Syed Mushtaq Ali Trophy में तिलक वर्मा ने 225.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 चौके और 10 छक्के लगाए

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी। नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भारत के लिए दमदार खेल दिखाया था। सेंचुरियन में खेले गए चार मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 107 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में हुए चौथे, आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले से नाबाद 120 रन की पारी निकली थी। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन बनाकर आईपीएल से पहले अपने रेड हॉट फॉर्म का संकेत दे दिया। तिलक की आखिरी तीन टी-20 पारी     107*(56) vs साउथ अफ्रीका, 13 नवंबर 2024     120*(47) vs साउथ अफ्रीका, 15 नवंबर 2024     151(67) vs मेघालय 23 नवंबर 2024 तिलक ने एक नहीं कई रिकॉर्ड तोड़े हैदराबाद के लिए अपनी इस दमदार पारी के साथ अब तिलक वर्मा टी-20 में 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 147 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम हैं, जो अब महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 2022 में किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नगालैंड के लिए खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल तिलक ने 18 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जिसके बूते हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। साथ ही साथ हैदराबाद के नाम अब टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है।   recent visitors 82

मैदान में घूम रहे थे रूसी सैनिक, दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया

रूस रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन और रूसी सैनिक एक-दूसरे पर लगातार और खतरनाक मिसाइलों से हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया। मामला यूं है कि रूसी सैनिक वैन से उतरकर इलाके में पैदल घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर यूक्रेन ने मिसाइल दाग दी। यह हमला जहां हुआ है, वहां पिछले नौ महीनों से रूस का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूसी सैनिक ट्रेनिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। हमले का वीडियो भी आया है। दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया ओब्लास्ट इलाके में नागरिक वैन से लगभग एक दर्जन रूसी सैनिक उतरे, उन्हें पता नहीं था कि वे यूक्रेन की निगरानी में हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही क्षणों में, 92 किलोमीटर दूर स्थित एक हाई-मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) ने एक M30/31 रॉकेट लॉन्च किया और कई रूस सैनिक वहीं ढेर हो गए। हमले में कम से कम पांच सैनिक मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले रूसीप्रशिक्षु थे और इलाके में ट्रेनिंग करने उतरे थे। फरवरी से लेकर अब तक ज़ापोरिज्जिया और डोनेट्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेन इस तरह के आठ हमलों में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मार चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि खुले इलाकों में रूसी सैनिकों का प्रशिक्षण आयोजित करना रूस की बड़ी विफलता साबित हो रहा है। रूसी प्रशिक्षुओं पर लगातार घातक हमले दिखाते हैं कि रूसी सैनिक अभी भी इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है। recent visitors 44

भाजपा 25 नवंबर को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक बुला सकती है, 26 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की संभावना

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में भाजपा नीत महायुति गठबंधन बड़ी जीत हासिल करता नजर आ रहा है। भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का महायुति गठबंधन महाराष्ट्र की 288 सीट में से 218 पर आगे है। यह सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में एक बड़ी लहर का संकेत है। कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे का महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन को मात्र 50 सीटों पर बढ़त हासिल है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 25 नवंबर को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक बुलाएगी। 26 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की संभावना है। इसके बीच महायुति गठबंधन की एक और बड़ी बैठक भी हो सकती है, जहां मुख्यमंत्री पद से लेकर तमाम मंत्रालयों के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र लोकसभा में 48 सांसद भेजता है। संसदीय चुनाव में एमवीए ने निर्णायक 30 सीटों पर विजय हासिल की, लेकिन इस बार रुख बदला नजर आया है। भाजपा 125 सीट पर आगे है। शिवसेना 56 और राकांपा 35 सीट पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ 21, शिवसेना (UBT) 17 और एनसीपी (SP) 13 सीट पर आगे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले साकोली निर्वाचन क्षेत्र से मामूली अंतर से आगे हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट पर टक्कर का सामना कर रहे हैं। किस पार्टी ने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव कांग्रेस के विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट संगमनेर में पीछे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर पीछे हैं। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीट पर, शिवसेना ने 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे। विपक्ष के एमवीए गठबंधन में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) जैसे दलों ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किए। वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। recent visitors 77

20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे, जोकि रिकॉर्ड है। हालांकि दूसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत किया और दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इसके साथ ही इस जोड़ी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब हुई है। इससे पहले सिडनी में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के बीच 123 रन की साझेदारी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया में छठवीं बार भारतीय ओपनर्स के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। विदेशी धरती पर अपना दूसरा मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल पहली पारी में कमाल नहीं दिखा सके लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहली पारी में भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन विवादास्पद तरीके से आउट हुए। राहुल ने पहली पारी में 74 गेंद में 26 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने भी अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले बुमराह ने एक पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 11वीं बार किया जबकि टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने शानदार पहला स्पैल डाला जिसकी मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिये काफी इंतजार कराया । आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद स्टार्क (113 गेंद में 26 रन) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की । इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढत ले सकी recent visitors 111

सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने की जीत हासिल, नसीम सोलंकी का मुकाबला बीजेपी के सुरेश अवस्थी से था

सीसामऊ उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने विजय पताका फहराई है. इक समय ये सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन बीते 10 सालों में समाजवादी पार्टी ने यहां अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. इस सीट से सपा नेता इरफान सोलंकी लगातार तीन बार से चुनाव जीते, अग्निकांड में उनके जेल जाने के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसके बाद चुनाव करवाए गए. इरफान सोलंकी के जेल जाने की वजह से सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी. पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को चुनावी अखाड़े में उतारा. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 वोट से करारी मात दी. यहां सपा को 69,666 और बीजेपी को 61,037 वोट मिले. सीसामऊ सीट को बचाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी थी. इधर, बीजेपी ने भी सपा के इस अभेद्य किले पर कब्जा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा है.यहां 20 नवंबर को वोटिंग हो हुई थी और शनिवार यानी 23 नवंबर को मतगणना हुई है. उपचुनाव में धुरंधरों ने किया प्रचार इस सीट के राजनीतिक महत्व का अंदाजा इतने से ही लगाया जा सकता है कि खुद अखिलेश यादव इस सीट पर प्रचार करने आए. तीन बार शिवपाल यादव, डिंपल यादव और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद भी यहां पहुंचे. उधर, बीजेपी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो और जनसभा की. वैसे तो सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आते रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग रही. वह बड़े नेताओं से कम, आम लोगों से ज्यादा मिले. खुद बैठकर बूथ-सेक्टर, शक्ति केंद्र और तमाम मोर्चों के पदाधिकारियों से संवाद किया और हर हाल में सीट को जीतने की गणित बनाई. साल 2007 में सीसामऊ सीट कांग्रेस के संजीव दरियाबादी ने जीती थी. पहली बार साल 2012 में सपा के इरफान सोलंकी ने इस सीट को जीत कर सपा की झोली में डाला और 2022 तक अपनी स्थिति मजबूत करते हुए लगातार जीत दर्ज की. चूंकि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें आगजनी के एक मामले में जेल जाना पड़ा. ऐसे में रिक्त हुई सीट पर सपा ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया. 1996 में आखिरी बार यहां से जीती BJP साल 1974 के चुनावों के दौरान पहली बार अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर पहले विधायक कांग्रेस के शिवलाल बने थे. हालांकि 77 के चुनाव में यह सीट जनता पार्टी के मोतीलाल ने झटक ली. 1980 में कांग्रेस ने वापसी की और 1980 व 1985 का चुनाव लगातार दो बार कमला दरियाबादी जीतीं. 1989 के चुनाव में यहां से जनता दल के टिकट पर शिवकुमार बेरिया विधायक चुने गए. इसके बाद 1991 से 1996 तक यह सीट तीन बार बीजेपी के राकेश सोनकर ने जीत ली. उसके बाद से इस सीट पर बीजेपी का खाता नहीं खुला है.   recent visitors 61

हिंदू एकता पदयात्रा : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं, हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था

 छतरपुर.  सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरों में छाले पड़ गए हैं. पैदल चलते-चलते उनके पैरों में चोट लग गई. उन्होंने वहीं पैरों में पट्टी बांध ली. वे चोटिल पैरों के साथ ही पैदल चल रहे हैं. बता दें, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 22 नवंबर को छतरपुर पहुंची. यहां प्रवेश करते ही हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी यात्रा पर फूल बरसा कर उसका स्वागत किया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं. हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि हम सभी सुबह 9 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जो भी लोग यात्रा से सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की बात कर रहे हैं वह लोग गलत बोल रहे हैं. हम सभी छतरपुर में एक साथ रहते हैं. बाबा बागेश्वर धाम भी हम लोगों का बहुत सहयोग करते हैं. इसलिए हम लोगों के स्वागत के लिए आए हैं. एक शख्स ने कहा कि मेरा खुद का होटल है. उस होटल में मैं बाबा के आशीर्वाद से बगैर लहसुन प्याज का भोजन बनाता हूं. बड़ी संख्या में बाबा के भक्त हमारे होटल में आकर भोजन करते हैं. लोगों में भारी उत्साह गौरतलब है कि, बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की यात्रा भारी उत्साह के साथ छतरपुर शहर में प्रवेश कर गई. पंडित शास्त्री ने अपने हजारों भक्तों के साथ लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. शहर में करीब 117 जगह विभिन्न समुदायों, समाजसेवियों और धर्म प्रेमी लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सड़कों पर चारो तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. गौरतलब है कि हजारों लोग भगवा झंडा और तरह-तरह के पोस्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं. recent visitors 102

कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, रात को 3 बजे बालकनी में आया, फिर 70 फीट ऊंचाई से छात्र ने लगा दी छलांग

कोटा कोचिंग हब कोटा में सुसाइड (Kota Suicide) के मामले नहीं थम रहे. अब फिर से एक ऐसी ही खबर दोबारा सामने आई है. यहां जेईई स्टूडेंट (JEE Student Jump From Balcony) ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. छात्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला था. घटना शनिवार अल सुबह तीन बजे ओल्ड राजीव गांधी नगर इलाके की है. छात्र ने पहले बालकनी में लगे नेट को काटा. फिर 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. जैसे ही छात्र गिरा तो जो से आवाज आई. आवाज सुन हॉस्टल प्रबंधन के साथ-साथ अन्य छात्र भी जाग गए. देखा कि छात्र औंधे मुंह फर्श पर गिरा हुआ है. उसके शरीर से काफी सारा खून बह रहा था. घटना के तुरंत बाद स्टूडेंट को हॉस्टल संचालक निजी हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन छात्र की तब तक मौत हो चुकी थी. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. मामले में क्या बोले डीएसपी? मामले में डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- 18 साल के छात्र विवेक कुमार पुत्र इंद्रदेव कुमार ने सुसाइड किया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके साथियों और हॉस्टल संचालक से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से सारे साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं. इसी साल अप्रैल में कोटा आया था विवेक पुलिस ने शनिवार सुबह हॉस्टल में स्टूडेंट के कमरे की तलाशी ली है. पेरेंट्स को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. वे लोग कोटा के लिए निकल गए हैं. छात्र इसी साल अप्रैल में मध्य प्रदेश से कोटा आया था. परिवार वालों ने जब से बेटे की मौत की खबर सुनी है, वे सदमे में हैं. उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? फिलहाल मामने में जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है.   recent visitors 48