अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, सीएम योगी ने दुख जताते हुए लिया संज्ञान

लखनऊ यूपी के मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा का संज्ञान लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया था। एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। बस के यात्रियों की मानें तो बस का चालक नशे में था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई थी। लोग जहां तहां फंसे हुए थे, किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और पांच माह का बच्चा भी शामिल है। बस अयोध्या से दिल्ली होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।   recent visitors 97

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को प्रशासन का बड़ा आदेश, स्कूलों के बोर्ड पर टीचरों की फोटो लगानी होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को लेकर प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी किया है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बोर्ड पर टीचरों की फोटो लगानी होगी. ताकि, बच्चे अपने टीचर को पहचान सकें. गौरतलब है कि, सागर जिले में कुछ टीचर अपनी जगह किराये के लोगों से बच्चों को पढ़वा रहे थे. इसकी जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था. इसके बाद विभाग ने कई टीचरों को सस्पेंड भी कर दिया था. लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है. बता दें, हाल ही में शिक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि सागर जिले में कुछ टीचर और जनशिक्षक स्कूल नहीं जा रहे. वे अपनी जगह कुछ दूसरे लोगों को भेजकर बच्चों की क्लास लगवा रहे हैं. विभाग ने जब इसकी जांच की तो यह जानकारी सही पाई गई. इसके बाद शिक्षा विभाग ने 3 जनशिक्षकों और 5 टीचरों को सस्पेंड कर दिया था. इन्होंने 3 से 5 हजार रुपए महीने मे दूसरे लोगों को अपनी जगह काम पर लगाया था. इस मामले में लापरवाही बरतने और निरीक्षण न करनें पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इन पर चला सरकार का डंडा जानकारी के मुताबिक, रूप सिंह चढ़ार, इंद्र विक्रम सिंह परमार,अनिल मिश्रा, जानकी तिवारी, अवतार सिंह ठाकुर ने अपनी जगह दूसरे लोगों को पढ़ाई के लिए रखा था. इन्होंने 3 से 5 हजार रुपये देकर किराए पर टीचर रख लिए थे. ये धांधली मुख्य तौर से जिले के खुरई, मालथौन, जैसीनगर, बिलहरा इलाकों से सामने आए. इन शिक्षकों का वेतन 50 से 70 हजार रुपये है. ये बच्चों को पढ़ाने कभी स्कूल नहीं गए. recent visitors 147

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी, उद्योग और कृषि को मिलेगा बढ़ावा, 77 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

 इंदौर  बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना में अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। इस परियोजना में मप्र के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर रेल लाइन गुजरेगी।हाल ही में रेल मंत्रालय ने इन गांवों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए गजट नोटिफकेशन भी कर दिया है। अब जिले के राजस्व अफसर जमीन का आकलन करने में जुट गए हैं ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो सके। बता दें कि इस नई रेल लाइन के शुरू हो जाने से धार, खरगोन और बड़वानी जिले के आदिवासी अंचलों से पहली बार रेल गुजरेगी। परियोजना से लगभग एक हजार गांव और 30 लाख आबादी का रेल सेवाओं से सीधा संपर्क जुड़ेगा। 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलेंगी प्रोजेक्ट पूरा होने पर 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा, जिसमें 50 लाख यात्री शुरुआती वर्षों में सफर करेंगे। हर साल इस प्रोजेक्ट से रेलवे को 900 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलेगा। इंदौर से मुंबई की दूरी भी 830 किमी से घटकर 568 किमी रह जाएगी। नई रेल लाइन खरगोन, धार और बड़वानी जिले से होकर गुजरेगी। बड़वानी जिले के 39, धार जिले के 28 और खरगोन जिले के 10 गांवों में रेल लाइन बिछाई जाएगी। अब जिला स्तर पर राजस्व विभाग इन गांव की जमीन का आकलन करेगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के मनोज मराठे ने बताया इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। आगामी पांच वर्ष में यह प्रोजेक्ट तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। इन गांवों की जमीनों का होगा उपयोग     धार जिला : राती तलाई, सेवरी माल, सराय तालाब, आंवलिया, चुंडीपुरा बीके, बियाघाटी, आंवलीपुरा, जामदा, झाड़ीबड़ोदा, जलवाय, नागझीरी, लुन्हेराखुर्द, सुंद्रेल, पटलावद, भीखरोन, पंधानिया, ग्यासपुर खेड़ी, एकलारा खुर्द, एकलारा, दुधी, भोंदल, चिकटयावड़, सिरसोदिया, दुंगी, कोठिदा, चौकी, भारूडपुरा बीके और भारूड़पुरा।     बड़वानी जिला : सोलवान, मालवान, मालवान बीके, भामन्या, बावदड़, अजनगांव, अजनगांव बीके, नवलपुरा, बनिहार, गोई, कलालदा, जामली, सालीकलां, नांदेड़, मातमुर, बालसमुद, ओजर, सांगवी नीम, देवला, जुलवानिया रोड, निहाली, छोटी खरगोन, वासवी, कुसमारी, मुंडला, रेलवा बुजुर्ग, बंजारी, खजूरी, बघाड़ी, घाटी, अजंदी, हसनखेड़ी, सिकंदर खेड़ी, सेगवाल, उमरदा, शेरपुरा, जरवाह और जरवाह बीके।     खरगोन जिला : जारोली, औरंगपुरा, नागंवा, कोठड़ा, ज्ञानपुरा, मोहिदा, मक्सी, भेडल्याबाड़ा, नीमगढ़ और कुसुम्भ्या। यहां से गुजरेगी रेल लाइन नई रेल लाइन महू से धार होते हुए धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी, धुले, मालेगांव होकर मनमाड़ पहुंचेगी। पूरी परियोजना में 30 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें     मप्र के चार जिलों से होकर गुजरेगी रेल लाइन।     30 लाख की आबादी का रेल सेवाओं से जुड़ेगा सीधा संपर्क     16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा     इंदौर-मुंबई के बीच सबसे छोटा रेल मार्ग बनेगा।   recent visitors 81

मलयालम अभिनेता मेघनाथन का निधन

कोझिकोड प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता एवं टेलीविजन धारावाहिक कलाकार मेघनाथन का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुस्मिता और एक बेटी पार्वती हैं। फेफड़ों से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए वह कोझिकोड में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर को शोरनूर के निकट वडानमकुरुस्सी स्थित उनके घर पर दोपहर तक रखा जायेगा, ताकि उनके मित्रों, रिश्तेदारों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों को अंतिम दर्शन मिल सकें और शाम को उनके घर पर ही अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बालन के नायर और शारदा नायर के तीसरे बेटे मेघनाथन की पहली फिल्म 1983 में पी एन मेनन द्वारा निर्देशित आश्रम थी। उन्होंने 49 वर्षों के अंतराल में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें तमिल सिनेमा भी शामिल है। उन्हें पंचाग्नि, चेनकोल, चमयम, ई पुझायम कदन्नु, उदयनपालकन फिल्मों में उनके खलनायक और चरित्र भूमिकाओं के लिए सराहा गया था। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में आसफ अली अभिनीत और जीतू जोसेफ निर्देशित कूमन थी। recent visitors 149

पं. धीरेंद्र शास्त्री को पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पष्टवादिता पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वे सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से सनातन के जागरण के लिए बागेश्वर धाम से पद यात्रा आरंभ कर रहे हैं। यह यात्रा 160 किमी की होगी जो 29 नवंबर को ओरछा धाम पहुंचेगी। सनातन का जागरण और जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना पदयात्रा का उद्देश्य है।   recent visitors 91

शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, उम्मीद करते हैं आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं: बुमराह

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जो 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित एडिलेड टेस्ट मैच के साथ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि बुमराह ने उनको लेकर अहम अपडेट दिया है। शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। इसके बाद से वह इंजरी और सर्जरी के चलते टीम से बाहर रहे हैं, हाल में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। जहां बंगाल की ओर से उन्होंने सात विकेट भी चटकाए थे। मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब बुमराह से शमी की फिटनेस पर अपडेट पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, और वह इस टीम का बहुत अहम हिस्सा हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैनेजमेंट उनके ऊपर नजर गड़ाए हुए है, उम्मीद करते हैं कि चीजें ठीक रहें और हो सकता है आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कप्तान रोहित शर्मा और शमी साथ में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे और एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जा रहा है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच काफी लंबा गैप है। एडिलेड में खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। recent visitors 189

अडानी ग्रुप ने कहा, हमने कानूनों और नियमों का पूरी तरह से पालन किया है, आरोप बिल्कुल निराधार और झूठे हैं

नई दिल्ली गौतम अडानी और उनके समूह पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ग्रुप ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि सभी आरोप बिल्कुल निराधार और झूठे हैं। अडानी ग्रुप का बयान अडानी ग्रुप ने कहा, "हमने हमेशा सभी देशों के कानूनों और नियमों का पूरी तरह से पालन किया है। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और हमारे खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से पारदर्शिता और कानून के प्रति सम्मान रही है।" ग्रुप ने यह भी कहा कि वे इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। बाजार में गिरावट का असर हालांकि अडानी ग्रुप ने आरोपों को खारिज किया है लेकिन इन खबरों का असर बाजार पर साफ नजर आया। ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को 10% से 20% तक की गिरावट देखी गई। recent visitors 101