ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के मुताबिक उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादा का हमेशा मान रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत को जानिए’ क्विज में भाग लेने की अपील की है। लोकसभा स्पीकर 23 नवंबर को 62 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा-अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीयों से एक अपील की। भारत को जानिए क्विज में हिस्सा लेने को कहा और इसके साथ ही लिंक भी शेयर किया। 3 देश के गुयाना दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लिखा- हम प्रवासी समुदाय संग संबंध मजबूत कर रहे हैं! विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से ‘भारत को जानिए क्विज़’ में भाग लेने का आग्रह करता हूं। यह क्विज़ भारत और दुनिया भर में फैले इसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को तलाशने की कोशिश करता है। विजेताओं को अद्वितीय भारत को देखने समझने का अवसर मिलेगा। अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बीकेजे क्विज़ का लिंक भी साझा किया है। भारत को जानिए क्विज़ का मकसद, प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। इस क्विज़ के जरिए, भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास, राष्ट्र-निर्माण, और दुनिया में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। पांचवा संस्करण 11 नवंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।   recent visitors 85

एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए: जीतू पटवारी

भोपाल अदाणी पर अमरीका में केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।  पटवारी ने कहा कि जब अदाणी पर अमरीका में एफआइआर हो सकती है तो हमारे देश में क्यों नहीं। शिवराज सरकार के दौरान अदाणी ने 80 हजार करोड़ रुपए निवेश के वादे किए थे। एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए। अदाणी-मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा है कि बिजली कंपनियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कब कितना पैसा लिया, इसका पूरा खुलासा एफबीआई ने किया है। जितेंद्र भंवर सिंह ने आगे कहा कि अदाणी और मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता है। सारे फायदे अदाणी और उनके सहयोगियों को सारे फायदे वाले काम अदाणी और उनके सहयोगियों को दिए जा रहे हैं। रक्षा संबंधी सौदे से जुड़े काम हों या फिर मुंबई के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन। देश के सारे बड़े काम अदाणी को दिए जा रहे हैं। इतने बड़े मामले सामने आने के बाद ही ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बदल गया है मोदी सरकार का नारा- जीतू पटवारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता हमेशा अदाणी का बचाव करते रहे हैं। भाजपा सरकार हम दो हमारे दो वाली नीति पर चल रही है। इनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस दर्ज हुए हैं वह सब नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। पटवारी ने कहा कि 2234 करोड़ की रिश्वत ऊर्जा विभाग के अफसरों को दी गई है। बहुत हुआ भ्रष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा अब खूब करो भ्रष्टाचार चल रही मोदी सरकार में बदल गया है। देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा जीतू पटवारी ने आगे कहा कि अदाणी ने मीडिया से लेकर सरकारी संस्थानों पर अलग-अलग तरीके से कब्जा जमाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में अदाणी पर लगे आरोपों का खुलासा किया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि अदाणी पर अमरीका में कार्रवाई हो सकती है तो, उनके खिलाफ भारत में कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती? पटवारी बोले, मोदी जी नारा लगाते हैं, देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा कि देश नहीं छूटने दूंगा। 10 साल में 7 गुना तक बढ़े बिजली के दाम जीतू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 10 साल में साढ़े 16 लाख करोड़ की कर्ज माफी और फायदा अदाणी को दिया गया है। देश में बिजली की कीमत 10 साल में 5 से 7 गुना बढ़ी है। उसके पीछे षड्यंत्र है। recent visitors 92

इंदौर में मिला मतांतरण करवाने वाला संगठित गिरोह,घर में आकर मतांतरण के लिए दे रहे थे प्रलोभन

 इंदौर  हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने वालों को पकड़ा है। आरोपित ग्रामीण क्षेत्र और पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त शिक्षा, कार और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर मतातंरण के लिए तैयार करते थे। हिंदू धर्म के संबंध में भी भ्रामक बातें कर रहे थे। आरोपित कैलाश मसीह शुक्रवार दोपहर स्कीम-78 में रहने वाले कमलेश्वर प्रधान के घर पहुंचा था। उसने कैलाश को क्रिश्चियन धर्म के बारे में भ्रामक बातें बताई और बाइबिल पढ़ने लगा। मतांतरण का संगठित गिरोह इसी बीच हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, राजकुमार टेटवाल सहित अन्य लोग पहुंच गए। कैलाश से पूछताछ की तो बताया देवासनाका पर आफिस है। टीम पहुंची तो राफेल पाल और एंजलिश नामक महिला मिली जो मतांतरण का संगठित गिरोह संचालित कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। राजावत का आरोप है कि पाल और कैलाश के कार्यालय में कंप्यूटर, सैकड़ों बाइबिल, धार्मिक पर्चे और मतांतरण करने वालों का रिकॉर्ड मिला है। आरोपित ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। और ऐसे लोग जो उनके झांसे में आ जाते हैं। पुलिस को कमलेश्वर और सेल्विन उर्फ सन्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है। कुछ साल पहले की थी घर वापसी कमलेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: झाबुआ जिले का रहने वाला है। उसके पूर्वजों ने क्रिश्चियन धर्म स्वीकार लिया था, लेकिन उसने कुछ साल पूर्व घर वापसी कर ली। 22 जून को कैलाश उसके पास आया और पता पूछा। इस दौरान उसने चर्चा की और उसके बारे में जानकारी हासिल कर ली। कॉल कर काउंसलिंग कर रहा था कैलाश बार-बार कॉल कर क्रिश्चियन धर्म के संबंध में काउंसलिंग करने लगा। शुक्रवार को वह चर्चा के लिए घर आया था। उसने सनातन धर्म के बारे में अफवाह फैलाई। इसी बीच हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। कमलेश्वर के मुताबिक उसके बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कार का लालच दिया जा रहा था। पुलिस ने देर रात कैलास मसीह के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। recent visitors 76

कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में उमंग सिंघार शामिल नहीं हुए, राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 16 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे

भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को विवादों और मतभेद के बीच संपन्न हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार शुक्रवार को इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि गुरुवार को राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 16 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। इस अनुपस्थिति ने पार्टी में असंतोष और अंदरूनी मतभेदों को और उजागर किया है, खासकर पिछले साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मिली करारी शिकस्त के बाद। बैठक के पहले दिन जिन प्रमुख नेताओं ने बैठक में भाग नहीं लिया, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रवीण पाठक, कमलेश्वर पटेल, शोभा ओझा और विधायक आरिफ मसूद शामिल थे। इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी बैठक से अनुपस्थित रहे। कांग्रेस की बैठक में मतभेद बैठक से अनुपस्थित रहने वाले नेताओं की सूची में इतने बड़े नामों के शामिल होने से पार्टी में असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने हालांकि उमंग सिंघार की अनुपस्थिति को उनके गले में खराश के कारण बताया। बैठक के पहले दिन उनके रोने के बारे में पूछे जाने पर पटवारी ने इसे "मीडिया द्वारा गढ़ी गई कहानी" बताया और कहा, "मैं एक योद्धा हूं।’’ हालांकि, एक पार्टी नेता ने बताया कि बैठक में शामिल न होने वाले नेता बीजेपी सरकार की नीतियों और विफलताओं को लेकर अगले सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लेने के पक्ष में थे। साथ ही पार्टी ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है, ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। पार्टी ने संगठनात्मक फैसले लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी ने वार्ड, मोहल्ला और ग्राम समितियों के गठन का निर्णय भी लिया। यह बैठक पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि पिछले महीने इन समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और यह पहली बैठक थी। बैठक में लिए गए फैसलों से पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गंभीर है, लेकिन अंदरूनी असंतोष और नेताओं के बीच मतभेद पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। recent visitors 81

जन्मदिन की पार्टी में हंगामा करने चार युवकों को अनूठी सजा दी गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इंदौर  जन्मदिन की पार्टी में हंगामा करने चार युवकों को अनूठी सजा दी गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में एसीपी कोर्ट में पेश हुए चारों से चार घंटे साफ-सफाई करवाई गई। जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के कारण युवक थाने से जमानत पर छूट गए थे। द्वारकापुरी थाना अंतर्गत परिवहन नगर में सोमवार रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। चंदननगर में रहने वाले रिजवान, रेहान, अमान और शिब्बू एक युवती की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे और आधी रात को हंगामा किया। रहवासियों द्वारा आपत्ति लेने पर युवकों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। वाहनों में की थी तोड़फोड़ रहवासियों ने आरोप लगाया कि दो व चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हिंदू संगठन के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, लेकिन कमजोर धाराओं के कारण जमानत मिल गई। पुलिस ने रिजवान, रेहान, अमान और शिब्बू पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और एसीपी कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया। जमानत न होने पर आरोपितों के स्वजन एसीपी के समक्ष पहुंचे और रिहाई की अपील की। दोपहर को एसीपी ने सशर्त जमानत दी। एसीपी ने पाबंद करते हुए आदेश दिया कि उन्हें कार्यालय में हाजिरी देना होगी। इसके बाद आरोपितों ने चार घंटे तक परिसर में साफ-सफाई की। चारों तरफ झाड़ू भी लगाई और घास काटी। लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो नशेड़ी युवकों की शामत आ गई। युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने पर भीड़ ने उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। भीड़ की पिटाई से युवकों के कपड़े तक फट गए। हालांकि शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात स्कीम-78 में ब्रोडेड कैफे के समीप की है। नशे की अवस्था में दो युवकों 21 वर्षीय नीरज गुलसईया और 19 वर्षीय आयुष सिंह सोलंकी दोनों निवासी रघुनंदन बाग कालोनी ने युवतियों का हाथ पकड़ लिया। अभद्रता देखकर लोग इकट्ठा हो गए अपशब्दों का प्रयोग किया और विवाद करने लगे। युवतियों से अभद्रता करते हुए देखकर लोग इकट्ठा हो गए और युवकों को पकड़ लिया। जैसे ही युवतियों ने चप्पल से पिटाई शुरू की, भीड़ भी हाथ साफ करने में जुट गई। लोगों ने दोनों को सड़क पर लेटाकर खूब पीटा। आरोपित नशे में थे और भाग भी नहीं पा रहे थे। युवतियों ने बताया युवक उनके आगे आकर गिरे थे। चोट का पूछा तो उनसे ही अभद्रता करने लग गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 109

टी20 क्रिकेट में रचा खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक

नई दिल्ली भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों की गजब की फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर आतिशी बैटिंग की और क्रिकेट फैंस का दिल जीता। वहीं, तिलक जब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में पहला मैच खेलने उतरे तो गर्दा काट दिया। घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का हिस्सा तिलक ने मेघालय के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। यह तिलक की टी20 क्रिकेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने एक खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला है, जो तोड़ना आसान नहीं होगा। तिलक ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर दरअसल, तिलक टी20 क्रिकेट में सेंचुरी की हैट्रिक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी इस फॉर्मेट में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है। तिलक ने मेघालय से पहले साउथ अफ्रीका में लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद 107 और चौथे टी20 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-1 से जीती थी। तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा तिलक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा एक और कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अय्यर ने 21 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 147 रन की पारी खेली। अय्यर ने इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में 55 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 15 छक्के मारे थे। बता दें कि तिलक की पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन जुटाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा। recent visitors 134

विजयपुर में मुरझाया कमल, मंत्री रामनिवास रावत को मिली करारी हार, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते

Lotus withered in Vijaypur, Minister Ramniwas Rawat got a crushing defeat, Congress’s Mukesh Malhotra won. श्योपुर। Vijaypur By-Election Result 2024: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की विजयपुर (Vijaypur) विधानसभा सीट पर कांग्रेस (Congress) ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) और सरकार में वनमंत्री (Forest Minister) रामनिवास रावत (Ramniwas Rawat) की बड़ी हार हुई है। मुकेश मल्होत्रा (Mukesh Malhotra) ने रावत को 7 हजार 228 वोटों से हरा दिया। recent visitors 210