दिल्ली में पंकज त्रिपाठी के ‘मूर्ख नहीं हूं’ वाले वीडियो पर कैसे फंस गई AAP, ‘आप’ खुद घिरती दिख रही

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमसान तेज हो गया है। सड़क से सोशल मीडिया तक दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे ही एक प्रयास में 'आप' खुद घिरती दिख रही है। पार्टी पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के एक वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते ही सैकड़ों यूजर्स ने 'आप' की खिंचाई की। वहीं, भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। दरअसल, ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए एनपीसीआई की ओर से एक कैंपेन 'मैं मूर्ख नहीं हूं' की शुरुआत की गई है। विज्ञापन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोगों को यूपीआई पेमेंट में धोखाधड़ी से सावधान करते हैं। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को इसमें से एक वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया। वीडियो और आवाज में बदलाव करके इसे भाजपा के खिलाफ बनाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि पंकज त्रिपाठी लोगों को भाजपा से बचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, सोशल यूजर्स ने वीडियो के साथ हुई छेड़छाड़ को पहचानने में देर नहीं की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां 'आप' को इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने की सलाह दी तो कई लोगों ने पंकज त्रिपाठी को टैग करते हुए लिखा कि वे कानूनी कार्रवाई करें। दिल्ली भाजपा और इसके कई नेताओं ने भी पलटवार किया। किरकिरी होते देख 'आप' ने इसे अपने मुख्य हैंडल से डिलीट कर दिया। हालांकि, पार्टी के कई अन्य पेज और समर्थक अब भी इसे साझा कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा ने असली और फर्जी वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। फर्जीवाल का नया फर्जीवाड़ा देखिए। यूं तो केजरीवाल और AAP की पूरी राजनीति का आधार ही झूठ, झांसा, प्रचार, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर है लेकिन अब चुनाव आते ही फर्जीवाड़े का अलग स्तर दिखने लगा है। 10 साल में दिल्ली के लिए जो कुछ न कर सका उसके पास Deep Fake वीडियो का ही सहारा बचा है। दिल्ली को चांद तारे तोड़ने के सपने बेचने वाले फर्जीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया। फर्जीवाल के पास मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। अगर होता तो बताते की आखिर क्यों?' recent visitors 97

ट्रूडो ने संसद में भारत के खिलाफ वोला, भारत ने कनाडा की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में हस्तक्षेप किया था

कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल संसद में खड़े होकर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला था। तब से भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर उन्होंने संसद में खड़े होकर भारत के खिलाफ टिप्पणी की है। ट्रूडो ने एक कनाडाई आउटलेट में छपी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारत ने 2022 में कनाडा की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में हस्तक्षेप किया था। ट्रूडो ने इसे चिंताजनक कहा है। ट्रूडो ने बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "कंजरवेटिव लीडर की रेस में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप चिंताजनक हैं लेकिन ये नए नहीं हैं।" सोमवार को सरकारी फंडिंग से चलने वाली आउटलेट CBC न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत पर ये आरोप लगाए हैं। इसमें अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि भारतीय एजेंटों ने पैट्रिक ब्राउन को उम्मीदवारों की रेस से हटाने की कोशिश की। फिलहाल पैट्रिक ब्रैम्पटन के ग्रेटर टोरंटो एरिया टाउनशिप के मेयर हैं। सरकार समर्थक आउटलेट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधियों ने ब्राउन के अभियान की सह-अध्यक्ष मिशेल रेम्पेल गार्नर पर पद छोड़ने का दबाव बनाया। उन्होंने उस साल जून में संन्यास ले लिया था। कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव की बाते करे तो उस चुनाव में मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने आसानी से जीत हासिल की थी और उन्हें लगभग 70 प्रतिशत वोट मिले थे। पोलीवरे इस पद के लिए हमेशा से एक मजबूत दावेदार रहे थे और ब्राउन को कभी भी इस पद के लिए टक्कर में नहीं देखा जा रहा था। इस बीच इन आरोपों से जुड़े व्यक्तियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। गार्नर ने सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट को लेकर कहा, "मैंने अपनी इच्छा से पूरी तरह से ब्राउन के अभियान से खुद को अलग किया था। किसी भी मामले में मुझे किसी भी तरह से, किसी भी समय, किसी के द्वारा भी मजबूर नहीं किया गया। यह कहना कि मैं किसी के बहकावे में आया यह हास्यास्पद है।"। वहीं सोमवार को एक बयान में ब्राउन ने कहा, "मेरे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि इस तरह के हस्तक्षेप के जरिए 2022 के कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के चुनाव के अंतिम परिणाम बदल गए।" recent visitors 77

अब ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए टेक अरबपति जेरेड इसाकमैन को NASA चीफ नियुक्त किया, सब हुए हैरान

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप लगातार अपने फैसलों से सभी को हैरान कर रहे हैं। ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में भी कई ऐसे लोगों को शामिल किया, जिनके नाम सुनकर सब चौंक गए। अब ट्रंप ने ऐसा ही एक बड़ा फैसला लेते हुए टेक अरबपति जेरेड इसाकमैन को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) चीफ नियुक्त किया है। मस्क से है खास नाता इसाकमैन का दिग्गज कारोबारी और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से भी खास नाता है। दरअसल, इसाकमैन स्पेसएक्स के सहयोग से ही अंतरिक्ष में स्पेसवॉक करने वाले पहले निजी अंतरिक्षयात्री बने थे। ट्रंप ने किया पोस्ट ट्रंप ने एक्स पर कहा, "मैं एक कुशल बिजनेस लीडर, परोपकारी, पायलट और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को नासा चीफ के रूप में नामित करते हुए प्रसन्न हूं। जेरेड नासा के खोज और प्रेरणा के मिशन को आगे बढ़ाएंगे, जिससे अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्वेषण में अभूतपूर्व उपलब्धियां मिलेंगी।" इसाकमैन की खूब तारीफ की ट्रंप ने कहा कि इसाकमैन ने एक दशक से अधिक समय तक रक्षा एयरोस्पेस कंपनी ड्रेकन इंटरनेशनल के सह-संस्थापक और सीईओ के रूप में काम किया, जिससे अमेरिकी रक्षा विभाग और हमारे सहयोगियों को सहायता मिली। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूंः इसाकमैन नासा चीफ के लिए नामित होने के बाद इसाकमैन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो इस जिम्मेदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। recent visitors 77

संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी है, दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का डीएनए एक है: सीएम योगी

अयोध्या अयोध्‍या धाम में '43वें रामायण मेला' के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संभल ह‍िंसा पर बड़ा बयान द‍िया है। योगी ने कहा, संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी है। दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का डीएनए एक है। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, "याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और उनका डीएनए एक ही है। अगर कोई इस पर विश्वास करता है बांग्लादेश में हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के इंतजार में हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में बात करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास विदेश में संपत्ति है। अगर यहां कोई संकट आएगा तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को यहां मरने के लिए छोड़ देंगे।" परिवारवादी हो गए हैं आज के समाजवादी – योगी सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में चार दिवसीय रामायण मेला का उद्घाटन करने के बाद अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में रामायण मेला के संकल्पना करने वाले महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद किया। उन्होंने कहा कि यद्यपि लोहिया मंदिर नहीं जाते थे, किंतु श्री राम, कृष्ण और शिव की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्ता समझते- स्वीकार करते थे। डॉ. लोहिया की इस भावना के विपरीत आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं। उन्हें यदि अपराधियों का संरक्षण न मिले, तो वह बिन पानी के मछली की तरह तड़पते हैं, लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोगबात तो लोहिया की करते हैं, लेकिन लोहिया के एक भी आदर्श को अंगीकार नहीं करते।   मुख्यमंत्री ने लगे हाथ स्वयं की आस्था का भी इजहार किया। साथ ही कहा कि हमने प्रभु राम को आदर्श माना है और उनके आदर्श से कुछ भी ले सके, तो जीवन धन्य हो जाएगा। आज जब लोग छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मारने-मरने पर उतारू रहते हैं, तो श्री राम का आदर्श हमारा मार्गदर्शन करता है, पिता की आज्ञा मानकर उन्होंने क्षण भर की भी देरी किए बिना अयोध्या के राज्य का परित्याग कर दिया और स्वयं वन को चले गए। इससे पूर्व जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेश आचार्य ने अपेक्षा जताई कि दीपावली को वैश्विक महापर्व के रूप में स्थापित किया, ठीक उसी तरह सीता राम विवाह उत्सव के अवसर पर होने वाले रामायण मेला को भी वैश्विक स्तर का बनाएं। मुख्यमंत्री ने इस अपेक्षा पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। recent visitors 89

थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर किया चोरी का सामान जप्त

आरोपिया से मंदीर से चुराये अष्टधातु के पौराणिक जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये का का मशरूका किया बरामदआरोपियां है आदतन चोर और नशे की आदी जो करती है मंदीरो के पौराणिक एंटीक सामग्री चोरी, जिसे अच्छे दामो पर बेचकर करती है अपने नशे के शौक को पुरा। आरोपिया करती है दिन में रैकी तथा रात में देती है वारदात को अंजाम भोपाल ! नगरीय क्षेत्र मे अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकडं हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन 2 संजय अग्रवाल तथा अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी हुआ पौराणिक तथा एंटीक अष्ठधातु के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना अयोध्यानगर व्दारा थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम व्दारा अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस में आरोपी से चोरी का मशरूका बरामद किया गया ।घटना का विवरण- दिनांक 28/11/2024 को फरियादी रोहित राजपूत पिता मुकेश राजपूत उम्र 24 साल नि.247 दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 27/11/2024 को रात्रि मे शिवमंदिर, दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर से पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती समान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त पर अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।कार्यवाही – वरिष्ठ अधिकारियो के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. आकास भास्कर (तकनीकी सेल) की टीम ने तकनीकि एवं अतकनीकि साक्ष्यों एवं आसूचना तंत्रो की मदद से आरोपिया लक्ष्मी यादव निवासी शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर को चोरी का सामान लिये 84 एकड़ झुग्गी के पास दबोचा जिसने पुछताछ में उक्त घटना करना स्वीकार कर चोरी किया मसरुका बरामद कराया। आरोपी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया । बरामद माल का विवरण – पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये कीमती सामग्री।आरोपिया – लक्ष्मी यादव पति राजा उर्फ राजेश यादव उम्र 35 साल नि. बाल बिहार कालोनी आनंद नगर पिपलानी भोपाल हाल नि.शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर भोपाल सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. 1302 आकाश भास्कर (तकनीकि सेल) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 126

राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शंटी शाहदरा से टिकट मिलना तय, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नई दिल्ली मशहूर समाजसेवक और पद्म श्री विजेता जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कराने, बीमार लोगों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने वाले और खुद 100 से अधिक बार रक्तदान करके रिकॉर्ड बना चुके शंटी शाहदरा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक रह चुके हैं। राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय है। शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल (एसबीएस) फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। उन्हें एंबुलेंस मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह 2013 में शाहदरा सीट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में उन्हें राम निवास गोयल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। शंटी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से ठीक पहले राम निवास गोयल का लेटर सामने आया, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सूचना दी है कि उन्होंने चुनावी राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने शंटी की तारीफ करते हुए कहा, ‘जितेंद्र सिंह शंटी ना केवल दिल्ली और देश बल्कि विदेशों में भी चर्चित हैं। 29-30 सालों से समाज सेवा में हैं। उन्हें एंबुलेंस मैन जैसे नाम से जाना जाता है। खासकर उन्होंने जिस तरह मृत लोगों को सम्मान दिया है, उनके बारे में कोई नहीं सोचता। क्योंकि उनसे वोट तो मिलता नहीं है। उनका ख्याल तो सच्चा और अच्छा इंसान ही रख सकता है। अभी तक 70 हजार डेड बॉडी का वह अंतिम संस्कार करा चुके हैं। खासकर कोरोना काल में जब लोग अपने घर के लोगों का शव नहीं लेते थे, उस वक्त शंटी जी ने शवों का अंतिम संस्कार कराया। इस वजह से उन्हें खुद भी कोरोना हो गया। उस वक्त जब पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित था वह मिशन में लगे रहे। उन्हें पद्म श्री से नावाज गया। वह बीमार लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध कराते हैं, रक्तदान का कैंप लगाते हैं।' शंटी ने कहा कि केजरीवाल की अपील पर वह राजनीति में दोबारा आए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे जब लावारिस लाशों का संस्कार करते हुए अरविंद केजरीवाल जी का फोन आया कि मैं भी इस यज्ञ में आहूति देना चाहता हूं तो मैंने सोचने का समय मांगा। मेरे दिल, जमीर, परिवार, साथियों ने कहा कि शंटी जी आपके और उनके काम में समानता है। वो पैदा होने से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंदों की जरूरत पूरा कर रहे हैं। जब लोग जाने लगते हैं, खासकर जो प्रवासी यहां योद्धा के रूप में काम करते हैं, जब मौत हो जाती है तो लकड़ी भी नसीब नहीं होती। जीवन वाला काम ये संभाल रहे हैं और मृत्यु वाला मैं संभाल लूंगा। हम दोनों भगत सिंह के अनुयायी हैं।' शंटी ने बताया कि वह 106 बार रक्तदा कर चुके हैं और उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज है। recent visitors 125

चीन ने युवाओं में शादी और रिश्तों पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा की योजना बनाई, जन्म दर बढ़ाने का ढूंढा अनोखा तरीका

बीजिंग चीन इन दिनों देश में गिरती प्रजनन दर को लेकर चिंतित है। अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी लाकर चीन ने अपनी बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की कोशिश की जो अब उस पर बैकफायर कर रही है। देश के युवाओं में शादी-विवाह और रिश्तों को लेकर नकारात्मक छवि बन गई है और वह साथ आने से कतरा रहे हैं। इसे देखते हुए अब चीन ने युवाओं में शादी और रिश्तों पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा की योजना बनाई है। इसके तहत चीन ने विश्वविद्यालयों से अपने कॉलेज के छात्रों को लव एजुकेशन यानी प्यार के पाठ पढ़ाने के निर्देश देने को कहा है। चाइना पॉपुलेशन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विवाह और लव एजुकेशन सिलेबस प्रदान करके कॉलेज के छात्रों को विवाह के प्रति दिलचस्पी जगानी चाहिए। चाइना पॉपुलेशन न्यूज द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक यहां के 57% कॉलेज के छात्र रिश्तों को आगे बढ़ाने में इंट्रेस्ट नहीं रखते हैं। इसके लिए वह पढ़ाई और रोमांस के बीच संतुलन बनाने में कठिनाइयों का हवाला देते हैं। सर्वे ने बताया कि प्रेम और विवाह पर व्यवस्थित और साइंटिफिक शिक्षा की कमी के कारण छात्रों के बीच भावनात्मक संबंधों की समझ कम हो गई है। इसने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय छात्रों को जनसंख्या प्रवृत्ति, शादी और बच्चे पैदा करने की आधुनिक अवधारणाओं के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। गौरतलब है कि 1.4 बिलियन की आबादी वाला चीन की आबादी बूढी हो रही है जो भविष्य में सरकारी खर्च को बढ़ाएगा और अर्थव्यवस्था पर दबाव डालेगा। आने वाले सालों में प्रजनन दर को बढ़ाने में कॉलेज के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। recent visitors 58