग्रामीणों के नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रिकार्ड सुधार आदि कार्य सालों से तहसील में लंबित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं होता है। इस तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकारों ने समाचार पत्रों के माध्यम से उजागर करते हैं।पत्रकार होने के नाते जनहित की समस्याओं को उजागर करना पत्रकार का कर्तव्य है। तहसीलदार द्वारा पत्रकारिता पर इस तरह से अंकुश लगाने से लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। इससे कहीं ना कहीं पत्रकार की छवि धूमिल हो रही है। तहसीलदार द्वारा पत्रकार को लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि पत्रकारों के द्वारा शासन प्रशासन की जन हितेषी योजनओं की खबरे पेपर के माध्यम से प्रकाशित की जाती है। इन्ही मुद्दों को लेकर पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस खबर के बाद तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से डराने धमकाने का कार्य रहे है। पत्रकार निडर और निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता करते है। पत्रकारों को उनके कार्य से वंचित कराते हुए तहसीलदार पत्रकार के खिलाफ षडयंत्र रच कर फंसाने का कार्य कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस पोस्ट को व्यक्तिगत लेते हुये बदले की भावना से अचानक पत्रकार कार्यालय पर तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता, एडवोकेट करूणेश साहू, उपपंजीयक विषाल गोस्वामी बिना किसी सूचना के जा धमके और रजिस्ट्री लायसेंस मांग लिया। पत्रकार ने कहा कि मेरी पत्नि के नाम लायसेंस है, जो अभी घर पर घरेलू कार्य के साथ दोनो छोटे-छोटे बच्चों की देखरेख कर रही है। उस दौरान पीड़ित पत्रकार सामान्य तौर पर किसानों के कार्य कर रहे थे। इसी दुकान से वह दिन भर की एकत्रित की हुई खबरों को अपने निजी कम्प्युटर से बनाकर सागर और भोपाल विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में भेजते है। इस मौके का फायदा उठाते हुए बीच में ही एडवोकेट करूणेष साहू द्वारा अवैधानिक तौर पर पत्रकार की फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। और लिखा कि पत्नि के अवैध लायसेंस पर पत्रकार प्रदीप खटीक कार्य कर रहे थे। जबकि निरीक्षण के दौरान वह सिर्फ सामान्य काम ही कर रहे थे। निराधार और झूठा आरोप लगाते हुए तहसीलदार द्वारा पत्रकार को फंसाने की साजिश की जा रही थी। जब वह इसमें सफल नहीं हुए तो एडवोकेट करूणेश साहू द्वारा पुनः नोटिस जारी करा दिया गया। जिस कारण पत्रकार प्रदीप खटीक को मानसिक क्षति होने साथ ही भारी आघात पहुंचा है। तहसीलदार और एडवोकेट के इस तरह से बिना सूचना के किसी की दुकान पर आ जाना कहीं ना कहीं उनकी अवैधानिक कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है। जिस कारण हम सब पत्रकारों की छवि धूमिल होने के साथ ही बदनामी हो रही है। एडवोकेट करूणेश साहू एवं तहसीलदार द्वारा पत्रकार साथी प्रदीप खटीक और परिजनों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। क्योंकि वह अनुसूचित जाति वर्ग से है। जिस कारण द्ववेश भावना के चलते उन पर दबाव डाला जा रहा है। इस मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड का कहना है कि तहसीलदार से बात करूंगा, जो भी कार्यवाही होगी की जाएगी। recent visitors 155

मंत्री विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा बोले – अब भेष बदलकर अयोध्या जाएं और रामलला से अपने कुकर्मों की मांफी मांगे

सागर  मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चाओं में है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को घेरते हुए तीखा कटाक्ष किया है। विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा कि दिग्विजय अब भेष बदलकर अयोध्या जाएं और रामलला से अपने कुकर्मों की मांफी मांगे। मंत्री कैलाश ने कहा कि वे हमसे अयोध्या में मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे। हमने निर्माण की तारीख से लेकर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी बताई है। दरअसल एमपी के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सागर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मंच से अपनी बात रखने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे हमारे आंदोलन पर दिग्विजय हमेशा सवाल उठाते थे। दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि जब हम नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे… तो दिग्विजय सिंह हम पर कटाक्ष करते थे। और कहते थे कि… लेकिन तारीख नही बताएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने मंदिर भूमिपूजन की तारीख बताई, प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख भी बताई और अब तो मंदिर भी बन गया और रामलला विराजमान भी हो गए। भेष बदलकर अयोध्या जाएं- कैलाश विजयवर्गीय विजयवर्गीय ने आगे कहा कि अब तो दिग्विजय भेष बदल कर अयोध्या जाए और अपने कुकर्मों की भगवान श्री राम से माफी मांगे। हमारे रामजी बड़े दयालु है, वो आपको माफ कर देंगे। गोविंद राजपूत ने कहा विजयवर्गीय मेरे बड़े भाई सागर के पद्माकर सभागार में हितग्राही सम्मेलन और बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान समारोह एक साथ आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्गी राजा पर निशाना साधते हुए करारा प्रहार किया। वहीं मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि जब हम अलग-अलग पार्टियों में थे, उस दौरान भी मैं कैलाश जी का सम्मान करता था, वे हमेशा मेरे बड़े भाई रहे हैं। कार्यक्रम के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया पहुंचे। जहां उन्होंने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया ने मौजूद रहे। recent visitors 94

प्रदेश में सभी मंद‍िरों को अत‍िक्रमण मुक्‍त बनाया जाएगा: : मंत्री प्रहलाद पटेल

भोपाल मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल भिंड ज‍िले के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पहले द‍िन  उन्होंने जिला योजना समिति की बैठक को संबोध‍ित किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि आज की बैठक एक अच्छे वातावरण में संपन्न हुई. कार्य पिछले ढाई साल से पंचायतों में लंब‍ित हैं, उनकी जांच करने के ल‍िए जिला पंचायत के सीईओ को न‍िर्देश द‍िया गया है. सभी मंद‍िरों को अत‍िक्रमण मुक्‍त बनाया जाएगा. वहीं जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए अपने क्षेत्र में एक-एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. सिंध रतनगढ़ और कनेरा परियोजना को सुचारू रूप से करने के लिए भी निर्देशित किया. इस मौके पर नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा, 52 हजार प्रकरण सौर ऊर्जा के लिए चिन्हित किए गए हैं, इसमें 90 प्रत‍िशत की सब्सिडी के साथ किसान आवेदन कर सकेंगे और एक माह में समिति समस्त बिलों का भुगतान कर मुझे सूचित करेगी. मंद‍िरों को अत‍िक्रमण मुक्‍त बनाए वहीं प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जो भूमिहीन मुक्तिधाम है, उनके लिए अलग से जगह देकर मुक्तिधाम बनवााए जाएंगे और जहां पर नदी के किनारे शवों को जलाने की प्रथा है, वहां भी मुक्तिधाम बनवाए जाएंगे. प्रभारी मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा क‍ि जहां पर मुक्तिधाम पर अतिक्रमण है, उसको तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. साथ ही अभियान चलाकर जिन मंदिरों की जमीनों पर कहीं अतिक्रमण है, तो उनको तुरंत खाली कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि भिंड जिले की जिन पंचायतों में मुक्तिधाम के लिए जमीन नहीं है, उनको जमीन उपलब्ध कराकर मुक्ति धाम का निर्माण किया जाएगा. उमरी टोल प्लाजा को लेकर मंत्री ने कहा कि टोल प्लाजा पर निकासी में परेशानी आ रही है. मेरी अगली मीटिंग तक उमरी प्लाजा पर टोल का कार्य शुरू हो जाएगा. इस मौके पर मंत्री पटेल के अलावा, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भिंड के विधायक नरेंद्र कुशवाह, लहार विधायक अंबरीष शर्मा गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह मौजूद रहे. recent visitors 81

मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक संघ शाखा नगर निगम भोपाल में मशीनरी मीटिंग

भोपाल ! हेवी मशीनरी की मीटिंग रखी गई इसमें उपस्थित प्रांत अध्यक्ष साबिर खान साहब एवं नगर निगम भोपाल अध्यक्ष इरफान अल्ताफ साहब समस्त नगर निगम हेवी मशीनरी जेसीबी डंपर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलमान खान सर परहस्त जफर भाई अब्बू जी एवं हमारे वरिष्ठ शहादत भाई सच्चे भाई अजीज भाई नगर निगम प्रभारी जावेद भाई नगर निगम मैकेनिक ताहिर भाई संघ के कोषाध्यक्ष बिलाल भाई जल कार्य विभाग के अध्यक्ष अदनान भाई मौजूद रहे इस मीटिंग में सैकड़ो की तादात में सभी हेवी मशीनरी के वाहन चालक मौजूद रहे वाहन चालकों को इस मीटिंग में प्रांत अध्यक्ष साबिर खान ने सभी फर्जी संगठनों से कर्मचारियों को दूर रहने को कहा एवं कर्मचारियों के गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई इस मीटिंग मैं नगर निगम अध्यक्ष इरफान हमने बताया किसी का कोई फार्म ना भरे आपके साथ धोखा हो सकता है आपकी आईडी फोटो का गलत उपयोग हो सकता है इसलिए किसी को भी अपनी आईडी ना दें और फर्जी संगठनों से दूर रहे मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संगठन एक मजबूत संगठन और आपके लिए हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा इस मीटिंग में असीम अली जोन 10 का अध्यक्ष बनाया गया एवं जोन 2 में मोहम्मद जफर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, एवं हेवी मशीनरी की कार्यकारी घटित की गई जिसमें उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएबसचिव फैजान अली संगठन सचिव समीर अली नियुक्त किए गएसलमान खानअध्यक्षसमस्त हेवी मशीनरी जे सी बी डंपर प्रकोष्ठ recent visitors 105

सपा प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती मनाई

भोपाल। समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह की 85 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर यह संकल्प लिया की श्रद्धेय नेता जी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर उनके चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव ने कहा कि माननीय नेताजी ने समाज के सभी वर्गों जैसे दलित, पिछड़ा एवं महिलाओं को साथ लाने की बात की तथा महिलाओं को भी समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए एवं उनके द्वारा सेना के क्षेत्र में भी दिया गया योगदान अतुल्यनीय है इस अवसर अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल पहलवान के नेतृत्व में बसपा के सैकङो कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनीलम पूर्व विधायक, राजेंद्र यादव प्रमुख महासचिव, हरगोविंद चौकसे प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश पटेरिया कार्यालय प्रभारी, रतनलाल बाथम, आर एन पटेल, बाबूलाल पहलवान, रितिक यादव, अभिजीत यादव, भगवान सिंह यादव, प्रकाश नरवरे, संजय यादव, जगदीश जी कुशवाह, आराधना भार्गव, हरीश यादव, अतिबल यादव, शैलेंद्र यादव, नीलेश यादव, शिवराज सिंह तोमर, संजय शर्मा, रुकनेश राज, गंगाराम अहिरवार, मोहिनी अहिरवार, बलिराम भगत एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। recent visitors 238

कांग्रेस नेता भानु चिब स्वागत में धक्कामुक्की मामले में अमित पटेल के निलंबन पर रोक

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु उदय चिब के सामने कार्यकर्ताओं में मारपीट के मामले में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमित पटेल के निलंबन पर रोक लगा दी गई है। इस मामले की गहनता से जांच कर कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर निलंबन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें की पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने पत्र जारी कर पटेल को यूथ कांग्रेस से निलंबित किया था। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस निलंबन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता भी सहमत नहीं थे। क्योंकि किसी भी वीडियो में पटेल द्वारा मारपीट करने का कोई सबूत नहीं मिला थ। यह बात भी उठी कि इंदौर में कांग्रेस पिछड़ रही है। खासकर इंदौर विधानसभा-दो में। वहां अमित की पत्नी पार्षद हैं। ऐसे में उनके निलंबन से गलत संदेश जाएगा। पटेल खाती समाज से हैं और जीतू पटवारी से जुड़े हुए भी हैं। मितेन्द्र यादव ने बिना किसी को विश्वास में लिए, अपने स्तर पर यह फैसला लिया है। कार्रवाई पर अमित पटेल ने कहा- मैं तो उन्हें बचा रहा था मामले में इंदौर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमित पटेल की सदस्यता सस्पेंड कर दी गई थी। अमित पटेल का कहना है, 'जिस कांग्रेस नेता के साथ मारपीट हुई है, मैं तो खुद उन्हें बचाता हुआ वीडियो में नजर आ रहा हूं। वे देवास के नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं। हो सकता है कि कुछ दूसरे लोगों को बचाने के लिए ये पत्र जारी किया गया हो। मैं एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हूं। मेरी पत्नी पार्षद हैं। बस मैं पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं। इंदौर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी जरूर कर रहा हूं।' इंदौर एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा     26 नवंबर को इंदौर एयरपोर्ट पर आए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को शाजापुर में मशाल यात्रा में शामिल होने जाना था।     एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े चिब को अपनी-अपनी कार में बैठाना चाहते थे।     चिब, वानखेड़े की कार में बैठे। वानखेड़े दिल्ली से चिब के साथ ही इंदौर आए थे।     यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि प्रोटोकॉल के तहत चिब को अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह की कार में जाना था।     इसी बात पर वानखेड़े और सिंह गुट में विवाद हुआ।     एमपी यूथ कांग्रेस में सचिव विश्वजीत सिंह चौहान ने अमित पटेल के समर्थक को चांटा मार दिया था।     इसके बाद पटेल के समर्थकों ने चिब की कार के साथ चल रहे विश्वजीत चौहान के साथ मारपीट कर दी थी। recent visitors 213

एमपी गजब: प्रतिपक्ष विधायकों के हाल : सरकारी डॉक्टर कर रहे विधायक से बदसलूकी , व दे रहे अभद्र गालियां

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में विधायक के साथ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की बदसलूकी का मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का आरोप है कि जब वे कुछ लोगों के लिए इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल गए, तो वहां मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर ने बदसलूकी की। खुद विधायक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले झोपड़ी में रहने के कारण ‘झोपड़ी वाले विधायक’ के नाम से चर्चित डोडियार का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती उनके कुछ लोगों का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है। इसी विषय पर बात करने और अपने लोगों से मिलने वे जिला अस्पताल गए थे। यहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर से बात की। इस पर डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। डोडियार ने अपना परिचय सैलाना विधायक के रूप में दिया तो डॉक्टर ने कहा कि तू जानता है मैं कौन हूं। इसके दौरान अस्पताल में गहमागहमी का माहौल बन गया। बाद में विधायक ने स्टेशन रोड थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी डॉक्टर की सफाई नहीं आई है। recent visitors 229