ड्रग कानून प्रवर्तन के राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

भोपाल पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में आज केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (CAPT), भोपाल में ड्रग कानून प्रवर्तन के लिए चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व डीजीपी और सीबीआई के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उद्घाटन भाषण में शुक्ला ने नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल युग में ड्रग तस्करी द्वारा उत्पन्न बहुआयामी चुनौतियों का सामना करने के लिए कानून प्रवर्तन, नियामक निकायों और संबंधित संगठनों के प्रमुख हितधारकों को एकजुट करने में इस विशेष सम्मेलन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अकादमी के निदेशक अनिल किशोर यादव, (आईपीएस) ने सम्मेलन की थीम, “डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग: ड्रग तस्करी की चुनौतियों का त्रिकोण और व्यापक रोकथाम और पुनर्वास की आवश्यकता” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे ये डिजिटल चुनौतियाँ ड्रग तस्करी की जटिलता को बढ़ाती हैं। उन्होंने ड्रग तस्करी की रोकथाम, पुनर्वास और प्रवर्तन के लिए सहयोगी एवं कार्रवाई योग्य रणनीतियों के महत्व पर जोर दिया। सम्मेलन सचिव बीके शर्मा, एसपी/सहायक निदेशक ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और सम्मेलन में विविध प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में बीएसएफ, तटरक्षक बल, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनसीबी, असम राइफल्स, आरपीएफ, सीबीआई, एनआईए, आईबी, एसपीजी, डीआरआई, एनएसीआईएन, ईडी और एफआईयू जैसे प्रमुख संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। साथ ही राज्य एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) भी सम्मेलन में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई। अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में भारत के नारकोटिक्स आयुक्त, यूएनओडीसी, अग्रणी गैर सरकारी संगठन और संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधि भी यहां मौजूद रहें। सम्मेलन में विशेषज्ञ प्रस्तुतियाँ और संवादात्मक चर्चाएं होंगी, जो नशीली दवाओं की तस्करी में डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग के उपयोग जैसी उभरती चुनौतियों पर केंद्रित होंगी। सत्रों का उद्देश्य मजबूत इन्टर एजेंसी सहयोग को बढ़ावा देना और समग्र दृष्टिकोण विकसित करना है, जो प्रवर्तन को पुनर्वास और रोकथाम के साथ एकीकृत करता है। यह सम्मेलन नशीली दवाओं की तस्करी और इसके सामाजिक प्रभाव से निपटने के लिए एक व्यापक और एकीकृत रणनीति को बढ़ावा देते हुए नशीली दवाओं के कानून प्रवर्तन में उभरती चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है।   recent visitors 121

दिल्ली में ‘बीकानेर हाउस’ को अटैच करने का आदेश, 50 लाख के फेर में फंसी राजस्थान की संपत्ति

बीकानेर दिल्ली की एक अदालत ने बीकानेर हाउस को कुर्क करने का आदेश दिया है। दिल्ली में मौजूद इस आलीशान भवन का मालिकाना हक नोखा म्यूनिसिपल काउंसिल के पास है। 50 लाख रुपए के एक विवाद में कोर्ट ने यह आदेश दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब दिल्ली में हिमाचल भवन को भी दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले में कुर्क करने का आदेश दिया है। विवाद करीब चार साल पुराना है जिस पर अब कोर्ट ने सख्ती करते हुए कुर्की का आदेश दिया है। जिला जज विद्या प्रकाश ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर पालिका ने पूर्व में जारी कोर्ट के आदेश के मुताबिक, इनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को 50,31,512 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया। कोर्ट ने नगरपालिका नोखा को इस संपत्ति की बिक्री, उपहार या अन्य किसी रूप में किसी और को ट्रांसफर करने से रोक दिया है। अदालत ने नोखा नगर पालिका के प्रतिनिधि को अगली सुनवाई पर पेश होने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। फिलहाल बीकानेर हाउस पर आदेश को चस्पा कर दिया गया है। recent visitors 114

रतलाम थाने में निभाई गई महिला पुलिसकर्मी की गोद भराई की रस्म, वजह जानकर आप भी करेंगे सराहना

रतलाम  रतलाम (Ratlam) के दीनदयाल नगर थाने (Deendayal Nagar police station ) में बुधवार को एक अनोखा आयोजन देखने को मिला, जब महिला कांस्टेबल शानू जमरा की गोद भराई की रस्म थाने में आयोजित की गई. यह आयोजन इसलिए खास था, क्योंकि शानू जमरा के पिता का 2012 में निधन हो चुका है और उनके परिवार में यह रस्म निभाने वाला कोई नहीं था. थाने ने निभाई पिता की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबल शानू जमरा डीडी नगर थाने में पदस्थ हैं, जबकि उनके पति ट्रैफिक थाने में कार्यरत हैं. उनका ससुराल धार जिले के मनावर में स्थित है. पिता की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पिता की भूमिका निभाते हुए सभी रस्मों को संपन्न कराया. थाने में हुआ आयोजन इस मौके पर पूरे थाने को खास तौर पर सजाया गया और गोद भराई की रस्में परंपरागत तरीके से निभाई गईं. लिस स्टाफ ने परिवार जैसा माहौल तैयार कर इस आयोजन को यादगार बना दिया. डीजे की धुन पर थाने के स्टाफ ने भी जश्न मनाया और खुशी में नाचते नजर आए. यह आयोजन न केवल थाने के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए चर्चा का विषय बन गया है. शहरवासियों ने इस कदम को सराहा थाने में हुए इस अनूठे आयोजन की शहरवासियों ने जमकर सराहना की. उनका कहना है कि यह पहल इंसानियत और सहकर्मियों के प्रति सहयोग की भावना को दर्शाता है. एडिशनल एसपी रतलाम राजेश खाखा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पुलिस विभाग के मानवीय पहलू का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. समाज के लिए संदेश यह आयोजन यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने सहकर्मियों के जीवन के हर पहलू में साथ खड़े रहते हैं. दीनदयाल नगर थाने में हुआ यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामूहिकता का प्रतीक बन गया है. recent visitors 78

जबलपुर के 5 प्राइवेट ने वसूली 166 करोड़ रुपए की अवैध फीस, 2 लाख रुपये का जुर्माना, ऐसे हुआ खुलासा

जबलपुर शहर के पांच निजी स्कूलों की 31.5 करोड़ रुपए की अवैध फीस वसूली पकड़ी गई है। यह रकम इन स्कूलों के संचालकों ने 52 हजार छात्रों से वसूल की थी। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है। सेंट अगस्टीन स्कूल सगड़ा, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजयनगर, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल हाथीताल, आदित्य कान्वेंट स्कूल गोपालबाग एवं अशोका हॉल जूनियर एंड हाई स्कूल विजय नगर के संचालकों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए अवैध तरीके से वसूली गई फीस 30 दिन के भीतर अभिभावकों को वापस किए जाने के आदेश दिए गए हैं। इन स्कूलों को लौटाने होंगे पैसे सेंट अगस्टीन स्कूल, सगड़ा- 4.76 करोड़ रुपये सेंट्रल एकेडमी हायर सेकेंडरी, विजयनगर- 3.86 करोड़ रुपये एमजीएम हायर सेकेंडरी, हाथीताल- 7.19 करोड़ रुपये आदित्य कॉन्वेंट स्कूल, चेरीताल- 5.03 करोड़ रुपये अशोका हॉल जूनियर और हाई स्कूल, विजयनगर- 10.67 करोड़ रुपये जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना  ने बताया कि इन स्कूलों ने 2024-25 सत्र के लिए फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी की थी. इस पर अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जिला समिति ने गहन जांच की. जांच में पाया गया कि ये स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे थे. जांच के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वो बढ़ी हुई फीस वसूली के बजाय पहले से तय फीस ही अभिभावकों से लेंगे. प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 5 निजी स्कूलों के मालिकों को जुर्माने की दो-दो लाख की राशि 30 दिन के भीतर जमा करने के लिए निर्देशित किया है.     अशोका हॉल जूनियर और हाई स्कूल, विजयनगर- 10.67 करोड़ रुपये जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना  ने बताया कि इन स्कूलों ने 2024-25 सत्र के लिए फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी की थी. इस पर अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जिला समिति ने गहन जांच की. जांच में पाया गया कि ये स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे थे. इन स्कूलों पर प्रशासन ने ठोंका 2-2 लाख रुपये का जुर्माना इन 5 स्कूल प्रबंधनों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे 30 दिनों के भीतर जमा करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि को लौटाने का निर्देश भी दिया गया है. फीस के नाम पर 166 करोड़ की अवैध वसूली मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला समिति ने अब तक जिले के 25 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 160 करोड़ रुपये से अधिक की फीस वापसी सुनिश्चित की है. इस निर्णय से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों और अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.   recent visitors 100

ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में कोहरा छाया, टेम्प्रेचर 15 डिग्री

भोपाल उत्तरी हवाओं के असर से मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 15 डिग्री के नीचे आ गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 28 शहरों में पारा सामान्य से नीचे है। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन और बना रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार सुबह ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल में भी सुबह के समय कोहरा है। यहां 1 से 2 किलोमीटर तक विजिबिलिटी यानी, दृश्यता है। राजधानी में पिछले 5 दिन से ऐसा ही मौसम है। नवंबर में पिछले साल से भी ज्यादा ठंडा है भोपाल प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रात का टेम्प्रेचर सामान्य यानी, 15 डिग्री के नीचे है। भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी से ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां पिछले साल जहां नवंबर में रात का टेम्प्रेचर 12.8 डिग्री तक ही पहुंचा था। वहीं मंगलवार-बुधवार की रात टेम्प्रेचर 11 डिग्री दर्ज किया गया। यह 10 साल में नवंबर का सातवां सबसे कम तापमान है। इसलिए बढ़ा एमपी में ठंड का असर इस समय जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं, पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर है। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही है, जिससे पारा लुढ़क गया हैं। आने वाले दिनों में पारे में और भी गिरावट हो सकती है। अभी रात के साथ दिन भी ठंडे है। पचमढ़ी में दिन का पारा 22.4 डिग्री पचमढ़ी प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है। नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे सर्द रही हैं। पिछली 6 रातों से यहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही है। मंगलवार-बुधवार की रात पारा 7.8 डिग्री और बुधवार को दिन में तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह पचमढ़ी के दिन और रात दोनों ही प्रदेश में सबसे ठंडे है। पचमढ़ी के अलावा बालाघाट में 24 डिग्री, रायसेन में 25 डिग्री, बैतूल में 26.5 डिग्री, सिवनी में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 27.1 डिग्री, ग्वालियर में 26.4 डिग्री, इंदौर में 27.8 डिग्री, उज्जैन में 27.7 डिग्री और जबलपुर में दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। recent visitors 91

भोपाल के फूड विभाग ने खबर के तत्काल बाद न्यू हकीम होटल को भेजा नोटिस

Bhopal’s food department sent notice to New Hakeem Hotel immediately after the news. भोपाल। राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस के सामने न्यू हकीम होटल के किचन में पसरी गंदगी, बहते सीवेज और किचन को 15 दिनों में व्यवस्थित करना पड़ेगा, नहीं तो लाइसेंस निरस्त होगा। अब होटल संचालक की मनमानी नहीं चलेगी। बता दें, हाल ही 19 नवंबर 2024 को “माय सीक्रेट न्यूज़. कॉम” वेबसाइट” ने न्यू हकीम होटल की किचन में गंदगी और खुले में बहते सीवेज के बीच बन रहे नॉनवेज खाना की खबर को फोटो वीडियोज के साथ प्रसारित किया था। जिस पर फूड विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया है। खबर प्रसारित होने के अगले दिन 20 नवंबर 2024 को फूड विभाग ने होटल संचालक को 15 दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। “My secret news. Com” वेबसाइट जनहितैषी और खोजपरक खबरों को खोज कर उसे प्राथमिकता से प्रसारित करता है। red https://mysecretnews.com/bhopals-new-hakeem-hotel लोगों का कहना है कि होटल संचालकों द्वारा लोगों की सेहत के साथ खेलने का काम उस शहर में चल रहा है, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर उनके तमाम जिम्मेदार अधिकारी बैठे हों। न्यू हकीम होटल संचालक की लापरवाही के चलते हजारों लोगों की सेहत बहुत पर बुरा असर पड़ा होगा। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का सिलसिला वर्षों से चल रहा था। यह दशा किसी एक होटल की नहीं, बल्कि राजधानी के अमूमन सभी छोटे-बड़े होटलों की है। एक अनुमान के मुताबिक राजधानी में करीब 8 लाख की आबादी होटलों और रेस्टोरेंट के चाय, नाश्ता और खाना पर निर्भर है। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों स्तर के लोग शामिल हैं। इतनी बड़ी आबादी के स्वास्थ्य को अँधेरे में रख उन्हें भोजन परोसा जा रहा है। यही कारण है कि राजधानी की सभी अस्पतालों में मरीजों की कतार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इतनी गंभीर लापरवाही की ओर फूड विभाग के अधिकारियों को और अधिक सख़्ती दिखाना होगी, तभी विभाग की छवि स्वच्छ नजर आएगी। recent visitors 318

CBSE Board Exam की डेटशीट रिलीज, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी

नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की क्लास की डेटशीट जारी की है. इस बार केंद्रीय बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा से 86 दिन पहले सीबीएसई डेटशीट 2025 रिलीज की ई है. शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेंगी. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के स्टेंडट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा शनिवार, 15 फरवरी 2025 को इंग्लिश (कम्यूनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) विषय के साथ शुरू होंगी. वहीं सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को आन्ट्रप्रनर्शिप विषय के साथ शुरू होंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 टाइमिंग सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं 2025 सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी जो दोपहर 12.30 बजे या फिर 1.30 बजे तक चलेंगी. सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट कहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले स्टूडेंट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 डेटशीट की पीडीएफ फाइल एक ही है, ऐसे में सीबीएसई 10वीं के छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट और सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 को डाउनलोड करें.   सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेट शीट विषय तिथि शारीरिक शिक्षा 15 फरवरी, 2025 भौतिकी 21 फरवरी, 2025 बिजनेस स्टडीज 22 फरवरी, 2025 भूगोल 24 फरवरी, 2025 रसायन विज्ञान 27 फरवरी, 2025 गणित (मानक/अनुप्रयुक्त) 8 मार्च, 2025 इंग्लिश इलेक्टिव/कोर 11 मार्च, 2025 अर्थशास्त्र 19 मार्च, 2025 राजनीति विज्ञान 22 मार्च, 2025 जीवविज्ञान 25 मार्च, 2025 अकाउंटेंसी 26 मार्च, 2025 इतिहास 1 अप्रैल, 2025 मनोविज्ञान 4 अप्रैल, 2025 डेटशीच ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in जाएं। सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा। इसे देखें और डाउनलोड कर लें।     recent visitors 135