50 पैसे के इनामी बदमाश को पुलिस से दबोचा, गर्लफ्रेंड के साथ काट रहा था फरारी

इंदौर इंदौर में पुलिस ने हत्याकांड के गवाह को धमकी देने वाले आरोपी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. आरोपी ने अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को धमकी दी थी, इसके बाद से वह फरार हो गया था. अब पुलिस ने आरोपी बिट्टू गौड़ को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी मकान की बालकनी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड का मामला सामने आया था. बीते महीने कंडिलपुरा की रहने वाली महिला ने जिंसी डिपो के पास रहने वाले रोहन सागर और कृष्णबाग कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इन पर आरोप था कि इन्होंने धमकी दी है. दरअसल, जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था. इस मामले में पुलिस ने शानू सागर और दुर्लभ कश्यप गैंग के आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर किया था. पीड़ित महिला ने कहा कि इस केस में मेरा बेटा विक्की उर्फ विक्रांत गवाह है. कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में 27 नवंबर को जेल में बंद बेटे विक्की की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी थी. इसी मामले में गवाही नहीं देने को लेकर शानू सागर के दोस्त बिट्टू गौड़ और शानू सागर के छोटे भाई रोहन सागर ने बाइक से घर आकर धमकी दी थी. इंदौर में 50 पैसे का फरार इनामी पकड़ा गया, हत्याकांड के गवाह को दी थी धमकी इस मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने रोहन सागर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. अब पुलिस ने उसे इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर पकड़ लिया. पुलिस से बचने के चक्कर में बिट्टू गौड़ मकान की बालकनी से कूदकर गया. इससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया.         recent visitors 60

रिश्वतखोर पटवारी चढ़ा लोकायुक्त टीम के हत्थे 40 हजार की रिश्वत ले रहा था

रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के दल ने रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचेड़ स्थित पंचायत भवन में किसान से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी आरोपित रमेशचंद्र बैरागी को रंगेहाथ पकड़ लिया। उससे रिश्वत की राशि जब्त कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवासी अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद पटवारी को नोटिस देकर छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल उपाध्याय पुत्र बालमुकुंद उपाध्याय निवासी ग्राम पंचेड़ ने शिकायत की थी कि जमीन के सीमांकन के बाद पटवारी रमेशचंद्र बैरागी सीमांकन रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर रहा है। पटवारी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। बातचीत में पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने चालीस हजार रुपये अभी देने तथा दस हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा था। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने योजना बनाई। योजना के तहत डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त का दस सदस्यीय दल गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम पंचेड़ पहुंचा तथा पंचायत भवन के सामने व आसपास दल के सदस्य छिपकर खड़े हो गए। फरियादी गोपाल उपाध्याय ने भवन परिसर के अंदर कार्यालय में जाकर पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को चालीस हजार रुपये दिए। इसके बाद बाहर आकर इशारा किया। इशारा मिलते ही दल के सदस्य कार्यालय में पहुंचे तथा पटवारी को पकड़कर उसके कब्जे से रिश्वत के चालीस हजार रुपये जब्त किए। पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने रिश्वत के रुपये लेकर अपनी पेंट की जेब में रख लिए थे। लोकायुक्त सदस्यों ने उसकी पेंट की जेब से रुपये निकालकर जब्त किए तथा पंचानाम बनाकर अन्य कार्रवाई की। दल में प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल आदि शामिल थे। डीएसपी सुनील तालाने बताया कि आरोपित पटवारी रमेशचंद्र बैरागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज विवेचना की जा रही है। recent visitors 213

MP में टेंडर लेने की शर्तें होगी कठिन, 80 प्रतिशत से कम दर भरी तो देना होगी दो गुनी परफार्मेंस सिक्योरिटी की एफडी

भोपाल। अव्यावहारिक दरें डालकर टेंडर प्राप्त करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए 80 प्रतिशत से कम दरें डालने वाले निविदाकर्ताओ से अंतर की दोगुनी परफार्मेंस गारंटी ली जाएगी। इसके साथ ही बैंक गारंटी के स्थान पर फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट के माध्यम से परफार्मेंस सिक्योरिटी लिए जाने पर भी लोक निर्माण विभाग विचार कर रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने प्रशासनिक अकादमी में निर्माण क्षेत्र में नवीन तकनीकों पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भेज कर तीन अध्ययन दल से निविदा शर्तों का अध्ययन कराया गया। इन दलों से प्राप्त सुझावों को इस कार्यशाला में सम्मिलित करते हुए इन पर विस्तार से चर्चा की गई। अब इसी आधार पर निविदा शर्तों को ऐसा बनाया जाएगा कि सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी न हो। इससे निर्माण कार्यों को और अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नई निविदा नीति से क्षमता से अधिक कार्यों के ठेके लेने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए बिड कैपेसिटी संबंधी शर्तों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। निविदाकर्ता के पास बैच मिक्स प्लांट, डब्लू एम एम मिक्स प्लांट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता संबंधी शर्त जोड़ने का सुझाव मिला है। उल्लेखनीय है कि सभी निर्माण विभागों के लिए एक मानक निविदा दस्तावेज वर्ष 2014 में तैयार किया गया था। कालांतर में हुए तकनीकी विकास और नियमों में परिवर्तन के कारण इस दस्तावेज में अनेक सुधारों की गुंजाइश है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लावनिया,एमडी एमपीबीडीसी डॉ पंकज जैन,ईएनसी पीडब्ल्यूडी केपीएस राणा, ईएनसी (भवन) एसआर बघेल एवं ईएनसी भवन विकास निगम अनिल श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य सभी मुख्य अभियंता, वरिष्ठ अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे। recent visitors 184

रतलाम : 40 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पकड़ा

रतलाम  एमपी के रतलाम जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी ने सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में फरियादी से घूस की डिमांड की थी. फिलहाल, इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है. बता दें कि इस कार्रवाई को उज्जैन लोकायुक्त ने अंजाम दिया है. पंचेड रहने वाले फरियादी गोपाल उपाध्याय ने बताया कि पटवारी रमेश चंद्र बैरागी जमीन की सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार की डिमांड की थी. 40 हजार रुपये गुरूवार को देना तय किया था. बचे हुए 10 हजार बाद में देने का कहा गया था. इधर, फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया. अपनी मांग के अनुरूप पटवारी ने फरियादी से 40 हजार रुपये लिए. जैसे ही फरियादी ने रुपये देने का इशारा किया, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचारी पटवारी को धर दबोचा. बता दें कि 15 नवंबर को किसान गोपाल के जमीन का सीमांकन किया था. फरियादी किसान की मानें तो पटवारी 8 महीने से सीमांकन के लिए आनाकानी कर रहा था. उसका कहना है कि पटवारी सीमांकन में जमीन का 25 प्रतिशत ही बता रहा था. सही सीमांकन के बाद पटवारी रिपोर्ट पेश करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था. परेशान होकर 2 दिसंबर को लोकायुक्त को शिकायत की थी. वहीं फरियादी की शिकायत पर आज गुरुवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को धर दबोचा. इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. recent visitors 75

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा की,हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका

एडिलेड भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पिंक बॉल टेस्ट में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी। यह मैच एडिलेड में शुक्रवार से खेला जाएगा। यह मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और अन्य गेंदबाजों के मुकाबले उनका प्रदर्शन बेहतर था। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। लगभग 18 महीने में ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड का यह पहला मैच होगा। उन्होंने पिछला टेस्ट मैच पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान खेला था। बोलैंड का शामिल होना प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव है। इस बीच, ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम में बने रहेंगे। हालांकि वह पीठ की अकड़न के कारण भारत की दूसरी पारी के दौरान पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। भारत ने शुक्रवार से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों में से किसे बेंच पर बाहर बैठना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले मैच में पर्थ में 295 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जो 2008 के मोहाली टेस्ट में 320 रनों की हार के बाद टेस्ट में भारत के खिलाफ रनों के लिहाज से उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।   recent visitors 84

अल सुबह आयकर विभाग ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी

मनावर  मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर के बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर और पेट्रोल पंप व्यवसायी सहित अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा गुरुवार अल सुबह 25 आयकर अधिकारियों की टीम ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक आयरक विभाग की टीम को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आज व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। इनमें मनावर के बड़े बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी आरसी जैन भी शामिल है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनके पास से क्या मिला। इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। राजगढ़ में चार स्थानों पर सराफा व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स रेड धार जिले के राजगढ़ में गुरुवार को इनकम टैक्स टीम द्वारा चार सराफा व्यापारियों के यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान व्यापारियों के मोबाइल बंद करवाकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं दुकानों में मौजूद व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। शटर गिराकर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम द्वारा सुबह करीब 11 बजे मैन चौपाटी स्थित केसर एवं एसवी ज्वलेर्स पर छापा मारा गया। यहां दुकान मालिक एवं घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल बंद करवाकर कैश से संबंधित छानबीन की जा रही थी। चारों स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। जैसे ही दुकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। इस मामले में टीम के अधिकारियों से चर्चा की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जांच के बाद जानकारी दी जाएगी। recent visitors 72

भारत एक दशक से पोलियोमुक्त है, प्रदेशवासी बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से अभियान में हिस्सा लें: CM यादव

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि राज्य के 16 जिलों में आगामी आठ से 16 दिसंबर के बीच पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेशवासी अपने बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से इस अभियान में हिस्सा लें। डॉ यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भारत पिछले एक दशक से पोलियोमुक्त है। भारत को पोलियोमुक्त बनाने में सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिल कर काम किया है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों में आजीवन दिव्यांगता पैदा कर देता है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में आठ से 16 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, विदिशा और भिंड इत्यादि में पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाएं और इस बीमारी को हराएं। recent visitors 126