दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, ग्रैप-4 रहेगा जारी

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 396 है। वहीं, कुछ इलाकों में यह स्तर 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 416, आनंद विहार में 431, अशोक विहार में 420, और जहांगीरपुरी में 422 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में AQI 412, मंदिर मार्ग में 409, और मुंडका में 443 के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, नरेला में 415, नेहरू नगर में 420, पटपड़गंज में 409, और पंजाबी बाग में 413 के आंकड़े सामने आए हैं। रोहिणी में 432, शादीपुर में 423, सोनिया विहार में 425, विवेक विहार में 432 और वजीरपुर में 423 AQI रिकॉर्ड किया गया है। इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचने के कारण यह प्रदूषण अब स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक बन गया है। बता दें कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू कर दिया गया है। ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है। आपको बताते चलें, प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और औसत एक्यूआई 450 को पार कर जाता है तो ग्रैप का चौथा चरण लागू किया जाता है। ग्रैप-4 लागू होने के बाद प्रतिबंध सबसे ज्यादा और सबसे कड़े होते हैं। राजधानी में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।   recent visitors 69

रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया

मुंबई मुंबई उपनगर क्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पश्चिम रेलवे ने 27 नवंबर 2024 से मुंबई उपनगरीय खंड पर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इन नई सेवाओं के साथ ही एसी लोकल ट्रेनों की कुल संख्या 96 से बढ़कर 109 हो जाएगी। वहीं, शनिवार और रविवार को भी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 52 से 65 हो जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों के बीच एसी लोकल ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और एसी सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे ने 12 नॉन-एसी कार सेवाओं को बदलकर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की है। इन नई एसी लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वालों की सुविधा में इजाफा होगा और अधिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की जा रही इन नई एसी लोकल ट्रेनों का नियमित परिचालन 27 नवंबर से शुरू होगा। पहली एसी लोकल ट्रेन चर्चगेट से सुबह 12:34 बजे रवाना होगी, और इसके बाद सभी नई एसी ट्रेनें समय सारणी के अनुसार चलेंगी। इन 13 नई एसी लोकल ट्रेनों में से 6 अप दिशा में और 7 डाउन दिशा में चलेंगी। अप दिशा में, विरार-चर्चगेट और भायंदर-चर्चगेट के बीच 2-2 सेवाएं, जबकि विरार-बांद्रा और भायंदर-अंधेरी के बीच एक-एक सेवा शुरू की जाएगी। डाउन दिशा में, चर्चगेट-विरार के बीच दो सेवाएं, चर्चगेट-भायंदर, अंधेरी-विरार, बांद्रा-भायंदर, महालक्ष्मी-बोरीवली और बोरीवली-भायंदर के बीच एक-एक सेवा शुरू की जाएगी। पश्चिम रेलवे पर एसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या 109 हो जाएगी, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुल लोकल सेवाओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। पश्चिम रेलवे पर 109 एसी लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ-साथ, अन्य लोकल ट्रेनों की कुल संख्या 1406 बनी रहेगी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन नई एसी लोकल ट्रेनों से भारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती संख्या को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। खासकर गर्मी के दिनों में जब एयर कंडीशनिंग की सुविधा अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।   recent visitors 105

फिल्म डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत

मुंबई अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर 'सन ऑफ सरदार' के डायरेक्टर अश्विनी धईर के 18 साल के बेटे जलज धीर की मुंबई के विले पार्ले में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, जलज ने अपने दोस्तों को गोरेगांव में अपने घर पर वीडियो गेम खेलने के लिए बुलाया था। बाद में, वह और उनके बाकी के 3 दोस्त – साहिल मेंधा (18), सार्थक कौशिक (18), और जेडन जिमी (18) एक लॉन्ग ड्राइव पर गए। तीनों रास्ते में एक रोस्टोरेंट में रुके और फिर जब वापस आने लगे तो साहिल ड्राइविंग सीट पर था। उसने कंट्रोल खोया और गाड़ी वेस्ट एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद जलज और सार्थक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल कार तेज रफ्तार में चला रहा था और वह कथित शराब के नशे में था। जेडन ने दर्ज शिकायत में बताया कि जब गाड़ी सहारा होटल पहुंची तो साहिल को इस बात में कन्फ्यूजन हुई कि गोरेगांव जाने के लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें या सर्विस रोड का। इसी कशमकश में उसने पहले बाएं टर्न लिया और फिर दाएं टर्न लिया। इस दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई। और वह हाईवे पर डिवाइडर के खंभे से टकरा गई। अश्विनी धीर के बेटे की मौत में दोस्त गिरफ्तार इस कार एक्सीडेंट में जलज और सार्थक की मौत हो गई और मामूली रूप से घायल जेडन ने पुलिस को आपबीती सुनाई। न्होंने पुलिस को बताया कि साहिल 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उनकी शिकायत के आधार पर साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खून के सैंपल को लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। अश्विनी धीर के बेटे का अंतिम संस्कार बता दें कि डायरेक्टर अश्विनी के बेटे जलज BBA में ग्रेजुएशन कर रहे थे। उसको पापा के साथ उनकी नई फिल्म 'हिसाब बराबर' के प्रीमियर के लिए गोवा में हो रहे IFFI में आना भी था। लेकिन सब अब सपना रह गया। जलज का 24 नवंबर को गोरेगांव स्थिक पर पर बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। उनके लिए 26 नवंबर को एक प्रेयर मीट पर रखी गई, जिसमें फिल्ममेकर जेडी मजीठिया, राजेश कमार समेत अन्य लोग पहुंचे थे। recent visitors 52

भोपाल में मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की अड़चन दूर होना शुरू,18 दुकानें हटाईं

भोपाल  मेट्रो के दूसरे चरण में अड़चन बने आजाद नगर पुल बोगदा के तीन मकानों को शनिवार को हटा दिया गया। यहां 20 मकान-दुकानें और हैं, जिन्हें हटाने के लिए दस दिन की मोहलत दी गई है। सुभाष नगर से करोंद तक बनाए जाने वाले रूट पर एक हजार 540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अड़चनों को हटाया जा रहा है, जिससे सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। शहर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने शुक्रवार को मेट्रो और नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुल बोगदा और आजाद नगर का निरीक्षण किया था। पहले यहां के लोग हटने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे हटेंगे नहीं। जिला प्रशासन ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वे नहीं हटेंगे तो जबरन हटा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने हटने की सहमति दे दी। शनिवार को दुकान और मकान मालिकों को 19 लाख का मुआवजा भी दे दिया गया। एसडीएम समेत मेट्रो और नगर निगम के अधिकारी पुल बोगदा और आजाद नगर पहुंचे। इसके बाद तीन मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। एसडीएम ने बताया कि आजाद नगर की दुकान और मकान को हटाने के लिए लोगों ने सहमति देकर दस दिन की मोहलत मांगी है। आरा मशीनें भी हटेंगी पुल बोगदा के पास के 108 आरा मशीन और फर्नीचर कारोबारी हैं। इन्हें रातीबड़ में बसाया जाएगा। वहां पानी, बिजली, सड़क जैसी अन्य सुविधाओं के लिए छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन आरा मशीनों को भी जल्द हटाया जाएगा। इन्हें परवलिया के छोटा रातीबड़ में शिफ्ट किया जा रहा है। recent visitors 65

झांसी के अग्निकांड में योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए और 3 सस्पेंड

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु के मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल को हटा दिया है। उन्हें लखनऊ से अटैच किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं 3 अन्य को निलंबित किया गया है। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को अटैच किया गया है। वहीं चाइल्ड डिपार्टमेंट के HoD, जूनियर इंजिनियर, NICU की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया। कमिश्नरी जांच के निर्देश कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर उनकी भूमिका की जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया। यह थी घटना 15 नवम्बर को झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से दस बच्चों की मृत्यु हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को महानिदेशक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद समीक्षा कर घटना में दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कार्रवाई की गई है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का पिछले 16 नवंबर को गठन किया गया था। कमिटी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। अब इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट में आग लगने के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। अग्निकांड के दौरान मेडिकल उपकरण चलाने में बरती गई लापरवाही का भी जिक्र और शार्ट सर्किट से ऑक्सिजन कंसंट्रेटर में आग लगने से यह हादसा हुआ था। recent visitors 108

रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे

रीवा रीवा के उभरते हुए क्रिकेटर कुलदीप को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स टीम ने खरीद लिया है. कुलदीप सेन आने वाले सीजन में अब पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब किंग्स ने कुलदीप सेन को 80 लाख रुपए में खरीदा है, कुलदीप अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. कुलदीप सेन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी. इससे पहले कुलदीप राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. पिता चलाते है सैलून कुलदीप सेन रीवा के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता सैलून चलाते है, कुलदीप को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी. कुलदीप के पिता रामपाल ने एक बार बताया था कि उन्हें लगता था कि उनका बेटा घर से निकलकर स्कूल जाता है. फिर उन्हें पता चला की कुलदीप का सिलेक्शन स्टेट लेवल क्रिकेट टीम में हो गया है. कुलदीप को पिता को जब यह पता चला तो उन्होंने उन्हें डांट भी लगाई, लेकिन कुलदीप के क्रिकेट के प्रति प्यार को देखकर उन्हें झुकना पड़ा. पिता ने कही ये बात उन्होंने बताया कि कुलदीप ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी. उसने इस बात का कभी ख्याल नहीं रखा कि उसे भूख या प्यास लगी है. उसने शुरू से ही क्रिकेट को जुनून की तरह लिया. शुरुआत में लगता था कि वह सफल होगा कि नहीं, लेकिन वक्त आते-आते उसकी सफलता ने घर में खुशियां ला दीं. उन्होंने कहा कि अब पूरा घर उसके और अपने सपनों को पूरा करे में जी-जान लगा रहा है. गौरतलब है कि, कुलदीप के पिता आज भी सैलून चलाते हैं. कुलदीप ने क्रिकेट खेल कर कमाए हुए पैसों से अपने पिता के लिए एक नया सैलून खुलवाया है. यहां दुकान के नाम के साथ-साथ कुलदीप का नाम भी अंकित है. बल्लेबाज बनने की थी इच्छा कुलदीप जब अपने कोच से पहली बार मिले तब वे उनके पास बल्लेबाजी सीखने के लिए गए थे. लेकिन उनके कोच एरिल ने उन्हें सलाह दी कि कुलदीप को गेंदबाजी करनी चाहिए. कोच की सलाह को मानते हुए उन्होंने गेंदबाजी शुरू की और गेंदबाजी में माहिर हो गए. वहीं कोच ने बताया था कि कुलदीप गरीब परिवार से आते थे. तब उन्होंने फीस न लेने की ठान ली. तेज गेंदबाजी है पहचान कुलदीप सेन 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर है. कुलदीप अपने लंबे कद व फास्ट बॉलर होने के कारण मैदान में चर्चा का विषय रहते है. कुलदीप सेन ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दिसंबर 2022 में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था. आपको बता दें कि उन्हें रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है. recent visitors 191

महाराष्ट्र में विपक्षी उम्मीदवार जो चुनाव हार चुके है उनकी ECI से मांग, ईवीएम और वीवीपैट का हो मिलान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपैट) के मिलान की मांग करने का फैसला किया है। विपक्ष के एक नेता ने मुंबई में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने के बाद शिवसेना (यूबीटी) लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रही है। चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाए। उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में अपनी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखा। इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 288 विधायकों वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 46 सीटों से संतोष करना पड़ा। इनमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके बाद कांग्रेस ने 16 सीटें और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 10 सीट के साथ सबसे पीछे रही। मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे से चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शिकायत मिली है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। खान ने कहा, ‘‘हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से परिणामों पर संदेह व्यक्त करते हुए शिकायतें मिल रही हैं। लोकतंत्र में शिकायतों का सत्यापन होना जरूरी है और मेरे साथ ही हममें से कई लोग (जो हार गए हैं) सत्यापन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं।’’ मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) के एक विधायक ने दावा किया है कि डाले गए वोट और ईवीएम में गिने गए वोट की संख्या में विसंगतियां थीं। विधायक ने कहा, ‘‘लगभग सभी उम्मीदवारों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया है।’’ recent visitors 81