मध्यप्रदेश के 21 जिलों में पीवीटीजी परिवारों के लिये बनेंगे पक्के आवास

भोपाल केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में 33 हजार 138 आवास मंजूर किये गये हैं। पीएम जन-मन के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़े जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों के 'पक्के घर' बनाये जा रहे हैं। मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 21 जिलों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों को पक्के घर की सौगात देते हुए यह विशेष मंजूरी दी गई है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मध्यप्रदेश को बड़ी संख्या में पीएम आवास मंजूर करने के लिये केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश को इन पीएम आवासों की 25 नवम्बर को मंजूरी दी गई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा श्योपुर जिले को 7561, शिवपुरी को 5154, उमरिया को 4092, शहडोल 2591, अशोकनगर 2294, गुना 2084, सिंगरौली 1895, डिंडोरी 1532, अनूपपुर 1522, सीधी 1042, मंडला 903, मुरैना 695, विदिशा 448, बालाघाट 401, ग्वालियर 266, छिंदवाड़ा 202, नरसिंहपुर 158, सिवनी 117, दतिया 110, जबलपुर 42 एवं रायसेन जिले को 29 पीएम आवास मंजूर किये गये हैं। मध्यप्रदेश को 1 लाख 44 हजार 200 पीएम आवासों की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। इस प्रकार मध्यप्रदेश को अब तक 1 लाख 77 हजार 338 पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन के तहत प्रदेश के 24 जिलों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों के समग्र विकास के लिये विभिन्न प्रकार के विकास एवं हितग्राहीमूलक कार्य किये जा रहे हैं। पीएम जन-मन में 'सबको पक्का घर' के तहत सभी पीवीटीजी परिवारों के पक्के घर बनाकर इन घरों में विद्युतिकरण भी कराया जा रहा है। recent visitors 42

आप पार्टी का स्थापना दिवस : केजरीवाल ने कहा- हर एक दिन संघर्ष के साथ बीता और अब पार्टी यहां तक पहुंच चुकील

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि हर एक दिन संघर्ष के साथ बीता और अब पार्टी यहां तक पहुंच चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2012 में आज का ये दिन इतिहास का वो पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और “आम आदमी पार्टी” की स्थापना की। अब तक का हमारा ये सफ़र संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा। पिछले एक साल में तो हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मजबूत बना दिया। हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। आइए, पार्टी के इस स्थापना दिवस पर देश को और बेहतर बनाने का संकल्प लें। जय हिंद।” अरविंद केजरीवाल ने संविधान दिवस की भी सबको बधाई देते हुए कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, ये हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। हमारा संविधान हमारी पहचान है, और इसे बचाना हमारा धर्म। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।” आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ। 12 साल पहले शुरू हुई इस क्रांति ने करोड़ों लोगों के दिलों में काम की राजनीति के ज़रिए उम्मीद और बदलाव का सपना जगाया और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस सपने को पूरा किया जा रहा है। 12 साल का यह सफर आसान नहीं था। हर दिन एक नई चुनौती आई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, विश्वास और जनता के प्यार से हम आगे बढ़ते रहे। आइए इस स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि, आम आदमी को बेहतर जिंदगी देने की इस क्रांति को देश के हर हिस्से में पहुंचाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनायेंगे।”   recent visitors 53

बालाघाट बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला

भोपाल बालाघाट बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब किसी मामले में फंसता है तो उनके घर पर बुलडोजर चलता है, लेकिन वहीं भाजपा के नेता की बलात्कार के मामले में अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हुई। नूरी खान ने पुलिस को सात दिन का समय दिया और कहा है अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करेगी। बता दें, बालाघाट जिले के भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने युवा नेता की सगाई के दौरान पहुंचकर हंगामा किया और यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एमपी में में 28857 महिलाएं एमपी से गायब नूरी खान ने कहा कि मध्य प्रदेश में से पिछले पौने 3 साल में 28857 महिलाएं गायब हुई हैं। रोज औसतन 28 महिलाएं और 3 बच्चियों गायब होने के केस दर्ज किए जा रहे हैं। महिला अपराधों का ग्राफ चिंताजनक और भयावह है। 7 महीने में 2319 रेप और 150 से ज्यादा गैंगरेप के मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ितों में 3 साल की बच्चियों से लेकर 60 साल की महिलाएं शामिल हैं। अकेले जबलपुर में 70 छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। महू में सेना के अधिकारियों की महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म, उज्जैन में फुटपाथ पर दुष्कर्म, ऐसे कई मामले हैं, जो सामने नहीं आ पाते। नारी न्याय आंदोलन शुरू मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने देशभर में नारी न्याय आंदोलन और नारी न्याय यात्रा का आगाज किया है। 15 सितंबर से महिला कांग्रेस की देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। अब तक 3 लाख महिलाओं ने देशभर में महिला कांग्रेस की सदस्यता ली है। एमपी में अब तक 20 हजार महिलाएं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले चुकी हैं। recent visitors 77

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर, 9 अधिकारी सस्पेंड, 90 को कारण बताओ नोटिस जारी

9 officers suspended for negligence in making Ayushman card, show cause notice issued to 90 शिवपुरी ! स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने में न्यूनतम उपलब्धि, लापरवाही व निरीक्षण कार्य में अनुपस्थित रहने जैसे कारणों के चलते 04 बीएमओ, 08 बीसीएम, 08 वीपीएम, 69 सीएचओ, 01 नेत्र सहायक सहित एक सैकड़ा कर्मचारियों कार्यवाही की गई है। इनमें से 9 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, वहीं शेष को नोटिस जारी किया गया है। वृद्धजन व गरीब परिवारों के बनाए जा रहे हैं आयुष्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी की पहली प्राथमिकता पर आदिवासी, गरीब व पिछड़े वर्ग के आयुष्मान कार्ड तैयार कराकर उन्हें लाभ प्रदान कराना है। इसके लिए वह निरंतर बैठक, निरीक्षण करने के साथ चेतावनी भी दे रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई इसके बावजूद पीव्हीटीजी वर्ग, सीनीयर सीटिजन एवं बीओसीडब्लू वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने, उनकी मॉनिटरिंग कार्य करने में लापरहवाही को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारियों, सीएमएचओ की अनुशंसा पर स्वंय कलेक्टर शिवपुरी व उनके निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई है। इन पर गिरी गाज इस कार्रवाई में आयुष्मान कार्ड बनाने में न्यूनतम उपलब्धि वाले 04 बीएमओ, 08 बीसीएम, 08 बीपीएम, 69 सीएचओ और नेत्र सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं विकासखंड पिछोर 04 सुपरवाईजर, खनियांधाना विकासखंड से 03 एमपीडब्यू , बदरवास विकासखंड से 01 एमपीडब्लू व पोहरी विकासखंड से 1 एलएचव्ही को निलंबित किया गया है। इन्हें हुआ कारण बताओ नोटिस जारी पीव्हीटीजी, सीनीयर सीटिजन एवं बीओसीडब्लू वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने में न्यूनतम उपलब्धि वाले विकासखंड पिछोर के प्रभारी बीपीएम अखिलेश कनेहरिया, प्रभारी बीसीएम विवेक पचौरी एवं 16 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विकासखंड करैरा के प्रमुखखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा, बीसीएम अवधेश गौरैया एवं प्रभारी बीपीएम विजय सोनी एवं 06 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। विकासखंड खनियांधाना के प्रभारी बीएमओ डॉ.अरूण झस्या, प्रभारी बीसीएम हरीश चौरसिया, प्रभारी बीपीएम मोहन गुप्ता एवं 5 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड बदरवास प्रभारी बीएमओ डॉ चेतेन्द्रि कुशवाह, बीसीएम दुर्गादास धनोलिया, बीपीएम सुमन बडोले एवं 6 सीएचओ, विकासखंड नरवर से बीएमओ डॉ एलडी शर्मा, बीसीएम सोनू जैन, प्रभारी बीपीएम अजयकांत गहलोत एवं 11 सीएचओ विकासखंड पोहरी से वीपीएम सतेन्द्र पटेरिया, बीसीएम शेर सिंह रावत एवं 12 सीएचओ, विकासखंड सतनवाडा से बीसीएम संतोष शर्मा, वीपीएम पूर्णिमा शर्मा एवं 6 सीएचओ, विकासखंड कोलारस से बीसीएम विवेक पचौरी , वीपीएम रजनीश श्रीवास्ततव एवं 7 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये । इसके साथ ही एक नेत्र सहायक जितेन्द्र रघुवंशी विकासखंड बदरवास को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। इन पर गिरी निलंबन की गाज आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले 04 सुपरवाईजर वीके शर्मा पिछोर, वीरेन्द्र गुप्ता पिछोर, खेमराज आदिवासी पिछोर, सुखदेव पांडे पिछोर को निलंबन किया गया। इसी प्रकार 04 एमपीडब्लू को निलंबित किया गया है, जिनमें विकासखंड बदरवास से मुकेश शर्मा एमपीडब्यू, प्रकाशचंद राजपूत एमपीडब्लू, खनियांधाना, ओमप्रकाश जाटव खनियांधाना, संजय गुप्ता एमपीडब्लू खनियांधाना को निलंबन किया गया। इसके साथ ही पोहरी विकासखंड से एलएचव्ही स्वरूपी मांझी को निलंबित करने की कार्यवाही की गई। recent visitors 226

संजय राउत ने कहा- भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी राजभवन पहुंचे थे। इस इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा भंग हो गई है और अब राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक एकनाथ शिंदे से कार्य़वाहक सीएम बने रहने को कहा है। इस बीच नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन सीएम पद को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। इस बीच उद्धव ठाकरे सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। संजय राउत ने कहा कि भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यही नैतिकता भी कहती है। इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा कि ये लोग तो पार्टियां तोड़ने में भी माहिर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये लोग एकनाथ शिंदे या फिर अजित पवार की पार्टी को ही तोड़ दें। इन लोगों को दलों को तोड़ने में महारत ही हासिल है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि भाजपा वाले एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनने दें। संजय राउत ने कहा कि ऐसा होना मुश्किल है और देवेंद्र फडणवीस ही रेस में आगे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट का बयाम भी आया है, जिससे लग रहा है कि मसला शायद मिल-बैठकर सुलझ जाएगा। शिंदे गुट की ओर से कहा गया है कि सीएम पद को लेकर भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। ऐसी खबरें गलत हैं। शिवसेना के सीनियर लीडर दीपक केसरकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओर से जो भी तय किया जाएगा, जो उसे माना जाएगा। केसरकर ने नए सीएम को लेकर कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे, उसे लेकर भी सभी लोग राजी हो जाएंगे। recent visitors 100

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले में चल रहे राजस्व महाभियान 3.0 में सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता के आधार पर चिन्हित एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। जिले में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं नक्शा तरमीम का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे इसका भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व महा अभियान अंतर्गत पटवारी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा सभी अनुविभागीय अधिकारी प्रतिदिन शाम को करें तथा अगर कोई पटवारी लंबित एवं चिन्हित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। राजस्व महा अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा अजीत तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में कलेक्टर ने मिलावट से मुक्ति के संबंध में किए गए कार्यवाही की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ जिले के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की जाए तथा खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन की समीक्षा करते हुए उपार्जन के लंबित भुगतान, पशु बीमा के लंबित भुगतान, प्रसूति सहायता राशि के लंबित प्रकरण, पीएम किसान सम्मान निधि के प्रकरण, हैंडपंप मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने नर्मदा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशेष आयोजन किया जाएगा, इस हेतु आवश्यक तैयारियां की जांए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को निर्देशित किया कि मां नर्मदा की आरती प्रतिदिन अमरकंटक के घाट में हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पवित्र नगरी अमरकंटक में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता, आकर्षक लाइटिंग, दान पेटी, कपिलधारा की सीढ़ी सहित अमरकंटक से जुड़े अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। recent visitors 36

दमोह : 50 लाख की ज्वेलरी से भरा सूटकेस चुराकर भागे चोरों की कार का एक्सीडेंट, 1 की मौत 2 को पुलिस ने पकड़ा

दमोह  दमोह जिले में एक शादी समारोह से 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर भाग रहे चार चोरों में से एक की मौत हो गई। वहीं दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि एक चोर अभी फरार है। दरअसल, चोरी करके भाग रहे चोरों की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। जिसमें एक चोर की मौत हो गई। वहीं फरार चोर की पुलिस तलाश कर रही है। चोरों की कार के साथ हादसा जानकारी के मुताबिक, दमोह के राधिका पैलेस मैरिज गार्डन से सेठ परिवार की शादी समारोह के संगीत कार्यक्रम के दौरान करीब पचास लाख रुपए के आभूषणों से भरा एक सूटकेस लेकर शातिर चोर फरार हो गए। मैरिज गार्डन से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई। वहां से भागने के बाद चोरों की कार हादसे की शिकार हो गई। गाड़ी में कुल चार चोर थे। एक्सीडेंट के चलते एक चोर की मौत हो गई। गहनों से भरा सूटकेस बरामद हादसा मैरिज गार्डन से तकरीबन तीस किलोमीटर दूर घाट पिपरिया के पास हुआ। चोर ऑल्टो कार से भाग रहे थे। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय एक चोर की मौत हुई। एक फरार हो गया जबकि दो अन्य आरोपी को दमोह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चोरी हुआ लाल रंग का सूटकेस पुलिस ने बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चोर राजगढ़ जिले के कड़िया गांव के हैं, जो इसी तरह की चोरियां करने में माहिर हैं। मृतक चोर की पहचान युग सिसोदिया के रूप में हुई है। वहीं देवेंद्र व सोनू नाम के दो चोर पुलिस हिरासत में हैं। उन दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरार चोर की पहचान रितिक के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह के बीच शातिर चोर कुछ इस तरह लाल सूटकेस ले जाने में सफल हुए कि किसी को भनक तक नही लगी। शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने ही सूटकेस का लॉक खोला और सारे जेवरात जस के तस पाए। आभूषणों की कीमत तकरीबन पचास लाख बताई जा रही है। recent visitors 107