सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का तीसरे चरण संपन्न, रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद

इंदौर सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार को लेकर इंतजार खत्म नहीं हो रहा है, क्योंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से अभी तक तारीख तय नहीं हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का तीसरे चरण हालही में संपन्न हुआ है। इसका रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। दिसंबर में आयोग लेगा निर्णय दिसंबर में आयोग परीक्षा-साक्षात्कार के संबंध में बैठक करेंगे। इसके चलते जनवरी से पहले साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को नहीं बुलाया जा सकता है। सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के बरसों से पद रिक्त है। आयोग ने दिसंबर 2022 में भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला था। 36 विषयों में 1679 पद पर आवेदन बुलाए हैं। इन्हें तीन चरणों में रखा गया। 9 जून को आठ विषय में 826 और 4 अगस्त को आठ विषय में 744 पद रखे। दोनों चरणों में 55 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। आयोग ने दोनों चरण का परिणाम नवंबर तक निकाल दिया है। यहां तक कि चयनित उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए भी शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बुलाए है। 5 दिसंबर से आना शुरू होगी शीट आयोग ने तीसरे चरण में 20 विषय के 109 पद 17 नवंबर को परीक्षा हो चुकी है, जिसमें 3100 में से महज 1200 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। 5 दिसंबर से अलग-अलग विषयों की मॉडल आंसर की जारी होना शुरू होगी। उसके पश्चात आयोग रिजल्ट निकाल सकता है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक होने की उम्मीद है। उसके तुरंत बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आवेदन करना होगा। कुछ सप्ताह में साक्षात्कार की तारीख तय होगी ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में साक्षात्कार को लेकर तारीख तय होगी। इसके बारे में पोर्टल पर अधिसूचना जारी की जाएगी। दो साल में सिर्फ परीक्षा सहायक प्राध्यापक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नाराज है, क्योंकि दो साल में आयोग सिर्फ लिखित परीक्षा करवाया पाया है। इस दौरान परीक्षा को लेकर न्यायालय में भी प्रकरण पहुंचे थे। देरी का एक यह भी कारण बताया है। फिलहाल आयोग से उम्मीदवारों ने साक्षात्कार जल्द करवाने और शासन से नियुक्तियां देने को लेकर गुहार लगाई है। recent visitors 78

खुले में मांस बिक्री और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर फिर से सख्ती, जल्द शुरू होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिला प्रशासन ने खुले में मांस की बिक्री और हाई स्पीड पर लाउड स्पीकर- डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब इस मामले में एक बार फिर कार्रवाई शुरू होने जा रही है। इस बार की कार्रवाई पहले जैसी नहीं, बल्कि बेहद सख्त होने वाली है। बल्कि, अब चालान के बजाए सीधे एफआईआर दर्ज होगी। प्रशासनिक अफसरों के साथ नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को एक बार फिर से शहर में इनकी मॉनिटरिंग लिए कहा गया।  कलेक्ट्रेट में हुई समय सीमा प्रकरणों की बैठक के दौरान एडीएम सिद्धार्थ जैन ने इसके निर्देश दिए। मांस विक्रय और डीजे को लेकर मौजूदा मोहन सरकार ने अपने कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की थी। तब खुले में मांस विक्रय पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई थी। कई धार्मिक स्थलों तक से लाउड स्पीकर उतरवाए गए थे। लेकिन, अब एक बार फिर अब फिर से इसकी जांच व कार्रवाई होगी। ये निर्देश हुए जारी बता दें कि, सभी विभागों को खुले में मांस बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में अभियान चलाकर खुले में मांस बेचने वालों, लाउडस्पीकर और डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रदेश की मोहन सरकार ने सबसे पहले फैसला खुले में मांस, लाउडस्पीकर और डीजे को लेकर ही लिया था। कमांडर निर्देश पर अभियान चलाकर करीब 600 लाउडस्पीकर हटाए गए थे। 400 धार्मिक स्थलों से स्पीकर की आवाज कम की गई थी और तय डेसीबल में ही लाऊड स्पीकर बजाने के निर्देश दिए गए हैं। recent visitors 98

मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में देर रात को जोरदार ब्लास्ट, तीन मकान ढह गए, चार लोगों की मौत हो चुकी

 मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना में दर्दनाक हादसा हो गया। राठौड़ कॉलोनी में आधी रात को विस्फोट होने से तीन मकान ढह गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जोरदार विस्फोट हुआ। इसके साथ ही पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है। पटाखों की वजह से विस्फोट की आशंका पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि आज रात करीब 12:00 बजे मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में एक विस्फोट हुआ। विस्फोट से कुल तीन घर प्रभावित हुए हैं और चार से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। इस मामले में जांच जारी है, तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे पटाखों में विस्फोट की वजह से हादसा हुआ। हालांकि इसे लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। मामले की जांच के लिए टीम गठित पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में जांच के बाद विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के व्यक्ति का घर है। घटना के वक्त उनकी पत्नी विद्या राठौर (उम्र 55 वर्ष) मकान में अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। साथ ही पूजा राठौर (उम्र 23 वर्ष) की भी इस घटना में मृत्यु हो गई। ब्लास्ट से दूर तक गिरा मलबा ब्लास्ट के चलते पास के ही रहने वाले आकाश राठौर के दो मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आकाश राठौर ने बताया जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया और उसका मलबा काफी दूर तक उछलकर गिरा। हालांकि पूरी घटनाक्रम के बाद मुरैना पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टंच रोड के राठौर कॉलोनी में हुआ। एक महीने पहले भी कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम पुरा में ऐसा ही धमाका हुआ था। तब 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां बेटी के शव निकाले गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एसपी समीर सौरभ ने आगे बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से जुड़े और अपडेट आने पर जानकारी साझा की जाएगी। अभी तक इस घटना का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। प्राइमरी फोकस हमलोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन है। हम लोग देखते हैं कि क्या कारण हो सकता है। धमाके कैसे हुआ इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह ब्लास्ट मुंशी राठौर नाम के शख्स के मकान में हुआ है। मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले किराएदार ब्लास्ट की जद में आ गए। इनमें से वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाहा की मलबे में दबकर मौत हो गई। धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ और पूजा राठौर की भी मौत हो गई। पटाखों की वजह से हादसे का शक मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से ढहे मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं। तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकेगा। recent visitors 82

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ चर्चा में आया रतलाम का यह क्रिकेटर, IPL में दिल्ली ने बरसाए करोड़ों

रतलाम रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को आईपीएल ऑक्शन 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा है. आशुतोष अपने आक्रामक खेल की बदौलत 20 लाख की प्राइस मनी से 3.80 करोड़ की एक्शन वैल्यू तक पहुंचे हैं. एमपी के छोटे शहर रतलाम के आशुतोष ने पंजाब किंग्स की तरफ से पहला आईपीएल खेलते हुए 11 मैचों में 189 रन बनाए थे. आशुतोष का स्ट्राइक रेट 167 था. आशुतोष शर्मा के भाई अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया "आशुतोष वर्तमान में रेलवे की टीम से खेलते हैं. पूर्व में वह मध्य प्रदेश रणजी टीम के साथ भी खेल चुके हैं. आईपीएल ऑक्शन में आशुतोष को अच्छी प्राइज मनी मिलने की उम्मीद थी. दिल्ली कैपिटल द्वारा खरीदे जाने के बाद आशुतोष के परिवार के लोग काफी खुश हैं." आशुतोष ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स टीम से किया था डेब्यू गौरतलब है कि आशुतोष का चयन आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स टीम ने किया था. पंजाब किंग्स ने आशुतोष को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया था. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ आशुतोष ने डेब्यू मैच खेलते हुए 17 गेंद में 31 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय आईपीएल के बड़े मंच पर दिया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी के बाद आशुतोष ने अपने विस्फोटक खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया था. रतलाम और उज्जैन संभाग से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने रतलाम के रेलवे ग्राउंड और आरपीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट खेलना शुरू किया. क्रिकेट कोच भूपेंद्र सिंह चौहान और लोकपाल सिंह सिसोदिया की कोचिंग में खेलते हुए उन्होंने एमपी की रणजी टीम और रेलवे की टीम में जगह बनाई. अपनी आक्रामक पारियों की बदौलत आशुतोष ने आईपीएल 2024 में सभी टीमों का ध्यान आकर्षित किया. इस साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन के लिए हर टीम ने उन्हें अपनी टीम में खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर आशुतोष को अपनी टीम में शामिल किया है. रतलाम के आशुतोष शर्मा अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से 2025 आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे.   recent visitors 106

तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना हुई

 भोपाल  जिस ट्रेन की रफ्तार, तकनीक और वैभव को बदलते रेलवे का चेहरा बताया जाता है, उसने सोमवार को धोखा दे दिया। तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। इसकी वजह से सोमवार शाम दिल्ली से भोपाल आने वाली और मंगलवार की सुबह भोपाल से दिल्ली को जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का रद्द कर दिया गया है। आई तकनीकी खराबी यह पहली बार है, जब किसी तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार रात ट्रेन संख्या 20172, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदेभारत के भोपाल पहुंचने के बाद पता चला कि उसके सी-11 कोच की स्प्रिंग टूट गई है। यही ट्रेन सुबह 5.40 बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होने वाली थी। यात्रियों ने किया हंगामा तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई तो रात तीन बजे यात्रियों को इसके देरी से रवाना होने की सूचना भेजी गई। अधिकांश यात्री सुबह 9.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्हें ट्रेन नहीं मिली तो हंगामा होने लगा। दोपहर तक ट्रेन का कोई पता नहीं चला तो बहुत से यात्री रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर हंगामा किया। रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल नाराज यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें बल पूर्वक बाहर निकाल दिया। यात्रियों का कहना था कि रेलवे से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। इस घटना ने रेलवे के सूचना प्रबंधन और यात्री सुविधा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन की तकनीकी खराबी दूर करने में रेलवे को 17 घंटे का समय लग गया। इस ट्रेन को शाम 4.28 पर रवाना किया गया, तब तक इसके तय समय से 11 घंटे की देर हो चुकी थी। हजरत निजामुद्दीन से भोपाल ट्रेन निरस्त हुई अधिकारियों ने बताया कि देर से रवाना किए जाने की वजह से सोमवार शाम हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति आने वाली वंदे भारत ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह रैक नहीं आएगा तो मंगलवार सुबह रानी कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। recent visitors 80

पराली जलाने में हरियाणा को पछाड़ एमपी बना अव्वल, 14493 मामले आए सामने

MP became the first country to surpass Haryana in stubble burning, 14493 cases were reported भोपाल। पराली जलाने के मामले में अक्सर पंजाब और हरियाणा पहले नंबर पर रहता है, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश ने तोड़ दिया है। पराली जलाने के मामले मध्य प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज हुए है। पंजाब और हरियाणा में इस साल सिर्फ 10682 और 1315 मामले सामने आए हैं जबकि मप्र 14493 मामलों के साथ सबसे आगे हो चुका है। मध्य प्रदेश में 24 नवंबर तक 14493 पराली जलाने के मामले आए। ये आंकड़े अब तक के प्रदेश में सबसे अधिक मामले हैं। 2020 में 13793 मामले दर्ज हुए थे। श्योपुर जिले में पराली जलाने के सबसे ज्यादा 2506 मामले सामने आए है। जबकि आदिवासी जिलों झाबुआ और अलीराजपुर में पराली नहीं जली है। recent visitors 114

रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए कोटा से ग्वालियर के बीच स्पेशल ट्रेन, यहां पर देखें समय सारणी

कोटा  रेलवे की भर्ती परीक्षाएं कोटा में आयोजित होने वाली हैं. इसी की तैयारी को लेकर रेलवे ने अब विशेष ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन कोटा से ग्वालियर के बीच आने और जाने का एक-एक फेरा करेगी. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि 25 नवंबर को कोटा से 09801 कोटा ग्वालियर ट्रेन रवाना होगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन 09802 ग्वालियर से कोटा के बीच 26 नवंबर मंगलवार को रवाना होगी. इसी तरह से कोटा से 27 नवम्बर को 09803 ग्वालियर जाएगी, जबकि वापसी में 28 नवम्बर को 0904 आएगी. इस ट्रेन में 6 स्लीपर, चार सामान्य, एक एसएलआर और एक जनरेटर कोच होगा. यह ट्रेन कोटा से बीना होते हुए झांसी और ग्वालियर जाएगी. कोटा और ग्वालियर को मिलकर 9 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा. कोटा से ग्वालियर ट्रेन की समय सारणी:     कोटा से रवानगी – रात 9:25     बारां – रात 10:13     छबड़ा गुगोर – रात 23:00     रुठियाई – रात 12:05     गुना – रात12:30     अशोकनगर – रात 1:30     बीना – रात 3:40     वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी- सुबह 07:05     ग्वालियर – सुबह 9:25 ग्वालियर से कोटा ट्रेन की समय सारणी     ग्वालियर से रवानगी – सुबह 10:25     वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) – दोपहर 13.20     बीना – शाम 6:00     अशोक नगर – शाम 7:45     गुना – रात 09:05     रूठियाई – रात 09:50     छबड़ा गुगोर – रात 10:31     बारां – रात 11:43     कोटा – रात 02:00 रेलवे भर्ती परीक्षार्थियों के लिए उक्त ट्रेनें कोटा-ग्वालियर के बीच बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशनों पर रुकेंगी। दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनें कोटा से रात 21.25 बजे प्रस्थान कर बारां 22.13 बजे आगमन, छबरा गुगोर 23.00 बजे आगमन, रूठियाई 00.05 बजे आगमन, गुना 00.30 बजे आगमन, अशोकनगर 01.30 बजे आगमन, बीना 03.40 बजे आगमन एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई(झांसी) 07.05 बजे आगमन कर अगले दिन सुबह 09.25 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। वापसी में ग्वालियर से सुबह 10.25 बजे प्रस्थान कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) दोपहर 13.20 बजे, बीना 18.00 बजे, अशोकनगर 19.45 बजे, गुना 21.05 बजे, रूठियाई 21.50 बजे, छबरा गुगोर 22.31 बजे बारां 22.43 बजे आगमन कर रात 02.00 बजे कोटा पहुंचेंगी। कोटा से ग्वालियर के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच पूरी तरह से लॉक रहेंगे। इस बारे में संबधित स्टेशनों को जानकारी दे दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की सटीक जानकारी स्टेशन, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त करें। recent visitors 175